लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अल्वा म्यर्दल

सूची अल्वा म्यर्दल

अल्वा म्यर्दल अल्वा रेइमेर म्यर्दल (३१ जनवरी १९०२ - १ फ़रवरी १९८६) एक स्वीडिश समाजशास्त्री और राजनीतिज्ञ थीं। वह १९८२ में नोबेल शांति पुरस्कार मिला। इन्होंने १९२४ में गुन्नार म्यर्दल से शादी की। उप्साला में जन्मी अल्वा १९३० के दशक में पहली बार लोगों की निगाह में आईं। अल्वा ने स्वीडन कल्याणकारी राज्य के निर्माण में अहम भूमिका अदा की थी। अपने पति गुन्नार म्यर्दल के साथ मिलकर १९३४ में जनसंख्या से जुड़े सवाल पर 'Crisis in the Population Question' नामक किताब लिखी, जिसमें लोगों के व्यक्तिगत उत्थान के लिए सामाजिक सुधार पर जोर दिया गया था। इन्हें वर्ष १९८१ में इनके पति गुन्नार म्यर्दल के साथ जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार प्रदान किया गया। श्रेणी:समाजशास्त्री श्रेणी:राजनीतिज्ञ श्रेणी:नोबल शांति पुरस्कार के प्राप्तकर्ता.

7 संबंधों: नोबल शांति पुरस्कार, राजनीति, समाजशास्त्र, स्वीडन, स्वीडिश भाषा, जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार, गुन्नार म्यर्दल

नोबल शांति पुरस्कार

नोबेल फाउंडेशन द्वारा यह पुरस्कार विश्व स्तर पर शांति के लिए किए गए प्रयासों के लिए दिया जाता है। श्रेणी:नोबेल पुरस्कार.

नई!!: अल्वा म्यर्दल और नोबल शांति पुरस्कार · और देखें »

राजनीति

नागरिक स्तर पर या व्यक्तिगत स्तर पर कोई विशेष प्रकार का सिद्धान्त एवं व्यवहार राजनीति (पॉलिटिक्स) कहलाती है। अधिक संकीर्ण रूप से कहें तो शासन में पद प्राप्त करना तथा सरकारी पद का उपयोग करना राजनीति है। राजनीति में बहुत से रास्ते अपनाये जाते हैं जैसे- राजनीतिक विचारों को आगे बढ़ाना, कानून बनाना, विरोधियों के विरुद्ध युद्ध आदि शक्तियों का प्रयोग करना। राजनीति बहुत से स्तरों पर हो सकती है- गाँव की परम्परागत राजनीति से लेकर, स्थानीय सरकार, सम्प्रभुत्वपूर्ण राज्य या अन्तराष्ट्रीय स्तर पर। .

नई!!: अल्वा म्यर्दल और राजनीति · और देखें »

समाजशास्त्र

समाजशास्त्र मानव समाज का अध्ययन है। यह सामाजिक विज्ञान की एक शाखा है, जो मानवीय सामाजिक संरचना और गतिविधियों से संबंधित जानकारी को परिष्कृत करने और उनका विकास करने के लिए, अनुभवजन्य विवेचनगिडेंस, एंथोनी, डनेर, मिशेल, एप्पल बाम, रिचर्ड.

नई!!: अल्वा म्यर्दल और समाजशास्त्र · और देखें »

स्वीडन

स्वीडन (स्वीडिश: Konungariket Sverige कूनुङारीकेत् स्वेरिये) यूरोपीय महाद्वीप में उत्तर में स्केंडिनेविया प्रायद्वीप में स्थित एक देश है। स्टॉकहोल्म इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। स्वीडिश भाषा इसकी मुख्य और राजभाषा है। यहाँ एक संवैधानिक और लोकतान्त्रिक राजतन्त्र है। स्वीडन के पश्चिम एवं उत्तर में नॉर्वे, पूर्व में फ़िनलैंड तथा दक्षिण में डेनमार्क स्थित हैं। स्वीडन का पूरा क्षेत्रफल 528447 वर्ग किलोमीटर का है, जिसमे से 407340 वर्ग किलोमीटर थल क्षेत्र, 40080 वर्ग किलोमीटर में नदियाँ और झील तथा 81027 वर्ग किलोमीटर समुद्र क्षेत्र है। इस तरह यह यूरोपियन यूनियन में तीसरा सबसे बड़ा देश है। यहाँ की जनसँख्या वर्तमान में लगभग एक करोड़ दस लाख है। .

नई!!: अल्वा म्यर्दल और स्वीडन · और देखें »

स्वीडिश भाषा

स्वीडिश, मुख्य रूप से स्वीडन और फ़िनलैण्ड के कुछ हिस्सों में 90 लाख लोगो द्वारा स्वाभाविक रूप से बोली जाने वाली एक उत्तर जर्मन भाषा है। श्रेणी:जर्मैनी भाषाएँ श्रेणी:विश्व की प्रमुख भाषाएं.

नई!!: अल्वा म्यर्दल और स्वीडिश भाषा · और देखें »

जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार

जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार भारत की सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है, जिसकी स्थापना १९६५ में की गई है। पुरस्कार दुनिया के लोगों के बीच अंतरराष्ट्रीय समझ, सद्भावना और मैत्री को बढ़ावा देने के लिए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले को 25 लाख रुपए प्रदान किए जाते हैं। .

नई!!: अल्वा म्यर्दल और जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार · और देखें »

गुन्नार म्यर्दल

गुन्नार म्यर्दल कार्ल गुन्नार म्यदाल (Karl Gunnar Myrdal; स्विडी भाषा:; ६ दिसम्बर १८९८ - १७ मई १९८७) एक स्वीडिश अर्थशास्त्री, राजनेता और नोबेल विजेता थे। १९७४ में, फ्रेडरिक हायेक के साथ अर्थशास्त्र के क्षेत्र में मुद्रा और आर्थिक विचलन के सिद्धांत के क्षेत्र में अग्रणी काम और आर्थिक, सामाजिक और संस्थागत के लिए घटना के तीक्ष्ण विश्लेषण के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। इन्हें वर्ष १९८१ में इनकी पत्नी अल्वा म्यर्दल के साथ जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार प्रदान किया गया था। .

नई!!: अल्वा म्यर्दल और गुन्नार म्यर्दल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »