लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पश्चिम पापुआ (प्रांत)

सूची पश्चिम पापुआ (प्रांत)

पश्चिम पापुआ दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के पश्चिमी पापुआ क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह नया गिनी द्वीप के पश्चिमी भाग में स्थित है। पक्षीशिर प्रायद्वीप, बोम्बेराई प्रायद्वीप और राजा अम्पात द्वीपसमूह इस प्रान्त का भाग है। .

5 संबंधों: चेन्देरावासिह खाड़ी, पश्चिम पापुआ (क्षेत्र), पक्षीशिर प्रायद्वीप, मनोक्वारी, इंडोनेशिया के प्रांत

चेन्देरावासिह खाड़ी

चेन्देरावासिह खाड़ी (Cenderawasih Bay), जो पहले गील्व्निक खाड़ी (Geelvink Bay) कहलाती थी, पश्चिमी नया गिनी क्षेत्र से लगी हुई प्रशांत महासागर की एक खाड़ी है। इण्डोनेशिया के पापुआ और पश्चिम पापुआ प्रान्त इस से दक्षिण में तटवर्ती हैं। .

नई!!: पश्चिम पापुआ (प्रांत) और चेन्देरावासिह खाड़ी · और देखें »

पश्चिम पापुआ (क्षेत्र)

पश्चिम पापुआ (West Papua) दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश का एक क्षेत्र है जो नया गिनी द्वीप के पश्चिमी हिस्से पर विस्तृत है। इस द्वीप का पूर्वी भाग पापुआ न्यू गिनी नामक एक भिन्न राष्ट्र है। यह पश्चिम पापुआ और पापुआ नामक प्रान्तों में विभाजित है। यहाँ के अधिकतर लोग पापुआई, मॅलानिशियाई और ऑस्ट्रोनीशियाई हैं। इस क्षेत्र में ईसाई बहुसंख्यक हैं और उसके बाद मुस्लिमों की संख्या है। भिन्न समुदायों के बीच इण्डोनेशियाई भाषा का प्रयोग होता है। प्रान्त का अधिकतर भाग घने जंगलों से ढका है जहाँ कई जनजातियाँ रहती हैं। .

नई!!: पश्चिम पापुआ (प्रांत) और पश्चिम पापुआ (क्षेत्र) · और देखें »

पक्षीशिर प्रायद्वीप

पक्षीशिर प्रायद्वीप (अंग्रेज़ी: Bird's Head Peninsula, इण्डोनेशियाई: Kepala Burung), जो दोबेराई प्रायद्वीप (Doberai Peninsula) भी कहलाता है, एक बड़ा प्रायद्वीप (पेनिनसुला) है जो नया गिनी द्वीप के पश्चिमोत्तरी कोने में स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह इण्डोनेशिया के पश्चिम पापुआ प्रान्त का हिस्सा है। इसके पूर्वी भाग में 2900 मीटर ऊँचाई की अर्फ़ाक पहाड़ियाँ (Arfak Mountains), उत्तर में उनसे ज़रा छोटी तमराऊ पहाड़ियाँ (Tamrau Mountains) और दोनो के बीच में केबार घाटी है। प्रायद्वीप के दक्षिण में एक तटीय मैदानी क्षेत्र है। प्रान्त की राजधानी मनोक्वारी और कुछ अन्य महत्वपूर्ण शहर भी इसी भूभाग में स्थित हैं। पक्षीशिर प्रायद्वीप पूर्व में चेन्देरावासिह खाड़ी से तटवर्ती है और इसके दक्षिण में बोम्बेराई प्रायद्वीप स्थित है।, retrieved 11 May 2010 .

नई!!: पश्चिम पापुआ (प्रांत) और पक्षीशिर प्रायद्वीप · और देखें »

मनोक्वारी

मनोक्वारी दक्षिणपूर्वी एशिया के इण्डोनेशिया देश के पश्चिम पापुआ प्रान्त की प्रान्तीय राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। भौगोलिक रूप से यह नया गिनी द्वीप के पश्चिमोत्तरी भाग में स्थित पक्षीशिर प्रायद्वीप (बर्ड्स आई पेनिनसूला) के पूर्वी तट पर चेन्देरावासिह खाड़ी के किनारे बसा हुआ है। यह एक मुख्य बंदरगाह, वित्तीय केन्द्र और पर्यटन क्षेत्र है। .

नई!!: पश्चिम पापुआ (प्रांत) और मनोक्वारी · और देखें »

इंडोनेशिया के प्रांत

इंडोनेशिया देश ३४ प्रांतों में विभक्त है, जिन्हें इण्डोनेशियाई भाषा में प्रोविन्सी (provinsi) कहा जाता है। इनको सात विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में रखा जाता है - सुमात्रा, बाली और जावा द्वीप इनमें प्रमुख हैं। राष्ट्रीय राजधानी जकार्ता जावा में स्थित है। .

नई!!: पश्चिम पापुआ (प्रांत) और इंडोनेशिया के प्रांत · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पश्चिम पापुआ प्रान्त

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »