लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इंडोनेशिया के प्रांत

सूची इंडोनेशिया के प्रांत

इंडोनेशिया देश ३४ प्रांतों में विभक्त है, जिन्हें इण्डोनेशियाई भाषा में प्रोविन्सी (provinsi) कहा जाता है। इनको सात विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में रखा जाता है - सुमात्रा, बाली और जावा द्वीप इनमें प्रमुख हैं। राष्ट्रीय राजधानी जकार्ता जावा में स्थित है। .

46 संबंधों: तिदोरे द्वीप, तेरनाते द्वीप, दक्षिण सुमात्रा, दक्षिण सुलावेसी, दक्षिण कालिमंतान, दक्षिणपूर्व सुलावेसी, पश्चिम नुसा तेंगारा, पश्चिम पापुआ (प्रांत), पश्चिम सुमात्रा, पश्चिम सुलावेसी, पश्चिम जावा, पश्चिम कालिमंतान, पापुआ (प्रान्त), पक्षीशिर प्रायद्वीप, पूर्व जावा, पूर्व कालिमंतान, पूर्वी नुसा तेंगारा, बाताम, बांतेन, बांका-बेलितुंग द्वीपसमूह, बूरू द्वीप, बेंकुलू, मध्य सुलावेसी, मध्य जावा, मध्य कालिमंतान, मादूरा द्वीप, मादूराई लोग, मानदो, मालुकू, मिनाहासा प्रायद्वीप, योग्यकार्ता विशेष क्षेत्र, रियाउ, रियाउ द्वीपसमूह प्रांत, लाम्पुंग, सेरम द्वीप, हालमाहेरा, जम्बी, गोरोंतालो, आचेह, आम्बोन द्वीप, आरू द्वीपसमूह, केइ द्वीपसमूह, उत्तर मालुकू, उत्तर सुमात्रा, उत्तर सुलावेसी, उत्तर कालिमंतान

तिदोरे द्वीप

तिदोरे (Ternate) इण्डोनेशिया के मालुकू द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह अपने से बड़े तेरनाते द्वीप के पास स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह इण्डोनेशिया के उत्तर मालुकू प्रान्त में शामिल है। इतिहास में यहाँ तिदोरे सलतनत का बोलबाला था जिसकी पड़ोसी द्वीप की तेरनाते सलतनत से लगातार स्पर्धा रही। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और तिदोरे द्वीप · और देखें »

तेरनाते द्वीप

तेरनाते (Ternate) इण्डोनेशिया के मालुकू द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह अपने से बड़े हालमाहेरा द्वीप के पश्चिमी तट से आगे स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह इण्डोनेशिया के मालुकू प्रान्त में शामिल है। तेरनाते द्वीप सन् १२५७–१९१४ काल में चलने वाले ऐतिहासिक तेरनाते सलतनत का केन्द्र था। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और तेरनाते द्वीप · और देखें »

दक्षिण सुमात्रा

दक्षिण सुमात्रा दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के सुमात्रा द्वीप पर स्थित एक प्रान्त है। यह द्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित है। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और दक्षिण सुमात्रा · और देखें »

दक्षिण सुलावेसी

दक्षिण सुलावेसी दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के सुलावेसी द्वीप पर स्थित एक प्रान्त है। इस प्रान्त में सेलायार द्वीपसमूह भी शामिल हैं। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और दक्षिण सुलावेसी · और देखें »

दक्षिण कालिमंतान

दक्षिण कालिमंतान दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश का एक प्रान्त है। यह कालिमंतान द्वीप (बोर्नियो) पर स्थित है। बंजरमासीन इस प्रान्त की राजधानी है। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और दक्षिण कालिमंतान · और देखें »

दक्षिणपूर्व सुलावेसी

दक्षिणपूर्व सुलावेसी दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के सुलावेसी द्वीप पर स्थित एक प्रान्त है। इस प्रान्त में बूतोन, मुना, काबाएना, ववोनी, और कुछ अन्य द्वीप भी शामिल हैं। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और दक्षिणपूर्व सुलावेसी · और देखें »

पश्चिम नुसा तेंगारा

पश्चिम नुसा तेंगारा दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश का एक प्रान्त है। यह लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह के पश्चिमी भाग पर विस्तृत है, लेकिन बाली इस प्रान्त में शामिल नहीं है। लोम्बोक और सुम्बावा द्वीप इसी प्रान्त का भाग हैं। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और पश्चिम नुसा तेंगारा · और देखें »

पश्चिम पापुआ (प्रांत)

पश्चिम पापुआ दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के पश्चिमी पापुआ क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह नया गिनी द्वीप के पश्चिमी भाग में स्थित है। पक्षीशिर प्रायद्वीप, बोम्बेराई प्रायद्वीप और राजा अम्पात द्वीपसमूह इस प्रान्त का भाग है। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और पश्चिम पापुआ (प्रांत) · और देखें »

पश्चिम सुमात्रा

पश्चिम सुमात्रा दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के सुमात्रा द्वीप पर स्थित एक प्रान्त है। यह द्वीप के मध्य-पश्चिम भाग में स्थित है। पश्चिमी तट से हिन्द महासागर में कुछ दूरी पर स्थित मेंतावाई द्वीपसमूह भी इसी प्रान्त का भाग हैं। पश्चिम सुमात्रा मिनंगकाबाऊ लोगों की ऐतिहासिक मातृभूमि है जो मलेशिया और इण्डोनेशिया की संस्कृति पर बहुत प्रभावशाली रहे हैं। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और पश्चिम सुमात्रा · और देखें »

पश्चिम सुलावेसी

पश्चिम सुलावेसी दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के सुलावेसी द्वीप पर स्थित एक प्रान्त है। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और पश्चिम सुलावेसी · और देखें »

पश्चिम जावा

पश्चिम जावा दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के जावा द्वीप के पश्चिमी भाग में स्थित एक प्रान्त है। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और पश्चिम जावा · और देखें »

पश्चिम कालिमंतान

पश्चिम कालिमंतान दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश का एक प्रान्त है। यह कालिमंतान द्वीप (बोर्नियो) पर स्थित है। प्रान्तीय लोग डायक, जावाई, मलय, मादूराई व अन्य समुदायों के सदस्य हैं। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और पश्चिम कालिमंतान · और देखें »

पापुआ (प्रान्त)

पापुआ दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के पश्चिमी पापुआ क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह नया गिनी द्वीप के पश्चिमी भाग में स्थित है। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और पापुआ (प्रान्त) · और देखें »

पक्षीशिर प्रायद्वीप

पक्षीशिर प्रायद्वीप (अंग्रेज़ी: Bird's Head Peninsula, इण्डोनेशियाई: Kepala Burung), जो दोबेराई प्रायद्वीप (Doberai Peninsula) भी कहलाता है, एक बड़ा प्रायद्वीप (पेनिनसुला) है जो नया गिनी द्वीप के पश्चिमोत्तरी कोने में स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह इण्डोनेशिया के पश्चिम पापुआ प्रान्त का हिस्सा है। इसके पूर्वी भाग में 2900 मीटर ऊँचाई की अर्फ़ाक पहाड़ियाँ (Arfak Mountains), उत्तर में उनसे ज़रा छोटी तमराऊ पहाड़ियाँ (Tamrau Mountains) और दोनो के बीच में केबार घाटी है। प्रायद्वीप के दक्षिण में एक तटीय मैदानी क्षेत्र है। प्रान्त की राजधानी मनोक्वारी और कुछ अन्य महत्वपूर्ण शहर भी इसी भूभाग में स्थित हैं। पक्षीशिर प्रायद्वीप पूर्व में चेन्देरावासिह खाड़ी से तटवर्ती है और इसके दक्षिण में बोम्बेराई प्रायद्वीप स्थित है।, retrieved 11 May 2010 .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और पक्षीशिर प्रायद्वीप · और देखें »

पूर्व जावा

पूर्व जावा दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के जावा द्वीप पर स्थित एक प्रान्त है। मादूरा द्वीप भी इस प्रान्त का हिस्सा है। पश्चिम में इस प्रान्त की मध्य जावा के साथ भूमीय सरहद है और पूर्व में बाली जलसन्धि के पार बाली द्वीप है। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और पूर्व जावा · और देखें »

पूर्व कालिमंतान

पूर्व कालिमंतान दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश का एक प्रान्त है। यह कालिमंतान द्वीप (बोर्नियो) पर स्थित है। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और पूर्व कालिमंतान · और देखें »

पूर्वी नुसा तेंगारा

पूर्वी नुसा तेंगारा (इंडोनेशियाई:Nusa Tenggara Timur; नुसा तेंगारा तैमूर) इंडोनेशिया का एक प्रांत है जो, छोटा सुन्दा द्वीप समूह के पूर्वी भाग में स्थित है और तिमोर द्वीप का पश्चिमी भाग, पश्चिमी तिमोर इसका एक हिस्सा है। प्रांत की राजधानी पश्चिमी तिमोर पर स्थित शहर कुपांग है। प्रांत का सबसे ऊँचा स्थल तिमोर तेंगाह सेलातन का मुटिस पर्वत है, जिसकी ऊँचाई समुद्र तल से 2427 मीटर है। प्रांत 550 द्वीपों से मिलकर बना है, लेकिन फ्लोरेस, सुंबा और पश्चिमी तिमोर (तिमोर द्वीप का पश्चिमी भाग) नामक तीन द्वीप ही प्रमुख हैं। अन्य द्वीपों में अदोनारा, अलोर, कोमोडो, लेम्बाटा, मेनिपो, रायजुआ, रिंकाह, रोटे द्वीप (इंडोनेशिया का सबसे दक्षिणी द्वीप), सावु, सेमाउ और सोलोर शामिल हैं। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और पूर्वी नुसा तेंगारा · और देखें »

बाताम

बाताम (अंग्रेज़ी: Batam, जावी: باتام) दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश का एक द्वीप है। यह सुमात्रा द्वीप के पास रियाउ द्वीपसमूह प्रांत के क्षेत्र में स्थित है। यह इण्डोनेशिया-सिंगापुर-मलेशिया मुक्त व्यापार क्षेत्र का भाग होने के कारण विकसित और धनवान हो गया है। बाताम अपने पड़ोसी बिंतान द्वीप से पश्चिम में अवस्थित है। बाताम रिआउ द्वीपसमूह का सबसे बड़ा शहर भी है और मेदान और पालेमबांग के बाद सुमात्रा में तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। बाताम के महानगरीय विस्तार में कई बिखरे द्वीप और टापू आते हैं। यह पड़ोस के गालांग और रेम्पांग द्वीपों से पुल द्वारा जुड़ा हुआ है लेकिन इन द्वीपों पर बाताम के विपरीत ग्रामीण वातावरण व अर्थव्यवस्था है। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और बाताम · और देखें »

बांतेन

बांतेन दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के जावा द्वीप पर स्थित एक प्रान्त है। यह जावा के पश्चिमतम भाग में स्थित है और यहाँ से पश्चिम में जलसन्धि के पार सुमात्रा द्वीप स्थित है। ऐतिहासिक रूप से बांतेन को "सुमात्रा का द्वार" माना जाता था। यहाँ की संस्कृति की अपनी एक विशेष पहचान है। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और बांतेन · और देखें »

बांका-बेलितुंग द्वीपसमूह

बांका-बेलितुंग इंडोनेशिया का एक प्रान्त है जो सुमात्रा द्वीप से पूर्व में स्थित है। इसमें दो मुख्य द्वीप - बांका और बेलितुंग - और कई सारे अन्य छोटे द्वीप सम्मिलित हैं। इन द्वीपों और सुमात्रा के बीच में बांका जलसन्धि है और इनके और बोर्नियो के बीच कारीमाता जलसन्धि है। बांका-बेलितुंग द्वीपों के उत्तर में दक्षिण चीन सागर और दक्षिण में जावा सागर है।, retrieved 17 January 2011 .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और बांका-बेलितुंग द्वीपसमूह · और देखें »

बूरू द्वीप

बूरू (Buru, पहले Boeroe) इण्डोनेशिया के मालुकू द्वीपसमूह का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है (हालमाहेरा और सेरम के बाद)। यह आम्बोन द्वीप और सेरम द्वीप से पश्चिम में स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह इण्डोनेशिया के मालुकू प्रान्त में शामिल है। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और बूरू द्वीप · और देखें »

बेंकुलू

बेंकुलू दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के सुमात्रा द्वीप पर स्थित एक प्रान्त है। यह सुमात्रा के दक्षिणपश्चिमी तट पर स्थित है। प्रांत में तट से कुछ दूरी पर बेंकुलू पर्वतमाला चलती है जिसमें मृत और सक्रीय ज्वालामुखी हैं। हिन्द महासागर में कुछ दूरी पर स्थित मेगा द्वीप और एंग्गानो द्वीप भी प्रांत का हिस्सा हैं। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और बेंकुलू · और देखें »

मध्य सुलावेसी

मध्य सुलावेसी दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के सुलावेसी द्वीप पर स्थित एक प्रान्त है। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और मध्य सुलावेसी · और देखें »

मध्य जावा

मध्य जावा दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के जावा द्वीप पर स्थित एक प्रान्त है। यह जावा का लगभग २५% क्षेत्रफल है। पश्चिम जावा और पूर्व जावा प्रांतों के बाद यह इण्डोनेशिया का तीसरी सबसे बड़ी आबादी वाला प्रान्त है। सांस्कृतिक रूप से योग्यकार्ता भी इसी मध्य जावा क्षेत्र का भाग है लेकिन प्रशासनिक रूप से उसे इस प्रान्त से अलग प्रशासित किया जाता है। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और मध्य जावा · और देखें »

मध्य कालिमंतान

मध्य कालिमंतान दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश का एक प्रान्त है। यह कालिमंतान द्वीप (बोर्नियो) पर स्थित है। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और मध्य कालिमंतान · और देखें »

मादूरा द्वीप

मादूरा इण्डोनेशिया का एक द्वीप है। यह जावा द्वीप से पूर्वोत्तर में स्थित है और बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह का हिस्सा है। प्रशासनिक रूप से यह पूर्व जावा प्रान्त का भाग है। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और मादूरा द्वीप · और देखें »

मादूराई लोग

मादूराई (Madurese) दक्षिणपूर्वी एशिया के इण्डोनेशिया देश के मादूरा द्वीप के मूल निवासियों का एक जातीय समूह है। यह समुदाय अब इण्डोनेशिया के कई प्रान्तों पर फैला हुआ है। जनसंख्या के हिसाब से यह इण्डोनेशिया का तीसरा सबसे बड़ा जातीय समुदाय है। मादूरा द्वीप पर कृषि-योग्य धरती सीमित है और सैंकड़ों वर्षों से यहाँ के लोग पड़ोस के जावा द्वीप जाते रहे हैं। अधिकतर मादूराई लोग अब मादूरा द्वीप से बाहर रहते हैं और पूर्व जावा प्रान्त की आधी से अधिक आबादी मादूराई है। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और मादूराई लोग · और देखें »

मानदो

मानदो, इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत की राजधानी है। मानदो, मानदो की खाड़ी में स्थित है और चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। शहर की जनसंख्या 405715 है, जो इसे सुलावेसी द्वीप का मकास्सर के बाद दूसरा सबसे बड़ा शहर बनाती है। मानदो की नगर पालिका नौ जिलों में विभाजित है: मलालायांग, सारिओ, वनिया, वेनांग, टिकाला, मपांगेट, सिंगकिल, टुमिनटिंग और बुनाकेन। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और मानदो · और देखें »

मालुकू

मालुकू दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के मालुकू द्वीपसमूह के दक्षिण व मध्य भागों पर विस्तृत एक प्रान्त है। इसकी राजधानी छोटे-से आम्बोन द्वीप पर स्थित आम्बोन शहर है। आरू द्वीपसमूह इसी प्रान्त में शामिल है। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और मालुकू · और देखें »

मिनाहासा प्रायद्वीप

मिनाहासा प्रायद्वीप (Minahassa Peninsula) इण्डोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के चार प्रमुख प्रायद्वीपों में से एक है। यह द्वीप के उत्तर-मध्य भाग से उत्तर जाकर फिर पूर्व को उंगली की तरह निकलता है। मिनाहासा प्रायद्वीप तोमिनी खाड़ी की उत्तरी सीमा और सुलावेसी सागर की दक्षिणी सीमा है। इण्डोनेशिया के उत्तर सुलावेसी और गोरोंतालो प्रान्त का पूरा भाग और मध्य सुलावेसी का कुछ अंश इसी प्रायद्वीप पर स्थित है। प्रायद्वीप लगभग ५०० मील लम्बा और ४० मील चौड़ा है। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और मिनाहासा प्रायद्वीप · और देखें »

योग्यकार्ता विशेष क्षेत्र

योग्यकार्ता विशेष क्षेत्र दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के जावा द्वीप के दक्षिण-मध्य भाग में स्थित एक प्रशासनिक क्षेत्र है। इसकी राजधानी योग्यकार्ता शहर है। यह इण्डोनेशिया के लिये एक ऐतिहासिक और महान सांस्कृतिक महत्व वाला क्षेत्र है। इसका नाम भारत के धर्म व इतिहास की दृष्टि से महत्वपूर्ण अयोध्या नगर पर पड़ा है। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और योग्यकार्ता विशेष क्षेत्र · और देखें »

रियाउ

रियाउ दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के सुमात्रा द्वीप पर स्थित एक प्रान्त है। यह सुमात्रा के मध्य-पूर्वी तट पर स्थित है। रियाउ पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, रबड़ और अन्य सम्पदाओं से भरपूर होने के कारण देश के सबसे समृद्ध प्रान्तों में से एक है। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और रियाउ · और देखें »

रियाउ द्वीपसमूह प्रांत

रियाउ द्वीपसमूह प्रांत दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश का एक प्रान्त है। इसमें सुमात्रा द्वीप के समीप स्थित रियाउ द्वीपसमूह का प्रमुख भाग और कुछ अन्य छोटे द्वीपसमूह संगठित हैं। इस प्रान्त के अधिकतर लोग बाताम द्वीप पर बसे हुए हैं। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और रियाउ द्वीपसमूह प्रांत · और देखें »

लाम्पुंग

लाम्पुंग दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के सुमात्रा द्वीप के दक्षिणतम में स्थित एक प्रान्त है। यहाँ प्रसिद्ध क्राकाटोआ ज्वालामुखी स्थित है जिसके १८८३ के भयंकर विस्फोट से स्थानीय प्रकोप और विश्वव्यापी असर हुये थे। लाम्पुंग प्रान्त में भूकम्प आते रहते हैं और कई सक्रीय ज्वालामुखी हैं। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और लाम्पुंग · और देखें »

सेरम द्वीप

सेरम (Seram या Ceram) इण्डोनेशिया के मालुकू द्वीपसमूह का एक द्वीप है। प्रशासनिक रूप से यह इण्डोनेशिया के मालुकू प्रान्त में स्थित है और उस प्रान्त का सबसे बड़ा द्वीप है। यह ऐतिहासिक व सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण आम्बोन द्वीप से उत्तर में स्थित है। द्वीप के मध्य में एक पर्वतमाला है जिसमें घने वनों से ढका, मालुकू द्वीपसमूह का सबसे ऊँचा पहाड़, बिनाइया पर्वत खड़ा है। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और सेरम द्वीप · और देखें »

हालमाहेरा

हालमाहेरा (Halmahera) इण्डोनेशिया के मालुकू द्वीपसमूह का सबसे बड़ा द्वीप है। यह पहले जिलोलो (Jilolo) और गिलोलो (Gilolo) कहलाता था। प्रशासनिक रूप से यह इण्डोनेशिया के उत्तर मालुकू प्रान्त में स्थित है और उस प्रान्त की राजधानी, सोफ़ीफ़ी, इसी द्वीप के पश्चिमी तट पर बसी हुई है। द्वीप के आधे लोग ईसाई हैं और आधे मुस्लिम। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और हालमाहेरा · और देखें »

जम्बी

जम्बी दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के सुमात्रा द्वीप क मध्य भाग में स्थित एक प्रान्त है। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और जम्बी · और देखें »

गोरोंतालो

गोरोंतालो दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के सुलावेसी द्वीप पर स्थित एक प्रान्त है। यह गोरोंतालोई लोगों की पारम्परिक मातृभूमि है। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और गोरोंतालो · और देखें »

आचेह

आचेह दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के सुमात्रा द्वीप पर स्थित एक प्रान्त है। यह सुमात्रा के उत्तरतम भाग में स्थित है और इसका उत्तरी छोर भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के दक्षिणी छोर से अंडमान सागर के पार केवल १५० किमी दूर है। आचेह में दस स्थानीय समुदाय रहते हैं, जिनमें आचेही लोग सबसे विशाल गुट है और स्थानीय जनसंख्या का ८०% से अधिक है। समझा जाता है कि इण्डोनेशिया में इस्लाम सबसे पहले आचेह में आया और यह एक रूढ़िवादी इलाक़ा है जहाँ इस्लामी शरिया क़ानून लगाने के प्रयास होते रहे हैं। आचेह में अलगाववाद के आंदोलन भी अग्रसर रहे हैं। दिसंबर 2004 में आये महाभूकम्प का उपरिकेंद्र आचेह के पास ही था और उससे उत्पन्न सूनामी लहरों की विनाश लीला में सबसे अधिक इसी प्रांत के लोग प्रभावित हुये और विश्व के मीडिया का ध्यान यहाँ सबसे ज्यादा केन्द्रित हुआ। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और आचेह · और देखें »

आम्बोन द्वीप

आम्बोन (Ambon) इण्डोनेशिया के मालुकू द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह मालुकू द्वीपसमूह के लिये ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व वाला हरा-भरा और ऊपजाऊ द्वीप है। इसका भूदृश्य पहाड़ी है। प्रशासनिक रूप से यह इण्डोनेशिया के मालुकू प्रान्त में शामिल है। यह क्षेत्रफल में अपने से कहीं बड़े सेरम द्वीप से दक्षिणपश्चिम में अवस्थित है। आम्बोन द्वीप के दो भाग हैं - एक बड़ा पश्चिमोत्तरी भाग और एक छोटा दक्षिणपूर्वी भाग, जिनके बीच एक जोड़ने वाला छोटा ज़मीनी क्षेत्र है। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और आम्बोन द्वीप · और देखें »

आरू द्वीपसमूह

आरू द्वीपसमूह (अंग्रेज़ी: Aru Islands, इण्डोनेशियाई: Kepulauan Aru) इण्डोनेशिया के मालुकू द्वीपसमूह में एक ९५ कम ऊँचाई वाले द्वीपों का समूह है। प्रशासनिक रूप से यह इण्डोनेशिया के मालुकू प्रान्त में शामिल हैं। यह समूह सात ज़िलों में बंटा हुआ है। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और आरू द्वीपसमूह · और देखें »

केइ द्वीपसमूह

केइ द्वीपसमूह (अंग्रेज़ी: Kai Islands, इण्डोनेशियाई: Kepulauan Kei) इण्डोनेशिया के मालुकू द्वीपसमूह के दक्षिणपूर्वी भाग में स्थित एक द्वीपसमूह है। प्रशासनिक रूप से यह इण्डोनेशिया के मालुकू प्रान्त में शामिल हैं। यह समूह सात ज़िलों में बंटा हुआ है। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और केइ द्वीपसमूह · और देखें »

उत्तर मालुकू

उत्तर मालुकू, जो इण्डोनेशियाई भाषा में मालुकू उतारा कहलाता है, दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के मालुकू द्वीपसमूह के उत्तरी भाग में स्थित एक प्रान्त है। इसकी राजधानी छोटे-से हालमाहेरा द्वीप पर स्थित सोफ़ीफ़ी शहर है। तेरनाते द्वीप इसी प्रान्त में शामिल है। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और उत्तर मालुकू · और देखें »

उत्तर सुमात्रा

उत्तर सुमात्रा दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के सुमात्रा द्वीप पर स्थित एक प्रान्त है। यह आचेह प्रान्त से दक्षिणपूर्व में स्थित है और जावा द्वीप से बाहर देश का सर्वाधिक आबादी वाला प्रान्त है। प्रान्त के लगभग ४०% लोग बतक समुदाय से हैं। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और उत्तर सुमात्रा · और देखें »

उत्तर सुलावेसी

उत्तर सुलावेसी, जिसे इण्डोनेशियाई भाषा में सुलावेसी उतारा कहते हैं, दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के सुलावेसी द्वीप पर स्थित एक प्रान्त है। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और उत्तर सुलावेसी · और देखें »

उत्तर कालिमंतान

उत्तर कालिमंतान दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश का एक प्रान्त है। यह कालिमंतान द्वीप (बोर्नियो) पर स्थित है। .

नई!!: इंडोनेशिया के प्रांत और उत्तर कालिमंतान · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

इण्डोनेशिया के प्रान्त, इंडोनेशिया के प्रदेश

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »