लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सोरांव

सूची सोरांव

सोरांव भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले की एक तहसील है जो जिला मुख्यालय से 19 किमी दूर है। पूर्व में इसका नाम सोराम था और मान्यता है कि वन गमन के दौरान भगवान श्री राम ने यहां विश्राम किया था। यहां मौनी बाबा का प्राचीन आश्रम था जहां बंदरों की विशाल टोलियों रहती थी। सोरांव तहसील क्षेत्र में 4 विकास खण्ड हैं। सोरांव, मऊआइमा, होलागढ और कौड़िहार। इनमें से कौड़िहार उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ा विकास खण्ड है। सोरांव तहसील क्षेत्र कृषि प्रधान हैं और आलू और सब्जियो की बंपर पैदावार होती है। यहां रामायण कालीन पौराणिक स्थल श्रृंगवेरपुर धाम, महाभारत कालीन पाण्डेश्वरनाथ धाम, बांकेश्वर नाथ धाम, गौरैया देवी मंदिर, सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र, आरएएफ 101 बटालियन केन्द्र, कताई मील, लूट, राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय मुख्यालय समेत दर्जनों पौराणिक महत्व वाले स्थल मौजूद है। सोरांव के राजापुर मल्हुआ गांव में लेखक व पत्रकार अमरीष मनीष शुक्ला का जन्म 7 नवंबर 1991 को हुआ। उन्होंने कई समाचार पत्र पत्रिका, वेब पोर्टल व न्यूज चैनल में पत्रकारिता की। बाद में यंगिस्तान टाइम्स पत्रिका का संपादन करते हुये ऑनर किलिंग, कल्कि, धर्मांतरण समेत कई किताबे भी लिखी। श्रेणी:उत्तर प्रदेश के गाँव.

1 संबंध: उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

आगरा और अवध संयुक्त प्रांत 1903 उत्तर प्रदेश सरकार का राजचिन्ह उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है। आगरा, अयोध्या, कानपुर, झाँसी, बरेली, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा, मुरादाबाद तथा आज़मगढ़ प्रदेश के अन्य महत्त्वपूर्ण शहर हैं। राज्य के उत्तर में उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखंड राज्य स्थित हैं। इनके अतिरिक्त राज्य की की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है। सन २००० में भारतीय संसद ने उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी (मुख्यतः पहाड़ी) भाग से उत्तरांचल (वर्तमान में उत्तराखंड) राज्य का निर्माण किया। उत्तर प्रदेश का अधिकतर हिस्सा सघन आबादी वाले गंगा और यमुना। विश्व में केवल पाँच राष्ट्र चीन, स्वयं भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनिशिया और ब्राज़ील की जनसंख्या उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से अधिक है। उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित है। यह राज्य उत्तर में नेपाल व उत्तराखण्ड, दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तथा पूर्व में बिहार तथा दक्षिण-पूर्व में झारखण्ड व छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। यह राज्य २,३८,५६६ वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहाँ का मुख्य न्यायालय इलाहाबाद में है। कानपुर, झाँसी, बाँदा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, महोबा, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, इलाहाबाद, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, मथुरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, सुल्तानपुर, फैजाबाद, बरेली, आज़मगढ़, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर यहाँ के मुख्य शहर हैं। .

नई!!: सोरांव और उत्तर प्रदेश · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »