लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

स्टीवन सीगल

सूची स्टीवन सीगल

स्टीवन फ़्रेडरिक सीगल (Steven Frederic Seagal, जन्म १० अप्रैल १९५२) एक अमरीकी अभिनेता, लेखक, मार्शल आर्टिस्ट, गिटारवादक और सुरक्षा डेप्युटी शेरिफ है। ऐकिदो में ७वि वरीयता प्राप्त ब्लैक बेल्ट सीगल ने अपनी शुरुआत ऐकिडो प्रशिक्षक के रूप में जापान से की। वे जापान में ऐकिदो सिखाने वाले पहले बाहरी व्यक्ति बन गए। वे बाद में लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में आ गए जहां उन्हें अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत १९८८ में अबव द लॉ से की। १९९१ तक वे तिन सफल फ़िल्मों में कार्य कर चुके थे और अंडर सेज (१९९२) से वे और लोकप्रिय हो गए जिसमें उन्होंने नौसेना सील आतंकवाद-विरोधी विशेषज्ञ केसी रेबैक की भूमिका निभाई। इसके बाद ऑन डेडली ग्राउंड (१९९४, जिसका उन्होंने निर्देशन भी किया था) व अंडर सेज २: डार्क टेरिटरी (१९९५) सिनेमाघरों में असफल रही। ९० के मध्य में उन्होंने तिन सिनेमा फ़िल्मों व एक सीधा-वीडयो पर रिलीज़ फ़िल्म द पेट्रियट में कार्य किया। एक्ज़िट वुन्ड्स (२००१) और हाफ़ पास्ट डेड (२००२) के बाद से उनका करियर लगभग डीवीडी के लिए बनी कम बजट की फ़िल्मों पर ही सिकुड गया। १९९८ से २००९ के बिच वे ऐसी २२ फ़िल्मों में नज़र आए। ५९ की उम्र वे बड़े पर्दे पर २०१० में बनी फ़िल्म मैचेट में टोरेज़ के रूप में नज़र आए। २०११ के अनुसार वे फिलहाल वास्तविक कार्यक्रम स्टीवेन सीगल: लॉमेन में मशगुल है। सीगल एक रिकॉर्डिंग कलाकार व गिटारवादक भी है और स्टीवन सीगल इंटरप्राइज़ के संस्थापक भी। इसके साठ ही वे एक पर्यावरणवादी, पशु अधिकार कार्यकर्ता और १४वे दलाई लामा तेंजिन ग्यात्सो और तिबतियाई स्वतंत्रता संग्राम के समर्थक भी है। .

4 संबंधों: बौद्ध धर्म, लॉस एंजेलिस, संयुक्त राज्य, जापान

बौद्ध धर्म

बौद्ध धर्म भारत की श्रमण परम्परा से निकला धर्म और महान दर्शन है। इसा पूर्व 6 वी शताब्धी में बौद्ध धर्म की स्थापना हुई है। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध है। भगवान बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में लुंबिनी, नेपाल और महापरिनिर्वाण 483 ईसा पूर्व कुशीनगर, भारत में हुआ था। उनके महापरिनिर्वाण के अगले पाँच शताब्दियों में, बौद्ध धर्म पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में फैला और अगले दो हजार वर्षों में मध्य, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जम्बू महाद्वीप में भी फैल गया। आज, हालाँकि बौद्ध धर्म में चार प्रमुख सम्प्रदाय हैं: हीनयान/ थेरवाद, महायान, वज्रयान और नवयान, परन्तु बौद्ध धर्म एक ही है किन्तु सभी बौद्ध सम्प्रदाय बुद्ध के सिद्धान्त ही मानते है। बौद्ध धर्म दुनिया का चौथा सबसे बड़ा धर्म है।आज पूरे विश्व में लगभग ५४ करोड़ लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी है, जो दुनिया की आबादी का ७वाँ हिस्सा है। आज चीन, जापान, वियतनाम, थाईलैण्ड, म्यान्मार, भूटान, श्रीलंका, कम्बोडिया, मंगोलिया, तिब्बत, लाओस, हांगकांग, ताइवान, मकाउ, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया एवं उत्तर कोरिया समेत कुल 18 देशों में बौद्ध धर्म 'प्रमुख धर्म' धर्म है। भारत, नेपाल, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, रूस, ब्रुनेई, मलेशिया आदि देशों में भी लाखों और करोडों बौद्ध हैं। .

नई!!: स्टीवन सीगल और बौद्ध धर्म · और देखें »

लॉस एंजेलिस

सिटी हॉल लॉस एंजेल्स अमरीका के कैलिफोर्निया प्रांत का सबसे बडा शहर एवं पूरे देश का दूसरा सबसे बडा शहर है। शहर को अक्सर बोलचाल में एल ए, कहा जाता है एवं इसकी अनुमानित जनसंख्या ३.८ मिलियन एवं क्षेत्रफल ४६९.१ वर्गमील (१,२१४.९ वर्ग किमी) है। यदि इसमें ग्रेटर लॉस एंजेल्स की आबादी शामिल की जाए तो इसकी आबादी लगभग १२.९ मिलियन हो जाती है जिनमें पूरी दुनिया से आए लोग शामिल हैं एवं २२४ अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं। लॉस एंजेल्स शहर लॉस एंजेल्स काउंटी क प्रशासनिक मुख्यालय भी है एवं जो अमरीका में अत्यंत सघन बसा हुआ एवं काफी विविधता वाला काउंटी है। इस काउंटी में रहने वालों को "एंजीलियंस" कहकर संबोधित किया जाता है। लॉस एंजेल्स की स्थापना १७८१ में स्पैनिश गवर्नर फेलिपे दे नेवे द्वारा की गयी थी। स्पेन से आजाद होने के बाद यह शहर १८२१ में मेक्सिको का हिस्सा बना एवं १८४८ में मेक्सिकन अमरीकी युद्ध के समाप्त होने के बाद, अमरीका एवं मेक्सिको के बीच हुई एक संधि के तहत अमरीका द्वारा खरीद लिया गया। १८५० में कैलिफोर्निया के पूर्ण राज्य घोषित होने से पांच महीने पूर्व ४ अप्रैल को इसे नगर निगम का दर्जा भी हासिल हुआ। आज लॉस एंजेल्स पूरी दुनिया के संस्कृति, तकनीक, मीडिया, व्यापार के क्षेत्र में एक प्रमुख शहर के रूप में स्थापित है। .

नई!!: स्टीवन सीगल और लॉस एंजेलिस · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: स्टीवन सीगल और संयुक्त राज्य · और देखें »

जापान

जापान, एशिया महाद्वीप में स्थित देश है। जापान चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है। ये द्वीप एशिया के पूर्व समुद्रतट, यानि प्रशांत महासागर में स्थित हैं। इसके निकटतम पड़ोसी चीन, कोरिया तथा रूस हैं। जापान में वहाँ का मूल निवासियों की जनसंख्या ९८.५% है। बाकी 0.5% कोरियाई, 0.4 % चाइनीज़ तथा 0.6% अन्य लोग है। जापानी अपने देश को निप्पॉन कहते हैं, जिसका मतलब सूर्योदय है। जापान की राजधानी टोक्यो है और उसके अन्य बड़े महानगर योकोहामा, ओसाका और क्योटो हैं। बौद्ध धर्म देश का प्रमुख धर्म है और जापान की जनसंख्या में 96% बौद्ध अनुयायी है। .

नई!!: स्टीवन सीगल और जापान · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »