लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हैजा का टीका

सूची हैजा का टीका

हैजा के टीके वे टीके हैं जो हैजा की रोकथाम में प्रभावी हैं। वे पहले छः माह में लगभग 85% और पहले वर्ष के दौरान लगभग 50-60% प्रभावी होते हैं। दो वर्षों के बाद प्रभावशीलता 50% से कम हो जाती है। जब आबादी के एक महत्वपूर्ण हिस्से का टीकाकरण हो जाता है तो टीकाकरण न पाए लोगों में सामूहिक प्रतिरक्षा का लाभ पैदा हो सकता है। उच्च जोखिम वालों में विश्व स्वास्थ्य संगठन इनको अन्य उपायों के साथ संयोजन में उपयोग किए जाने की सिफारिश करता है। आम तौर पर मुंह से लिए जाने वाले प्रारूप की दो या तीन खुराक की सिफारिश की जाती है। दुनिया के कुछ क्षेत्रों में कुछ मामलों में इंजेक्शन वाले प्रारूप उपलब्ध है,लेकिन इसकी उपलब्धता कम है। दोनों प्रकार के उपलब्ध मौखिक टीके आम तौर पर सुरक्षित हैं। हल्का पेट दर्द या दस्त हो सकता है। वे गर्भावस्था तथा कमजोर प्रतिरक्षा क्षमता की स्थितियों में सुरक्षित हैं। ये 60 से अधिक देशों उपयोग के लिए अधिकृत हैं। ये उन देशों में लागत प्रभावी होता है जहां पर यह रोग आम है। हैजा के विरुद्ध पहला टीका 19 वीं सदी के अंत में विकसित किया गया था। प्रयोगशाला में बनाएं गए वे पहले ऐसे टीके थे जिनको व्यापक रूप से इस्तेमाल किया गया था। मौखिक टीके, पहली बार 1990 के दशक में शुरु किए गए थे। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन की आवश्यक दवाओं की सूची में शामिल है जो कि बुनियादी स्वास्थ्य प्रणाली के लिए जरूरी सबसे महत्वपूर्ण दवाओं की सूची है। हैजा के विरुद्ध प्रतिरक्षा (टीकाकरण) की लागत, 0.1 और 4.0 अमरीकी डॉलर के बीच है।  .

4 संबंधों: टीका (वैक्सीन), हैजा, विश्व स्वास्थ्य संगठन, गर्भावस्था

टीका (वैक्सीन)

Edward Jenner was the person who developed first vaccine टीका (vaccine) एक जीवों के शरीर का उपयोग करके बनाया गया द्रब्य है जिसके प्रयोग से शरीर की किसी रोग विशेष से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। .

नई!!: हैजा का टीका और टीका (वैक्सीन) · और देखें »

हैजा

हैजे का वितरण विसूचिका या आम बोलचाल मे हैजा, जिसे एशियाई महामारी के रूप में भी जाना जाता है, एक संक्रामक आंत्रशोथ है जो वाइब्रियो कॉलेरी नामक जीवाणु के एंटेरोटॉक्सिन उतपन्न करने वाले उपभेदों के कारण होता है। मनुष्यों मे इसका संचरण इस जीवाणु द्वारा दूषित भोजन या पानी को ग्रहण करने के माध्यम से होता है। आमतौर पर पानी या भोजन का यह दूषण हैजे के एक वर्तमान रोगी द्वारा ही होता है। अभी तक ऐसा माना जाता था कि हैजे का जलाशय स्वयं मानव होता है, लेकिन पर्याप्त सबूत है कि जलीय वातावरण भी इस जीवाणु के जलाशयों के रूप में काम कर सकते हैं। वाइब्रियो कॉलेरी एक ग्राम-नेगेटिव जीवाणु है जो एक एंटेरोटॉक्सिन, कॉलेरा टोक्सिन का उत्पादन करता है, जिसका छोटी आंत के श्लेष्मीय उपकला अस्तर पर हुआ असर इस रोग के सबसे कुख्यात लक्षण बहुत अधिक दस्त के लिए जिम्मेदार है। हैजा उन ज्ञात रोगों मे से एक है जो बहुत तेजी से घातक असर करते हैं, इसके सबसे गंभीर रूप में रोग के लक्षणों की शुरुआत के एक घंटे के भीतर ही, एक स्वस्थ व्यक्ति का रक्तचाप घटकर निम्न रक्तचाप के स्तर तक पहुँच सकता है और संक्रमित मरीज को अगर चिकित्सा प्रदान नहीं की जाये तो वो तीन घंटे के अन्दर मर सकता है। एक सामान्य परिदृश्य में, रोगी को पहले पतले दस्त होते हैं और 4 से 12 घंटों में वह आघात की अवस्था मे पहुँच सकता है और अगर उसे मौखिक पुनर्जलीकरण चिकित्सा प्रदान नहीं की जाती तो, 18 घंटे के भीतर रोगी मृत्यु का ग्रास बन सकता है.

नई!!: हैजा का टीका और हैजा · और देखें »

विश्व स्वास्थ्य संगठन

विश्व स्वास्थ्य संगठन का ध्वज विश्व स्वास्थ्य संगठन (वि॰ स्वा॰ सं॰) (WHO) विश्व के देशों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आपसी सहयोग एवं मानक विकसित करने की संस्था है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के १९३ सदस्य देश तथा दो संबद्ध सदस्य हैं। यह संयुक्त राष्ट्र संघ की एक अनुषांगिक इकाई है। इस संस्था की स्थापना ७ अप्रैल १९४८ को की गयी थी। इसका उद्देश्य संसार के लोगो के स्वास्थ्य का स्तर ऊँचा करना है। डब्‍ल्‍यूएचओ का मुख्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में स्थित है। इथियोपिया के डॉक्टर टैड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के नए महानिदेशक निर्वाचित हुए हैं। वो डॉक्टर मार्गरेट चैन का स्थान लेंगे जो पाँच-पाँच साल के दो कार्यकाल यानी दस वर्षों तक काम करने के बाद इस पद से रिटायर हो रही हैं।। भारत भी विश्व स्वास्थ्‍य संगठन का एक सदस्य देश है और इसका भारतीय मुख्यालय भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है। .

नई!!: हैजा का टीका और विश्व स्वास्थ्य संगठन · और देखें »

गर्भावस्था

गर्भवती महिला प्रजनन सम्बन्धी अवस्था, एक मादा के गर्भाशय में भ्रूण के होने को गर्भावस्था (गर्भ + अवस्था) कहते हैं, तदुपरांत महिला शिशु को जन्म देती है। आमतौर पर यह अवस्था मां बनने वाली महिलाओं में ९ माह तक रहती है, जिसे गर्भवधी कहते है। कभी कभी संयोग से एकाधिक गर्भावस्था भी अस्तित्व में आ जति है जिस्से जुडवा एक से अधिक सन्तान कि उपस्थिति होती है। .

नई!!: हैजा का टीका और गर्भावस्था · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »