लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

भूगोलवेत्ताओं की सूची

सूची भूगोलवेत्ताओं की सूची

यह सूची भूगोलवेत्ताओं के नामों को उनके उपनाम के वर्ण क्रम में रख कर निर्मित की गयी है: .

22 संबंधों: एल्सवर्थ हंटिंग्टन, पॉल वाइडल डि लॉ ब्लॉश, पीटर हैगेट, फ्रेड्रिक रेटजेल, मार्को पोलो, मेगस्थनीज, रिचर्ड हार्टशोर्न, रिचार्ड जे० चोर्ले, स्ट्रैबो, जेन जैकब्स, जॉर्ज एवरेस्ट, विलियम मॉरिस डेविस, आल्ब्रेख्ट पेंक, इब्न रश्द, इब्न सीना, इब्न-बतूता, इरैटोस्थनिज़, इसा बोमेन, कार्ल रिटर, कार्ल ऑरटविन सावर, अल-इदरीसी, अलेक्जेण्डर वॉन हम्बोल्ट

एल्सवर्थ हंटिंग्टन

एल्सवर्थ हंटिंग्टन प्रसिद्ध अमेरिकन भूगोलवेत्ता थे। श्रेणी:भूगोलवेत्ता श्रेणी:अमेरिकन भूगोलवेत्ता.

नई!!: भूगोलवेत्ताओं की सूची और एल्सवर्थ हंटिंग्टन · और देखें »

पॉल वाइडल डि लॉ ब्लॉश

पॉल वाइडल डि लॉ ब्लॉश पॉल वाइडल डि लॉ ब्लॉश (1855- 1918 ई.) एक प्रमुख फ्रेंच भूगोलवेत्ता था। उसका जन्म १८५५ में पेरिस में हुवा था। अभिनव फ्रांस में नवीन भूगोल्के विकास का श्रेय एकमात्र भूगोलवेत्ता ब्लॉश को है। ने भूगोल के ब्योरेवार क्षेत्र-अध्यन कि प्रोत्साहित किया था और विभिन्न प्रदेशों पर लिखे गए शोध ग्रन्थो का प्रकाशन करने के लिए उसने 1894 में भूगोल की वार्षिक ग्रन्थ माला (Annales de Geographie) की स्थापना की। उसनें वार्षिक संदर्भ-ग्रन्थ-सूची (Bibliographie) के प्रकाशन की भी स्थापना की। महान मानव भूगोलवेत्ता जीन ब्रुंस भी ब्लॉश के शिष्य थे। .

नई!!: भूगोलवेत्ताओं की सूची और पॉल वाइडल डि लॉ ब्लॉश · और देखें »

पीटर हैगेट

पीटर हैगेट, ब्रिटेन के प्रसिद्ध भूगोलवेत्ता थे। .

नई!!: भूगोलवेत्ताओं की सूची और पीटर हैगेट · और देखें »

फ्रेड्रिक रेटजेल

'''फ्रेड्रिक रेटजेल''' फ्रेड्रिक रेटजेल (१८४४ - १९०४ ई.) एक प्रमुख भूगोलवेत्ता थे। उनका जन्म कार्ल शू नगर में प्रशिया में हुवा। उन्होंने १८६९ में सर्वप्रथम डार्विन के विकासवादी ग्रन्थ की समालोचना प्रस्तुत की। तब से जीवन-प्रयन्त उन्होंने जीव-विज्ञान, भू-विज्ञान, भौतिक, मानव एवं राजनीतिक भूगोल पर लेख एवं ग्रन्थ लिखें। १८७४-७५ में उन्होंने पूर्वी युरोप, इटली, उत्तरी अमरीका और मध्य अमरीका की यात्रा की। .

नई!!: भूगोलवेत्ताओं की सूची और फ्रेड्रिक रेटजेल · और देखें »

मार्को पोलो

मार्को पोलो (वेनिस १५ सितंबर, १२५४ - वेनिस, २९ जनवरी, १३२४) एक इतालवी व्यापारी, खोजकर्ता और राजदूत था। उसका जन्म वेनिस गणराज्य में मध्य युग के अंत में हुआ था। अपने पिता, निकोलस पोलो (Niccolò) और अपने चाचा, मातेयो (Matteo), के साथ वह रेशम मार्ग की यात्रा करने वाले सर्वप्रथम यूरोपियनों में से एक था। उसने अपनी यात्रा १२७२ में लाइआसुस बंदरगाह (आर्मेनिया) से प्रारंभ की थी। उनकी चीन समेत, पूर्व की यात्रा का विस्तृत प्रतिवेदन ही लंबे समय तक पश्चिम में एशिया के बारे में जानकारी देने वाला स्रोत रहा है।मार्कोपोलो (1292-93ईं) वेनिस निवासी इतालवी यात्री था जिस ’ मध्यकालीन यात्रियों का राजकुमार' की उपाधि दी गई । इसका वृतांत ’द बुक ऑफ सर-मार्कोपोलो’ के नाम से हैं, जो तत्कालीन भारत के अर्थिक इतिहास की द्ष्टि से महत्वपूर्ण हैं। उनका यात्रा मार्ग इस प्रकार था: आर्मेनिया से होते हुए वे तुर्की के उत्तर में गए। .

नई!!: भूगोलवेत्ताओं की सूची और मार्को पोलो · और देखें »

मेगस्थनीज

मेगस्थनीज यूनान का एक राजदूत था जो चन्द्रगुप्त के दरबार में आया था। मेगस्थनीज (Megasthenes / Μεγασθένης, 350 ईसापूर्व - 290 ईसा पूर्व) यूनान का एक राजदूत था जो चन्द्रगुप्त के दरबार में आया था। यूनानी सामंत सिल्यूकस भारत में फिर राज्यविस्तार की इच्छा से 305 ई. पू.

नई!!: भूगोलवेत्ताओं की सूची और मेगस्थनीज · और देखें »

रिचर्ड हार्टशोर्न

रिचर्ड हार्टशोर्न प्रसिद्ध अमेरिकन भूगोलवेत्ता थे। .

नई!!: भूगोलवेत्ताओं की सूची और रिचर्ड हार्टशोर्न · और देखें »

रिचार्ड जे० चोर्ले

रिचार्ड जे० चोर्ले रिचार्ड जे० चोर्ले, ब्रिटेन के प्रसिद्ध भूगोलवेत्ता थे। .

नई!!: भूगोलवेत्ताओं की सूची और रिचार्ड जे० चोर्ले · और देखें »

स्ट्रैबो

स्ट्रेबो (Strabo) यूनानी भूगोलवेत्ता तथा इतिहासकार था। उनका जन्म एशिया माइनर के अमासिया स्थान में ईसा से लगभग 63 वर्ष पूर्व हुआ था। स्ट्रेबो ने अनेक यात्राएँ कीं किंतु जब 19 ई. में मरे तो रोम में रहते थे। स्ट्रेबो ने अच्छी शिक्षा पाई। इन्होंने अनेक यात्राएँ कीं, पूर्व में आर्मीनिया से पश्चिम से सार्डिनिया तक तथा उत्तर में काला सागर से दक्षिण में इथिओपिया (अबिसीनिया) तक। इन्होंने 43 खंडों में एक ऐतिहासिक ग्रंथ लिखा था जो लुप्त हो चुका है। केवल कुछ अंश ही प्राप्य हैं। इनमें पोलिबियस के इतिहास से लेकर सक्टियम की लड़ाई तक का हाल निहित है। स्ट्रेबो का 17 खंडों में लिखा हुआ 'ज्यौग्रैफिका' सुरक्षित है, जो यूरोप, एशिया तथा अफ्रीका के भूगोल से संबंधित है। यह बड़ा महत्वपूर्ण ग्रंथ है। आठ पुस्तकें यूरोप पर और शेष एशिया और अफ्रीका पर हैं। यद्यपि इन्होंने बहुत कुछ पूर्वकालिक लेखकों से लिया है तथापि इसमें व्यक्तिगत अनुभव भी दिए गए हैं। श्रेणी:भूगोलवेत्ता श्रेणी:रोमन भूगोलवेत्ता.

नई!!: भूगोलवेत्ताओं की सूची और स्ट्रैबो · और देखें »

जेन जैकब्स

जेन जैकब्स एक ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की पूर्व महिला क्रिकेट खिलाड़ी है, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए १९८० के दशक में एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच और टेस्ट क्रिकेट मैच खेला करती थी। .

नई!!: भूगोलवेत्ताओं की सूची और जेन जैकब्स · और देखें »

जॉर्ज एवरेस्ट

कर्नल सर जॉर्ज एवरेस्ट (४ जुलाई, १७९० - १ दिसंबर, १८६६) एक सर्वेक्षणकर्ता, भूगोलज्ञ और १८३०-१८४३ तक भारत के महा सर्वेयर रहे थे। .

नई!!: भूगोलवेत्ताओं की सूची और जॉर्ज एवरेस्ट · और देखें »

विलियम मॉरिस डेविस

विलियम मॉरिस डेविस (Davis, William Morris, सन् १८५०-१९३४) अमरीकी भूगोलवेत्ता तथा भूवैज्ञानिक थे। डेविस ने भू-आकृतिविज्ञान के क्षेत्र में गवेषणाओं और सिद्धान्तों पर कई पुस्तकें तथा कई सौ शोधपत्र लिखे थे। वह अपरदनचक्र के सिद्धान्त का जन्मदाता था। विलियम मॉरिस डेविस का जन्म संयुक्त राज्य अमेरीका के पेन्सलवानिया राज्य में फिलाडेल्फिया नगर में २ फरवरी १८५० में हुआ। १८६९ ई० में हार्वर्ड विश्वविद्यालय में शिक्षा समाप्त करके सन् १७७० से ७३ तक अज्रेटीना की कार्बोना स्थित राष्ट्रीय वेधशाला में ज्योतिर्विद् के रूप में इन्होंने कार्य किया। १८७६ ई० में इन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अध्ययपन कार्य प्रारंभ किया और १८९० ई० में भौतिक भूगोल के आचार्य नियुक्त हुए। तत्पश्चात् १८९९-१९१२ ई० तक इन्होंने वहीं पर भौताकृतिकतत्व (physiography) के आचार्य के रूप में कार्य किया। १९०३, १९०४ तथा १९०९ ई० में ये अमरीकी भूगोलवेत्ताओं के संस्थान के अध्यक्ष रहे। सन् १९११ में इन्हें अमरीकी भूविज्ञान का भी अध्यक्ष बनाया गया। इन्होंने बर्लिन विश्वविद्यालय तथा सारबॉन (फ्राँस) में भी अध्यापन कार्य किया। डेविस अमरीकी भौताकृतिकत्तत्व विज्ञान के जनक माने जाते हैं। इन्होंने उपर्युक्त विज्ञान में पहले किए गए कार्यो को सैद्धांतिक प्रतिरूप दिया तथा वैज्ञानिक शब्दावली प्रदान की। इन्होंने भौताकृतिक तत्वों के विकास के अध्ययन में संरचना, प्रक्रिया तथा अवस्था (structure, process and stage) को महत्वपूर्ण बताया है और अपक्षरण चक्र (erosion cycle) के प्रकरण में भौताकृतिक तत्वों के आद्योपांत विकास के क्रमों को किशोरावस्था, प्रौढ़ावस्था तथा वृद्धावस्था की संज्ञाएँ दी हैं। इनके अनुसार इस क्रमिक विकासचक्र का कभी अंत नहीं होता। अत: उत्तर वृद्धावस्था में समतल सद्दृश्य जिस भौताकृति का विकास होता है, उसे इन्होंने प्राय: समभूमि तल (peneplain) की संज्ञा दी। इन्होंने जल अपक्षरण के अतिरिक्त हिमनदियों (glaciers) तथा शुद्ध प्रदेशीय भौताकृतिक तत्वों पर भी शोधपूर्ण निबंध लिखे और प्रवालनिर्माण (Formation of coral reef) के प्रकरण में महत्वपूर्ण सिद्धांत प्रतिपादित किए। अपने जीवन के लंबे काल में इन्होंने लगभग ४०० पुस्तकें तथा निबंध लिखे। भौताकृतिक तत्व विज्ञान के अतिरिक्त, जिसे वे भूगोल की एक शाखा मानते थे, भूगर्भ विज्ञान में भी इन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किए। भैम्याकृति सिद्धांत पर उनकी प्रथम पुस्तक जर्मन भाषा में प्रकाशित (१९१२ ई०) हुई। इसके अतिरिक्त उनकी रचनाओं में "भौगोलिक निबंध" (१९०९ ई०), "प्रारभिक ऋतु विज्ञान" (१८९४ई०) भौतिक भूगोल (१८९८ ई०) तथा कोरल रीफ प्रॉब्लेम (१९२८ई०) महत्वपूर्ण हैं। .

नई!!: भूगोलवेत्ताओं की सूची और विलियम मॉरिस डेविस · और देखें »

आल्ब्रेख्ट पेंक

आल्ब्रेख्ट पेंक, (Albrecht Penck; सन्‌ 1858 -- 1945) जर्मन भूगोलविद् एवं भूविद् थे। इन्होंने विभिन्न धरातलीय स्वरूपों के निर्माण एवं इसके लिये उत्तरदायी प्रक्रियाओं की विवेचना एवं संबंधित सिद्धांतों के प्रतिपादन में महत्वपूर्ण कार्य किया है। भू-आकृतिविज्ञान तथा जलवायुविज्ञान के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये कार्य के कारण वियना भौतिक भूगोल संस्थान को अन्तरराष्ट्रीय ख्याति मिली। इनका जन्म राउडिट्ज (Reudnitz) में हुआ था। वे १८८५ से १९०६ तक वियना में तथा १९०६ से १९२७ तक बर्लिन में प्रोफेसर थे। सन्‌ 1905 में इन्होंने प्रतिपादित किया कि भौम्याकृतियों के विकासक्रम में संरचना की अपेक्षा प्रक्रिया (process) श्रेष्ठतर एवं अधिक प्रभावशाली होती है। इन्होंने अपने इस सिद्धांत को नदीघाटी के विकासक्रम में ढालों के क्रमिक परिवर्तित स्वरूपों एवं प्रयासमभूमि (peneplain) की निर्माण क्रिया द्वारा स्पष्ट किया। पृथ्वी के मानचित्र को 1: 10,00,000 मापक पर तैयार करने की विधि में विकास किया। इन्होंने तृतीयक (Tertiary) एवं डिल्यूवियल (Diluvial) काल में हिमानियों के निर्माण एवं हिमयुग का अध्ययन किया था। ये सन्‌ 1886 से 1906 तक बर्लिन में समुद्रविज्ञान संस्था एवं भूगोल परिषद् के निदेशक रहे। इनके कई प्रकाशन महत्व के हैं। .

नई!!: भूगोलवेत्ताओं की सूची और आल्ब्रेख्ट पेंक · और देखें »

इब्न रश्द

इब्न रश्द, (अंग्रेजी में -"Averroes") लैटिन भाषा में आवेररोस (पूरा नाम:अबू इ-वालिद मुहम्मद इब्न ' अहमद इब्न रुस्द) को इस नाम से पुकारा जाता है। एक एंडलुसियन दार्शनिक और विचारक थे जिन्होंने दर्शन, धर्मशास्त्र, चिकित्सा, खगोल विज्ञान, भौतिकी, इस्लामी न्यायशास्त्र और कानून, और भाषाविज्ञान सहित विभिन्न विषयों पर भी लिखा था। उनके दार्शनिक कार्यों में अरिस्टोटल पर कई टिप्पणियां शामिल थीं, जिसके लिए उन्हें पश्चिम में द कमेंटेटर के रूप में जाना जाता था। उन्होंने अलमोहाद खिलाफत के लिए एक न्यायाधीश और एक अदालत चिकित्सक के रूप में भी कार्य किया। अरिस्टोटेलियनवाद के एक मजबूत समर्थक, इन्होंने अरिस्तोटल की मूल शिक्षाओं के रूप में जो कुछ देखा और लिखा, उसे बहाल करने का प्रयास किया, जो पिछले मुस्लिम विचारकों, जैसे अल-फरबी और एविसेना की नियोप्लाटोनिस्ट प्रवृत्तियों का विरोध करता था। उन्होंने अल-गजली जैसे अशारी धर्मशास्त्रियों की आलोचना के खिलाफ दर्शन की खोज का भी बचाव किया। उन्होंने तर्क दिया कि इस्लाम में दर्शन केवल स्वीकार्य नहीं था, बल्कि कुछ अभिजात वर्गों के बीच भी अनिवार्य था। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि यदि बाइबल का पाठ कारण और दर्शन के आधार पर निष्कर्ष निकालने के लिए प्रकट हुआ, तो पाठ को रूपक रूप से व्याख्या किया जाना चाहिए। आखिरकार, इस्लामी दुनिया में उनकी विरासत भौगोलिक और बौद्धिक कारणों के लिए अहम थी। पश्चिम में वह अरिस्टोटल पर अपनी व्यापक टिप्पणियों के लिए जाने जाते थे, जिसका व्यापक रूप से लैटिन और हिब्रू में अनुवाद किया गया था। उनके काम के अनुवादों ने अरिस्टोटल और ग्रीक विचारकों में सामान्य रूप से पश्चिमी यूरोपीय रुचि को पढ़ा, अध्ययन का एक क्षेत्र जिसे आम तौर पर रोमन साम्राज्य के पतन के बाद त्याग दिया गया था। उनके विचारों ने लैटिन ईसाईजगत में विवाद पैदा किए। उन्होंने एवरोइज्म नामक उनके बारे में एक दार्शनिक आंदोलन शुरू किया। 1270 और 1277 ईस्वी में कैथोलिक चर्च द्वारा उनके कार्यों की भी निंदा की गई थी। हालांकि थॉमस एक्विनास द्वारा निंदा और निरंतर आलोचना से कमजोर, लैटिन एवररोइज्म ने सोलहवीं शताब्दी तक अनुयायियों को आकर्षित करना जारी रखा। .

नई!!: भूगोलवेत्ताओं की सूची और इब्न रश्द · और देखें »

इब्न सीना

अबू अली सीना (फारसी: بو علی‌ سینا; ९८० – १०३७, अंग्रेजी: Avicenna or Ibn-Sina) फारस के विद्वान, दार्शनिक एवं चिकित्सक थे। उन्होने विविध विषयों पर लगभग ४५० पुस्तकें लिखी जिसमें से २४० अब भी प्राप्य हैं। इसमें से १५ पुस्तकें चिकित्सा विज्ञान से संबंधित हैं। उनकी विश्वविख्यात किताब का नाम क़ानून है। यह किताब इस्लामी जगत में मेडिकल सांइस की सबसे ज़्यादा प्रभावी और पढ़ी जाने वाली किताब है। इस प्रकार अपने समय के प्रसिद्ध चिकित्सक थे। अबू अली सीना न केवल मुसलमान चिकित्सकों और दार्शनिकों में सबसे आगे हैं बल्कि पश्चिम में शताब्दियों तक वे चिकित्सकों के सरदार के रूप मे प्रसिद्ध रहे। .

नई!!: भूगोलवेत्ताओं की सूची और इब्न सीना · और देखें »

इब्न-बतूता

model मध्यकालीन मुसलमान अन्वेषी इब्न बत्तूता अरब यात्री, विद्धान् तथा लेखक। उत्तर अफ्रीका के मोरक्को प्रदेश के प्रसिद्ध नगर तांजियर में १४ रजब, ७०३ हि.

नई!!: भूगोलवेत्ताओं की सूची और इब्न-बतूता · और देखें »

इरैटोस्थनिज़

इरैटोस्थनिज़ द्वारा बनाया संसार का मानचित्र इरैटोस्थनिज़ (Eratosthenes; 276 इसापूर्व – c. 195/194 इसापूर्व) यूनान का गणितज्ञ, भूगोलविद, कवि, खगोलविद एवं संगीत सिद्धानतकार था। .

नई!!: भूगोलवेत्ताओं की सूची और इरैटोस्थनिज़ · और देखें »

इसा बोमेन

इसा बोमेन प्रसिद्ध अमेरिकन भूगोलवेत्ता थे। श्रेणी:भूगोलवेत्ता श्रेणी:अमेरिकन भूगोलवेत्ता.

नई!!: भूगोलवेत्ताओं की सूची और इसा बोमेन · और देखें »

कार्ल रिटर

कार्ल रिटर का रेखाचित्र कार्ल रिटर (जर्मन:Karl Ritter; 7 अगस्त, 1779 ई॰ - 28 सितम्बर 1859 ई॰) विश्वविख्यात जर्मन भूगोलवेत्ता थे। ये आधुनिक भूगोल के संस्थापक तथा भूगोल के एक महत्वपूर्ण क्षेत्र तुलनात्मक भूगोल के जनक माने जाते हैं। .

नई!!: भूगोलवेत्ताओं की सूची और कार्ल रिटर · और देखें »

कार्ल ऑरटविन सावर

कार्ल ऑस्कर सावर कार्ल ऑरटविन सावर प्रसिद्ध अमेरिकन भूगोलवेत्ता थे। .

नई!!: भूगोलवेत्ताओं की सूची और कार्ल ऑरटविन सावर · और देखें »

अल-इदरीसी

अल-इदरीसी एक प्रमुख अरब भूगोलवेत्ता था। उसका जन्म मोरक्को के उत्तर में क्वेटा नामक स्थान में हुवा था। उसका परिवार मोहम्मद साहब के वंश से सम्बन्धित था। अलयाज़ इदरीसी .

नई!!: भूगोलवेत्ताओं की सूची और अल-इदरीसी · और देखें »

अलेक्जेण्डर वॉन हम्बोल्ट

अलेक्जेण्डर वॉन हम्बोल्ट''' 1859 में 89 साल की उम्र में अलेक्जेण्डर वॉन हम्बोल्ट (Alexander von Humboldt या Friedrich Wilhelm Heinrich Alexander von Humboldt; जन्म १७६९- मृत्यु १८५९ ई.) जर्मनी (तत्कालीन प्रशा) के भूगोलवेत्ता, प्रकृति विज्ञानी, और खोजकर्ता थे। उनका जन्म बर्लिन में तत्कालीन शाही परिवार में हुआ। हम्बोल्ट के बड़े भाई विल्हेम वॉन हम्बोल्ट एक प्रसिद्द भाषा विज्ञानी और प्रशा कि सरकार में मंत्री थे। हम्बोल्ट ने सर्वप्रथम वनस्पति विज्ञान में परिमाणात्मक विधियों का प्रयोग किया जिनसे जैव भूगोल की मजबूत आधारशिला का निर्माण हुआ। यह हम्बोल्ट ही थे जिनके द्वारा भूगोलीय घटनाओं की दीर्घावधिक मॉनिटरिंग वकालत की गयी और इस कार्य ने आधुनिक भूचुम्बकीय और मौसम वैज्ञानिक प्रेक्षणों का मार्ग प्रशस्त किया। हम्बोल्ट एक अनुभववादी विचारक थे और घटनाओं के प्रेक्षण और मापन में यकीन रखते थे। उन्होंने घर में बैठकर चिंतन करके लेखन करने की बजाय भ्रमण करके घटनाओं के प्रेक्षण के बाद उनके निरूपण की विधा पर कार्य किया। हम्बोल्ट ने अपने जीवन में लगबग साढ़े छह हजार किलोमीटर की यात्रायें कीं जिनमें सबसे प्रमुख उनकी दक्षिण अमेरिका की यात्रा है। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने इस महादीप की यात्रा और इसका वर्णन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की। इस यात्रा के दौरान उन्होंने दूरबीन, तापमापी, साइनोमीटर, सेक्सटैंट, वायुदाबमापी इत्यादि उपकरणों से लैस होकर मापन कार्य किये और उनकी इस यात्रा के वर्णन का प्रकाशन २१ खण्डों में हुआ। हम्बोल्ट उन पहले लोगों में से थे जिन्होंने दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के कभी जुड़े हुए होने की बात कही थी। हम्बोल्ट कि सबसे प्रमुख कृति कॉसमॉस है जिसमें उन्होंने संश्लेषणात्मक विचारों के साथ ज्ञान की विभिन्न शाखाओं में सामंजस्य और एकता लाने का प्रयास किया है। इस कार्य में वे ब्रह्माण्ड को एक एकीकृत इकाई के रूप में भी पुरःस्थापित किया। वे अनेकता में एकता के सिद्धांत के पुरोधा थे। .

नई!!: भूगोलवेत्ताओं की सूची और अलेक्जेण्डर वॉन हम्बोल्ट · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »