लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

स्टार वॉर्स

सूची स्टार वॉर्स

स्टार वॉर्स लोगो, जैसा सभी फ़िल्मों में देखा गया है स्टार वॉर्स जॉर्ज लूकस द्वारा कल्पित एक महाकाव्यात्मक अंतरिक्ष ओपेरा का फ़्रैन्चाइज़ है। इस फ़्रैन्चाइज़ की बनी पहली फ़िल्म मूलतः 25 मई 1977 को 20th सेंचुरी फॉक्स के सौजन्य से रिलीज़ हुई और विश्वव्यापी पॉप संस्कृति की अदभुत घटना बन गई, जिसके दो तात्कालिक परवर्ती प्रभाव स्वरूप तीन वर्षों के अंतराल में रिलीज़ हुए.

27 संबंधों: ट्वेण्टिएथ सॅञ्चुरी फ़ॉक्स, डेथ स्टार, डीवीडी, थाना, दर्शनशास्त्र, धर्म, नास्तिक, प्लेस्टेशन २, पूर्वानुमान, फ़िल्म, बल, ब्लेड रनर, मार्वल कॉमिक्स, युनिवर्सल स्टूडियोज़, रोनाल्ड विलसन रीगन, साम्राज्य, स्टार वॉर्स एपिसोड IV: अ न्यू होप, सोवियत संघ, हैरी पॉटर, जेम्स बॉण्ड, जॉन विलियम्स, जॉर्ज लूकस, वीडियो गेम, कायान्तरण, कार्टून नेटवर्क (भारत), अधिनियम, अंतरिक्ष ओपेरा

ट्वेण्टिएथ सॅञ्चुरी फ़ॉक्स

ट्वेण्टिएथ सॅंचुरी फ़ॉक्स (Twentieth Century Fox Film Corporation) छः प्रमुख अमरिकी फ़िल्म निर्माता कंपनियों में से एक है। .

नई!!: स्टार वॉर्स और ट्वेण्टिएथ सॅञ्चुरी फ़ॉक्स · और देखें »

डेथ स्टार

अ न्यू होप'' में सबसे पहले देखा गया डेथ स्टार डेथ स्टार (Death Star) एक काल्पनिक चांद के आकार का अंतरिक्ष स्टेशन और विध्वंसकारी हथियार है जो स्टार वॉर्स कि फ़िल्मों में पाया जाता है। यह एक पुरे ग्रह को नष्ट करने कि क्षमता रखता है। श्रेणी:स्टार वॉर्स.

नई!!: स्टार वॉर्स और डेथ स्टार · और देखें »

डीवीडी

अंकीय चित्रीय चक्रिका या अंचिच (DVD, जिसे डिजिटल वर्सटाइल डिस्क या डिजिटल वीडियो डिस्क) के रूप में भी जाना जाता है, एक ऑप्टिकल डिस्क स्टोरेज मीडिया फॉर्मेट है और इसे 1995 में Sony, Panasonic और Samsung द्वारा विकसित और आविष्कार किया गया। इसका मुख्य उपयोग वीडियो और डेटा का भंडारण करना है। DVD का आकार कॉम्पैक्ट डिस्क (CD) के समान ही होता है, लेकिन ये छह गुना अधिक डेटा भंडारण करते हैं। DVD शब्द के परिवर्तित रूप अक्सर डाटा के डिस्क पर संग्रहण पद्धति को वर्णित करते हैं: DVD-ROM (रीड ओन्ली मेमोरी) में डेटा को सिर्फ पढ़ा जा सकता है, लिखा नहीं जा सकता, DVD-R और DVD+R (रिकॉर्ड योग्य) डेटा को सिर्फ एक बार रिकॉर्ड कर सकते हैं और उसके बाद एक DVD-ROM के रूप में कार्य करते हैं; DVD-RW (री-राइटेबल), DVD+RW और DVD-RAM (रैंडम एक्सेस मेमोरी) डेटा को कई बार रिकॉर्ड कर सकता है और मिटा सकता है। मानक DVD लेज़र द्वारा इस्तमाल तरंग दैर्घ्य 650 nm है; इस प्रकार, प्रकाश का रंग लाल है। DVD-वीडियो और DVD-ऑडियो डिस्क, क्रमशः उचित रूप से संरचित और स्वरूपित वीडियो और ऑडियो सामग्री को संदर्भित करता है। वीडियो सामग्री वाले अंचिच (DVD) सहित, अंचिच (DVD) के अन्य प्रकार को, अंचिच (DVD) डेटा डिस्क कहा जा सकता है। .

नई!!: स्टार वॉर्स और डीवीडी · और देखें »

थाना

थाना (अंग्रेजी:Prison) एक ऐसी जगह होती है जहाँ पर चोर, डकैत, आतंक करने वालों को रखा जाता है। समाज में शांति स्थापित रहे इसके लिए हर देश का एक कानून होता है। कानून का उलंघन करने वालो को कानून का रखवाला यानि प्रहरी अथवा पुलिस पकड़ती है और जब तक उस पर न्यायालय से कोई सुनवाई नही हो जाता तब तक पुलिस उस आतंकी या दोषी को अपने गिरफ्त में रखती है। जेल, कारागार, कारावास आदी सभी एक ही शब्द थाना के पर्यायवाची हैं। .

नई!!: स्टार वॉर्स और थाना · और देखें »

दर्शनशास्त्र

दर्शनशास्त्र वह ज्ञान है जो परम् सत्य और प्रकृति के सिद्धांतों और उनके कारणों की विवेचना करता है। दर्शन यथार्थ की परख के लिये एक दृष्टिकोण है। दार्शनिक चिन्तन मूलतः जीवन की अर्थवत्ता की खोज का पर्याय है। वस्तुतः दर्शनशास्त्र स्वत्व, अर्थात प्रकृति तथा समाज और मानव चिंतन तथा संज्ञान की प्रक्रिया के सामान्य नियमों का विज्ञान है। दर्शनशास्त्र सामाजिक चेतना के रूपों में से एक है। दर्शन उस विद्या का नाम है जो सत्य एवं ज्ञान की खोज करता है। व्यापक अर्थ में दर्शन, तर्कपूर्ण, विधिपूर्वक एवं क्रमबद्ध विचार की कला है। इसका जन्म अनुभव एवं परिस्थिति के अनुसार होता है। यही कारण है कि संसार के भिन्न-भिन्न व्यक्तियों ने समय-समय पर अपने-अपने अनुभवों एवं परिस्थितियों के अनुसार भिन्न-भिन्न प्रकार के जीवन-दर्शन को अपनाया। भारतीय दर्शन का इतिहास अत्यन्त पुराना है किन्तु फिलॉसफ़ी (Philosophy) के अर्थों में दर्शनशास्त्र पद का प्रयोग सर्वप्रथम पाइथागोरस ने किया था। विशिष्ट अनुशासन और विज्ञान के रूप में दर्शन को प्लेटो ने विकसित किया था। उसकी उत्पत्ति दास-स्वामी समाज में एक ऐसे विज्ञान के रूप में हुई जिसने वस्तुगत जगत तथा स्वयं अपने विषय में मनुष्य के ज्ञान के सकल योग को ऐक्यबद्ध किया था। यह मानव इतिहास के आरंभिक सोपानों में ज्ञान के विकास के निम्न स्तर के कारण सर्वथा स्वाभाविक था। सामाजिक उत्पादन के विकास और वैज्ञानिक ज्ञान के संचय की प्रक्रिया में भिन्न भिन्न विज्ञान दर्शनशास्त्र से पृथक होते गये और दर्शनशास्त्र एक स्वतंत्र विज्ञान के रूप में विकसित होने लगा। जगत के विषय में सामान्य दृष्टिकोण का विस्तार करने तथा सामान्य आधारों व नियमों का करने, यथार्थ के विषय में चिंतन की तर्कबुद्धिपरक, तर्क तथा संज्ञान के सिद्धांत विकसित करने की आवश्यकता से दर्शनशास्त्र का एक विशिष्ट अनुशासन के रूप में जन्म हुआ। पृथक विज्ञान के रूप में दर्शन का आधारभूत प्रश्न स्वत्व के साथ चिंतन के, भूतद्रव्य के साथ चेतना के संबंध की समस्या है। .

नई!!: स्टार वॉर्स और दर्शनशास्त्र · और देखें »

धर्म

धर्मचक्र (गुमेत संग्रहालय, पेरिस) धर्म का अर्थ होता है, धारण, अर्थात जिसे धारण किया जा सके, धर्म,कर्म प्रधान है। गुणों को जो प्रदर्शित करे वह धर्म है। धर्म को गुण भी कह सकते हैं। यहाँ उल्लेखनीय है कि धर्म शब्द में गुण अर्थ केवल मानव से संबंधित नहीं। पदार्थ के लिए भी धर्म शब्द प्रयुक्त होता है यथा पानी का धर्म है बहना, अग्नि का धर्म है प्रकाश, उष्मा देना और संपर्क में आने वाली वस्तु को जलाना। व्यापकता के दृष्टिकोण से धर्म को गुण कहना सजीव, निर्जीव दोनों के अर्थ में नितांत ही उपयुक्त है। धर्म सार्वभौमिक होता है। पदार्थ हो या मानव पूरी पृथ्वी के किसी भी कोने में बैठे मानव या पदार्थ का धर्म एक ही होता है। उसके देश, रंग रूप की कोई बाधा नहीं है। धर्म सार्वकालिक होता है यानी कि प्रत्येक काल में युग में धर्म का स्वरूप वही रहता है। धर्म कभी बदलता नहीं है। उदाहरण के लिए पानी, अग्नि आदि पदार्थ का धर्म सृष्टि निर्माण से आज पर्यन्त समान है। धर्म और सम्प्रदाय में मूलभूत अंतर है। धर्म का अर्थ जब गुण और जीवन में धारण करने योग्य होता है तो वह प्रत्येक मानव के लिए समान होना चाहिए। जब पदार्थ का धर्म सार्वभौमिक है तो मानव जाति के लिए भी तो इसकी सार्वभौमिकता होनी चाहिए। अतः मानव के सन्दर्भ में धर्म की बात करें तो वह केवल मानव धर्म है। हिन्दू, मुस्लिम, ईसाई, जैन या बौद्ध आदि धर्म न होकर सम्प्रदाय या समुदाय मात्र हैं। “सम्प्रदाय” एक परम्परा के मानने वालों का समूह है। (पालि: धम्म) भारतीय संस्कृति और दर्शन की प्रमुख संकल्पना है। 'धर्म' शब्द का पश्चिमी भाषाओं में कोई तुल्य शब्द पाना बहुत कठिन है। साधारण शब्दों में धर्म के बहुत से अर्थ हैं जिनमें से कुछ ये हैं- कर्तव्य, अहिंसा, न्याय, सदाचरण, सद्-गुण आदि। .

नई!!: स्टार वॉर्स और धर्म · और देखें »

नास्तिक

नास्तिक नाम ये सबके लिए भी जाना जाता है।.

नई!!: स्टार वॉर्स और नास्तिक · और देखें »

प्लेस्टेशन २

द प्लेस्टेशन २ या PS2 6ठीं पिढी का वीडियो गेम कन्सोल है जिसे सोनी ने प्लेस्टेशन श्रंखला के रूप में बनाया है। इसका विकास कार्य मार्च 1999 में शुरू किया गया था व 4 मार्च 2000 को जापान में पहली बार रिलिज़ किया गया। इसकी प्रतिस्पर्धा सेगा के ड्रिमकास्ट, माइक्रोसॉफ्ट के एक्सबॉक्स और निनटेंडो के गेम क्यूब से हुई। .

नई!!: स्टार वॉर्स और प्लेस्टेशन २ · और देखें »

पूर्वानुमान

अज्ञात स्थितियों में तर्कपूर्ण आकलन (estimation) करने को पूर्वानुमान करना (Forecasting) कहते हैं। जैसे दो दिन बाद किसी स्थान के मौसम के बारे में अनुमान लगाना, एक वर्ष बाद किसी देश की आर्थिक स्थिति के बारे में कहना आदि पूर्वानुमान हैं। पूर्वानुमान के साथ अनिश्चितता और खतरा (Risk) का घनिष्ट सम्बन्ध है। आधुनिक युग में पूर्वानुमान के अनेकानेक उपयोग हैं; जैसे - ग्राहक की मांग की योजना बनाना। .

नई!!: स्टार वॉर्स और पूर्वानुमान · और देखें »

फ़िल्म

फ़िल्म, चलचित्र अथवा सिनेमा में चित्रों को इस तरह एक के बाद एक प्रदर्शित किया जाता है जिससे गति का आभास होता है। फ़िल्में अकसर विडियो कैमरे से रिकार्ड करके बनाई जाती हैं, या फ़िर एनिमेशन विधियों या स्पैशल इफैक्ट्स का प्रयोग करके। आज ये मनोरंजन का महत्त्वपूर्ण साधन हैं लेकिन इनका प्रयोग कला-अभिव्यक्ति और शिक्षा के लिए भी होता है। भारत विश्व में सबसे अधिक फ़िल्में बनाता है। फ़िल्म उद्योग का मुख्य केन्द्र मुंबई है, जिसे अमरीका के फ़िल्मोत्पादन केन्द्र हॉलीवुड के नाम पर बॉलीवुड कहा जाता है। भारतीय फिल्मे विदेशो में भी देखी जाती है .

नई!!: स्टार वॉर्स और फ़िल्म · और देखें »

बल

भौतिकि संबंधी बल के लिए देखें बल (भौतिकी) बल, जिसे ताकत भी कहा जाता है, कार्य करने की शक्ति है। परंपरागत रूप से इसे शरीर से जोड़कर देखा जाता रहा है। इसलिए प्रायः यह शारिरिक बल का प्रतिनिधित्व करता है। लेकिन इसके अतिरिक्त मानसिक एवं आध्यात्मिक बल की संकल्पना भी की गई है। .

नई!!: स्टार वॉर्स और बल · और देखें »

ब्लेड रनर

ब्लेड रनर 1982 की एक अमेरिकी साइंस फिक्शन कथा फिल्म है, जिसे रिडले स्कॉट ने निर्देशित किया है और जो हैरिसन फोर्ड, रटगेर हॉयर तथा सीन यंग द्वारा अभिनीत है। हैम्पटन फैंचर और डेविड पीपुल्स द्वारा लिखित पटकथा, कुछ हद तक डू एंड्रोयड्स ड्रीम ऑफ़ इलेक्ट्रिक शीप? नामक उपन्यास पर आधारित है। जो फिलिप के.एच.

नई!!: स्टार वॉर्स और ब्लेड रनर · और देखें »

मार्वल कॉमिक्स

मार्वेल वर्ल्डवाइड, इंक (Marvel Worldwide, Inc.) या साधारणतः मार्वल कॉमिक्स एक अमरीकी कंपनी है जो कॉमिक्स पुस्तकें प्रकाशित करती है। २००९ में द वाल्ट डिज़्नी कंपनी ने मार्वल इंटरटेनमेंट को खरीद लिया जो मार्वल वर्ल्डवाइड की मातृ कंपनी है। मार्वेल की शुरुआत १९३९ में टाइमली पब्लिकेशंस के नाम से हुई और शुतुआत १९५० में यह एटलस कॉमिक्स बन गई। मार्वल के आधुनिक युग की शुरुआत १९६१ में हुई और आगे चलकर इसने फैंटास्टिक फोर व स्टेन ली, जैक किर्बी और स्टीव डीटको द्वारा बनाए गए अन्य सुपरहीरो के शीर्षकों वाले कॉमिक्स जारी किए। मार्वल में स्पाइडर-मैन, द एक्स मैन, आयरन मैन, द हल्क, द फैंटास्टिक फोर, थॉर, कैप्टन अमेरिका जैसे सुपरहीरो व डॉक्टर डूम, ग्रीन गोब्लिन, मैगनेटो, गलैकटस और रेड स्कल जैसे खलनायक शामिल है। इसके अधिकतर पात्र एक काल्पनिक विश्व मार्वल ब्रह्मांड में वास्तविक शहरों जैसे न्यूयॉर्क, लॉस ऐन्जेलिस और शिकागो में स्थित है। .

नई!!: स्टार वॉर्स और मार्वल कॉमिक्स · और देखें »

युनिवर्सल स्टूडियोज़

यूनिवर्सल पिक्चर्स (Universal Pictures) (या जिसे कभी-कबार यूनिवर्सल सिटी पिक्चर्स, यूनिवर्सल सिटी स्टूडियोज़, यूनिवर्सल स्टूडियोज़ या केवल यूनिवर्सल कहा जाता है) कॉमकास्ट की सह कंपनी व एनबीसीयूनिवर्सल का एक भाग है। यह छः बड़े फ़िल्म निर्माता स्टूडियों में से एक है। १९१२ में कार्ल लेमले द्वारा स्थापित.

नई!!: स्टार वॉर्स और युनिवर्सल स्टूडियोज़ · और देखें »

रोनाल्ड विलसन रीगन

रोनाल्ड विलसन रीगन संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १९८१ से १९८९ तक था। ये रिपब्लिकन पार्टी से थे। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति श्रेणी:अमेरिकी राजनीतिज्ञ श्रेणी:1911 में जन्मे लोग.

नई!!: स्टार वॉर्स और रोनाल्ड विलसन रीगन · और देखें »

साम्राज्य

राज्य जहां कई जातियां रहती हैं, जो क्षेत्र में विशाल है और जहां सम्राट के पास समस्त अधिकार हैं, साम्राज्य कहलाता है। यह एक राजनैतिक क्षेत्र है जो किसी एक राजा (जैसे मुग़ल साम्राज्य) अथवा कुछ मुख्य-पतियों (जैसे मराठा साम्राज्य) द्वारा साझेदारी में संभाला जाता है। साम्राज्य छोटे समय के अंतराल में भी हो सकता है परन्तु अधिकाँश वह पीढ़ी दर पीढ़ी कई दशकों या सदियों तक चलता है। भारत का सबसे बडा साम्राज्य सम्राट अशोक का मौर्य साम्राज्य था, जिसकी सिमा 50,00,000 वर्ग किमी में श्रेत्र था। इसे देखिए – भारत में सबसे बडे साम्राज्यों की सूची .

नई!!: स्टार वॉर्स और साम्राज्य · और देखें »

स्टार वॉर्स एपिसोड IV: अ न्यू होप

स्टार वॉर्स एपिसोड IV: अ न्यू होप (Star Wars Episode IV: A New Hope) मुलतः स्टार वॉर्सज्योर्ज लुकास (लेखक/निर्देशक).

नई!!: स्टार वॉर्स और स्टार वॉर्स एपिसोड IV: अ न्यू होप · और देखें »

सोवियत संघ

सोवियत संघ (रूसी भाषा: Сове́тский Сою́з, सोवेत्स्की सोयूज़; अंग्रेज़ी: Soviet Union), जिसका औपचारिक नाम सोवियत समाजवादी गणतंत्रों का संघ (Сою́з Сове́тских Социалисти́ческих Респу́блик, Union of Soviet Socialist Republics) था, यूरेशिया के बड़े भूभाग पर विस्तृत एक देश था जो १९२२ से १९९१ तक अस्तित्व में रहा। यह अपनी स्थापना से १९९० तक साम्यवादी पार्टी (कोम्युनिस्ट पार्टी) द्वारा शासित रहा। संवैधानिक रूप से सोवियत संघ १५ स्वशासित गणतंत्रों का संघ था लेकिन वास्तव में पूरे देश के प्रशासन और अर्थव्यवस्था पर केन्द्रीय सरकार का कड़ा नियंत्रण रहा। रूसी सोवियत संघीय समाजवादी गणतंत्र (Russian Soviet Federative Socialist Republic) इस देश का सबसे बड़ा गणतंत्र और राजनैतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र था, इसलिए पूरे देश का गहरा रूसीकरण हुआ। यही कारण रहा कि विदेश में भी सोवियत संघ को अक्सर गलती से 'रूस' बोल दिया जाता था। .

नई!!: स्टार वॉर्स और सोवियत संघ · और देखें »

हैरी पॉटर

हैरी पॉटर या हैरी पौटर (अंग्रेज़ी: Harry Potter) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित एक उपन्यास क्रम है। इसमें एक नयी जादुई दुनिया का वर्णन है जिसमें अच्छे और बुरे जादूगर, जादू का विद्यालय, झाड़ू पर उड़ान और मिथकीय जानवर हैं। इस उपन्यास में हैरी पॉटर (इसका मुख्य किरदार) और अन्य पात्र हॉग्वार्ट्स नाम के विद्यालय में जादू पढ़ते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इन उपन्यासों में से पहले पान्च पर इन्हीं नामों की हॉलिवुड फ़िल्में भी बन चुकी हैं। उपन्यासों के हिन्दी संस्करण भी उपलब्ध हैं। सारी कहानी ब्रिटेन देश में घटित होती है और सब काल्पनिक है। ये उपन्यास इक्कीसवीं सदी का शायद सबसे मशहूर उपन्यास है। .

नई!!: स्टार वॉर्स और हैरी पॉटर · और देखें »

जेम्स बॉण्ड

जेम्स बॉण्ड (James Bond) 1953 में अंग्रेज़ लेखक इयान फ़्लेमिंग द्वारा रचित एक काल्पनिक पात्र है। 007 के गुप्त नाम से प्रसिद्ध यह एजेंट फ़्लेमिंग की बारह पुस्तकों व दो लघुकथाओं में मौजूद है। 1964 में फ़्लेमिंग की मृत्यु के पश्चात छः अन्य लेखकों ने बॉण्ड की आधिकृत पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें किंग्सले ऐमिस, क्रिस्टोफ़र वुड्स, जॉन गार्ड्नर, रेमंड बेनसन, सबैश्चियन फ़ॉक्स और जेफ़्री डेवर शामिल हैं। इसके साथ चार्ली हिग्सन ने जेम्स बॉण्ड के बचपन के कारनामों पर एक श्रृंखला व केट वॅस्टब्रुक ने मनीपॅनी, जो हर पुस्तक में मौजूद किरदार है, की डायरी पर आधारित तीन पुस्तकें लिखी हैं। ब्रिटिश गोपनीय संस्था के इस काल्पनिक पात्र को कई फ़िल्मों, रेडियो, कॉमिक्स व वीडियो गेम्स में अपनाया जा चुका है और इसकी फ़िल्म श्रृंखला विश्व की सबसे लंबी व दूसरी सबसे अधिक कमाई वाली श्रृंखला है। इसकी शुरुआत 1962 में बनी फ़िल्म डॉ॰ नो से हुई थी, जिसमें शॉन कॉनरी ने बॉण्ड की भूमिका अदा की थी। 2012 तक जेम्स बॉण्ड की इयान प्रोडक्शन्स द्वारा बाइस फ़िल्में बनाई जा चुकी हैं और तेइसवीं फ़िल्म स्कायफॉल अक्टूबर 2012 को रिलीज़ हुई। इसमें डैनियल क्रैग तीसरी बार बॉण्ड की भूमिका निभाई। वे छठे अभिनेता हैं जिन्होंने इयान श्रृंखला में यह भूमिका निभाई है। जेम्स बॉण्ड की फ़िल्में कईं चीज़ों के लिए मशहूर हैं, जिसमें फ़िल्म की ध्वनि, जिसे कई बार अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन प्राप्त हुआ है, शामिल है। फ़िल्म की प्रसिद्धि का दूसरा कारण इसमें मौजूद बॉण्ड की गाड़ियाँ, बन्दूकें व तकनीकी उपकरण शामिल हैं जो उसे क्यू की शाखा प्रदान करती है। .

नई!!: स्टार वॉर्स और जेम्स बॉण्ड · और देखें »

जॉन विलियम्स

जॉन टोनर विलियम्स (John Towner Williams, जन्म ८ फ़रवरी १९३२) एक अमरीकी संगीतकार है। .

नई!!: स्टार वॉर्स और जॉन विलियम्स · और देखें »

जॉर्ज लूकस

जॉर्ज लूकस जॉर्ज लूकस एक अमेरिकी फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक हैं। स्टार वॉर्स शृंखला और इंडियाना जोन्स उन्होंने बनाए हैं। श्रेणी:व्यक्तिगत जीवन श्रेणी:अमेरिकी बौद्ध.

नई!!: स्टार वॉर्स और जॉर्ज लूकस · और देखें »

वीडियो गेम

वीडियो गेम या वीडियो खेल ऐसे इलेक्ट्रॉनिक खेल होते है जिसमें यूज़र इंटरफ़ेस के साथ परस्पर क्रिया करके दृश्य प्रतिक्रिया उत्पन्न होती है। वीडियो गेम खेलने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों को प्लेटफॉर्म या मंच के रूप में जाना जाता है। पर्सनल कम्प्यूटर और वीडियो गेम के लिये विशिष्ट तौर पर बनाई गई मशीन जिसे कंसोल कहते है, ज़्यादातर वीडियो गेम के लिये प्रयोग में लिये जाते हैं। आर्केड गेम के रूप में वीडियो गेम के, जो पहले आम थे, उपयोग में धीरे-धीरे गिरावट आई है। वीडियो गेम एक कला का रूप और उद्योग बन गया है। मुख्य रूप से वीडियो गेम में हेरफेर करने के लिए इस्तेमइस को खेल नियंत्रक कहा जाता है, जो प्लेटफार्मों भर में बदलता है। एक नियंत्रक, केवल एक बटन और एक जॉयस्टिक से मिलकर बन सकता है, जबकि कई में उदाहरण के लिए एक और एक दर्जन से अधिक बटन और एक या एक से अधिक जॉयस्टिक सुविधा हो सकती है। कई आधुनिक कंप्यूटर गेम खिलाड़ी को कीबोर्ड और साथ ही माउस का उपयोग करने की अनुमति देते हैं। हाल के वर्षों में, इनपुट के अतिरिक्त तरीके उभरे है जैसे वीडियो गेम कंसोल के लिए कैमरा आधारित खिलाड़ी अवलोकन और मोबाइल उपकरणों के लिये टचस्क्रीन। .

नई!!: स्टार वॉर्स और वीडियो गेम · और देखें »

कायान्तरण

मछली जैसे मेंढक का बच्चा कुछ ही दिनों में कायांतरण करके मेंढक बन जाता है कायान्तरण (अंग्रेज़ी: metamorphosis, मेटामोरफ़ोसिस) एक जीववैज्ञानिक प्रक्रिया है जिसमें किसी जानवर के पैदा होने के या अंडे से निकलने के बाद कोशिकाओं (सेल) की बढ़ौतरी से उसके शारीरिक ढाँचे में कम समय में बड़े परिवर्तन आ जाते हैं।, Sharon Chester, pp.

नई!!: स्टार वॉर्स और कायान्तरण · और देखें »

कार्टून नेटवर्क (भारत)

कार्टून नेटवर्क भारत एक भारतीय बाल चैनल है। कार्टून नेटवर्क एक भारत में प्रसारित होने वाला पूर्व अंग्रेज़ी चैनल है। कार्टून नेटवर्क इंडिया एक केबल और सेटेलाइट टेलीविज़न चैनल है, जो टर्नर ब्रॉडकास्टिंग के द्वारा बनाई गई है, यह चैनल टाइम वॉर्नर की एक इकाई है जो एनिमेटेड प्रोग्रामिंग केलिए बनी है, जिसका मुख्यालय बम्बई, महाराष्ट्र में है। "कार्टून नेटवर्क" का १९९५ में दोहरे चैनल के रूप में भारत में प्रसारण शुरू हुआ,TCM और कार्टून नेटवर्क | टीएनटी और कार्टून नेटवर्क, जिसका प्रसारण ५:३० am से ५:३० pm तक होता था। फिर १ जुलाई २००१ में कार्टून नेटवर्क इंडिया में टर्नर क्लासिक फिल्म की जगह पर २४ घंटे शुरू हुआ, जिसका प्रसारण नेपाल और भूटान में शरू हुआ। कार्टून नेटवर्क भारत में हिंदी, अंग्रेज़ी, तेलुगु और तमिल में प्रसारित होता है। कार्टून नेटवर्क भारत के आलावा नेपाल, भूटान, श्रीलंका और बंगलादेश में भी प्रसारित होती है। श्रेणी:अंग्रेजी टीवी चैनल श्रेणी:तेलुगु चैनल.

नई!!: स्टार वॉर्स और कार्टून नेटवर्क (भारत) · और देखें »

अधिनियम

अधिनियम केन्द्र में संसद या राज्य में विधानसभा द्वारा पारित किसी विधान को कहते हैं। जब संसद या विधानसभा में किसी विषय को प्रस्तावित करते हैं तो उसे विधेयक या बिल कहते हैं। संसद या विधानसभा की सर्वसम्मति से पास होने के बाद उस बिल या विधेयक को अधिनियम का दर्जा मिल जाता है। श्रेणी:विधि श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: स्टार वॉर्स और अधिनियम · और देखें »

अंतरिक्ष ओपेरा

अंतरिक्ष ओपेरा उपन्यास का बाहरी पन्ना जिसमें इस शैली के कुछ क्लीशे तत्व दर्शाए गए हैं अंतरिक्ष ओपेरा या स्पेस ओपेरा (space opera) विज्ञान कथा (साइंस फ़िक्शन) की एक उपशैली है जसमें पृथ्वी से बाहर अन्य ग्रहों में या खुले अंतरिक्ष में में रोमांचकारी घटनाएँ होती हैं और अक्सर कहानी में प्रेमकथा के तत्व भी मिश्रित होते हैं। इसमें अक्सर दो ऐसे प्रतिद्वंदियों के बीच की लड़ाई भी दर्शाई जाती है जिनके पास एक काल्पनिक सुदूर भविष्य की वैज्ञानिक उपलब्धियाँ और हथियार होते हैं। छह फ़िल्मों वाली प्रसिद्ध स्टार वॉर्स शृंखला अंतरिक्ष ओपेरा का एक अच्छा उदाहरण है।, Kathleen Kuiper, pp., The Rosen Publishing Group, 2011, ISBN 978-1-61530-494-3,...

नई!!: स्टार वॉर्स और अंतरिक्ष ओपेरा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

Star Wars, स्टार वार्स

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »