लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वोलापूक विकिपीडिया

सूची वोलापूक विकिपीडिया

वोलापूक विकिपीडिया (वोलापूक: Volapük Vükiped) विकिपीडिया का वोलापूक भाषा का संस्करण है। वोलापूक एक निर्मित/कृत्रिम भाषा है जिसे जॉहान मार्टिन स्कैलियेर नामक एक रोमन कैथलिक पादरी ने बाडन, जर्मनी में निर्मित किया था। यह निर्मित भाषाओं में विकिपीडिया का दूसरा सबसे बड़ा संस्करण है। वोलापूक विकिपीडिया फ़रवरी २००३ में निर्मित किया गया था पर इसके मुखपृष्ठ अनुसार यह २७ जनवरी २००४ में जारी किया गया था। अक्टूबर २०१२ की स्थिति तक इस विकिपीडिया पर लेखों की संख्या १,१९,०००+ है और यह सैंतीसवा सबसे बड़ा विकिपीडिया संस्करण है। इसके अतिरिक इस समय तक इसपर १४,८२८+ पंजीकृत प्रयोक्ता, ६ प्रशासक तथा २९,६२,०००+ सम्पादन हैं। .

7 संबंधों: जर्मनी, जॉहान मार्टिन स्कैलियेर, विकिपीडिया, विकिमीडिया संस्थान, वोलापूक भाषा, २००४, २७ जनवरी

जर्मनी

कोई विवरण नहीं।

नई!!: वोलापूक विकिपीडिया और जर्मनी · और देखें »

जॉहान मार्टिन स्कैलियेर

जॉहान मार्टिन स्कैलियेर जॉहान मार्टिन स्कैलियेर (१८ जुलाई १८३१ - १६ अगस्त १९१२) एक जर्मन रोमन कैथलिक पादरी थे जिन्होंने वोलापूक नामक कृत्रिम भाषा का निर्माण किया था। उनका आधिकारिक नाम "मार्टिन स्कैलियेर" था; जॉहान नाम उन्होंने अपने धर्मपिता के सम्मान में अपने नाम के आगे जोड़ा था। उनका जन्म ओबेरलौडा (बाडन) में हुआ था। उनके स्वयं के प्रतिवेदन के अनुसार, एक अन्तर्राष्ट्रीय भाषा बनाने का विचार उन्हें अपने एक यजमान (पैरिशनर) के साथ वार्ता के दौरान आया। उनका यह यजमान एक कम-पढ़ालिखा जर्मन किसान था जिसका बेटा अमेरिका चला गया था और वह अपने पुत्र तक अपना पत्र नहीं पहुँचा सकता था क्योंकि अमेरिकी डाक सेवा वाले उस किसान की लिखाई नहीं समझ सकते थे। .

नई!!: वोलापूक विकिपीडिया और जॉहान मार्टिन स्कैलियेर · और देखें »

विकिपीडिया

यह लेख इंटरनेट विश्वकोश के बारे में है। विकिपीडिया के मुख पृष्ठ के लिए, विकिपीडिया का मुख्य पृष्ठ देखें। विकिपीडिया के आगंतुक परिचय के लिए, विकिपीडिया के बारे में पृष्ठ देखें। Name-Ramesh wada Father name.mohanji Rajpurohit Villege.

नई!!: वोलापूक विकिपीडिया और विकिपीडिया · और देखें »

विकिमीडिया संस्थान

विकिमीडिया संस्थान एक अमेरिकी गैर-लाभकारी संस्थान है, जिसका मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में स्थित है। इसकी स्थापना जिमी वेल्स ने 20 जून 2003 को की थी। यह दान में प्राप्त पैसों से संचालित होता है। इस संस्थान की सबसे अधिक प्रसिद्ध परियोजना विकिपीडिया है। इसके अलावा भी कई अन्य परियोजनाओं को शुरू किया गया था। जिसमें विक्षनरी (शब्दकोश), विकिस्रोत, विकिसमाचार, विकिसूक्ति, विकिपुस्तक, विकियात्रा आदि हैं। इसके अलावा कई ऐसे प्रकल्प भी है, जिसमें सभी भाषाओं के सदस्य योगदान देते हैं। इसमें मेटा विकि, इनक्यूबेटर, कॉमन्स आदि हैं। .

नई!!: वोलापूक विकिपीडिया और विकिमीडिया संस्थान · और देखें »

वोलापूक भाषा

वोलापूक आन्दोलन का लोगो (दूसरा चरण)। वोलापूक भाषा (Volapük) एक कृत्रिम भाषा है, जिसे १८७९-१८८० में जॉहान मार्टिन स्कैलियेर नामक एक रोमन कैथलिक पादरी ने बाडन, जर्मनी में निर्मित किया था। स्कैलियेर को यह अनुभव हुआ कि ईश्वर ने उसे कहा है कि वह एक अन्तर्राष्ट्रीय भाषा का निर्माण करे। वोलापूक सम्मेलन १८८४ में फ़्रीड्रिकशैफ़न, १८८७ में म्यूनिख और १८८९ में पेरिस में हुआ था। प्रथम दो सम्मेलनों में जर्मन का उपयोग हुआ था और अन्तिम सम्मेलन में केवल वोलापूक का। वर्ष १८८९ में वोलापूक भाषा में या इसके बारे में २८३ क्लब, २५ नियतकालिक पत्रिकाएँ और २५ भाषाओं में ३१६ पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध थीं। वर्ष २००० के अनुमाक अनुसार पूरे विश्व में इस भाषा को बोलने वालों की संख्या २०-३० तक है। फ़्रवरी २०१२ की स्थिति तक वोलापूक भाषा विकिपीडिया पर लेखों की संख्या १,१९,००० के लगभग है और यह सैतीसवाँ सबसे बड़ा विकिपीडिया संस्करण है। .

नई!!: वोलापूक विकिपीडिया और वोलापूक भाषा · और देखें »

२००४

2004 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: वोलापूक विकिपीडिया और २००४ · और देखें »

२७ जनवरी

२७ जनवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २७वाँ दिन है। वर्ष में अभी और ३३८ दिन बाकी हैं (लीप वर्ष में ३३९)। इस दिन को संयुक्त राष्ट्रसंघ तथा ब्रिटेन के द्वारा यहूदियों को मारने तथा यातना देने के दिन की स्मृति में मनाया जाता है। .

नई!!: वोलापूक विकिपीडिया और २७ जनवरी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »