लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

केरल के राज्यपालों की सूची

सूची केरल के राज्यपालों की सूची

केरल एक दक्षिण भारतीय राज्य है। अन्य राज्यों की तरह केरल के राज्यपाल भी संवैधानिक मुखिया और भारत के राष्ट्रपति का प्रतिनिधि होता है। यह राज्य स्तर पर उसी पद को निरुपित करता है जो केन्द्रिय स्तर पर राष्ट्रपति के रूप में प्रयुक्त होता है। राज्यपाल एक कार्यकारी मुखिया होता है जबकि वास्तविक अधिकार राज्य के मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री परिषद् के पास होते हैं। राज्यपाल की नियुक्ति पाँच वर्षों के लिए राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। केरल की वर्तमान राज्यपाल श्रीमती शीला दीक्षित हैं। .

16 संबंधों: त्रिलोकी नाथ चतुर्वेदी, निखिल कुमार, पी सतशिवम, बुर्गुला रामकृष्ण राव, भारत के राष्ट्रपति, भगवान सहाय, राम दुलारी सिन्हा, शीला दीक्षित, सिकन्दर बख्त, स्वरूप सिंह, ज्योति वेंकटचलम, वी॰ वी॰ गिरि, आर एल भाटिया, केरल, केरल के मुख्यमंत्रियों की सूची, अजीत प्रसाद जैन

त्रिलोकी नाथ चतुर्वेदी

त्रिलोकी नाथ चतुर्वेदी (अंग्रेजी: T.N. Chaturvedi, जन्म: 18 जनवरी 1928) सन् 2002 से 2007 तक कर्नाटक प्रान्त के राज्यपाल रह चुके हैं। अवकाश प्राप्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी चतुर्वेदी 1984 से 1990 तक भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक पद पर भी रहे। उन्हें भारत सरकार ने सन् 1990 में पद्म विभूषण से अलंकृत किया।.

नई!!: केरल के राज्यपालों की सूची और त्रिलोकी नाथ चतुर्वेदी · और देखें »

निखिल कुमार

निखिल कुमार भारत के केरल राज्य के पूर्व राज्यपाल हैं। भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें नागालैंड के राज्यपाल के पद से स्थानांतरित करके केरल का राज्यपाल नियुक्त किया था। वे औरंगाबाद, बिहार के रहने वाले है एवं वहाँ से सांसद रह चुके हैं। निखिल कुमार भारतीय पुलिस सेवा के 1963 बैच के अधिकारी है। वे दिल्ली के पुलिस आयुक्त, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के निदेशक, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और सीमा सुरक्षा बल में निदेशक रहने के अलावा भारत सरकार के गृह मंत्रालय में विशेष सचिव भी रहे हैं। सेवानिवृत्ति के उपरांत उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का सलाहकार भी बनाया गया था। बाद में वे राजनीति में आये एवं औरंगाबाद से कांग्रेस के टिकट पर सांसद बने। .

नई!!: केरल के राज्यपालों की सूची और निखिल कुमार · और देखें »

पी सतशिवम

श्री पलानीसामी सतशिवम(जन्म: 27 अप्रैल 1949http://www.supremecourtofindia.nic.in/judges/sjud/psathasivam.htm) वर्तमान में केरल के राज्यपाल है तथा पूर्व भारत के मुख्य न्यायाधीश रहे हैं।, .

नई!!: केरल के राज्यपालों की सूची और पी सतशिवम · और देखें »

बुर्गुला रामकृष्ण राव

डॉ॰ बुर्गुला रामकृष्ण राव (13 मार्च,1899 - 15 सितम्बर 1967), आन्ध्र प्रदेश के राजनैतिक नेता थे। वे 6 मार्च, 1952 से 31 अक्टूबर, 1956 तक हैदराबाद राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनका जन्म महबूबनगर मे हुआ था। .

नई!!: केरल के राज्यपालों की सूची और बुर्गुला रामकृष्ण राव · और देखें »

भारत के राष्ट्रपति

भारत के राष्ट्रपति, भारत गणराज्य के कार्यपालक अध्यक्ष होते हैं। संघ के सभी कार्यपालक कार्य उनके नाम से किये जाते हैं। अनुच्छेद 53 के अनुसार संघ की कार्यपालक शक्ति उनमें निहित हैं। वह भारतीय सशस्त्र सेनाओं का सर्वोच्च सेनानायक भी हैं। सभी प्रकार के आपातकाल लगाने व हटाने वाला, युद्ध/शांति की घोषणा करने वाला होता है। वह देश के प्रथम नागरिक हैं। भारतीय राष्ट्रपति का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है। सिद्धांततः राष्ट्रपति के पास पर्याप्त शक्ति होती है। पर कुछ अपवादों के अलावा राष्ट्रपति के पद में निहित अधिकांश अधिकार वास्तव में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले मंत्रिपरिषद् के द्वारा उपयोग किए जाते हैं। भारत के राष्ट्रपति नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में रहते हैं, जिसे रायसीना हिल के नाम से भी जाना जाता है। राष्ट्रपति अधिकतम कितनी भी बार पद पर रह सकते हैं इसकी कोई सीमा तय नहीं है। अब तक केवल पहले राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने ही इस पद पर दो बार अपना कार्यकाल पूरा किया है। प्रतिभा पाटिल भारत की 12वीं तथा इस पद को सुशोभीत करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति हैं। उन्होंने 25 जुलाई 2007 को पद व गोपनीयता की शपथ ली थी। - Fadoo Post - 14 july 2017 वर्तमान में राम नाथ कोविन्द भारत के चौदहवें राष्ट्रपति हैं। .

नई!!: केरल के राज्यपालों की सूची और भारत के राष्ट्रपति · और देखें »

भगवान सहाय

भगवान सहाय को प्रशासकीय सेवा के क्षेत्र में सन १९६१ में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। ये उत्तर प्रदेश से हैं। श्रेणी:१९६१ पद्म भूषण श्रेणी:जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल.

नई!!: केरल के राज्यपालों की सूची और भगवान सहाय · और देखें »

राम दुलारी सिन्हा

राम दुलारी सिन्हा (1922–1994) एक भारतीय सांसद और केंद्र में गृह राज्यमंत्री रह चुकी हैं। वे उन कुछ महिलाओं में से एक रही हैं जिन्हें केरल का राज्यपाल बनाया गया था। वे इस पद पर 23 फ़रवरी 1988 से 12 फ़रवरी 1990 तक रहीं। .

नई!!: केरल के राज्यपालों की सूची और राम दुलारी सिन्हा · और देखें »

शीला दीक्षित

श्रीमती शीला दीक्षित भारत के केरल राज्य की पूर्व राज्यपाल हैं। केरल के राज्‍यपाल श्री निखिल कुमार के त्‍यागपत्र देने के पश्चात् उनकी नियुक्ति इस पद पर की गई थी। इससे पूर्व वे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली राज्य की मुख्य मंत्री रह चुकी हैं। वे देश की पहली ऐसी महिला मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने लगातार तीन बार मुख्यमंत्री पद संभाला। इनको 17 दिसंबर,2008 में लगातार तीसरी बार दिल्ली विधान सभा के लिये चुना गया था। 2013 में हुए विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। वे दिल्ली की दूसरी महिला मुख्य मंत्री थीं।2017 के उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांगेस पार्टी की मुख्यमंत्री पद लिये उम्मीदवार घोषित की गई है। .

नई!!: केरल के राज्यपालों की सूची और शीला दीक्षित · और देखें »

सिकन्दर बख्त

सिकन्दर बख्त(अंग्रेजी: Sikander Bakht, जन्म: 24 अगस्त 1918 – मृत्यु: 23 फ़रवरी 2004) भारत के राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ स्वतंत्रता सेनानी भी थे। उनकी गणना भारतीय जनता पार्टी के शीर्षस्थ राजनयिकों में की जाती थी। मोरारजी देसाई की जनता सरकार तथा अटल बिहारी वाजपेयी की एनडीए सरकार में वे केन्द्रीय मन्त्री रहे। जिस समय उनका निधन हुआ वे केरल के राज्यपाल पद पर आसीन थे। सन् 2000 में उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया। .

नई!!: केरल के राज्यपालों की सूची और सिकन्दर बख्त · और देखें »

स्वरूप सिंह

स्वरूप सिंह डांगरी पूर्व राजपूताना के बड़े ठिकानों में से एक है। जैसलमेर के पूर्व राजगद्दी वारिस होने के नाते पूर्व जैसलमेर महारावल जवाहर सिंह ने इन्हें जैसलमेर से बाहर कर दिया था। बिहारीदासोत भाटी के सबसे बड़ा ठिकाना हैं डांगरी आजाद भारत से पहले जैसलमेर की राजनीति में डांगरी ठाकुर साहब का बड़ा हाथ हुआ करता था। जैसलमेर कि सेना कि कमान हमेशा डांगरी ठाकुर के हाथों हुआ करती थीं। जैसलमेर के संस्थापक भी इन्हें के वंशज थे। जैसलमेर के महारावल कि अकाल मृत्यु ओर सडयंत्र के कारण इन्हें जैसलमेर त्याग ना पडा। आज डांगरी ठाकुर के वंशज डांगरी में रहते।.

नई!!: केरल के राज्यपालों की सूची और स्वरूप सिंह · और देखें »

ज्योति वेंकटचलम

ज्योति वेंकटचलम (ஜோதி வெங்கடாசலம்) (जन्म: 27 अक्टूबर 1917, रंगून) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबद्ध एक भारतीय राजनीतिज्ञ और केरल की पूर्व राज्यपाल रह चुकी हैं। वे 1962 में तमिलनाडु के एगनोर विधानसभा क्षेत्र तथा 1971 में श्रीरंगम विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा सदस्य रही हैं। वे 10 अक्टूबर 1953 से 12 अप्रैल 1954 के बीच चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की कैबिनेट में मंत्री रह चुकी हैं।1962 से 1963 के बीच वे के॰ कामराज के कैबिनेट में सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री रह चुकी हैं।उसके बाद वे 14 अक्टूबर 1977 से 26 अक्टूबर 1982 तक केरल की राज्यपाल रही। उनके नाम से चेन्नई में सड़क का नमाकरण हुआ है। .

नई!!: केरल के राज्यपालों की सूची और ज्योति वेंकटचलम · और देखें »

वी॰ वी॰ गिरि

वराहगिरी वेंकट गिरी या वी वी गिरी (10 अगस्त 1894 - 23 जून 1980) भारत के चौथे राष्ट्रपति थे। उनका जन्म ब्रह्मपुर, ओड़िशा में हुआ था। .

नई!!: केरल के राज्यपालों की सूची और वी॰ वी॰ गिरि · और देखें »

आर एल भाटिया

आर एल भाटिया केरल ऑर बिहार के पुर्व राज्यपाल। .

नई!!: केरल के राज्यपालों की सूची और आर एल भाटिया · और देखें »

केरल

केरल (मलयालम: കേരളം, केरळम्) भारत का एक प्रान्त है। इसकी राजधानी तिरुवनन्तपुरम (त्रिवेन्द्रम) है। मलयालम (മലയാളം, मलयाळम्) यहां की मुख्य भाषा है। हिन्दुओं तथा मुसलमानों के अलावा यहां ईसाई भी बड़ी संख्या में रहते हैं। भारत की दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर अरब सागर और सह्याद्रि पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य एक खूबसूरत भूभाग स्थित है, जिसे केरल के नाम से जाना जाता है। इस राज्य का क्षेत्रफल 38863 वर्ग किलोमीटर है और यहाँ मलयालम भाषा बोली जाती है। अपनी संस्कृति और भाषा-वैशिष्ट्य के कारण पहचाने जाने वाले भारत के दक्षिण में स्थित चार राज्यों में केरल प्रमुख स्थान रखता है। इसके प्रमुख पड़ोसी राज्य तमिलनाडु और कर्नाटक हैं। पुदुच्चेरी (पांडिचेरि) राज्य का मय्यष़ि (माहि) नाम से जाता जाने वाला भूभाग भी केरल राज्य के अन्तर्गत स्थित है। अरब सागर में स्थित केन्द्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का भी भाषा और संस्कृति की दृष्टि से केरल के साथ अटूट संबन्ध है। स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व केरल में राजाओं की रियासतें थीं। जुलाई 1949 में तिरुवितांकूर और कोच्चिन रियासतों को जोड़कर 'तिरुकोच्चि' राज्य का गठन किया गया। उस समय मलाबार प्रदेश मद्रास राज्य (वर्तमान तमिलनाडु) का एक जिला मात्र था। नवंबर 1956 में तिरुकोच्चि के साथ मलाबार को भी जोड़ा गया और इस तरह वर्तमान केरल की स्थापना हुई। इस प्रकार 'ऐक्य केरलम' के गठन के द्वारा इस भूभाग की जनता की दीर्घकालीन अभिलाषा पूर्ण हुई। * केरल में शिशुओं की मृत्यु दर भारत के राज्यों में सबसे कम है और स्त्रियों की संख्या पुरुषों से अधिक है (2001 की जनगणना के आधार पर)।.

नई!!: केरल के राज्यपालों की सूची और केरल · और देखें »

केरल के मुख्यमंत्रियों की सूची

केरल के मुख्यमंत्रियों की सूची के अंतर्गत भारत के केरल राज्य के इतिहास में सन् १९५६ के बाद से हुई विभिन्न सरकारों के प्रमुख के आते हैं। वर्तमान केरल राज्य १९५६ में ही अस्तित्व में आया जब तत्कालीन त्रावणकोर-कोचीन राज्य का पुनर्गठन किया गया। .

नई!!: केरल के राज्यपालों की सूची और केरल के मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

अजीत प्रसाद जैन

अजीत प्रसाद जैन (1902 - 1977) भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष, संविधान सभा के सदस्य, केंद्रीय मंत्री और केरल के राज्यपाल राज्यपाल थे। वो एमएम कॉलेज, चन्दौसी के पूर्व छात्र और संयुक्त प्रांत से संविधान सभा के लिए चुने गये। वो प्रथम लोकसभा में नेहरू मंत्रीमण्डल में केबिनेट मंत्री भी रहे। अजीत प्रसाद जैन का ३१ दिसम्बर १९७७ को ७५ वर्ष की आयु में निधन हुआ। .

नई!!: केरल के राज्यपालों की सूची और अजीत प्रसाद जैन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

केरल के राज्यपाल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »