लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ग्लुओन

सूची ग्लुओन

ग्लुओन कण भौतिकी में एक मूलभूत कण है। इसका आवेश शून्य होता है अतः यह विद्युत चुम्बकीय अन्योन्य क्रियाओं में भाग नहीं लेता है। इसका द्रव्यमान शून्य होता है अतः यह गुरुत्वीय अन्योन्य क्रियाओं में भी भाग नहीं लेता। इस कण का प्रचक्रण 1 होता है। यह कण एक गेज बोसॉन है। यह कण प्रबल अन्योन्य क्रिया का बल वाहक कण है। ग्लुओन कलर आवेशित (colour charge) होता है इस कारण यह आठ भिन आस्वादों (flavour) में पाया जाता है। जिन्हें गणितीय रूप में निम्न समीकरणों से प्राप्त किया जाता है: केवल निम्न सम्भावित अवस्था के ग्लुऑन प्राप्त नहीं किये जा सकते: चूँकि कलर (वर्ण) आवेश सहित एक कण मुक्त अवस्था में प्राप्त नहीं किया जा सकता अतः इसकी पहुँच केवल फर्मी कोटि (10-15 मीटर) की होती है। .

3 संबंधों: प्रबल अन्योन्य क्रिया, गेज बोसॉन, कण भौतिकी

प्रबल अन्योन्य क्रिया

प्रबल अन्योन्य क्रिया (अक्सर प्रबल बल, प्रबल नाभिकीय बल और कलर अन्योन्य क्रिया के नाम से भी जाना जाता है) (Strong Interaction.) प्रकृति की चार मूलभूत अन्योन्य क्रियाओं में से एक है, अन्य तीन अन्योन्य क्रियाएं गुरुत्वाकर्षण, विद्युत चुम्बकीय अन्योन्य क्रिया और दुर्बल अन्योन्य क्रिया हैं। नाभिकीय स्तर पर यह अन्योन्य क्रिया विद्यत चुम्बकीय अन्योन्य क्रिया से १०० गुना प्रबल है अतः दुर्बल व गुरुत्वीय अन्योन्य क्रियाओं से यह बहुत ज्यादा प्रबल है। इस अन्योन्य क्रिया को प्रोटोनों व न्यूट्रोनों के बन्धन बल के रूप में भी पहचाना जाता है। .

नई!!: ग्लुओन और प्रबल अन्योन्य क्रिया · और देखें »

गेज बोसॉन

मानक प्रतिमान के अनुसार मूलभूत कण, यहाँ चतुर्थ स्तम्भ में गेज बोसॉन हैं। कण भौतिकी में, गेज बोसॉन (gauge boson) एक बोसॉनिक कण है जो प्रक्रिति के मूलभूत बलो के वाहक की भूमिका निभाता है अर्थात यह एक प्रकार का बल वाहक कण (force carrier particle) है। * श्रेणी:मूलकण श्रेणी:कण भौतिकी श्रेणी:बोसोन.

नई!!: ग्लुओन और गेज बोसॉन · और देखें »

कण भौतिकी

कण भौतिकी, भौतिकी की एक शाखा है जिसमें मूलभूत उप परमाणविक कणो के पारस्परिक संबन्धो तथा उनके अस्तित्व का अध्ययन किया जाता है, जिनसे पदार्थ तथा विकिरण निर्मित हैं। हमारी अब तक कि समझ के अनुसार कण क्वांटम क्षेत्रों के उत्तेजन (excitations) हैं। दूसरे कणों के साथ इनकी अन्तःक्रिया की अपनी गतिकी है। कण भौतिकी के क्षेत्र में अधिकांश रुचि मूलभूत क्षेत्रों (fundamental fields) में है। मौलिक क्षेत्रों और उनकी गतिशीलताओ के सार को सिद्धान्त के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इसिलिये कण भौतिकी में अधिकतर स्टैंडर्ड मॉडल (Standard Model) के मूल कणों तथा उनके सम्भावित विस्तार के बारे में अध्यन किया जाता है। .

नई!!: ग्लुओन और कण भौतिकी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ग्लूऑन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »