लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हिण्डौन विधानसभा क्षेत्र (राजस्थान)

सूची हिण्डौन विधानसभा क्षेत्र (राजस्थान)

हिन्डौन विधानसभा क्षेत्र राजस्थान का एक विधानसभा क्षेत्र है। यह क्षेत्र करौली-धौलपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तरगत आता है। .

10 संबंधों: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जनसंघ, राजस्थान, राजस्थान विधान सभा, जनता दल, जनता पार्टी, इंडियन नैशनल लोकदल, करौली जिला, करौली-धौलपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, अधिकतर कांग्रेस के नाम से प्रख्यात, भारत के दो प्रमुख राजनैतिक दलों में से एक हैं, जिन में अन्य भारतीय जनता पार्टी हैं। कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में २८ दिसंबर १८८५ में हुई थी; इसके संस्थापकों में ए ओ ह्यूम (थियिसोफिकल सोसाइटी के प्रमुख सदस्य), दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। १९वी सदी के आखिर में और शुरूआती से लेकर मध्य २०वी सदी में, कांग्रेस भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में, अपने १.५ करोड़ से अधिक सदस्यों और ७ करोड़ से अधिक प्रतिभागियों के साथ, ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरोध में एक केन्द्रीय भागीदार बनी। १९४७ में आजादी के बाद, कांग्रेस भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गई। आज़ादी से लेकर २०१६ तक, १६ आम चुनावों में से, कांग्रेस ने ६ में पूर्ण बहुमत जीता हैं और ४ में सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व किया; अतः, कुल ४९ वर्षों तक वह केन्द्र सरकार का हिस्सा रही। भारत में, कांग्रेस के सात प्रधानमंत्री रह चुके हैं; पहले जवाहरलाल नेहरू (१९४७-१९६५) थे और हाल ही में मनमोहन सिंह (२००४-२०१४) थे। २०१४ के आम चुनाव में, कांग्रेस ने आज़ादी से अब तक का सबसे ख़राब आम चुनावी प्रदर्शन किया और ५४३ सदस्यीय लोक सभा में केवल ४४ सीट जीती। तब से लेकर अब तक कोंग्रेस कई विवादों में घिरी हुई है, कोंग्रेस द्वारा भारतीय आर्मी का मनोबल गिराने का देश में विरोध किया जा रहा है । http://www.allianceofdemocrats.org/index.php?option.

नई!!: हिण्डौन विधानसभा क्षेत्र (राजस्थान) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस · और देखें »

भारतीय जनता पार्टी

भारतीय जनता पार्टी (संक्षेप में, भाजपा) भारत के दो प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक हैं, जिसमें दूसरा दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस है। यह राष्ट्रीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्राथमिक सदस्यता के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा दल है।.

नई!!: हिण्डौन विधानसभा क्षेत्र (राजस्थान) और भारतीय जनता पार्टी · और देखें »

भारतीय जनसंघ

'''दीपक''' या '''दीया''' - भारतीय जनसंघ का चुनावचिह्न था। भारतीय जनसंघ के संस्थापक '''डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ भारत का एक पुराना राजनैतिक दल था जिससे १९८० में भारतीय जनता पार्टी बनी। इस दल का आरम्भ श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 21 अक्टूबर 1951 को दिल्ली में की गयी थी। इस पार्टी का चुनाव चिह्न दीपक था। इसने 1952 के संसदीय चुनाव में २ सीटें प्राप्त की थी जिसमे डाक्टर मुखर्जी स्वयं भी शामिल थे। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लागू आपातकाल (1975-1976) के बाद जनसंघ सहित भारत के प्रमुख राजनैतिक दलों का विलय कर के एक नए दल जनता पार्टी का गठन किया गया। आपातकाल से पहले बिहार विधानसभा के भारतीय जनसंघ के विधायक दल के नेता लालमुनि चौबे ने जयप्रकाश नारायण के आंदोलन में बिहार विधानसभा से अपना त्यागपत्र दे दिया। जनता पार्टी 1980 में टूट गयी और जनसंघ की विचारधारा के नेताओं नें भारतीय जनता पार्टी का गठन किया। भारतीय जनता पार्टी 1998 से 2004 तक राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार की सबसे बड़ी पार्टी रही थी। 2014 के आम चुनाव में इसने अकेले अपने दम पर सरकार बनाने में सफलता प्राप्त की। .

नई!!: हिण्डौन विधानसभा क्षेत्र (राजस्थान) और भारतीय जनसंघ · और देखें »

राजस्थान

राजस्थान भारत गणराज्य का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है। इसके पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब (भारत), उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा है। राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि॰मी॰ (132139 वर्ग मील) है। 2011 की गणना के अनुसार राजस्थान की साक्षरता दर 66.11% हैं। जयपुर राज्य की राजधानी है। भौगोलिक विशेषताओं में पश्चिम में थार मरुस्थल और घग्गर नदी का अंतिम छोर है। विश्व की पुरातन श्रेणियों में प्रमुख अरावली श्रेणी राजस्थान की एक मात्र पर्वत श्रेणी है, जो कि पर्यटन का केन्द्र है, माउंट आबू और विश्वविख्यात दिलवाड़ा मंदिर सम्मिलित करती है। पूर्वी राजस्थान में दो बाघ अभयारण्य, रणथम्भौर एवं सरिस्का हैं और भरतपुर के समीप केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान है, जो सुदूर साइबेरिया से आने वाले सारसों और बड़ी संख्या में स्थानीय प्रजाति के अनेकानेक पक्षियों के संरक्षित-आवास के रूप में विकसित किया गया है। .

नई!!: हिण्डौन विधानसभा क्षेत्र (राजस्थान) और राजस्थान · और देखें »

राजस्थान विधान सभा

राजस्थान विधान सभा भारतीय राज्य राजस्थान में एकसदनीय विधानमंडल है। यह राज्य की राजधानी जयपुर में स्थित है। विधान सभा सदस्यों अर्थात विधायकों का चुनाव सीधे जनता करती है। वर्तमान में इसमें विधायक संख्या 200 है। यदि जल्दी भंग नहीं किया जाए तो इसका समयान्तराल 5 वर्ष है। .

नई!!: हिण्डौन विधानसभा क्षेत्र (राजस्थान) और राजस्थान विधान सभा · और देखें »

जनता दल

जनता दल भारत में एक राजनीतिक दल है। श्रेणी:भारत के राजनीतिक दल श्रेणी:आधार.

नई!!: हिण्डौन विधानसभा क्षेत्र (राजस्थान) और जनता दल · और देखें »

जनता पार्टी

प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लागू आपातकाल (1975-1976) के बाद जनसंघ सहित भारत के प्रमुख राजनैतिक दलों का विलय कर के एक नए दल जनता पार्टी का गठन किया गया। जनता पार्टी ने 1977 से 1980 तक भारत सरकार का नेतृत्व किया। आंतरिक मतभेदों के कारण जनता पार्टी 1980 में टूट गयी। सम्प्रति डॉ सुब्रमणियन स्वामी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। .

नई!!: हिण्डौन विधानसभा क्षेत्र (राजस्थान) और जनता पार्टी · और देखें »

इंडियन नैशनल लोकदल

इंडियन नेशनल लोकदल या इनेलो (Indian National Lok Dal) भारत के हरियाणा राज्य की एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। इनेलो एक क्षेत्रीय पार्टी के रूप में १९८७ के दौरान राजनीतिक अस्तित्व में आयी। वर्तमान में ओमप्रकाश चौटाला पार्टी के अध्यक्ष और उनके ज्येष्ठ पुत्र अजय सिंह चौटाला पार्टी के महासचिव हैं। इनेलो पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का अंग रह चुकी है। पार्टी के शीर्ष नेताओं की अनुपस्थिति में २०१४ के विधानसभा चुनावों के बाद पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला के छोटे पुत्र अभय चौटाला के नेतृत्व में 90 में से 19 सीट्स जीती और बीजेपी के बाद सबसे बड़ी पार्टी बनी। विपक्ष के नेता के रूप में अभय चौटाला विधानसभा में पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं।। अप्रैल २००१ में देवी लाल के निधन के बाद से इनेलो का राजनैतिक संघर्ष का दौर आरंभ हुआ और बीते 3 विधानसभा चुनावों में पार्टी दुसरे स्थान पर रही .

नई!!: हिण्डौन विधानसभा क्षेत्र (राजस्थान) और इंडियन नैशनल लोकदल · और देखें »

करौली जिला

कोई विवरण नहीं।

नई!!: हिण्डौन विधानसभा क्षेत्र (राजस्थान) और करौली जिला · और देखें »

करौली-धौलपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

करौली-धौलपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के राजस्थान राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। .

नई!!: हिण्डौन विधानसभा क्षेत्र (राजस्थान) और करौली-धौलपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हिण्डौन विधानसभा क्षेत्र(राजस्थान), हिन्डौन विधानसभा क्षेत्र (राजस्थान)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »