लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हाइनान

सूची हाइनान

चीन के नक़्शे पर हाइनान प्रांत और द्वीप (लाल रंग में) (海南, Hainan) जनवादी गणतंत्र चीन का सबसे छोटा प्रांत है। यह दक्षिण-पूर्वी चीन में दक्षिणी चीन सागर में स्थित एक द्वीप है। पुराने ज़माने में यह गुआंगदोंग प्रान्त का हिस्सा हुआ करता था लेकिन १९८८ में इसे क़रीब २०० अन्य छोटे से द्वीपों के साथ एक नए हाइनान प्रान्त में गठित किया गया। सन् २०१० की जनगणना में हाइनान की आबादी ८६,७१,५१८ थी। हालांकि इसमें २०० के आसपास द्वीप हैं, इस प्रान्त के कुल ३३,९२० वर्ग किमी का ९७% (३२,९०० वर्ग किमी) हाइनान के मुख्य द्वीप में है। तुलना के लिए भारत के केरल राज्य का क्षेत्रफल ३८,८६३ वर्ग किमी है। चीन की सरकार के अनुसार इस द्वीप से सुदूर दक्षिण में स्थित स्प्रैटली द्वीप-समूह (Spratly Islands) और पैरासेल द्वीप-समूह (Paracel Islands) इसी प्रांत का हिस्सा है, लेकिन अन्य देश इन द्वीपों को चीन का हिस्सा नहीं मानते। हाइनान द्वीप पर हान चीनी लोगों से भिन्न एक ली (黎, Li) नामक लोक-जाति रहती है जो इस द्वीप के मूल निवासी माने जाते हैं। हाइनान की राजधानी हाइकोऊ शहर है, जो द्वीप का सबसे बड़ा नगर भी है।, Feng Chongyi, Chongyi Feng, David S. G. Goodman, Murdoch University.

12 संबंधों: चामी भाषाएँ, चीनी पैंगोलिन, टोफ़ू, टोंकिन की खाड़ी, ताई-कादाई भाषाएँ, नोमास्कस, मियाओ लोग, मीन भाषाएँ, याकुन काया टोस्ट, यूरेशियाई वृक्ष गौरैया, लांग मार्च 5, हाइकोऊ

चामी भाषाएँ

चामी भाषाएँ (Chamic languages) या आचेह-चामी भाषाएँ (Aceh–Chamic) दक्षिणपूर्वी एशिया के आचेह (जो इण्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप से सुदूर पश्चिम में स्थित एक राज्य है), कम्बोडिया, वियतनाम और हाइनान (चीन के दक्षिणपूर्व में स्थित एक द्वीप) में बोली जाने वाली कुछ भाषाओं का एक भाषा-परिवार है। इसका नाम चाम भाषा पर पड़ा है जो इस परिवार की सदस्य है। चामी भाषाएँ ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा-परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की एक उपशाखा है। .

नई!!: हाइनान और चामी भाषाएँ · और देखें »

चीनी पैंगोलिन

चीनी पैंगोलिन (Chinese pangolin), जिसका वैज्ञानिक नाम मैनिस पेन्टाडैक्टाएला (Manis pentadactyla) है, पैंगोलिन की एक जीववैज्ञानिक जाति है जो उत्तरी भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, बर्मा, उत्तरी हिन्दचीन, ताइवान और दक्षिणी चिन (जिसमें हाइनान द्वीप भी शामिल है) में पाया जाता है। यह पैंगोलिन की आठ जातियों में से एक है और अति-संकटग्रस्त माना जाता है। चीन व पूर्वी एशिया में इसके मांस को खाने से सम्बन्धित कई अन्धविश्वास हैं कि उस से कई रोग ठीक होते हैं हालाकि चिकित्सकों ने इस मान्यता को सरासर झूठ पाया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ के अनुसार पिछ्ले १५ सालों में इसकी संख्या में ज़बरदस्त गिरावट हुई है। .

नई!!: हाइनान और चीनी पैंगोलिन · और देखें »

टोफ़ू

चीन के हाइनान प्रान्त के हाइकोऊ शहर में बिकता हुआ टोफ़ू टोफ़ू (tofu) या सोया दही (soybean curd या bean curd) सोया दूध को जमाकर उसके दही को पनीर जैसे टुकड़ों को पिचकार बनाए गए खाने का नाम होता है। टोफ़ू कई प्रकार के होते हैं - सख़्त या मुलायम, पीले या सफ़ेद, नमकीन या मीठे। इन्हें पनीर की तरह अलग-अलग व्यंजनों में मिलाया जा सकता है और तला-भुना जा सकता है। टोफ़ू का आविष्कार प्राचीन चीन में हुआ और इसका श्रेय हान राजवंश के लिऊ अन (劉安, Liu An) नामक राजकुमार को दिया जाता है। टोफ़ू में लोहा और प्रोटीन बहुत होता है और पनीर की तुलना में इसमें कम कैलोरी होती हैं। दूध न पचा पाने वाले लोगों के लिए यह पनीर की जगह ले सकता है। फिर भी कहा गया है कि इसका सेवन संतुलित मात्र में ही करना चाहिए।, BBC News, 4 जुलाई 2008, Accessed 2010-05-25 .

नई!!: हाइनान और टोफ़ू · और देखें »

टोंकिन की खाड़ी

टोंकिन की खाड़ी (Gulf of Tonkin) दक्षिण चीन सागर के उत्तरी भाग में स्थित एक खाड़ी है जिसके पूर्व में उत्तरी वियतनाम, उत्तर में चीन का गुआंगशी प्रान्त और पश्चिम में चीन का हाइनान द्वीप तटवर्ती है। .

नई!!: हाइनान और टोंकिन की खाड़ी · और देखें »

ताई-कादाई भाषाएँ

ताई-कादाई भाषाओँ का फैलाव ताई-कादाई भाषाएँ (Tai-Kadai), जिन्हें दाई, कादाई और क्रा-दाई भी कहा जाता है, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण चीन और दक्षिण-पूर्वी एशिया में बोली जाने वाली सुरभेदी भाषाओँ का एक समूह है। इनमें थाई भाषा (थाईलैंड की राष्ट्रभाषा) और लाओ भाषा (लाओस की राष्ट्रभाषा) शामिल है। दुनिया भर में लगभग १० करोड़ लोग ताई-कादाई भाषाएँ बोलते हैं। ऍथनोलॉग भाषा-सूची के मुताबिक़ विश्व में ९२ ताई-कादाई भाषाएँ बोली जाती हैं जिनमें से ७६ इस भाषा-परिवार की काम-ताई (Kam-Tai) शाखा की सदस्य हैं। दक्षिण-पूर्वी चीन के गुइझोऊ और हाइनान प्रान्तों में इन भाषाओँ की सबसे ज़्यादा विविधता मिलती है, जिस से भाषावैज्ञानिकों का अनुमान है कि शायद वही इस भाषा-परिवार की गृह-भूमि है जहाँ से यह आसपास के अन्य इलाक़ों में फैली।, Anthony Van Nostrand Diller, Psychology Press, 2008, ISBN 978-0-7007-1457-5,...

नई!!: हाइनान और ताई-कादाई भाषाएँ · और देखें »

नोमास्कस

नोमास्कस (Nomascus) गिबन के चार जीववैज्ञानिक वंशों में से एक है। यह दक्षिणी चीन के युन्नान प्रान्त से लेकर वियतनाम तक विस्तृत है और हाइनान द्वीप पर भी पाया जाता है। अन्य गिबन वंशों की तुलना में इस वंश में सर्वाधिक जीववैज्ञानिक जातियाँ हैं, हालांकि सभी विलुप्ति के संकट में हैं। .

नई!!: हाइनान और नोमास्कस · और देखें »

मियाओ लोग

मियाओ स्त्रियाँ मियाओ (चीनी भाषा: 苗, अंग्रेज़ी: Miao) जनवादी गणराज्य चीन की सरकार द्वारा परिभाषित एक लोक-जाति है। ध्यान रहे कि यह एक चीनी भाषा का नाम है और वहाँ की सरकार ने चीन के दक्षिण में रहने वाले बहुत से समुदायों को मिलकर इस श्रेणी में डाल दिया है। बहुत से मियाओ लोग अपने-आप को यह पहचान नहीं देते और न ही मानते हैं कि वे मियाओ हैं। इसलिए मियाओ समुदायों के बारे में बात करते हुए यह ज़रूरी है कि यह भी साफ़ किया जाए की किस मियाओ उपजाति की बात हो रही है। बहुत से मियाओ कहलाने वाली जातियाँ चीन की सरहद के पार वियतनाम, बर्मा और थाईलैंड में भी रहती हैं। चीन में यह गुइझोऊ, हुनान, युन्नान, सिचुआन, गुआंगशी, हाइनान, गुआंगदोंग और हुबेई प्रान्तों में रहते हैं। मियाओ लोगों में भिन्न ह्मोंग (Hmong) नामक जातियाँ भी शामिल हैं।, Joana Breidenbach, Central European University Press, 2005, ISBN 978-963-7326-14-1,...

नई!!: हाइनान और मियाओ लोग · और देखें »

मीन भाषाएँ

चीन में मीन भाषाएँ बोलने वाले इलाक़े मीन भाषाएँ (闽语, Min Chinese) लगभग ६ से १० करोड़ लोगों द्वारा बोले जाने वाला चीनी भाषाओँ का एक समूह है। यह चीन के दक्षिण-पूर्वी फ़ूज्यान प्रान्त में बोली जाती हैं। इस क्षेत्र से बहुत से लोग जाकर गुआंगदोंग, हाइनान, झेजियांग और जिआंगसु प्रान्तों में और ताइवान में जाकर बस गए हैं, इसलिए यह भाषाएँ वहाँ भी बोली जाती हैं। फ़ूज्यान प्रान्त में मीन दोंग (यानि पूर्वी मीन) मानक मीन भाषा मानी जाती है जबकि उसके बाहर हौक्क्येन (Hokkien) सबसे प्रचलित मीन भाषा है। मीन भाषाएँ बाक़ी चीनी भाषाओँ से लगभग दो हज़ार सालों से अलग होकर विकसित हुई हैं।, Peter Austin, University of California Press, 2008, ISBN 978-0-520-25560-9,...

नई!!: हाइनान और मीन भाषाएँ · और देखें »

याकुन काया टोस्ट

सिंगापुर का एक पुराना टोस्ट-हाउस जो सुबह के नाश्ते और कॉफ़ी के लिए प्रसिद्ध है। इसकी शुरुआत १९२६ में हैनान (चीन) से आए युवा लोइ आ कुन ने १९४४ में की थी। १९९९ के बाद से इसका विकास तेजी से हुआ। आज सिंगापुर में इनके ४० स्टोर हैं। श्रेणी:सिंगापुर के व्यवसाय.

नई!!: हाइनान और याकुन काया टोस्ट · और देखें »

यूरेशियाई वृक्ष गौरैया

यूरेशियाई वृक्ष गौरैया, पास्सेर गौरैया परिवार का एक पासेराइन पक्षी है जिसके सिर का ऊपरी हिस्सा और गर्दन का पिछला हिस्सा लाल-भूरे रंग का होता है और प्रत्येक पूर्णतः सफेद गाल पर एक काला धब्बा होता है। इस प्रजाति के दोनों ही लिंगों मे एक समान पंख होते हैं और युवा पक्षी वयस्क पक्षियों के ही एक छोटे रूप जैसे दिखते हैं। गौरैया पक्षी अधिकांश समशीतोष्ण यूरेशिया और दक्षिणपूर्व एशिया में प्रजनन करती हैं जहां यह वृक्ष गौरैया के नाम से जानी जाती हैं और इन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका सहित अन्य क्षेत्रों में भी भेजा गया है, जहां इन्हें यहां की मूलनिवासी और इनसे असम्बद्ध अमेरिकी वृक्ष गौरैया से विभेदित करने के लिए यूरेशियाई वृक्ष गौरैया या जर्मन गौरैया के नाम से जाना जाता है। हालांकि इनकी अनेकों उप-प्रजातियों की पहचान हो चुकी है, लेकिन अपनी व्यापक उप-प्रजातियों के बीच भी इस पक्षी का रूप-रंग बहुत अधिक नहीं बदलता है। यूरेशियाई वृक्ष गौरैया का गन्दा घोंसला किसी भी प्राकृतिक कोटर में बना होता है, जो कि किसी ईमारत में बना छेद या मैग्पाई (मुटरी) अथवा सारस पक्षी का बड़ा घोंसला हो सकता है। आदर्शतः ये एक समुच्चय (clutch) में 5 से 6 अंडे देती हैं जो दो सप्ताह में परिपक्व हो जाते हैं। यह गौरैया अपने भोजन के लिए मुख्यतः बीजों पर निर्भर करती है लेकिन ये अकशेरुकी प्राणियों को भी अपना भोजन बनाती हैं, मुख्यतः प्रजनन काल के दौरान.

नई!!: हाइनान और यूरेशियाई वृक्ष गौरैया · और देखें »

लांग मार्च 5

लांग मार्च 5 (Long March 5 या Changzheng-5) चीन का भारी कक्षीय प्रक्षेपण यान रॉकेट है। इसका विकास चीन अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी अकादमी द्वारा किया गया है। यह चीन का पहला ऐसा राकेट है। जिसमे नए तरह का तरल ईधन का प्रयोग किया गया है। वर्तमान में, दो लांग मार्च 5 वाहन को अलग अलग अभियानों के लिए बनाया जा रहा है। लांग मार्च 5 पृथ्वी की निचली कक्षा में 25000 किलोग्राम तथा भू-स्थिर स्थानान्तरण कक्षा में 14000 किलोग्राम तक लांच कर सकता है। यह अमेरिका के डेल्टा IV हैवी की टक्कर का एक भारी कक्षीय प्रक्षेपण यान रॉकेट है। यह अमेरिका और चीन के रॉकेट के बीच संतुलन का कार्य भी करेगा। इसकी प्रथम उड़ान 3 नवंबर 2016, 12:43 यूटीसी को हैनान द्वीप के वेनचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से हुई। जो सफल रही। .

नई!!: हाइनान और लांग मार्च 5 · और देखें »

हाइकोऊ

हेफ़ेई अनहुइ प्रान्त की राजधानी है हाइकोऊ (海口, Haikou) जनवादी गणराज्य चीन के हाइनान प्रांत की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। हाइनान प्रांत मुख्य रूप से 'हाइनान' का ही नाम रखने वाला एक बड़ा द्वीप है। हाइकोऊ द्वीप के उत्तरी तट पर नानदु नदी के किनारे बसा हुआ है। शहर का उत्तरी भाग हाइदिआन द्वीप पर पड़ता है जिसे हाइदिआन नदी हाइकोऊ के मुख्य भाग से अलग करती है। इस शहर में चार शहरी विभाग हैं जिनमें मिलाकर २०१० की जनगणना में २०,४६,१८९ निवासी गिने गए थे। हाइकोऊ हाइनान द्वीप की सबसे महत्वपूर्ण बंदरगाह है। हाइनान विश्वविद्यालय भी इसी शहर में स्थित है।, David Leffman, Simon Lewis, Jeremy Atiyah, Rough Guides, 2003, ISBN 978-1-84353-019-0,...

नई!!: हाइनान और हाइकोऊ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हाइनान द्वीप, हईनान, हैनान

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »