लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बुर्गुला रामकृष्ण राव

सूची बुर्गुला रामकृष्ण राव

डॉ॰ बुर्गुला रामकृष्ण राव (13 मार्च,1899 - 15 सितम्बर 1967), आन्ध्र प्रदेश के राजनैतिक नेता थे। वे 6 मार्च, 1952 से 31 अक्टूबर, 1956 तक हैदराबाद राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनका जन्म महबूबनगर मे हुआ था। .

15 संबंधों: नीलम संजीव रेड्डी, पुणे, महबूबनगर, मुंबई विश्वविद्यालय, हैदराबाद, हैदराबाद प्रांत, वेल्लोडी नारायण मेनन के., आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची, १३ मार्च, १८९९, १९५२, १९५६, १९६७, ३१ अक्टूबर, ६ मार्च

नीलम संजीव रेड्डी

नीलम संजीव रेड्डी नीलम संजीव रेड्डी (२७ अक्टूबर, १९२० - ९ नवंबर, २००५) भारत के छठे राष्ट्रपति थे। उनका कार्यकाल २५ जुलाई १९७७ से २५ जुलाई १९८२ तक रहा। आन्ध्र प्रदेश के कृषक परिवार में जन्मे नीलम संजीव रेड्डी की छवि कवि, अनुभवी राजनेता एवं कुशल प्रशासक के रूप में थी। इनका सार्वजनिक जीवन उत्कृष्ट था। सन १९७७ के आम चुनाव में जब इंदिरा गांधी की पराजय हुई, उस समय नव-गठित राजनीतिक दल जनता पार्टी ने इनको राष्ट्रपति का प्रत्याशी बनाया। वे भारत के पहले गैर काँग्रेसी राष्ट्रपति थे। वे अक्टूबर 1956 में आन्ध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बनें और दुसरी बार फिर १९६२ से १९६४ तक यह पद संभाला। उन्होने १९५९ से १९६२ तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में से कार्य किया। .

नई!!: बुर्गुला रामकृष्ण राव और नीलम संजीव रेड्डी · और देखें »

पुणे

पुणे भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक महत्त्वपूर्ण शहर है। यह शहर महाराष्ट्र के पश्चिम भाग, मुला व मूठा इन दो नदियों के किनारे बसा है और पुणे जिला का प्रशासकीय मुख्यालय है। पुणे भारत का छठवां सबसे बड़ा शहर व महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। सार्वजनिक सुखसुविधा व विकास के हिसाब से पुणे महाराष्ट्र मे मुंबई के बाद अग्रसर है। अनेक नामांकित शिक्षणसंस्थायें होने के कारण इस शहर को 'पूरब का ऑक्सफोर्ड' भी कहा जाता है। पुणे में अनेक प्रौद्योगिकी और ऑटोमोबाईल उपक्रम हैं, इसलिए पुणे भारत का ”डेट्राइट” जैसा लगता है। काफी प्राचीन ज्ञात इतिहास से पुणे शहर महाराष्ट्र की 'सांस्कृतिक राजधानी' माना जाता है। मराठी भाषा इस शहर की मुख्य भाषा है। पुणे शहर मे लगभग सभी विषयों के उच्च शिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। पुणे विद्यापीठ, राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, आयुका, आगरकर संशोधन संस्था, सी-डैक जैसी आंतरराष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान यहाँ है। पुणे फिल्म इन्स्टिट्युट भी काफी प्रसिद्ध है। पुणे महाराष्ट्र व भारत का एक महत्त्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र है। टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, भारत फोर्ज जैसे उत्पादनक्षेत्र के अनेक बड़े उद्योग यहाँ है। 1990 के दशक मे इन्फोसिस, टाटा कंसल्टंसी सर्विसे, विप्रो, सिमैंटेक, आइ.बी.एम जैसे प्रसिद्ध सॉफ्टवेअर कंपनियों ने पुणे मे अपने केंन्द्र खोले और यह शहर भारत का एक प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी उद्योगकेंद्र के रूप मे विकसित हुआ। .

नई!!: बुर्गुला रामकृष्ण राव और पुणे · और देखें »

महबूबनगर

महबूबनगर तेलंगाना के एक शहर है जो इमहबूबनगर जिला का मुख्यालय भी। इस शहर पालमूर भी कहजाता है। महबूबनगर हैदराबाद से १०० किलॉमीटर दूरी पर है। तेलंगाना में सबसे बडे जिलॉ में महबूबनगर द्वितीय स्थान पर है। हैदराबाद के दक्षिण-पश्चिम में मध्य रेलमार्ग पर स्थित महबूबनगर सड़क मार्ग का भी केंद्र है। इस शहर में एक महाविद्यालय भी है। 18,419 वर्ग किमी क्षेत्रफल वाला महबूबनगर ज़िला दक्कन के पठार पर स्थित है और दक्षिण में कृष्णा नदी से घिरा है। कहा जाता है कि गोलकुंडा के प्रसिद्ध हीरे इसी ज़िले से मिले थे। .

नई!!: बुर्गुला रामकृष्ण राव और महबूबनगर · और देखें »

मुंबई विश्वविद्यालय

मुंबई विश्वविद्यालय, मुंबई, महाराष्ट्र का विश्वविद्यालय है। 1860 से 70 के दौरान जब भवनों का निर्माण तेजी से किया जा रहा था, उस समय, विशेषकर ओवल मैदान के किनारे, अधिकांश विक्टोरियन भवनों का निर्माण हुआ। उन दिनों मैदान समुद्र के नजदीक हुआ करता था और मुंबई विश्वविद्यालय, पश्चिम रेलवे मुख्यालय का भवन तथा उच्च न्यायालय सीधे अरब सागर के सामने थे। इनमें मुंबई विश्वविद्यालय भवन सबसे शानदार है। गिलबर्ट स्कॉट ने इसका डिजाइन तैयार किया था, यह 15वीं शताब्दी का इटेलियन भवन जैसा दिखता है। इसका भवन, इसका विशाल पुस्तकालय, कन्वोकेशन हॉल और 80 मी.

नई!!: बुर्गुला रामकृष्ण राव और मुंबई विश्वविद्यालय · और देखें »

हैदराबाद

हैदराबाद (तेलुगु: హైదరాబాదు,उर्दू: حیدر آباد) भारत के राज्य तेलंगाना तथा आन्ध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी है, जो दक्कन के पठार पर मूसी नदी के किनारे स्थित है। प्राचीन काल के दस्तावेजों के अनुसार इसे भाग्यनगर के नाम से जाना जाता था। आज भी यह प्राचीन नाम अत्यन्त ही लोकप्रिय है। कहा जाता है कि किसी समय में इस ख़ूबसूरत शहर को क़ुतुबशाही परम्परा के पाँचवें शासक मुहम्मद कुली क़ुतुबशाह ने अपनी प्रेमिका भागमती को उपहार स्वरूप भेंट किया था, उस समय यह शहर भागनगर के नाम से जाना जाता था। भागनगर समय के साथ हैदराबाद के नाम से प्रसिद्ध हुआ। इसे 'निज़ामों का शहर' तथा 'मोतियों का शहर' भी कहा जाता है। यह भारत के सर्वाधिक विकसित नगरों में से एक है और भारत में सूचना प्रौधोगिकी एवं जैव प्रौद्यौगिकी का केन्द्र बनता जा रहा है। हुसैन सागर से विभाजित, हैदराबाद और सिकंदराबाद जुड़वां शहर हैं। हुसैन सागर का निर्माण सन १५६२ में इब्राहीम कुतुब शाह के शासन काल में हुआ था और यह एक मानव निर्मित झील है। चारमीनार, इस क्षेत्र में प्लेग महामारी के अंत की यादगार के तौर पर मुहम्मद कुली कुतुब शाह ने १५९१ में, शहर के बीचों बीच बनवाया था। गोलकुंडा के क़ुतुबशाही सुल्तानों द्वारा बसाया गया यह शहर ख़ूबसूरत इमारतों, निज़ामी शानो-शौक़त और लजीज खाने के कारण मशहूर है और भारत के मानचित्र पर एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में अपनी अलग अहमियत रखता है। निज़ामों के इस शहर में आज भी हिन्दू-मुस्लिम सांप्रदायिक सौहार्द्र से एक-दूसरे के साथ रहकर उनकी खुशियों में शरीक होते हैं। अपने उन्नत इतिहास, संस्कृति, उत्तर तथा दक्षिण भारत के स्थापत्य के मौलिक संगम, तथा अपनी बहुभाषी संस्कृति के लिये भौगोलिक तथा सांस्कृतिक दोनों रूपों में जाना जाता है। यह वह स्थान रहा है जहां हिन्दू और मुसलमान शांतिपूर्वक शताब्दियों से साथ साथ रह रहे हैं। निजामी ठाठ-बाट के इस शहर का मुख्य आकर्षण चारमीनार, हुसैन सागर झील, बिड़ला मंदिर, सालारजंग संग्रहालय आदि है, जो देश-विदेश इस शहर को एक अलग पहचान देते हैं। यह भारतीय महानगर बंगलौर से 574 किलोमीटर दक्षिण में, मुंबई से 750 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में तथा चेन्नई से 700 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है। किसी समय नवाबी परम्परा के इस शहर में शाही हवेलियाँ और निज़ामों की संस्कृति के बीच हीरे जवाहरात का रंग उभर कर सामने आया तो कभी स्वादिष्ट नवाबी भोजन का स्वाद। इस शहर के ऐतिहासिक गोलकुंडा दुर्ग की प्रसिद्धि पार-द्वार तक पहुँची और इसे उत्तर भारत और दक्षिणांचल के बीच संवाद का अवसर सालाजार संग्रहालय तथा चारमीनार ने प्रदान किया है। वर्ष २०११ की जनगणना के अनुसार इस महानगर की जनसंख्या ६८ लाख से अधिक है। .

नई!!: बुर्गुला रामकृष्ण राव और हैदराबाद · और देखें »

हैदराबाद प्रांत

हैदराबाद स्टेट (హైదరాబాదు, حیدر آباد) ब्रिटिश काल की सबसे बड़ी रियासत थी। यह भारतीय उपमहाद्वीप के दक्षिण-पश्चिमी ओर स्थित थी इस रियासत मे महाराष्ट्र का मराठवाड़ा विभाग उत्तरी कर्नाटक और तेलंगाना का समावेश था। इस पर १७२४ से १९४८ तक निज़ाम परिवार का शासन रहा। रियासत का बरार क्षेत्र ब्रिटिश १९०३ में भारत के मध्य प्रांत से विलय कर दिया गया था। हैदराबाद एवं बरार, १९०३ .

नई!!: बुर्गुला रामकृष्ण राव और हैदराबाद प्रांत · और देखें »

वेल्लोडी नारायण मेनन के.

वेल्लोडी नारायण मेनन के. (1896 - अज्ञात), आन्ध्र प्रदेश के राजनैतिक नेता, वे 26 जनवरी, 1950 से 6 मार्च, 1952 तक आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनका जन्म केरल में हुआ था। .

नई!!: बुर्गुला रामकृष्ण राव और वेल्लोडी नारायण मेनन के. · और देखें »

आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची

मुख्यमंत्री किसी भी भारतीय राज्य का प्रमुख होता है। यह सूची आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की हैं। .

नई!!: बुर्गुला रामकृष्ण राव और आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

१३ मार्च

13 मार्च ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 72वॉ (लीप वर्ष मे 73 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 293 दिन बाकी है। .

नई!!: बुर्गुला रामकृष्ण राव और १३ मार्च · और देखें »

१८९९

1899 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: बुर्गुला रामकृष्ण राव और १८९९ · और देखें »

१९५२

१९५२ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: बुर्गुला रामकृष्ण राव और १९५२ · और देखें »

१९५६

१९५६ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: बुर्गुला रामकृष्ण राव और १९५६ · और देखें »

१९६७

1967 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: बुर्गुला रामकृष्ण राव और १९६७ · और देखें »

३१ अक्टूबर

३१ अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३०४वाँ (लीप वर्ष में ३०५वाँ) दिन है। वर्ष में अभी और ६१ दिन बाकी है। .

नई!!: बुर्गुला रामकृष्ण राव और ३१ अक्टूबर · और देखें »

६ मार्च

6 मार्च ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 65वॉ (लीप वर्ष में 66 वॉ) दिन है। साल में अभी और 300 दिन बाकी है। इस दिन घाना में स्वतंत्रता दिवस मानाया जाता है। .

नई!!: बुर्गुला रामकृष्ण राव और ६ मार्च · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

डा. बुर्गुला रामकृष्ण राव

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »