लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

स्नेहा शर्मा

सूची स्नेहा शर्मा

स्नेहा शर्मा (जन्म-१ अगस्त १९९०), एक भारतीय रेसिंग चालक हैं, जों फार्मूला ४ नेशनल रेसिंग चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा करती हैं, और साथ ही में वह इंडिगो एयरलाइन्स की एक पायलट (चालक) भी हैं। स्नेहा का जन्म कोलकाता में हुआ था परन्तु उनका बचपन मुंबई में ही बीता। उनकी स्कूली शिक्षा कोनोस्सा कान्वेंट स्कूल में हुई और फ्लाइंग ट्रेनिंग सैन फ्रांसिसको, मिआमी, और कुआला लम्पुर से की। .

2 संबंधों: मुम्बई, वायुयान चालक

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: स्नेहा शर्मा और मुम्बई · और देखें »

वायुयान चालक

एक विमान पायलट या एविएटर वो व्यक्ति है जो अपनी दिशात्मक उड़ान नियंत्रण ऑपरेटिंग द्वारा एक विमान की उड़ान को नियंत्रित करता है। नाविक या फ्लाइट इंजीनियर्स जैसे कुछ अन्य हवाईदल सदस्य भी एविएटर्स माने जाते हैं, क्योंकि वे हवाई जहाज के नेविगेशन और इंजन सिस्टम को ऑपरेटिंग करने मदद करते है।" .

नई!!: स्नेहा शर्मा और वायुयान चालक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »