लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

४ जून

सूची ४ जून

4 जून ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 155वाँ (लीप वर्ष में 156 वाँ) दिन है। साल में अभी और 210 दिन बाकी हैं। .

10 संबंधों: ड्रोन, ली ना, वज़ीरिस्तान, ग्रेगोरी कैलेंडर, इराक़, इलियास कश्मीरी, अधिवर्ष, अल-क़ायदा, २०१०, २०११

ड्रोन

ड्रोन यह आधुनिक युग का एक नवीन प्रकार का विमान है, इसमे चालाक नही होता, इसके स्थान पर इसे सुदूर स्थान से नियंत्रित किया जाता है, इसका प्रयोग जासूसी करने, बिना आवाज किए मिसाइल हमला करने हेतु किया जाता है .

नई!!: ४ जून और ड्रोन · और देखें »

ली ना

ली ना (जन्म 26 फ़रवरी 1982) एक चीनी पेशेवर टेनिस खिलाड़ी है| ली 5 डब्ल्यूटीए और 19 आईटीएफ एकल खिताब जीत लिया है| वह वर्तमान में डब्ल्यूटीए द्वारा विश्व नंबर 4 क्रमित है| जनवरी 2011 में ली ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में पहुंची थी परन्तु उसे 3 मुश्किल सेटों में हार का सामना करना पड़ा था। 2011 जून में, ली ने फाइनल में गत चैंपियन फ्रांसेस्का शियावोन को हरा कर २०११ का फ्रेंच ओपन जीता और ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाली पहली एशियाई बन गयी| उन्होंने इसके निर्णायक मैच में गत चैम्पियन इटली की फ्रांसिक्का शियावोन को 6-4, 7-6 से हराया। ली ने दूसरे सेट में टाईब्रेकर में विरोधी को कोई मौका नहीं दिया और जीत दर्ज की। Li Na .

नई!!: ४ जून और ली ना · और देखें »

वज़ीरिस्तान

पाकिस्तान में वज़ीरिस्तान (उत्तरी एवं दक्षिणी) पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी सीमांत प्रांत का एक सूबा। यह पूर्व में एक अमीरात हुआ करता था। बाद में पाकिस्तान का अंग बना। अब इसने अपने आप को एक स्वतंत्र राज्य घोषित किया है। पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर इसे मान्यता प्राप्त नहीं है। .

नई!!: ४ जून और वज़ीरिस्तान · और देखें »

ग्रेगोरी कैलेंडर

ग्रेगोरियन कैलेंडर (Gregorian calendar), दुनिया में लगभग हर जगह उपयोग किया जाने वाला कालदर्शक या तिथिपत्रक है। यह जूलियन कालदर्शक (Julian calendar) का रूपान्तरण है। इसे पोप ग्रेगोरी (Pope Gregory XIII) ने लागू किया था। इससे पहले जूलियन कालदर्शक प्रचलन में था, लेकिन उसमें अनेक त्रुटियाँ थीं, जिन्हें ग्रेगोरी कालदर्शक में दूर कर दिया गया। .

नई!!: ४ जून और ग्रेगोरी कैलेंडर · और देखें »

इराक़

इराक़ पश्चिमी एशिया में स्थित एक जनतांत्रिक देश है जहाँ के लोग मुख्यतः मुस्लिम हैं। इसके दक्षिण में सउदी अरब और कुवैत, पश्चिम में जोर्डन और सीरिया, उत्तर में तुर्की और पूर्व में ईरान अवस्थित है। दक्षिण पश्चिम की दिशा में यह फ़ारस की खाड़ी से भी जुड़ा है। दजला नदी और फरात इसकी दो प्रमुख नदियाँ हैं जो इसके इतिहास को ५००० साल पीछे ले जाती हैं। इसके दोआबे में ही मेसोपोटामिया की सभ्यता का उदय हुआ था। इराक़ के इतिहास में असीरिया के पतन के बाद विदेशी शक्तियों का प्रभुत्व रहा है। ईसापूर्व छठी सदी के बाद से फ़ारसी शासन में रहने के बाद (सातवीं सदी तक) इसपर अरबों का प्रभुत्व बना। अरब शासन के समय यहाँ इस्लाम धर्म आया और बगदाद अब्बासी खिलाफत की राजधानी रहा। तेरहवीं सदी में मंगोल आक्रमण से बगदाद का पतन हो गया और उसके बाद की अराजकता के सालों बाद तुर्कों (उस्मानी साम्राज्य) का प्रभुत्व यहाँ पर बन गया २००३ से दिसम्बर २०११ तक अमेरिका के नेतृत्व में नैटो की सेना की यहाँ उपस्थिति बनी हुई थी जिसके बाद से यहाँ एक जनतांत्रिक सरकार का शासन है। राजधानी बगदाद के अलावा करबला, बसरा, किर्कुक तथा नजफ़ अन्य प्रमुख शहर हैं। यहाँ की मुख्य बोलचाल की भाषा अरबी और कुर्दी भाषा है और दोनों को सांवैधानिक दर्जा मिला है। .

नई!!: ४ जून और इराक़ · और देखें »

इलियास कश्मीरी

इलियास कश्मीरी, जिसे मौलाना इलियास कश्मीरी और मुहम्मद इलियास कश्मीरी (10 फ़रवरी 1964, भी कहा जाता है, ३ जून २०११ को मारा गया)), मुस्लिम जेहादी संगठन अल कायदा का एक वरिष्ठ सदस्य था। इसके सोवियत अफ़गान युद्ध, कश्मीर विवाद एवं भारत, संयुक्त राज्य एवं पाकिस्तान के विरुद्ध हमलों में भी सक्रिय योगदान रहे हैं। अगस्त २०१० में संयुक्त राज्य अमेरिका एवं संयुक्त राष्ट्र ने इसे एक आतंकवादी घोषित किया था। एन.बी.सी न्यूज़ समाचार एजेंसी के अनुसार कश्मीरी, ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद अल-कायदा में उसका संभावित उत्तराधिकारी था। .

नई!!: ४ जून और इलियास कश्मीरी · और देखें »

अधिवर्ष

अधिवर्ष (अंग्रेजी:लीप वर्ष), हर चार वर्ष बाद आने वाला वर्ष है जिसमें साल में 366 दिन होते हैं। दरअसल पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाने में 365 दिन और करीब 6 घंटे लगाती है। ऐसा होने से हर चार साल में एक दिन अधिक हो जाता है, अतः प्रत्येक चार साल बाद फरवरी माह में एक दिन अतिरिक्त जोड़ संतुलन बनाये रखने की कोशिश की जाती है। अधिवर्ष संख्या 4 से भाज्य होते है, 2004 अधिवर्ष था। मगर '00' से अंत होने वाले वर्ष, अधिवर्ष नहीं होते, 2000 अधिवर्ष था। 2000, 400 से भाज्य है इसी प्रकार 1900, 1800, 1700 अधिवर्ष नहीं हैजबकि 2000, 1600, 1200 अधिवर्ष था। अधिवर्ष.

नई!!: ४ जून और अधिवर्ष · और देखें »

अल-क़ायदा

विभिन्न अल-क़ायदा गुटबंदियों द्वारा इस्तेमाल किया गया परचम अल-क़ायदा (अरबी: القاعدة‎, अर्थ: 'बुनियाद', 'आधार') एक बहुराष्ट्रीय उग्रवादी सुन्नी इस्लामवादी संगठन है जिसका स्थापना ओसामा बिन लादेन, अब्दुल्लाह आज़म और 1980 के दशक में अफ़ग़ानिस्तान पर सोवियतों के आक्रमण के विरोध करने वाले कुछ अन्य अरब स्वयंसेवकों द्वारा 1988 में किया गया था। यह इस्लामी कट्टरपंथी सलाफ़ी जिहादवादियों का जालतंत्र है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो), यूरोपीय संघ, संयुक्त राज्य अमरीका, संयुक्त बादशाही,भारत, रूस और कई अन्य देशों द्वारा यह संगठन एक आतंकवादी समूह क़रार दिया गया है। .

नई!!: ४ जून और अल-क़ायदा · और देखें »

२०१०

वर्ष २०१० वर्तमान वर्ष है। यह शुक्रवार को प्रारम्भ हुआ है। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष २०१० को अंतराष्ट्रीय जैव विविधता वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इन्हें भी देखें 2010 भारत 2010 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 2010 साहित्य संगीत कला 2010 खेल जगत 2010 .

नई!!: ४ जून और २०१० · और देखें »

२०११

वर्ष २०११ शनिवार से प्रारम्भ होने वाला वर्ष है। .

नई!!: ४ जून और २०११ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

4 जून

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »