लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वोलापूक भाषा

सूची वोलापूक भाषा

वोलापूक आन्दोलन का लोगो (दूसरा चरण)। वोलापूक भाषा (Volapük) एक कृत्रिम भाषा है, जिसे १८७९-१८८० में जॉहान मार्टिन स्कैलियेर नामक एक रोमन कैथलिक पादरी ने बाडन, जर्मनी में निर्मित किया था। स्कैलियेर को यह अनुभव हुआ कि ईश्वर ने उसे कहा है कि वह एक अन्तर्राष्ट्रीय भाषा का निर्माण करे। वोलापूक सम्मेलन १८८४ में फ़्रीड्रिकशैफ़न, १८८७ में म्यूनिख और १८८९ में पेरिस में हुआ था। प्रथम दो सम्मेलनों में जर्मन का उपयोग हुआ था और अन्तिम सम्मेलन में केवल वोलापूक का। वर्ष १८८९ में वोलापूक भाषा में या इसके बारे में २८३ क्लब, २५ नियतकालिक पत्रिकाएँ और २५ भाषाओं में ३१६ पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध थीं। वर्ष २००० के अनुमाक अनुसार पूरे विश्व में इस भाषा को बोलने वालों की संख्या २०-३० तक है। फ़्रवरी २०१२ की स्थिति तक वोलापूक भाषा विकिपीडिया पर लेखों की संख्या १,१९,००० के लगभग है और यह सैतीसवाँ सबसे बड़ा विकिपीडिया संस्करण है। .

10 संबंधों: पेरिस, फ़्रान्सीसी भाषा, म्यूनिख, जर्मन भाषा, जर्मनी, जॉहान मार्टिन स्कैलियेर, वोलापूक विकिपीडिया, क्लब, कृत्रिम भाषा, अंग्रेज़ी भाषा

पेरिस

पेरिस (फ़्रांसीसी: Paris, फ़्रांसिसी उच्चारण: पारी) फ़्रांस का सबसे बड़ा नगर और उसकी राजधानी है। यह 105 वर्ग किलोमीटर (41 वर्ग मील) में फैला हुआ है, और इसकी प्रशासनिक सीमा के भीतर 2015 में 22,29,621 की आबादी थी। 17वीं शताब्दी में पेरिस, यूरोप में वित्त, वाणिज्य, फैशन, विज्ञान और कला के प्रमुख केंद्रों में से एक बना, और यह आज भी उस स्थिति को बरकरार रखता है। 2012 में पेरिस क्षेत्र का सकल घरेलू उत्पाद 649.6 अरब यूरो (763.4 अरब अमेरिकी डॉलर) था, जो कि पूरे फ्रांस के सकल घरेलू उत्पाद का 30.4 प्रतिशत होता है। इसे दुनिया के सबसे सुन्दर नगरों में से एक और दुनिया की फ़ैशन और ग्लैमर राजधानी माना जाता है। पेरिस के शहर को सेन नदी के किनारे एक निर्मित क्षेत्र के केंद्र के रूप में बनाया गया था, जोकि अब प्रशासनिक सीमाओं से परे भी फैल चुकी है। 2013 की जनगणना के अनुसार पेरिस शहर की आबादी 10,601,122 है, जो इसे यूरोपीय संघ में सबसे बड़ा बनाता है। वही इसके महानगरीय क्षेत्र की अबादी 12,405,426 है, जोकि फ्रांस की कुल आबादी का पांचवाँ हिस्सा है। और साथ लंदन के बाद, यूरोपीय संघ में दूसरा सबसे बड़ा महानगर क्षेत्र है। पेरिस-चार्ल्स डी गॉल (2014 में 63.8 मिलियन यात्रियों के साथ लंदन हीथ्रो विमानक्षेत्र के बाद यूरोप में दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा) और पेरिस-ओरली सहित दो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के साथ शहर, रेल, राजमार्ग और हवाई-परिवहन का केंद्र है। 1900 में खोला गया, शहर की मेट्रो प्रणाली (पेरिस मेट्रो) रोजाना 5.23 मिलियन यात्रियों की सेवाएं देती है। मॉस्को मेट्रो के बाद यह यूरोप में दूसरा सबसे व्यस्त मेट्रो प्रणाली है। पेरिस में कई महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संस्थान हैं: इसकी लौवर संग्रहालय दुनिया में सबसे अधिक देखी जाने वाली है; इसकी मुसे डी'ओर्से, फ्रांसिस इंपीरियनिस्ट कला के संग्रह के लिए प्रसिद्ध है, और इसकी पोम्पिडु-केंद्र म्यूसिक नेशनल डी'आर्ट मॉर्डेन, यूरोप में आधुनिक और समकालीन कला का सबसे बड़ा संग्रह है। सेन नदी के साथ शहर के केंद्रीय क्षेत्र को यूनेस्को विरासत स्थल के रूप में वर्गीकृत किया गया है, और नॉट्रे डेम कैथेड्रल, सैंट-चैपल, पुर्व यूनिवर्सल प्रदर्शनी ग्रैंड पैलेस, पेटिट पालिसी और आइफ़िल टावर सहित कई उल्लेखनीय स्मारक शामिल हैं। 2015 में 22.2 मिलियन पर्यटक पेरिस घुमने आये थे, इसके साथ ही यह दुनिया का शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक बन गया। .

नई!!: वोलापूक भाषा और पेरिस · और देखें »

फ़्रान्सीसी भाषा

फ़्रांसीसी भाषा (फ़्रांसीसी: français उच्चारण: फ़्रांसे) एक रोमांस भाषा है जो विश्वभर में लगभग ९ करोड़ लोगों द्वारा प्रथम भाषा के रूप में बोली जाती है। मूल रूप से इस भाषा को बोलने वाले अधिकांश लोग फ़्राँस में रहते हैं जहाँ इस भाषा का जन्म हुआ था। इस भाषा को बोलने वाले अन्य क्षेत्र ये हैं- अधिकांश कनाडा, बेल्जियम, स्विटज़रलैंड, अफ़्रीकी फ़्रेंकोफ़ोन, लक्ज़म्बर्ग और मोनाको। फ्रांसी भाषा १९ करोड़ लोगों द्वारा दूसरी भाषा के रूप में और अन्य २० करोड़ द्वारा अधिग्रहित भाषा के रूप में बोली जाती है। विश्व के ५४ देशों में इस भाषा को बोलने वालों की अच्छी भली संख्या है। फ़्रांसीसी रोमन साम्राज्य की लैटिन भाषा से निकली भाषा है, जैसे अन्य राष्ट्रीय भाषाएँ - पुर्तगाली, स्पैनिश, इटालियन, रोमानियन और अन्य अल्पसंख्यक भाषाएँ जैसे कैटेलान इत्यादि। इस भाषा के विकासक्रम में इसपर मूल रोमन गौल की कैल्टिक भाषाओं और बाद के रोमन फ़्रैकिश आक्रमणकारियों की जर्मनेक भाषा का प्रभाव पड़ा। यह २९ देशों में एक आधिकारिक भाषा है, जिनमें से अधिकांशतः ला फ़्रेंकोफ़ोनी नामक फ़्रांसीसी भाषी देशों के समुह से हैं। यह सयुंक्त राष्ट्र की सभी संस्थाओं की और अन्य बहुत से अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भी आधिकारिक भाषा है। यूरोपीय संघ के अनुसार, उसके २७ सदस्य राष्ट्रों के १२.९ करोड़ (४९,७१,९८,७४० का २६%) लोग फ़्रांसीसी बोल सकते हैं, किसमें से ६.५ करोड़ (१२%) मूलभाष्ई हैं और ६.९ करोड़ (१४%) इसे दूसरी भाषा के रूप में बोल सकते हैं, जो इसे अंग्रेज़ी और जर्मन के बाद संघ की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा बनाता है। इसके अतिरिक्त २० वीं शताब्दी के प्रारंभ में अंग्रेज़ी के अधिरोहण से पहले, फ़्रांसीसी यूरोपीय और औपनिवेशिक शक्तियों के मध्य कूटनीति और संवाद की प्रमुख भाषा थी और साथ ही साथ यूरोप के शिक्षित वर्ग की बोलचाल की भाषा भी थी। .

नई!!: वोलापूक भाषा और फ़्रान्सीसी भाषा · और देखें »

म्यूनिख

म्यूनिख म्यूनिख (अन्ग्रेजी: Munich, जर्मनः München) जर्मनी का तीसरा सबसे बड़ा नगर है। यह जर्मनी के बवेरिया राज्य की राजधानी है। इसकी जनसंख्या लगभग १३ लाख है। यह नदी इसार पर स्थित है (बावेरिया के एल्प्स पहाड़ों के उत्तर में)। सन् ११५८ से पहले का कोई भी दस्तावेज ना मिलने के कारण यह मान लिया गया है की इस नगर की स्थापना भी इसी सन् में हुई होगी। कई सालों से म्यूनिख जर्मनी का सबसे अच्छा शहर माना जा रहा है। शहर की मूलभूत संरचना अच्छी है और वहां के जीवन का स्तर भी बढ़िया है। बीएमडब्ल्यू जैसी कंपनियों ने शहर का वैभव और ख्याति बढ़ाई है। .

नई!!: वोलापूक भाषा और म्यूनिख · और देखें »

जर्मन भाषा

विश्व के जर्मन भाषी क्षेत्र जर्मन भाषा (डॉयट्श) संख्या के अनुसार यूरोप की सब से अधिक बोली जाने वाली भाषा है। ये जर्मनी, स्विट्ज़रलैंड और ऑस्ट्रिया की मुख्य- और राजभाषा है। ये रोमन लिपि में लिखी जाती है (अतिरिक्त चिन्हों के साथ)। ये हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में जर्मनिक शाखा में आती है। अंग्रेज़ी से इसका करीबी रिश्ता है। लेकिन रोमन लिपि के अक्षरों का इसकी ध्वनियों के साथ मेल अंग्रेज़ी के मुक़ाबले कहीं बेहतर है। आधुनिक मानकीकृत जर्मन को उच्च जर्मन कहते हैं। जर्मन भाषा भारोपीय परिवार के जर्मेनिक वर्ग की भाषा, सामान्यत: उच्च जर्मन का वह रूप है जो जर्मनी में सरकारी, शिक्षा, प्रेस आदि का माध्यम है। यह आस्ट्रिया में भी बोली जाती है। इसका उच्चारण १८९८ ई. के एक कमीशन द्वारा निश्चित है। लिपि, फ्रेंच और अंग्रेजी से मिलती-जुलती है। वर्तमान जर्मन के शब्दादि में अघात होने पर काकल्यस्पर्श है। तान (टोन) अंग्रेजी जैसी है। उच्चारण अधिक सशक्त एवं शब्दक्रम अधिक निश्चित है। दार्शनिक एवं वैज्ञानिक शब्दावली से परिपूर्ण है। शब्दराशि अनेक स्रोतों से ली गई हैं। उच्च जर्मन, केंद्र, उत्तर एवं दक्षिण में बोली जानेवाली अपनी पश्चिमी शाखा (लो जर्मन-फ्रिजियन, अंग्रेजी) से लगभग छठी शताब्दी में अलग होने लगी थी। भाषा की दृष्टि से "प्राचीन हाई जर्मन" (७५०-१०५०), "मध्य हाई जर्मन" (१३५० ई. तक), "आधुनि हाई जर्मन" (१२०० ई. के आसपास से अब तक) तीन विकास चरण हैं। उच्च जर्मन की प्रमुख बोलियों में यिडिश, श्विज्टुन्श, आधुनिक प्रशन स्विस या उच्च अलेमैनिक, फ्रंकोनियन (पूर्वी और दक्षिणी), टिपृअरियन तथा साइलेसियन आदि हैं। .

नई!!: वोलापूक भाषा और जर्मन भाषा · और देखें »

जर्मनी

कोई विवरण नहीं।

नई!!: वोलापूक भाषा और जर्मनी · और देखें »

जॉहान मार्टिन स्कैलियेर

जॉहान मार्टिन स्कैलियेर जॉहान मार्टिन स्कैलियेर (१८ जुलाई १८३१ - १६ अगस्त १९१२) एक जर्मन रोमन कैथलिक पादरी थे जिन्होंने वोलापूक नामक कृत्रिम भाषा का निर्माण किया था। उनका आधिकारिक नाम "मार्टिन स्कैलियेर" था; जॉहान नाम उन्होंने अपने धर्मपिता के सम्मान में अपने नाम के आगे जोड़ा था। उनका जन्म ओबेरलौडा (बाडन) में हुआ था। उनके स्वयं के प्रतिवेदन के अनुसार, एक अन्तर्राष्ट्रीय भाषा बनाने का विचार उन्हें अपने एक यजमान (पैरिशनर) के साथ वार्ता के दौरान आया। उनका यह यजमान एक कम-पढ़ालिखा जर्मन किसान था जिसका बेटा अमेरिका चला गया था और वह अपने पुत्र तक अपना पत्र नहीं पहुँचा सकता था क्योंकि अमेरिकी डाक सेवा वाले उस किसान की लिखाई नहीं समझ सकते थे। .

नई!!: वोलापूक भाषा और जॉहान मार्टिन स्कैलियेर · और देखें »

वोलापूक विकिपीडिया

वोलापूक विकिपीडिया (वोलापूक: Volapük Vükiped) विकिपीडिया का वोलापूक भाषा का संस्करण है। वोलापूक एक निर्मित/कृत्रिम भाषा है जिसे जॉहान मार्टिन स्कैलियेर नामक एक रोमन कैथलिक पादरी ने बाडन, जर्मनी में निर्मित किया था। यह निर्मित भाषाओं में विकिपीडिया का दूसरा सबसे बड़ा संस्करण है। वोलापूक विकिपीडिया फ़रवरी २००३ में निर्मित किया गया था पर इसके मुखपृष्ठ अनुसार यह २७ जनवरी २००४ में जारी किया गया था। अक्टूबर २०१२ की स्थिति तक इस विकिपीडिया पर लेखों की संख्या १,१९,०००+ है और यह सैंतीसवा सबसे बड़ा विकिपीडिया संस्करण है। इसके अतिरिक इस समय तक इसपर १४,८२८+ पंजीकृत प्रयोक्ता, ६ प्रशासक तथा २९,६२,०००+ सम्पादन हैं। .

नई!!: वोलापूक भाषा और वोलापूक विकिपीडिया · और देखें »

क्लब

क्लब(club) दो या उस से अधिक लोगों के ऐसे सामाजिक समुदाय को कहते हैं जिसके सदस्य आपस में कोई सांझी दिलचस्पी या ध्येय रखते हैं। उदाहरण के लिये किसी क्रिकेट क्लब के सदस्य सभी क्रिकेट के खेल में रुचि रखते हैं और उस से सम्बन्धित कार्यक्रम आयोजित करते हैं। यह आवश्यक नहीं है कि किसी क्लब की व्यवस्था औपचारिक रूप से की गई हो, हालांकि कुछ स्थानों पर क्लबों के चंदे और नेतृत्व से सम्बन्धित चीज़ों के लिये क़ानून बने होते हैं। मानव इतिहास में समाजों की स्थापना होते ही क्लबों की शुरुआत हो गई थी और प्राचीन यूनान से लेकर आज तक यह सिलसिला चलता रहा है।, Sir William Mitchell Ramsay and Mark W. Wilson, Page 99, Kregel Publications, 1996, ISBN 9780825495847,...

नई!!: वोलापूक भाषा और क्लब · और देखें »

कृत्रिम भाषा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: वोलापूक भाषा और कृत्रिम भाषा · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: वोलापूक भाषा और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »