लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हिस्पानिओला

सूची हिस्पानिओला

हिस्पानिओला (स्पैनिश: ला एस्पानॉला) या सैंटो डोमिंगो द्वीप, कैरेबियन मे ग्रेटर एंटीलिज द्वीपसमूह का एक द्वीप है। इसकी लंबाई 650 किलोमीटर और अधिकतम चौड़ाई 241 किलोमीटर है। इसका कुल क्षेत्रफल 76,000 किमी² है, कैरेबियन में क्यूबा के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। इस द्वीप पर दो देश स्थित हैं, पश्चिमी एक तिहाई भाग पर हैती और बचे हुए भाग पर डोमिनिकन गणराज्य स्थित है। श्रेणी:कैरेबियाई क्षेत्र.

5 संबंधों: दोमिनिकन गणराज्य, पोर्ट-ऑ-प्रिंस, हाइती, कॅरीबियाई, कॅरीबियाई सागर

दोमिनिकन गणराज्य

दोमिनिकन गणराज्य (Dominican Republic) उत्तर अमेरिका महाद्वीप में केरिबियन क्षेत्र में एक देश है। राष्ट्रीय राजधानी सान्तो दोमिन्गो नामक शहर है जो डिस्ट्रिटो नैशनल में स्थित है। .

नई!!: हिस्पानिओला और दोमिनिकन गणराज्य · और देखें »

पोर्ट-ऑ-प्रिंस

पोर्ट-ऑ-प्रिंस हैती का सबसे बड़ा शहर और राजधानी है। श्रेणी:हाइती.

नई!!: हिस्पानिओला और पोर्ट-ऑ-प्रिंस · और देखें »

हाइती

हाइती या हेटी (हाइती; अयेति), आधिकारिक तौर पर 'हाइती गणराज्य' केरिबियन देश है।। यात्रा सलाह.कॉम यह ग्रेटर एल्तिलिअन द्वीपसमूह में हिस्पानिओला द्वीप पर डोमिनिकन गणराज्य के साथ स्थित है। अयेति (ऊंचे पहाड़ों की भूमि) द्वीप के पहाड़ी पश्चिमी हिस्से के लिए स्थानीय ताइनो या अमरेनियन नाम था। देश की सर्वाधिक ऊंची चोटी पिक ला सेली (२,६८० मीटर) है। हाइती का कुल क्षेत्रफल २७,७५० वर्ग किलोमीटर है (१०,७१४ वर्ग मील) है और इसकी राजधानी पोर्ट-अउ-प्रिंस है। यहाँ क्रियोल और फ्रांसीसी भाषा बोली जाती है। हाइती की क्षेत्रीय, ऐतिहासिक और जातीय-भाषाई स्थिति कई कारणों से अद्वितीय है। यह लैटिन अमेरिका का पहला स्वतंत्र देश था, उपनिवेशवाद के बाद के दौर का पहला स्वतंत्र देश था, जिसका नेतृत्व किसी काले व्यक्ति के हाथों में था और केवल ऐसा देश जिसकी आजादी एक सफल दास विद्रोह के भाग के रूप में मिली थी। हिस्पानो-कैरेबियन पड़ोसियों के साथ साझा सांस्कृतिक संबंध होने के बावजूद हाइती अमेरिका का इकलौता मुख्यतः फ्रांसीसी भाषी देश है। यह कनाडा के अतिरिक्त दूसरा ऐसा देश है, जहां फ्रांसीसी भाषा को आधिकारिक भाषा के रूप में दर्जा दिया गया है। बाकी अन्य फ्रांसीसी भाषी देश फ्रांस के विदेशी विभाग या फिर समुदाय रहे हैं। .

नई!!: हिस्पानिओला और हाइती · और देखें »

कॅरीबियाई

कॅरीबियाई क्षेत्र अन्ध महासागर में स्थित एक द्वीप समूह है। यह द्वीपसमूह लंबाई का और चौड़ाई का क्षेत्र है, जिसमें ७००० से अधिक द्वीप स्थित हैं। इसमें कई छोटे देश हैं। इनमें बहुत भारतीय लोग भी हैं। मध्य अमेरिका और कैरीबिया विश्व की विवर्तनिक प्लेटें .

नई!!: हिस्पानिओला और कॅरीबियाई · और देखें »

कॅरीबियाई सागर

कैरिबियाई सागर दोमिनिकी गणतंत्र के इस्ला साओना द्वीप का एक तटीय क्षेत्र कॅरीबियाई सागर (अंग्रेज़ी: Caribbean Sea) अंध महासागर के मध्य-पश्चिमी भाग से जुड़ा हुआ एक समुद्र है। यह उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में पश्चिमी गोलार्ध में आता है। इसके पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम में मेक्सिको और मध्य अमेरिका हैं, उत्तर में बड़े ऐंटिलीस के द्वीप हैं और पूर्व में छोटे ऐंटिलीस के द्वीप हैं। इस सागर का कुल क्षेत्रफल २७,५४,००० वर्ग किमी है। इसका सबसे गहरा बिंदु केमन खाई (Cayman Trough) में पड़ता है और सतह से ७,६८६ मीटर नीचे है। .

नई!!: हिस्पानिओला और कॅरीबियाई सागर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »