लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हवाई राजशाही

सूची हवाई राजशाही

हवाई राजशाही (Kingdom of Hawaiʻi) की स्थापना सन् १७९५ में हवाई द्वीपसमूह के प्रमुख द्वीपों - हवाई, माउई, मोलोकाई, लनाई और ओआहु - के विलय से की गई। इसके स्थापक कमेहामेहा प्रथम थे। १८१० तक, जब काउआइ और निहाउ बिना लड़े इसमें शामिल हो गये, पूरा द्वीपसमूह इस राजशाही में संगठित हो चुका था। १७ जनवरी १८९३ में संयुक्त राज्य अमेरिका ने ज़बरदस्ती इसपर नियंत्रण कर लिया और राजशाही का अंत हो गया। कई मूल हवाईवी लोग आज भी अमेरिका में हुए इस विलय का विरोध करते हैं। .

4 संबंधों: संयुक्त राज्य, हवाई, हवाई द्वीपसमूह, कमेहामेहा प्रथम

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: हवाई राजशाही और संयुक्त राज्य · और देखें »

हवाई

हवाई का नक़्शा हवाई (हवाइयन भाषा: Hawai'i, हवइ'इ - अंत में 'इ' को दो बार बोलें) संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रशान्त महासागर के मध्य में स्थित एक प्रान्त है। यह अमेरिका का अकेला प्रांत है जो पूरी तरह द्वीपों से ही बना हुआ है और हवाई द्वीप समूह के अधिकांश द्वीप इसी प्रांत में सम्मिलित हैं। हवाई के आठ मुख्य द्वीप हैं, जो उत्तरपश्चिम से दक्षिणपूर्व में एक पंक्ति पर बिछे हैं। इन आठ द्वीपों के नाम हैं (उत्तरपश्चिम से शुरू होते हुए) - नि'इहउ, कउअ'इ, ओअहू, मोलोक'इ, लान'इ, कहो'ओलवे, मउइ और हवइ'इ। इनमें हवइ'इ का द्वीप सबसे बड़ा है और पूर्ण प्रांत के नाम से भिन्न करने के लिए उसे कभी-कभी "बड़ा द्वीप" भी बुलाया जाता है। अगर बाक़ी सभी द्वीपों को मिलाया जाए तो बड़ा द्वीप उन सबके क्षेत्रफल से बड़ा है। पर्यटन और जनसँख्या की दृष्टि से चार द्वीप - ओआहू (Oʻahu), माउइ (Maui), बड़ा द्वीप (Hawaiʻi) और काउआइ (Kauaʻi) - हवाई के मुख्य द्वीप माने जाते हैं। हवाई की राजधानी होनोलूलू ओअहू पर स्थित है। मउइ अपने बालू-तट (बीच) के लिए विख्यात है। कउअ'इ में दक्षिण भारतीय शैली पर आधारित और आगम सिद्धांतों पर स्थापित एक सुन्दर शैव मंदिर है। .

नई!!: हवाई राजशाही और हवाई · और देखें »

हवाई द्वीपसमूह

हवाई द्वीप समूह (हवाईयन: मोकुपुनी ओ हवाई ') आठ प्रमुख द्वीपों, कई एटोल, कई छोटे आइसलेट्स, और उत्तरी प्रशांत महासागर में सीमेंट्स का एक द्वीपसमूह है। श्रेणी:प्रशांत महासागर के द्वीपसमूह श्रेणी:ओशिआनिया के द्वीप श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के द्वीपसमूह.

नई!!: हवाई राजशाही और हवाई द्वीपसमूह · और देखें »

कमेहामेहा प्रथम

कमेहामेहा प्रथम (Kamehameha I, जन्म: अनुमानित १७३६ ई, देहान्त: ८ या १४ मई १८१९ ई), जिन्हे कमेहामेहा महान भी कहा जाता है, प्रशान्त महासागर में स्थित हवाई द्वीपसमूह के सर्वप्रथम सम्राट थे। सन् १८१० में इन्होने पूर्ण द्वीपसमूह में एक संगठित हवाई राजशाही (Kingdom of Hawaiʻi) की स्थापना करी। उनका हवाईवी भाषा में औपचारिक नाम कलानी पाइ'एआ वोही ओ कालेकीनी केआलि'इकुइ कमेहामेहा ओ 'इओलानी इ काइविकापू काउ'इ का लिहोलिहो कूनुइआकेआ (Kalani Paiʻea Wohi o Kaleikini Kealiʻikui Kamehameha o ʻIolani i Kaiwikapu kauʻi Ka Liholiho Kūnuiākea) था। वे एक शक्तिशाली व समझदार योद्धा और राजा थे और उन्होने प्रशान्त महासागर में फैली कई साम्राज्यवादी शक्तियों के साथ सम्बन्धों को निपुणता से सम्भाला और हवाई को एक स्वतंत्र राज्य के रूप में बनाए रखा। .

नई!!: हवाई राजशाही और कमेहामेहा प्रथम · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »