लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

स्पाइस (सॉफ्टवेयर)

सूची स्पाइस (सॉफ्टवेयर)

स्पाइस ओपस (Spice OPUS) का स्क्रीन-शॉट स्पाइस (अंग्रेजी: Simulation Program with Integrated Circuit Emphasis या SPICE, सिमुलेशन प्रोग्राम विद इन्टीग्रेटेड सर्किट एम्फेसिस, हिन्दी अनुवाद: एकीकृत परिपथ प्रमुखता युक्त अनुकरण क्रमादेश) एनालॉग विद्युत परिपथ सिमुलेट करने वाला एक सॉफ्टवेयर है। यह एक अति-उपयोगी और शक्तिशाली प्रोग्राम है जो आईसी डिजाइन या प्रिन्टेड सर्किट बोर्ड स्तर के विद्युत परिपथ के डिजाइन के लिये प्रयोग में लाया जाता है ताकि बनाने के पहले ही विभिन्न स्थितियों में परिपथ के व्यवहार की मीमांसा की जा सके। इसे उन्नीस सौ सत्तर के दशक में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कली के इलेक्ट्रॉनिक्स अनुसंधान प्रयोगशाला के लैरी नागेल ने अपने शोध-मार्गदर्शक प्रोफेसर डोनाल्ड पीटर्शन की देखरेख में विकसित किया।.

7 संबंधों: एकीकृत परिपथ, निःशुल्क एलेक्ट्रानिक परिपथ सिमुलेटर, प्रिन्टेड सर्किट बोर्ड, सिमुलेशन, हिन्दी, क्यू यू सी एस, अंग्रेज़ी भाषा

एकीकृत परिपथ

माइक्रोचिप कम्पनी की इप्रोम (EPROM) स्मृति के एकीकृत परिपथ आधुनिक सरफेस माउण्ट आईसी ऐटमेल (Atmel) की एक आईसी, जिसके अन्दर स्मृति ब्लॉक, निवेश निर्गम (इन्पुट-ऑउटपुट) एवं तर्क के ब्लॉक देखे जा सकते हैं। यह एक ही चिप में पूरा तन्त्र (System on Chip) है। एलेक्ट्रॉनिकी में एकीकृत परिपथ या एकीपरि (इन्टीग्रेटेड सर्किट (IC)) को सूक्ष्मपरिपथ (माइक्रोसर्किट), सूक्ष्मचिप, सिलिकॉन चिप, या केवल चिप के नाम से भी जाना जाता है। यह एक अर्धचालक पदार्थ के अन्दर बना हुआ एलेक्ट्रॉनिक परिपथ ही होता है जिसमें प्रतिरोध, संधारित्र आदि पैसिव कम्पोनेन्ट (निष्क्रिय घटक) के अलावा डायोड, ट्रान्जिस्टर आदि अर्धचालक अवयव निर्मित किये जाते हैं। जिस प्रकार सामान्य परिपथ का निर्माण अलग-अलग (डिस्क्रीट) अवयव जोड़कर किया जाता है, आईसी का निर्माण वैसे न करके एक अर्धचालक के भीतर सभी अवयव एक साथ ही एक विशिष्ट प्रक्रिया का पालन करते हुए निर्मित कर दिये जाते हैं। एकीकृत परिपथ आजकल जीवन के हर क्षेत्र में उपयोग में लाये जा रहे हैं। इनके कारण एलेक्ट्रानिक उपकरणों का आकार अत्यन्त छोटा हो गया है, उनकी कार्य क्षमता बहुत अधिक हो गयी है एवं उनकी शक्ति की जरूरत बहुत कम हो गयी है। संकर एकीकृत परिपथ भी लघु आकार के एकीपरि (एकीकृत परिपथ) होते हैं किन्तु वे अलग-अलग अवयवों को एक छोटे बोर्ड पर जोड़कर एवं एपॉक्सी आदि में जड़कर (इम्बेड करके) बनाये जाते हैं। अतः ये मोनोलिथिक आई सी से भिन्न हैं। .

नई!!: स्पाइस (सॉफ्टवेयर) और एकीकृत परिपथ · और देखें »

निःशुल्क एलेक्ट्रानिक परिपथ सिमुलेटर

एलेक्ट्रानिक परिपथ सिमुलेटर भिन्न-भिन्न प्लेटफार्मों के लिए उपलब्ध हैं। इनमें से बहुत से निःशुलक उपलब्ध हैं। .

नई!!: स्पाइस (सॉफ्टवेयर) और निःशुल्क एलेक्ट्रानिक परिपथ सिमुलेटर · और देखें »

प्रिन्टेड सर्किट बोर्ड

सन् १९८३ में ZX स्पेक्ट्रम कम्प्यूटर का मुद्रित परिपथ बोर्ड जिसके एक भाग पर कुछ इलेक्ट्रानिक अवयव जोड़ दिये गये हैं तथा शेष भाग अभी खाली है। बांये चित्र में एक पीसीबी है; दांया चित्र उस पीसीबी पर विद्युत अवयव लगाने के बाद का दृष्य एलेक्ट्रॉनिकी के सन्दर्भ में मुद्रित परिपथ बोर्ड या प्रिन्टेड सर्किट बोर्ड या पीसीबी एक विद्युत अवयव है जो एलेक्ट्रानिक अवयवों को आधार/आश्रय प्रदान करने के लिये तथा इन्हें आपस में सुचालक मार्गों के माध्यम से जोड़ने के लिये उपयोग में लाया जाता है। यह एक कुचालक आधार (सबस्ट्रेट) के ऊपर ताँबा (कॉपर) की पतली पन्नी ढ़ले बोर्ड से सुविचारित ढ़ंग से कॉपर को हटाकर (इच करके) बनाया जाता है। पीसीबी की विशेषता है कि यह मजबूत, सस्ता और अत्यन्त विश्वसनीय होता है। ये भारी मात्रा में एलेक्ट्रॉनिक परिपथों के उत्पादन के लिये सर्वथा उपयुक्त होते हैं। मुद्रित परिपथ बोर्ड एक पतला बोर्ड होता है जिस पर किसी परिपथ के अवयवों को लगाने के लिए छेद बने होते हैं तथा इन अवयवों को दूसरे अवयवों से जोड़ने के लिए कॉपर के पथ (ट्रैक) बने होते हैं। बोर्ड स्वयं किसी अचालक पदार्थ का बना होता है। पीसीबी एक-साइड वाली हो सकती है, दो साइड वाली हो सकती है या अनेकों साइड वाली भी होती है। दो या अधिक साइड वाले बोर्ड के विभिन्न तलों (साइड) के ट्रैक किसी दूसरे तल में जाने के लिए प्लेटेड-थ्रू-छेदों द्वारा जोड़े जाते हैं जिन्हें वाया (via) कहते हैं। आजकल जटिल पीसीबी की डिजाइन के लिए बहुत से प्रोग्राम (निःशुल्क या सशुल्क) उपलब्ध हैं। .

नई!!: स्पाइस (सॉफ्टवेयर) और प्रिन्टेड सर्किट बोर्ड · और देखें »

सिमुलेशन

द्वितीय विश्व युद्ध में प्रयुक्त लकड़ी का यांत्रिक घोड़ा (सिमुलेटर) किसी वास्तविक चीज, प्रक्रम (प्रॉसेस) या कार्यकलाप का किसी अन्य विधि से अनुकरण (नकल) करना अनुकार या सिमुलेशन (simulation) कहलाता है। कम्प्यूटरों के कारण सिमुलेशन का कार्य बहुत आम हो गया है। .

नई!!: स्पाइस (सॉफ्टवेयर) और सिमुलेशन · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: स्पाइस (सॉफ्टवेयर) और हिन्दी · और देखें »

क्यू यू सी एस

क्यू यू सी एस का पूरा नाम Quite Universal Circuit Simulator है। यह एक मुक्तस्रोत सॉफ्टवेयर है जो एलेक्ट्रानिक परिपथों के विश्लेषण के लिये उपयोगी है। इसकी सहायता से की परिपथ स्कीमैटिक रूप में बनाकर उसका सिमुलेशन किया जा सकता है। इसमें वीएचडीएल या वेरिलॉग का प्रयोग करते हे की डिजिटल परिपथ भी सिमुलेट किया जा सकता है। इसमें अन्य अवयवों के अलावा स्पाइस के टेक्स्ट के रूप में वर्णित सब-सर्किट भी लिये जा सकते हैं। यह पी-स्पाइस आदि परिपथ सिमुलेटरों का एक उत्तम मुक्तस्रोत विकल्प है। कुछ मामलों में यह उससे भी आगे है। .

नई!!: स्पाइस (सॉफ्टवेयर) और क्यू यू सी एस · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: स्पाइस (सॉफ्टवेयर) और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

स्पाइस (SPICE)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »