लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बीजपत्र

सूची बीजपत्र

अंकुरण के बाद एक डायकॉट (द्विबीजपत्री) पौधे के दो बीजपत्र उसके पहले पत्तों के रूप में उभर आये हैं बीजपत्र (cotyledon, अर्थ: बीज-पत्ता) बहुत से पौधों के बीज का एक महत्वपूर्ण भाग होता है। बीज के अंकुरण होने पर यही बीजपत्र विकसित होकर पौधे के पहले पत्तों का रूप धारण कर सकते हैं। वनस्पति शास्त्र में फूलदार (सपुष्पक या आवृतबीजी) पौधों का वर्गीकरण बीज में मौजूद बीजपत्रों की संख्या के आधार पर ही किया जाता है। एक बीजपत्र वाली जातियों को 'मोनोकॉट​' (monocot या monocotylenonous, एकबीजपत्री) और दो बीजपत्र वाली जातियों को 'डायकॉट' (dicot या dicotylenonous, द्विबीजपत्री) कहा जाता है। इनके अलवा बिना फूल वाले 'अनावृतबीजी' (gymnosperm, अर्थ: नग्न बीज) कहलाए जाने वाले पौधों के बीजों में (जिनमें चीड़ जैसे कोणधारी शामिल हैं) २ से लेकर २४ बीजपत्र हो सकते हैं। आवृतबीजी वृक्षों व पौधों में मोनोकॉट​ और डायकॉट का अंतर उन पौधों के रूप में बहुत दिखाई देता है:, Sandra Alters, pp.

2 संबंधों: एकबीजपत्री, युडिकॉट

एकबीजपत्री

मोनोकॉट​ (Monocot) या एकबीजपत्री सपुष्पक पौधों का एक समूह है जिनके बीजों में एक ही बीजपत्र (कॉटिलिडन​) होता है। इनके विपरीत युडिकॉट​ (Eudicot) पौधों के बीजों में दो बीजपत्र होते हैं। फूलधारी (सपुष्पक) पौधों की यही दो मुख्य श्रेणियाँ हैं।, Linda R. Berg, pp.

नई!!: बीजपत्र और एकबीजपत्री · और देखें »

युडिकॉट

युडिकॉट​ (Eudicot) सपुष्पक पौधों का एक समूह है जिनके बीजों के दो हिस्से (बीजपत्र) होते हैं, जिसके विपरीत मोनोकॉट (Monocot) पौधों के बीजों में एक ही बीजपत्र होता है। फूलधारी (सपुष्पक) पौधों की यही दो मुख्य श्रेणियाँ हैं।, Linda R. Berg, pp.

नई!!: बीजपत्र और युडिकॉट · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »