लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गुआंगदोंग

सूची गुआंगदोंग

चीन में गुआंगदोंग प्रान्त की स्थिति (लाल रंग में) गुआंगदोंग (广东, Guangdong) जनवादी गणराज्य चीन का एक प्रांत है। यह दक्षिणी चीन सागर के तट पर स्थित है। जनवरी २००५ में इसकी जनसँख्या १०,४३,०३,१३२ अनुमामित की गई थी और यह चीन का सब से अधिक आबादी वाला प्रांत है। इसका क्षेत्रफल १,७७,९०० वर्ग किमी है। गुआंगझोऊ शहर (广州, Guangzhou), जिसे पुराने ज़माने में कैंटन (Canton) बुलाया जाता था, इस प्रांत की राजधानी है। प्रसिद्ध औद्योगिक शहर शॅनझॅन (深圳, Shenzhen) भी इसी प्रांत में स्थित है।, Organisation for Economic Co-operation and Development, OECD Publishing, 2010, ISBN 978-92-64-09007-1 ऐतिरासिक रूप से यह प्रान्त पश्चिमी दुनिया की नज़र में बहुत महत्वपूर्ण है। सोलहवीं और सत्रहवीं सदी मे पुर्तगाली लोग चीन में यहीँ पर अपना महत्वपूर्ण उपनिवेश बनाए थे। उन्होंने ही इनका नाम बोलचाल का नाम कैन्टोन- Canton रखा था जो गुआंगदोंग का सरलीकृत रूप था। यहीं पर बाद में अफ़ीम युद्ध (1840) हुए और ब्रिटिश लोगों ने हांगकॉंग पर १५० सालों तक राज किया। चीन की दो प्रमुख भाषा - उत्तरी बोली और दक्षिणी बोली - में दक्षिणी का नाम इसी शहर पर पड़ा है - केन्टोनीज़ भाषा। उत्तर की प्रमुख भाषा को मंदारिन कहते हैं। और, भारत में प्रसिद्ध कैन्टोनीज़ चिकन जैसे व्यंजनों को इसी जगह के नाम पर रखा गया है। .

17 संबंधों: चिन शी हुआंग, चीनी बौद्ध धर्म, झुआंग लोग, डोंग्गूआन, ताई भाषाएँ, दोंग नदी, ब्रूस ली, बेई नदी, मियाओ लोग, मीन भाषाएँ, यू चीनी, शी नदी, हाइनान, हाइक्शिन्शा द्वीप (तियान्हे जिला), जेम्स वोंग होवे, वीवो मोबाइल, गुआंगशी

चिन शी हुआंग

चिन शी हुआंग जिसे चिन शी हुआंगदी (秦始皇帝, हिंदी: चीन का प्रथम सम्राट) (जिसका असली नाम यिंग जेंग था)के नाम से भी जाना जाता है, चीन का प्रथम सम्राट था। इसी ने चिन राजवंश की स्थापना कि थी। उसने चीन के बाकि झगड़ते राज्यों को चिन देश के अधीन किया था। उसने शांग राजवंश और झोऊ राजवंश की पारंपरिक उपाधि महाराज (王, wáng) को त्याग कर सम्राट (皇帝 huáng dì) को अपनाया जो की उसकी मृत्यु के २००० वर्ष तक चीन के शासकों ने धारण कि। चिन शी के सेनापतियो ने चू राज्य के दक्षिण में स्थित युएझ़ी काबिले को हराकर हुनान और गुआंगदोंग क्षेत्र को चिन राज्य में सम्मिलित किया। उन्होंने शियोंगनु काबिले से बीजिंग के पश्चिम की भूमि प्राप्त कि। पर इसके उत्तर में शियोंगनु काबिले ने मोदू चानयू के नेतृत्व में एक संघ बनाया चिन राज्य से लड़ने के लिए। चिन शी हुआंग ने अपने मंत्रीली सी के साथ मिलकर चीन के आर्थिक और राजनैतिक स्थिति सुधारने और उसके मानकीकरण के हेतु कई नियम बनाये जिस कारण कई ग्रंथो को जलाया गया और विद्वानों को जिन्दा दफनाया गया। उसने अपनी जनता के लिए विशाल राजमार्गो की प्रणाली स्थापित की और अपनी जनता की सुरक्षा के लिए सभी राज्यों की दीवारों को जोड़कर चीन की महान दीवार बनवाई। उसने खुदके लिए एक नगर के आकार की समाधी बनवाई और उसकी रक्षा के लिए टेराकोटा सेना खड़ी की। अपने अमृत की खोज के निरर्थक प्रयास के बाद २१० ईसापूर्व में उसकी मृत्यु हो गयी, पारे के अत्याधिक सेवन के कारण। श्रेणी:चीन के सम्राट.

नई!!: गुआंगदोंग और चिन शी हुआंग · और देखें »

चीनी बौद्ध धर्म

चीनी बौद्ध धर्म (हान चीनी बौद्ध धर्म) बौद्ध धर्म की चीनी शाखा है। बौद्ध धर्म की परम्पराओं ने तक़रीबन दो हज़ार वर्षों तक चीनी संस्कृति एवं सभ्यता पर एक गहरा प्रभाव छोड़ा, यह बौद्ध परम्पराएँ चीनी कला, राजनीति, साहित्य, दर्शन तथा चिकित्सा में देखी जा सकती हैं। दुनिया की 65% से अधिक बौद्ध आबादी चीन में रहती हैं। भारतीय बौद्ध धर्मग्रन्थों का चीनी भाषा में अनुवाद ने पूर्वी एशिया व दक्षिण पूर्व एशिया में बौद्ध धर्म को बहुत बढ़ावा दिया, इतना कि बौद्ध धर्म कोरिया, जापान, रयुक्यु द्वीपसमूह और वियतनाम तक पहुँच पाया था। चीनी बौद्ध धर्म में बहुत सारी ताओवादी और विभिन्न सांस्कृतिक चीनी परम्पराएँ मिश्रित हैं। .

नई!!: गुआंगदोंग और चीनी बौद्ध धर्म · और देखें »

झुआंग लोग

गुआंगशी प्रांत के लोंगझोऊ ज़िले की कुछ महिला झुआंग कलाकार पिंग आन, एक झुआंग गाँव झुआंग (झुआंग: Bouxcuengh, चीनी: 壮族, अंग्रेज़ी: Zhuang) दक्षिणी चीन में बसने वाली एक मानव जाति का नाम है। यह अधिकतर चीन के गुआंगशी प्रांत में रहते हैं, जिस वजह से उसे 'गुआंगशी झुआंग स्वशासित प्रदेश' (Guangxi Zhuang Autonomous Region) भी कहा जाता है। इसके आलावा झुआंग समुदाय युन्नान, गुआंगदोंग, गुइझोऊ और हूनान प्रान्तों में भी मिलते हैं। कुल मिलाकर दुनिया भर में झुआंग लोगों की आबादी १.८ करोड़ है। हान चीनी लोगों के बाद यह चीन का दूसरा सबसे बड़ा जातीय समुदाय है। झुआंग भाषाएँ ताई-कादाई भाषा-परिवार की सदस्य हैं - इस परिवार की भाषाएँ पूर्वोत्तर भारत में भी मिलती हैं। .

नई!!: गुआंगदोंग और झुआंग लोग · और देखें »

डोंग्गूआन

डोंग्गूआन चीन में एक प्रीफेक्चर स्तरीय नगर है। यह देश के मध्य भाग में स्थित गुआंग्दोंग प्रान्त में स्थित है। विश्व का सबसे बडा़ मॉल दक्षिण चीन मॉल यहीं स्थित है। २००८ के अन्त तक यहाँ की जनसंख्या ६९,४९,८०० थी, जिसमें से १७,४८,७०० स्थानीय निवासी थे और ५२,०१,१०० स्थाई प्रवासी जो देश के अन्य भागों से आए थे। .

नई!!: गुआंगदोंग और डोंग्गूआन · और देखें »

ताई भाषाएँ

ताई भाषाएँ (Tai languages) या झुआंग-ताई भाषाएँ (Zhuang–Tai languages), जो थाई भाषा में फासाथाय (ภาษาไท, अर्थ: भाषा-थाई) या फासाताय (ภาษาไต) कहलाती हैं, दक्षिणपूर्व एशिया की ताई-कादाई भाषा-परिवार की एक शाखा है। इसमें थाईलैण्ड की राष्ट्रभाषा, थाई, लाओस की राष्ट्रभाषा, लाओ भाषा, बर्मा की शान भाषा और चीन के गुआंगशी प्रान्त की झुआंग भाषा शामिल हैं। .

नई!!: गुआंगदोंग और ताई भाषाएँ · और देखें »

दोंग नदी

मोती नदी मंडल का नक़्शा, जिसमें दोंग नदी (Dong) देखी जा सकती है हेयुआन शहर में दोंग नदी दोंग नदी या दोंग जिआंग (东江, दोंग जिआंग; Dong River) दक्षिणी चीन की एक नदी है जो प्रसिद्ध मोती नदी की पूर्वी उपनदी है। चीनी भाषा में 'दोंग' (东, Dong) का मतलब 'पूर्वी' और 'जिआंग' (江, Jiang) का मतलब 'नदी' होता है। यह नदी है मोती नदीमुख मंडल में पहुँचकर अपना पानी दक्षिण चीन सागर में भेज देती है। मोती नदी की अन्य दो मुख्य उपनदियाँ बेई नदी (Xi River, यानि 'पश्चिमी नदी') और बेई नदी (Bei River, यानि 'उत्तरी नदी') हैं। हाँग काँग महानगर में इस्तेमाल होने वाले पानी का ७०% से ज़्यादा हिस्सा इसी नदी से आता है और हाँग काँग की सरकारें १९६५ से दोंग नदी का पानी गुआंगदोंग प्रांत से ख़रीदती चली आई हैं।, Yue-man Yeung, Jianfa Shen, Chinese University Press, 2008, ISBN 978-962-996-376-7,...

नई!!: गुआंगदोंग और दोंग नदी · और देखें »

ब्रूस ली

ब्रूस ली (जून फान,李振藩,李小龙; पिनयिन: Lǐ Zhènfān, Lǐ Xiăolóng; 27 नवंबर, 1940 - 20 जुलाई, 1973) अमेरिका में जन्मे, चीनी हांगकांग अभिनेता, मार्शल कलाकार, दार्शनिक, फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, विंग चुन के अभ्यासकर्ता और जीत कुन डो अवधारणा के संस्थापक थे। कई लोग उन्हें 20वीं सदी के सबसे प्रभावशाली मार्शल कलाकार और एक सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में मानते हैं। वे अभिनेता ब्रैनडन ली और अभिनेत्री शैनन ली के पिता भी थे। उनका छोटा भाई रॉबर्ट एक संगीतकार और द थंडरबर्ड्स नामक हांगकांग के एक लोकप्रिय बीट बैंड का सदस्य था। ली सैन फ्रांसिस्को, कैलिफ़ोर्निया में पैदा हुए थे और किशोर वय के अंत से कुछ पहले तक हांगकांग में पले-बढ़े. उनकी हांगकांग और हॉलीवुड निर्मित फ़िल्मों ने, परंपरागत हांगकांग मार्शल आर्ट फ़िल्मों को लोकप्रियता और ख्याति के एक नए स्तर पर पहुंचा दिया और पश्चिम में चीनी मार्शल आर्ट के प्रति दिलचस्पी की दूसरी प्रमुख लहर छेड़ दी। उनकी फ़िल्मों की दिशा और लहजे ने मार्शल आर्ट तथा हांगकांग के साथ-साथ बाक़ी दुनिया में मार्शल आर्ट फ़िल्मों को परिवर्तित और प्रभावित किया। वे मुख्य रूप से पांच फ़ीचर फ़िल्मों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं, लो वाई की द बिग बॉस (1971) और फ़िस्ट ऑफ़ फ़्यूरी (1972); ब्रूस ली द्वारा निर्देशित और लिखित वे ऑफ़ द ड्रैगन (1972); वार्नर ब्रदर्स की एंटर द ड्रैगन (1973), रॉबर्ट क्लाउस द्वारा निर्देशित और द गेम ऑफ़ डेथ (1978). ली एक अनुकरणीय व्यक्तित्व बन गए, विशेष रूप से चीनियों में, क्योंकि उन्होंने अपनी फिल्मों में चीनी राष्ट्रीय गौरव और चीनी राष्ट्रवाद का चित्रण किया। वे मुख्यतः चीनी मार्शल आर्ट, विशेषकर विंग चुन, का अभ्यास करते थे (लोकप्रिय पाश्चात्यीकृत शब्दावली में "कुंग फू, ") .

नई!!: गुआंगदोंग और ब्रूस ली · और देखें »

बेई नदी

मोती नदी मंडल का नक़्शा, जिसमें बेई नदी (Bei) देखी जा सकती है बेई नदी पर बाईमियाओ पुल बेई नदी या बेई जिआंग (北江, बेई जिआंग; Bei River) दक्षिणी चीन की एक नदी है जो प्रसिद्ध मोती नदी की उत्तरी उपनदी है। चीनी भाषा में 'बेई' (北, Bei) का मतलब 'उत्तरी' और 'जिआंग' (江, Jiang) का मतलब 'नदी' होता है। यह उत्तरी गुआंगदोंग प्रांत में एक ६३ किमी लम्बी नदी है जो मोती नदीमुख मंडल में पहुँचकर अपना पानी दक्षिण चीन सागर में भेज देती है। मोती नदी की अन्य दो मुख्य उपनदियाँ शी नदी (Xi River, यानि 'पश्चिमी नदी') और दोंग नदी (Dong River, यानि 'पूर्वी नदी') हैं।, Yue-man Yeung, Jianfa Shen, Chinese University Press, 2008, ISBN 978-962-996-376-7,...

नई!!: गुआंगदोंग और बेई नदी · और देखें »

मियाओ लोग

मियाओ स्त्रियाँ मियाओ (चीनी भाषा: 苗, अंग्रेज़ी: Miao) जनवादी गणराज्य चीन की सरकार द्वारा परिभाषित एक लोक-जाति है। ध्यान रहे कि यह एक चीनी भाषा का नाम है और वहाँ की सरकार ने चीन के दक्षिण में रहने वाले बहुत से समुदायों को मिलकर इस श्रेणी में डाल दिया है। बहुत से मियाओ लोग अपने-आप को यह पहचान नहीं देते और न ही मानते हैं कि वे मियाओ हैं। इसलिए मियाओ समुदायों के बारे में बात करते हुए यह ज़रूरी है कि यह भी साफ़ किया जाए की किस मियाओ उपजाति की बात हो रही है। बहुत से मियाओ कहलाने वाली जातियाँ चीन की सरहद के पार वियतनाम, बर्मा और थाईलैंड में भी रहती हैं। चीन में यह गुइझोऊ, हुनान, युन्नान, सिचुआन, गुआंगशी, हाइनान, गुआंगदोंग और हुबेई प्रान्तों में रहते हैं। मियाओ लोगों में भिन्न ह्मोंग (Hmong) नामक जातियाँ भी शामिल हैं।, Joana Breidenbach, Central European University Press, 2005, ISBN 978-963-7326-14-1,...

नई!!: गुआंगदोंग और मियाओ लोग · और देखें »

मीन भाषाएँ

चीन में मीन भाषाएँ बोलने वाले इलाक़े मीन भाषाएँ (闽语, Min Chinese) लगभग ६ से १० करोड़ लोगों द्वारा बोले जाने वाला चीनी भाषाओँ का एक समूह है। यह चीन के दक्षिण-पूर्वी फ़ूज्यान प्रान्त में बोली जाती हैं। इस क्षेत्र से बहुत से लोग जाकर गुआंगदोंग, हाइनान, झेजियांग और जिआंगसु प्रान्तों में और ताइवान में जाकर बस गए हैं, इसलिए यह भाषाएँ वहाँ भी बोली जाती हैं। फ़ूज्यान प्रान्त में मीन दोंग (यानि पूर्वी मीन) मानक मीन भाषा मानी जाती है जबकि उसके बाहर हौक्क्येन (Hokkien) सबसे प्रचलित मीन भाषा है। मीन भाषाएँ बाक़ी चीनी भाषाओँ से लगभग दो हज़ार सालों से अलग होकर विकसित हुई हैं।, Peter Austin, University of California Press, 2008, ISBN 978-0-520-25560-9,...

नई!!: गुआंगदोंग और मीन भाषाएँ · और देखें »

यू चीनी

यू दक्षिणी चीन में बोली जाने वाली चीनी की प्राथमिक शाखा है, विशेष कर गुआंगदोंग और गुआंगशी में इसके बोलने वाले रहते हैं।.

नई!!: गुआंगदोंग और यू चीनी · और देखें »

शी नदी

मोती नदी मंडल का नक़्शा, जिसमें शी नदी (Xi) देखी जा सकती है झाओचिंग में शी नदी (शी जिआंग) शी नदी या शी जिआंग (西江, शी जिआंग; Xi River) दक्षिणी चीन की एक नदी है जो प्रसिद्ध मोती नदी की पश्चिमी उपनदी है। चीनी भाषा में 'शी' (西, Xi) का मतलब 'पश्चिमी' और 'जिआंग' (江, Jiang) का मतलब 'नदी' होता है। यह गुआंगशी प्रांत के वूझोऊ (Wuzhou) शहर में गुइ नदी और शुन नदी के विलय से बनती है और पूर्व में गुआंगदोंग प्रांत से गुज़रकर मोती नदीमुख मंडल में पहुँचकर अपना पानी दक्षिण चीन सागर में भेज देती है। मोती नदी की अन्य दो मुख्य उपनदियाँ बेई नदी (Bei River, यानि 'उत्तरी नदी') और दोंग नदी (Dong River, यानि 'पूर्वी नदी') हैं, लेकिन इन तीनों में शी नदी ही सबसे लम्बी है। शी नदी मंडल की कुल लम्बाई २,१९७ किमी है और इसमें पानी के बहाव की तादाद चीन की सभी नदियों में सिर्फ़ यांग्त्से नदी के बाद दूसरे स्थान पर है। शी नदी की पूरी लम्बाई पर किश्तियाँ चल सकती हैं और यह सागर से काफ़ी दूर तक दक्षिणी चीन के अन्दर जल-यातायात का एक महत्वपूर्ण मार्ग है।, Yue-man Yeung, Jianfa Shen, Chinese University Press, 2008, ISBN 978-962-996-376-7,...

नई!!: गुआंगदोंग और शी नदी · और देखें »

हाइनान

चीन के नक़्शे पर हाइनान प्रांत और द्वीप (लाल रंग में) (海南, Hainan) जनवादी गणतंत्र चीन का सबसे छोटा प्रांत है। यह दक्षिण-पूर्वी चीन में दक्षिणी चीन सागर में स्थित एक द्वीप है। पुराने ज़माने में यह गुआंगदोंग प्रान्त का हिस्सा हुआ करता था लेकिन १९८८ में इसे क़रीब २०० अन्य छोटे से द्वीपों के साथ एक नए हाइनान प्रान्त में गठित किया गया। सन् २०१० की जनगणना में हाइनान की आबादी ८६,७१,५१८ थी। हालांकि इसमें २०० के आसपास द्वीप हैं, इस प्रान्त के कुल ३३,९२० वर्ग किमी का ९७% (३२,९०० वर्ग किमी) हाइनान के मुख्य द्वीप में है। तुलना के लिए भारत के केरल राज्य का क्षेत्रफल ३८,८६३ वर्ग किमी है। चीन की सरकार के अनुसार इस द्वीप से सुदूर दक्षिण में स्थित स्प्रैटली द्वीप-समूह (Spratly Islands) और पैरासेल द्वीप-समूह (Paracel Islands) इसी प्रांत का हिस्सा है, लेकिन अन्य देश इन द्वीपों को चीन का हिस्सा नहीं मानते। हाइनान द्वीप पर हान चीनी लोगों से भिन्न एक ली (黎, Li) नामक लोक-जाति रहती है जो इस द्वीप के मूल निवासी माने जाते हैं। हाइनान की राजधानी हाइकोऊ शहर है, जो द्वीप का सबसे बड़ा नगर भी है।, Feng Chongyi, Chongyi Feng, David S. G. Goodman, Murdoch University.

नई!!: गुआंगदोंग और हाइनान · और देखें »

हाइक्शिन्शा द्वीप (तियान्हे जिला)

हाइक्शिन्शा द्वीप चीन के गुआंग्दोंग के ग्वांग्झोउ में स्थित एक द्वीप है। यह झुजिंआंग नवीन कस्बे के दक्षिण में, ग्वांग्झोऊ टीवी और दृश्यावलोकन टावर के उत्तर में और इर शा द्वीप के पूर्व में है। हाइक्शिन्शा में निकट भविष्य में नए विकास किए जाएंगे। एक नागकरिक चौक, जो ग्वांग्झोउ में सबसे बडा़ होगा, का निर्माण २००७ में आरम्भ हो गया। इस द्वीप पर वाहन एक भूमिगत सुरंग के द्वारा आएंगे। वर्ष २०१० में सोलहवें एशियाई खेलों के आयोजन का उद्घाटन समारोह यहीं आयोजित किया गया था। .

नई!!: गुआंगदोंग और हाइक्शिन्शा द्वीप (तियान्हे जिला) · और देखें »

जेम्स वोंग होवे

जेम्स वोंग होवे (Chinese: 黃宗霑; pinyin: Huáng Zōngzhān; 28 अगस्त, 1899 – 12 जुलाई, 1976) २८ अगस्त को चीन के गुआंगज़ौ में जन्में थे। वे एक अमेरिकी सिनेमेटोग्राफर थे। उन्होंने 130 फिल्मों के लिए काम किया। उनके कई प्रयोग सफल रहे। उन्हें १० बार सिनेमेटोग्राफी के अकेडमी अवार्ड के लिए नामांकित किया गया। इस महान सिनेमेटोग्राफर की मृत्यु 1976 में हुई।.

नई!!: गुआंगदोंग और जेम्स वोंग होवे · और देखें »

वीवो मोबाइल

विवो मोबाइल, 2009 में स्थापित, एक अंतरराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी है जो डिजाइन, विकास, और स्मार्टफोन, स्मार्टफोन सहायक उपकरण, सॉफ्टवेयर, और ऑनलाइन सेवाओं का विनिर्माण करती है। .

नई!!: गुआंगदोंग और वीवो मोबाइल · और देखें »

गुआंगशी

गुआंगशी (चीनी: 广西, अंग्रेज़ी: Guangxi) जनवादी गणराज्य चीन के दक्षिणी भाग में स्थित एक प्रांत है। इस प्रान्त की राजधानी नाननींग (南宁, Nanning) है। चीनी प्रशासन प्रणाली में इसे एक 'स्वशासित' (ऑटोनोमस) प्रदेश का दर्जा हासिल है। क्योंकि इस प्रांत में बहुत से झुआंग लोग बसते हैं इसलिए इसका औपचारिक नाम गुआंगशी झुआंग स्वशासित प्रदेश (广西壮族自治区, गुआंगशी झुआंगज़ू ज़िझिचू, Guangxi Zhuang Autonomous Region) है।, Graham Hutchings, Harvard University Press, 2003, ISBN 978-0-674-01240-0,...

नई!!: गुआंगदोंग और गुआंगशी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

गुआंग्डोंग, गुआंग्दोंग

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »