लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ग्लुओन

सूची ग्लुओन

ग्लुओन कण भौतिकी में एक मूलभूत कण है। इसका आवेश शून्य होता है अतः यह विद्युत चुम्बकीय अन्योन्य क्रियाओं में भाग नहीं लेता है। इसका द्रव्यमान शून्य होता है अतः यह गुरुत्वीय अन्योन्य क्रियाओं में भी भाग नहीं लेता। इस कण का प्रचक्रण 1 होता है। यह कण एक गेज बोसॉन है। यह कण प्रबल अन्योन्य क्रिया का बल वाहक कण है। ग्लुओन कलर आवेशित (colour charge) होता है इस कारण यह आठ भिन आस्वादों (flavour) में पाया जाता है। जिन्हें गणितीय रूप में निम्न समीकरणों से प्राप्त किया जाता है: केवल निम्न सम्भावित अवस्था के ग्लुऑन प्राप्त नहीं किये जा सकते: चूँकि कलर (वर्ण) आवेश सहित एक कण मुक्त अवस्था में प्राप्त नहीं किया जा सकता अतः इसकी पहुँच केवल फर्मी कोटि (10-15 मीटर) की होती है। .

4 संबंधों: बेरिऑन संख्या, कणों की सूची, क्वार्क पदार्थ, क्वार्क-ग्लूऑन प्लाज्मा

बेरिऑन संख्या

कण भौतिकी में बेरिऑन संख्या निकाय की लगभग संरक्षित क्वान्टम संख्या है। जहाँ nq क्वार्क की एक संख्या है और n प्रतिक्वार्क की एक संख्या है। बेरिऑनों (तीन क्वार्क) की बेरिऑन संख्या +1, मेसॉनों (एक क्वार्क, एक प्रतिक्वार्क) की बेरिऑन संख्या 0 (शून्य) और प्रतिबेरिऑनों (तीन प्रतिक्वार्क) की बेरिऑन संख्या −1 होती है। इतर हैड्रॉन जैसे पेन्टाक्वार्क (चार क्वार्क, एक प्रति क्वार्क) और चतुष्क्वार्क (दो क्वार्क, दो प्रतिक्वार्क) को भी उनकी बेरिऑन संख्या के आधार पर बेरिऑनों एवं मेसॉनों के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। .

नई!!: ग्लुओन और बेरिऑन संख्या · और देखें »

कणों की सूची

यह सूची भिन्न प्रकार के उन सभी कणों की है जो ज्ञात हैं अथवा उनकी उपस्थिति सैद्धान्तिक रूप से दी गई है और यह माना जाता है कि पूरा ब्रह्माण्ड इन्हीं कणों से बना हुआ है। विभिन्न प्रकार के विशिष्ट कणों की सूची के लिए नीचे दिये गए विभिन्न पृष्ठों को देखें। .

नई!!: ग्लुओन और कणों की सूची · और देखें »

क्वार्क पदार्थ

पदार्थ की ऐसी प्रावस्था जिसमें क्वार्क और ग्लूऑन खुले होते हैं। ऐसी प्रावस्था अति उच्च तापमान पर ही पाया जा सकता है।.

नई!!: ग्लुओन और क्वार्क पदार्थ · और देखें »

क्वार्क-ग्लूऑन प्लाज्मा

क्वार्क-ग्लूऑन प्लाज्मा (Quark–gluon plasma) जिसे क्वार्क सूप या ग्लाज्मा भी कहते हैं, भौतिकी के मानक प्रारूप के अंतर्गत पदार्थ की पाँचवीं अवस्था है। इस पदार्थ में कण का अवशेष भी नहीं है। यदि प्रोटॉन को अति उच्च तापमान अथवा अति उच्च घनत्व प्रदान किया जाय तो एक ऐसी प्रावस्था की प्राप्ति होती है जिसमें मु्ख्यतः क्वार्क और ग्लूऑन मिलते हैं। माना जा रहा है कि बिग बैंग के तुरंत बाद ही ऐसे पदार्थों का बनना शुरु हो गया। .

नई!!: ग्लुओन और क्वार्क-ग्लूऑन प्लाज्मा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ग्लूऑन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »