लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आचेह

सूची आचेह

आचेह दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के सुमात्रा द्वीप पर स्थित एक प्रान्त है। यह सुमात्रा के उत्तरतम भाग में स्थित है और इसका उत्तरी छोर भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के दक्षिणी छोर से अंडमान सागर के पार केवल १५० किमी दूर है। आचेह में दस स्थानीय समुदाय रहते हैं, जिनमें आचेही लोग सबसे विशाल गुट है और स्थानीय जनसंख्या का ८०% से अधिक है। समझा जाता है कि इण्डोनेशिया में इस्लाम सबसे पहले आचेह में आया और यह एक रूढ़िवादी इलाक़ा है जहाँ इस्लामी शरिया क़ानून लगाने के प्रयास होते रहे हैं। आचेह में अलगाववाद के आंदोलन भी अग्रसर रहे हैं। दिसंबर 2004 में आये महाभूकम्प का उपरिकेंद्र आचेह के पास ही था और उससे उत्पन्न सूनामी लहरों की विनाश लीला में सबसे अधिक इसी प्रांत के लोग प्रभावित हुये और विश्व के मीडिया का ध्यान यहाँ सबसे ज्यादा केन्द्रित हुआ। .

9 संबंधों: चामी भाषाएँ, निकोबार द्वीपसमूह, बान्दा आचेह, आचेही भाषा, इंडोनेशिया, इंडोनेशिया के प्रांत, कार भाषा, अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह, उत्तर सुमात्रा

चामी भाषाएँ

चामी भाषाएँ (Chamic languages) या आचेह-चामी भाषाएँ (Aceh–Chamic) दक्षिणपूर्वी एशिया के आचेह (जो इण्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप से सुदूर पश्चिम में स्थित एक राज्य है), कम्बोडिया, वियतनाम और हाइनान (चीन के दक्षिणपूर्व में स्थित एक द्वीप) में बोली जाने वाली कुछ भाषाओं का एक भाषा-परिवार है। इसका नाम चाम भाषा पर पड़ा है जो इस परिवार की सदस्य है। चामी भाषाएँ ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा-परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की एक उपशाखा है। .

नई!!: आचेह और चामी भाषाएँ · और देखें »

निकोबार द्वीपसमूह

निकोबार द्वीपसमूह एशिया में निकोबार द्वीपसमूह का नक्शा निकोबार द्वीपसमूह है द्वीपसमूह भारत में। ये हिन्द महासागर में है और 150 किलोमीटर की दूरी आचेह, सुमात्रा से। अंडमान सागर है निकोबार द्वीपसमूह और थाईलैंड के बीच। ये 1,300 किलोमीटर की दूरी के बारे में स्थित भारत मुख्यभूमि से। राजनीतिक रूप से ये द्वीपसमूह अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह का हिस्सा है। यूनेस्को ने बड़ा निकोबार को घोषित किया एक बायोस्फियर भंडार के विश्व नेटवर्क। , The International Coordinating Council of UNESCO’s Man and the Biosphere Programme (MAB), added the following new sites to the World Network of Biosphere Reserves (WNBR) http://www.unesco.org/new/en/media-services/multimedia/photos/mab-2013/india/.

नई!!: आचेह और निकोबार द्वीपसमूह · और देखें »

बान्दा आचेह

बांदा आचेह इण्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के उत्तरतम भाग पर स्थित आचेह प्रान्त का सबसे बड़ा शहर व राजधानी है। यह १५वीं शताब्दी में स्थापित आचेह सलतनत की राजधानी भी थी। इसके नाम का प्रथम शब्द "बांदा" वास्तव में "बंदरगाह" का परिवर्तित रूप है। .

नई!!: आचेह और बान्दा आचेह · और देखें »

आचेही भाषा

आचेही भाषा (आचेही: बाहसा आचेह, Bahsa Acèh, بهسا اچيه) इण्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप से सुदूर पश्चिम आचेह क्षेत्र में बोली जाने वाली भाषा है। यह ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा-परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की चामी भाषा उपशाखा की एक भाषा है। .

नई!!: आचेह और आचेही भाषा · और देखें »

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया गणराज्य (दीपान्तर गणराज्य) दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है। १७५०८ द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 26 करोड़ है, यह दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी बौद्ध आबादी वाला देश है। देश की राजधानी जकार्ता है। देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है। .

नई!!: आचेह और इंडोनेशिया · और देखें »

इंडोनेशिया के प्रांत

इंडोनेशिया देश ३४ प्रांतों में विभक्त है, जिन्हें इण्डोनेशियाई भाषा में प्रोविन्सी (provinsi) कहा जाता है। इनको सात विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में रखा जाता है - सुमात्रा, बाली और जावा द्वीप इनमें प्रमुख हैं। राष्ट्रीय राजधानी जकार्ता जावा में स्थित है। .

नई!!: आचेह और इंडोनेशिया के प्रांत · और देखें »

कार भाषा

कार (Car) भारत के निकोबार द्वीपसमूह में बोली जाने वाली एक भाषा है जो ऑस्ट्रो-एशियाई भाषाओं की निकोबारी शाखा की सदस्य है। यह सबसे अधिक बोली जाने वाली निकोबारी भाषा है और कार निकोबार द्वीप पर केन्द्रित है। कार भाषा में अभिश्लेषण देखा जाता है। यह वियतनामी भाषा और खमेर भाषा से सम्बन्धित है लेकिन इसकी सबसे निकटतम ग़ैर-निकोबारी भाषा पास में स्थित इण्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के पश्चिमोत्तरी आचेह क्षेत्र में बोली जाने वाली आचेही भाषा है। .

नई!!: आचेह और कार भाषा · और देखें »

अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह

अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह (बंगाली:আন্দামান ও নিকোবর দ্বীপপুঞ্জ) भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है। ये बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है। अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह लगभग 572 छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है जिनमें से सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं। यहाँ की राजधानी पोर्ट ब्लेयर है। भारत का यह केन्द्र शासित प्रदेश हिंद महासागर में स्थित है और भौगोलिक दृष्टि से दक्षिण पूर्व एशिया का हिस्सा है। यह इंडोनेशिया के आचेह के उत्तर में 150 किमी पर स्थित है तथा अंडमान सागर इसे थाईलैंड और म्यांमार से अलग करता है। दो प्रमुख द्वीपसमूहों से मिलकर बने इस द्वीपसमूह को 10° उ अक्षांश पृथक करती है, जिसके उत्तर में अंडमान द्वीप समूह और दक्षिण में निकोबार द्वीप समूह स्थित हैं। इस द्वीपसमूह के पूर्व में अंडमान सागर और पश्चिम में बंगाल की खाड़ी स्थित है। द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर एक अंडमानी शहर है। 2001 की भारत की जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसंख्या 356152 है। पूरे क्षेत्र का कुल भूमि क्षेत्र लगभग 6496 किमी² या 2508 वर्ग मील है। .

नई!!: आचेह और अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह · और देखें »

उत्तर सुमात्रा

उत्तर सुमात्रा दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के सुमात्रा द्वीप पर स्थित एक प्रान्त है। यह आचेह प्रान्त से दक्षिणपूर्व में स्थित है और जावा द्वीप से बाहर देश का सर्वाधिक आबादी वाला प्रान्त है। प्रान्त के लगभग ४०% लोग बतक समुदाय से हैं। .

नई!!: आचेह और उत्तर सुमात्रा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

आचे

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »