लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

होरेशियो बोत्तोमलेय

सूची होरेशियो बोत्तोमलेय

होरेशियो विलियम बोत्तोमलेय (अँग्रेजी: Horatio William Bottomley; 23 मार्च 1860 - 26 मई 1933) एक अंग्रेजी फाइनेंसर, पत्रकार, संपादक, अखबार मालिक, ठग, और संसद के सदस्य थे। उन्होंने लोकप्रिय पत्रिका जॉन बुल की संपादकत्व के लिए और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान उनकी देशभक्ति वक्तृत्व के लिए जाना जाता है। 1922 में, वह धोखाधड़ी का दोषी पाया गया था और सात साल के कारावास की सजा सुनाया गया, इसके बाद उनका करियर खत्म हो गया। अपने करियर के पहले बोत्तोमलेय अनाथालय में पांच साल रहे थे। जभ उनका १४ साल उम्र हुआ, वह दूतकार्म का काम करने लगे। एक वकील के क्लर्क के रूप में काम कर के उनको जो अनुभव मिला उससे उनको अंग्रेजी कानून के बारे में ज्ञान मिला, वो ज्ञान उनको बादमें अदालत में काम आया। एक आशुलिपि लेखक और अदालत पत्रकार के रूप में काम करने के बाद, २४ साल उम्र में वो अपना खुद का एक प्रकाशन कंपनी की स्थापना की। 1906 में बोत्तोमलेय हैकनी दक्षिण के लिए लिबरल पार्टी के सदस्य के रूप में संसद में प्रवेश किया। उसी साल में उन्होंने लोक प्रिया पत्रिका जॉन बुल की स्थापना की। 1912 में वह दिवालिया घोषित किए जाने के बाद संसद से इस्तीफा देना पड़ा। 1914 में युद्ध के कारण उनका भाग्य पुनर्जीवित हुआ; एक पत्रकार और वक्ता के रूप में बोत्तोमलेय युद्ध के लिए एक प्रमुख प्रचारक बन गय। 1918 में, दिवालियापन से छुट्टी दे दी गयी, वो एक स्वतंत्र सदस्य के रूप में संसद में फिर से प्रवेश किया। अगले वर्ष में वह अपनी धोखाधड़ी "victory bond" योजना शुरू की। 1933 में अपनी मृत्यु से पहले उनके अंतिम वर्षों गरीबी में बिताए थे। .

6 संबंधों: पत्रकार, पहला विश्व युद्ध, बर्मिंघम, भारतीय संसद, जॉन बुल, अंग्रेज़ी भाषा

पत्रकार

पत्रकार उस व्यक्ति को कहते हैं जो समसामयिक घटनाओं, लोगों, एवं मुद्दों आदि पर सूचना एकत्र करता है एवं जनता में उसे विभिन्न माध्यमों की मदद से फैलाता है। इस व्यवसाय या कार्य को पत्रकारिता कहते हैं। संवाददाता एक प्रकार के पत्रकार हैं। स्तम्भकार (कॉलमिस्ट) भी पत्रकार हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के सम्पादक, फोटोग्राफर एवं पृष्ठ डिजाइनर आदि भी पत्रकार ही हैं। .

नई!!: होरेशियो बोत्तोमलेय और पत्रकार · और देखें »

पहला विश्व युद्ध

पहला विश्व युद्ध 1914 से 1918 तक मुख्य तौर पर यूरोप में व्याप्त महायुद्ध को कहते हैं। यह महायुद्ध यूरोप, एशिया व अफ़्रीका तीन महाद्वीपों और समुंदर, धरती और आकाश में लड़ा गया। इसमें भाग लेने वाले देशों की संख्या, इसका क्षेत्र (जिसमें यह लड़ा गया) तथा इससे हुई क्षति के अभूतपूर्व आंकड़ों के कारण ही इसे विश्व युद्ध कहते हैं। पहला विश्व युद्ध लगभग 52 माह तक चला और उस समय की पीढ़ी के लिए यह जीवन की दृष्टि बदल देने वाला अनुभव था। क़रीब आधी दुनिया हिंसा की चपेट में चली गई और इस दौरान अंदाज़न एक करोड़ लोगों की जान गई और इससे दोगुने घायल हो गए। इसके अलावा बीमारियों और कुपोषण जैसी घटनाओं से भी लाखों लोग मरे। विश्व युद्ध ख़त्म होते-होते चार बड़े साम्राज्य रूस, जर्मनी, ऑस्ट्रिया-हंगरी (हैप्सबर्ग) और उस्मानिया ढह गए। यूरोप की सीमाएँ फिर से निर्धारित हुई और अमेरिका निश्चित तौर पर एक 'महाशक्ति ' बन कर उभरा। .

नई!!: होरेशियो बोत्तोमलेय और पहला विश्व युद्ध · और देखें »

बर्मिंघम

बर्मिंघम का दक्षिण-पश्चिम से दृश्य। इसके आगे बार्ट्ले झील है बर्मिंघम इंगलैंड का एक शहर है। श्रेणी:इंगलैंड के शहर.

नई!!: होरेशियो बोत्तोमलेय और बर्मिंघम · और देखें »

भारतीय संसद

संसद भवन संसद (पार्लियामेंट) भारत का सर्वोच्च विधायी निकाय है। यह द्विसदनीय व्यवस्था है। भारतीय संसद में राष्ट्रपति तथा दो सदन- लोकसभा (लोगों का सदन) एवं राज्यसभा (राज्यों की परिषद) होते हैं। राष्ट्रपति के पास संसद के दोनों में से किसी भी सदन को बुलाने या स्थगित करने अथवा लोकसभा को भंग करने की शक्ति है। भारतीय संसद का संचालन 'संसद भवन' में होता है। जो कि नई दिल्ली में स्थित है। लोक सभा में राष्ट्र की जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि होते हैं जिनकी अधिकतम संख्या ५५२ है। राज्य सभा एक स्थायी सदन है जिसमें सदस्य संख्या २५० है। राज्य सभा के सदस्यों का निर्वाचन / मनोनयन ६ वर्ष के लिए होता है। जिसके १/३ सदस्य प्रत्येक २ वर्ष में सेवानिवृत्त होते है। .

नई!!: होरेशियो बोत्तोमलेय और भारतीय संसद · और देखें »

जॉन बुल

प्रथम विश्व युद्ध भर्ती पोस्टर जॉन बुल सामान्य तौर पे ब्रिटेन और विशेष रूप से इंग्लैंड का मनुष्यगुणारोप है, इसका प्रयोग खासकर राजनीतिक कार्टूनों और इसी प्रकार के ग्राफिक कार्यों में सर्वाधिक होता है। इसे आम तौर पर एक मोटा, मध्यम आयु वर्ग, ग्रामवासी, हंसमुख, हक़ीक़ी आदमी के रूप में दिखाया जाता है। बुल का आविष्कार स्कॉटिश गणितज्ञ और चिकित्सक जॉन अर्बाथ्न्ट द्वारा किया गया था। .

नई!!: होरेशियो बोत्तोमलेय और जॉन बुल · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: होरेशियो बोत्तोमलेय और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »