लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस

सूची स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस

स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस एजी (लघु: स्विस) स्विट्ज़रलैंड की ध्वजवाहिका वायुसेवा है। यह उत्तरी अमरीका, दक्षिणी अमरीका, अफ़्रीका एवं एशिया में अनुसूचित उड़ानें संचाक्लित करती है। यह कंपनी २००२ में स्विसएयर के दीवालिया हो जाने पर स्थापित हुई थी। स्विसएयर देश की पूर्व ध्वजवाहिका वायुसेवा थी। स्विस एक जर्मन वायुसेवा लुफ़्थान्सा की सहभागी कंपनी है, जिसका मुख्यालय यूरो एयरपोर्ट बेसल – मलहाउस-फ़्रीबर्ग, निकट बेसल, स्विट्ज़रलैंड में स्थित है, एवं एक कार्यालय क्लोटेन, स्विट्ज़रलैंड में ज़्यूरिख विमानक्षेत्र में भी स्थित है। कंपनी का प्ण्जीकृत कार्यालय बेसल में स्थित है। यह वायुसेवा IATA कूट LX का प्रयोग करती है, जो इसे स्विस क्षेत्रीय वायुसेवा क्रॉसएयर (स्विसएयर का कूट र्हा SR) से विरासत में मिला है। इसका ICAO कूट है SWR और यह भी स्विसएयर (क्रॉसएयर का था CRX) से विरासत में मिला है, जिससे अन्तर्राष्ट्रीय वायु परिवहन अधिकार सुरक्षित रखे जा सकें। .

5 संबंधों: लुफ़्थान्सा, स्विट्ज़रलैण्ड, स्विसएयर, अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन, अमेरिकी डॉलर

लुफ़्थान्सा

डॉश लुफ़्थान्सा AG जर्मनी की ध्वजवाहिका वायुसेवा है और बेड़े के आकार एवं सम्पूर्ण यात्री आवाजाही तथा यूरोप की सबसे बड़ी वायुसेवा है। जर्मन सरकार का १९९७ तक लुफ़्थानसा में 35.68% अंश था, किन्तु अब ये कंपनी निजी निवेशकों द्वारा (88.52%), एमजीएल जेस्सेलशाफ़्ट फ़ूर लुफ़्तवर्केह्स्वर्त (10.05%), डॉश पोस्टवैंक (1.03%), तथा डॉश बैंक (0.4%) के स्वामित्त्व में है। इसमें २०११ के आंकड़ों के अनुसार 119,084 कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी का नाम मूलतः वायु के लिये गर्मन शब्द लुफ़्त एवं हैन्सियेटिक लीग के लिये हांन्सा के संयोजन से बना है। डायचे लुफ्तांसा को सामान्य तौर पर लुफ्तांसा के नाम से जाने वाला एक जर्मन एयरलाइनर हैं। अगर इसकी सहायक कंपनियों को मिला दे तो ये यूरोप की सबसे बड़ी एयरलाइन्स कंपनी हैं। इसकी विशालता का अनुभव आप इस बात से कर सकते हैं कि लुफ्तांसा, एशिया, अफ्रीका, अमेरिका एवं यूरोप के 78 देशों के 197 अंतरराष्ट्रीय स्थानो की उड़ान भरता हैं। इसके अतिरिक्त, ये 18 घरेलु गंतव्य की भी उड़ान भरता हैं। इसके बड़े में 280 जहाज सम्मिलित हैं। 2012 में लुफ्तांसा की सारी अनुषंगी कंपनियों को मिला दे इसने 103 मिलियन यात्रिओं का परिचालन किया था। लुफ्तांसा का रजिस्टर्ड ऑफिस एवं मुख्यालय कोलोन में हैं। इसके प्रमुख संचालन केंद्र का नाम लुफ्तांसा अविअतािों सेंटर हैं।.

नई!!: स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस और लुफ़्थान्सा · और देखें »

स्विट्ज़रलैण्ड

स्विट्जरलैंड (जर्मन: (die) Schweiz (डी) श्वाइत्स, फ़्रांसिसी: (la) Suisse (ला) सुईस, लातिनी: Helvetia हेल्वेतिया) मध्य यूरोप का एक देश है। इसकी 60 % सरज़मीन ऐल्प्स पहाड़ों से ढकी हुई है, सो इस देश में बहुत ही ख़ूबसूरत पर्वत, गाँव, सरोवर (झील) और चारागाह हैं। स्विस लोगों का जीवनस्तर दुनिया में सबसे ऊँचे जीवनस्तरों में से एक है। स्विस घड़ियाँ, चीज़, चॉकलेट, बहुत मशहूर हैं। इस देश की तीन राजभाषाएँ हैं: जर्मन (उत्तरी और मध्य भाग की मुख्य भाषा), फ़्रांसिसी (पश्चिमी भाग) और इतालवी (दक्षिणी भाग) और एक सह-राजभाषा है: रोमांश (पूर्वी भाग)। इसके प्रान्त कैण्टन कहे जाते हैं। स्विट्स़रलैण्ड एक लोकतन्त्र है जहाँ आज भी प्रत्यक्ष लोकतन्त्र देखने को मिल सकता है। यहाँ कई बॉलीवुड फ़िल्म के गानों की शूटिंग होती है। लगभग 20 % स्विस लोग विदेशी मूल के हैं। इसके मुख्य शहर और पर्यटक स्थल हैं: ज़्यूरिख, जनीवा, बर्न (राजधानी), बासल, इंटरलाकेन, लोज़ान, लूत्सर्न, इत्यादि। यहाँ एक तरफ बर्फ के सुंदर ग्लेशियर हैं। ये ग्लेशियर साल में आठ महीने बर्फ की सुंदर चादर से ठके रहते हैं। तो वहीँ दूसरी तरफ सुंदर वादियाँ हैं जो सुंदर फूलों और रंगीन पत्तियों वाले पेड़ों से ढकीं रहती हैं। भारतीय निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्मों में इस खूबसूरत देश के कई नयनाभिराम दृश्य देखने को मिलते हैं। .

नई!!: स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस और स्विट्ज़रलैण्ड · और देखें »

स्विसएयर

यह विश्व की एक प्रमुख वायुयान सेवा हैं। .

नई!!: स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस और स्विसएयर · और देखें »

अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन

अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (अंग्रेजी:International Civil Aviation Organization; ICAO), संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है, जो कि अन्तर्राष्ट्रीय वायु नौवहन के सिद्धांत और तकनीकों को नियत करती है और अन्तर्राष्ट्रीय वायु यातायात के विकास और योजना का पालन करती है, जिससे कि सुरक्षित और क्रमवार विकास सुनिश्चित हो सके। इसका मुख्यालय कनाडा के मॉन्ट्रियल में क्वार्टियर इंटरनेशनल में स्थित है। यह संगठन मानक एवं अनुशंसित सिफारिशों (standards and recommended practices) का पालन करता है, जो वायु नौवहन के संबंध में अवैधानिक हस्तक्षेप की रोकथाम एवं अंतर्राष्ट्रीय सीमा-पारण का प्रबंध कराता है। इसके अलावा ICAO वायु दुर्घटनाओं की जाँच के नयाचार भी सीमांकित करता है। ये उन सभी देशों में लागू होता एवं मान्य है, जिन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन सम्मेलन में हस्ताक्षर किए हैं। ICAO को अन्तर्राष्ट्रीय वायु यातायात संघ (IATA) से अलग समझा जाना चाहिए। यह एक वायुसेवा (एयरलाइन) संचालकों का व्यापार संगठन है, संयोग से जिसका मुख्यालय भी मॉन्ट्रियल में ही स्थित है। ICAO logo.'''शीर्ष:''' ICAO लघु रूप अंग्रेज़ी में, फ्रेंच/स्पेनिश और रूसी.'''नीचे:''' ICAO लघुरूप चीनी एवं अरबी में .

नई!!: स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस और अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन · और देखें »

अमेरिकी डॉलर

एक अमेरिकी डॉलर का नोट अमेरिकी डॉलर संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय मुद्रा है। एक डॉलर में सौ सेंट होते हैं। पचास सेंट के सिक्के को आधा डॉलर कहा जाता है। पच्चीस सेंट के सिक्के को क्वार्टर कहते हैं। दस सेंट का सिक्का डाइम कहलाता है और पाँच सेंट के सिक्के को निकॅल कहते हैं। एक सेंट को पैनी के नाम से पुकारा जाता है। डॉलर के नोट १,५,१०,२०,५० और १०० डॉलर में मिलते है। .

नई!!: स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस और अमेरिकी डॉलर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

स्विस अन्तर्राष्ट्रीय एयरलाइंस

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »