लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फ़ेहइद अल-दीहानी

सूची फ़ेहइद अल-दीहानी

फ़ेहइद अल-दीहानी (अरबी: فهيد الديحاني‎‎) एक कुवैती व्यावसायिक लक्ष्य भेदक और कुवैती सेना में एक अधिकारी हैं। उन्होंने ही कुवैत द्वारा ओलम्पिक खेलों में जीते गए पदक जीते हैं। उनका जन्म 11 अक्टूबर 1966 को कुवैत नगर में हुआ था। .

12 संबंधों: निशानेबाजी, मार्को इनोसेण्टी, स्वतन्त्र ओलम्पिक खिलाड़ी, ओलम्पिक खेल, इटली, कुवैत, कुवैत नगर, अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति, अरबी भाषा, ११ अक्टूबर, 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

निशानेबाजी

निशाना लगाती हुई एक खिलाड़ी निशानेबाजी प्रतिस्पर्धात्मक खेल है जिसमें विभिन्न प्रकार की बंदूकों जैसे आग्नेयास्त्र और एयरगन के प्रयोग से प्रवीणता (सटीकता और गति) का परीक्षण किया जाता है। शिकार भी एक निशानेबाजी का खेल है और यह भी एक समय ओलम्पिक खेलों (केवल 1900 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में) का हिस्सा था। निशानेबाजी के खेलों को बंदूकों व निशाने के प्रकारों द्वारा श्रेणीबद्ध किया जाता है। .

नई!!: फ़ेहइद अल-दीहानी और निशानेबाजी · और देखें »

मार्को इनोसेण्टी

मार्को इनोसेण्टी (इतालवी: Marco Innocenti; जन्म: 16 अगस्त 1978) एक इतालवी निशानेबाज हैं जिन्होंने 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में डबल ट्रैप निशानेबाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। .

नई!!: फ़ेहइद अल-दीहानी और मार्को इनोसेण्टी · और देखें »

स्वतन्त्र ओलम्पिक खिलाड़ी

स्वत्रन्त्र ओलम्पिक खिलाड़ी ओलम्पिक ध्वज तले इन खेलों में भाग लेते हैं। स्वतन्त्र ओलम्पिक खिलाड़ी ओलम्पिक खेलों में भाग लेने वाले वो खिलाड़ी हैं जो किसी भी देश की ओर से नहीं खेलते बल्कि स्वतन्त्र रूप से इन खेलों में भाग लेते हैं। ऐसा कई कारणों से हो सकता है जैसे किसी देश की राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति, अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति द्वारा मान्यता प्राप्त ना हों या खेलों के दौरान उसकी मान्यता रद्द कर दी गई हो या फिर किसी अन्य कारण से किसी देश के खिलाड़ी अपने राष्ट्रीय ध्वज तले खेलों में भागीदारी ना कर सकें। इन स्वतन्त्र ओलम्पिक खिलाड़ियों की टीम का नामकरण और राष्ट्रीय कोड निर्धारण समनुरूप नहीं रहा है। .

नई!!: फ़ेहइद अल-दीहानी और स्वतन्त्र ओलम्पिक खिलाड़ी · और देखें »

ओलम्पिक खेल

ओलम्पिक खेल वर्तमान की प्रतियोगिताओं में अग्रणी खेल प्रतियोगिता है जिसमे हज़ारों एथेलीट कई प्रकार के खेलों में भाग लेते हैं। ओलम्पिक की शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन प्रतियोगिताओं में २०० से ज्यादा देश प्रतिभागी के रूप में शामिल होते हैं। ओलम्पिक खेल प्रत्येक चार वर्ष के अंतराल से आयोजित किये जाते हैं। ओलम्पिक खेलों का आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति करती है। .

नई!!: फ़ेहइद अल-दीहानी और ओलम्पिक खेल · और देखें »

इटली

इटली यूरोप महाद्वीप के दक्षिण में स्थित एक देश है जिसकी मुख्यभूमि एक प्रायद्वीप है। इटली के उत्तर में आल्प्स पर्वतमाला है जिसमें फ्रांस, स्विट्ज़रलैंड, ऑस्ट्रिया तथा स्लोवेनिया की सीमाएँ आकर लगती हैं। सिसली तथा सार्डिनिया, जो भूमध्य सागर के दो सबसे बड़े द्वीप हैं, इटली के ही अंग हैं। वेटिकन सिटी तथा सैन मरीनो इटली के अंतर्गत समाहित दो स्वतंत्र देश हैं। इटली, यूनान के बाद यूरोप का दूसरा का दूसरा प्राचीनतम राष्ट्र है। रोम की सभ्यता तथा इटली का इतिहास देश के प्राचीन वैभव तथा विकास का प्रतीक है। आधुनिक इटली 1861 ई. में राज्य के रूप में गठित हुआ था। देश की धीमी प्रगति, सामाजिक संगठन तथा राजनितिक उथल-पुथल इटली के 2,500 वर्ष के इतिहास से संबद्ध है। देश में पूर्वकाल में राजतंत्र था जिसका अंतिम राजघराना सेवाय था। जून, सन् 1946 से देश एक जनतांत्रिक राज्य में परिवर्तित हो गया। इटली की राजधानी रोम प्राचीन काल के एक शक्ति और प्रभाव से संपन्न रोमन साम्राज्य की राजधानी रहा है। ईसा के आसपास और उसके बाद रोमन साम्राज्य ने भूमध्य सागर के क्षेत्र में अपनी प्रभुता स्थापित की थी जिसके कारण यह संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में आधुनिक यूरोप की आधारशिला के तौर पर माना जाता है। तथा मध्यपूर्व (जिसे भारतीय परिप्रेक्ष्य में मध्य-पश्च भी कह सकते हैं) के इतिहास में भी रोमन साम्राज्य ने अपना प्रभाव डाला था और उनसे प्रभावित भी हुआ था। आज के इटली की संस्कृति पर यवनों (ग्रीक) का भी प्रभाव पड़ा है। इटली की जनसंख्या २००८ में ५ करोड़ ९० लाख थी। देश का क्षेत्रफल ३लाख वर्ग किलोमीटर के आसपास है। १९९१ में यहाँ की सरकार के शीर्ष पदस्थ अधिकारियों में व्याप्त भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ जिसके बाद यहाँ की राजनैतिक सत्ता और प्रशासन में कई बदलाव आए हैं। रोम यहाँ की राजधानी है और अन्य प्रमुख नगरों में वेनिस, मिलान इत्यादि का नाम लिया जा सकता है। .

नई!!: फ़ेहइद अल-दीहानी और इटली · और देखें »

कुवैत

कुवैत (अरबी: دولة الكويت‎, दवालात अल-कुवैती) पश्चिम एशिया में स्थित एक संप्रभु अरब अमीरात है, जिसकी सीमा उत्तर में सउदी अरब और उत्तर और पश्चिम में इराक से मिलती है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक की अधिकतम दूरी 200 किमी (120 मील) और पूर्व से लेकर पश्चिम तक की दूरी 170 किमी (110 मील) है। कुवैत एक अरबी शब्द है, जिसका अर्थ है 'पानी के करीब एक महल'। करीबन 30 लाख की जनसंख्या वाले इस संवैधानिक राजशाही वाले देश में संसदीय व्यवस्था वाली सरकार है। कुवैत नगर देश की आर्थिक और राजनीतिक राजधानी है। कुवैत में अनेक द्वीप भी शामिल हैं, जिसमें इराक की सीमा से लगा बुमियान सबसे बड़ा है। 1990 में कुवैत पर इराक ने आक्रमण कर कब्जा जमा लिया था। सात महीने का इराकी कब्जा संयुक्त राज्य अमेरिका नीत सेना द्वारा सीधे आक्रमण के बाद खत्म हुआ था। लौटती हुई इराकी सेना ने करीबन 750 तेल के कुंओं को खाक में मिला दिया, जो एक बड़ी आर्थिक और पयार्वरण त्रासदी के रूप में परिणीत हुई। युद्ध में कुवैत की आधारभूत संरचना बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई, जिसे पुनः सुधारना पड़ा। तेल भंडारण के मामले में कुवैत दुनिया का पांचवां सबसे समृद्ध देश और प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से दुनिया का ग्यारहवां सबसे धनी देश है। कुवैत में तेल क्षेत्र की खोज और दोहन की प्रक्रिया 1930 से प्रारंभ हुई। 1961 में युनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र होने के बाद इस क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है। आज देश का करीबन 95 प्रतिशत निर्यात और 80 प्रतिशत सरकारी राजस्व तेल 䤔र तेल से बने उत्पाद से होती है। .

नई!!: फ़ेहइद अल-दीहानी और कुवैत · और देखें »

कुवैत नगर

कुवैत सिटी (अरबी: مدينة الكويت, लिप्यांतरण: मदीनत-अल-कुवैत) कुवैत की राजधानी होने के साथ-साथ यहां का सबसे बड़ा शहर भी है। इसे कुवैत का हृदय भी कहा जाता है। इसी शहर में संसद भवन तथा अधिकांश सरकारी ऑफिस हैं। देश की राजनीतिक राजधानी होने के साथ-साथ इसे देश की सांस्‍कृतिक और आर्थिक राजधानी भी माना जाता है। इसकी अनुमानित जनसँख्या नगरीय सीमा में ६३,६०० (२००६) है और महानगरीय क्षेत्र में २३.८ लाख। नगर का क्षेत्रफल २०० वर्ग किलोमीटर है। यह नगर फ़ारस की खाड़ी के तट पर स्थित है और कुवैत की संसद (मजलिस अल-उम्मा), अधिकांश सरकारी कार्यालय, कुवैत की बहुत सी बड़ी कंपनियों और निकायों के मुख्यालय यहाँ स्थित हैं। निर्विवाद रूप से ये कुवैत का राजनैतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र है। इसके साथ ही यह अरब जगत का एक महत्‍वपूर्ण पर्यटन स्‍थल भी है। लिबरेशन टॉवर, कुवैत टॉवर, नेशनल म्‍यूजियम, फैलाका द्वीप, इंटरटेनमेंट सिटी, साइंस एंड नेचुरल हिस्‍ट्री म्‍यूजियम, लिबरेशन स्‍मारक, साइंटिफिक सेंटर, तारिक रजाब म्‍यूजियम, बयात अल- बदीर, जूलॉजिकल पार्क, संगीतमय फव्‍वारा आदि यहां के प्रमुख दर्शनीय स्‍थल हैं। .

नई!!: फ़ेहइद अल-दीहानी और कुवैत नगर · और देखें »

अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति

अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) (International Olympic Committee (IOC); Comité international olympique (CIO)) एक अन्तर्राष्ट्रीय समिति है जिसका मुख्यालय स्विट्जरलैण्ड के लॉज़ेन में स्थित है। इसकी स्थापना पियरे डे कोबेर्टिन ने 23 जून 1894 को कि थी तथा यूनानी व्यापारी देमित्रिस विकेलस इसके प्रथम अध्यक्ष बने थे। वर्तमान समय में विश्व की कुल 205 राष्ट्रीय ओलम्पिक समितिया (एनओसी) इसकी सदस्य हैं। .

नई!!: फ़ेहइद अल-दीहानी और अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति · और देखें »

अरबी भाषा

अरबी भाषा सामी भाषा परिवार की एक भाषा है। ये हिन्द यूरोपीय परिवार की भाषाओं से मुख़्तलिफ़ है, यहाँ तक कि फ़ारसी से भी। ये इब्रानी भाषा से सम्बन्धित है। अरबी इस्लाम धर्म की धर्मभाषा है, जिसमें क़ुरान-ए-शरीफ़ लिखी गयी है। .

नई!!: फ़ेहइद अल-दीहानी और अरबी भाषा · और देखें »

११ अक्टूबर

11 अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 284वॉ (लीप वर्ष मे 285 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 81 दिन बाकी है। .

नई!!: फ़ेहइद अल-दीहानी और ११ अक्टूबर · और देखें »

2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक (आधिकारिक तौर पर XXX ओलम्पियाड के खेल) संयुक्त राजशाही के लन्दन महानगर में 27 जुलाई से 12 अगस्त 2012 के बीच आयोजित होने हैं। लन्दन आधिकारिक तौर पर तीन आधुनिक ओलम्पिक खेलों का आयोजन करने वाला पहला शहर बनेगा। इससे पहले लन्दन ने 1908 और 1948 में ओलम्पिक खेलों की मेज़बानी की थी। खेलों की तैयारी के लिए यथेष्ट पुनर्विकास किया गया तथा इस पूरे प्रयोजन में संधारणीयता को विशेष महत्वता दी गई। इसका मुख्य केन्द्र-बिन्दु और आकर्षण 200 हैक्टेयर में फ़ैला हुआ ओलम्पिक पार्क है, जिसका निर्माण स्ट्रैटफ़ोर्ड में एक पूर्व औद्योगिक स्थल के ऊपर किया गया है। खेलों में पहले से ही उपस्थित कई स्थलों का उपयोग भी किया गया है। .

नई!!: फ़ेहइद अल-दीहानी और 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक · और देखें »

2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, आधिकारिक तौर पर XXXI ओलम्पियाड खेल, विश्व की सर्वोच्च प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिता का 31वाँ संस्करण है जिसका आयोजन ब्राज़ील के रियो डि जेनेरो शहर में हुआ था। इस में अमरीका पहले पायदान पर रहा था। .

नई!!: फ़ेहइद अल-दीहानी और 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »