लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सोनपुर प्रखंड (सारण)

सूची सोनपुर प्रखंड (सारण)

सारण, बिहार का एक प्रखण्ड। वर्ष 2002 में सोनपुर नगर पंचायत गठित हुआ। .

7 संबंधों: दीघा-सोनपुर रेल-सह-सड़क पुल, नयागांव, सारण (बिहार), बिहार, मुसलमान, सारन जिला, हिन्दू, कल्याणपुर गांव सारण जिला

दीघा-सोनपुर रेल-सह-सड़क पुल

दीघा-सोनपुर रेल-सह-सड़क पुल अथवा जे पी सेतु (लोकनायक जय प्रकाश नारायण सेतु), गंगा पर बना पुल है जो पटना और सोनपुर को जोड़ता है। इसकी लम्बाई 4,556 मीटर है। दीघा-गाँधी मैदान सड़क से दीघा सड़क सेतु की दूरी 1.7 किलोमीटर है। दीघा सह सम्पर्क पथ छह लेन का है। दीघा सड़क सेतु के 2.56 कि॰मी॰ लम्बे सोनपुर एप्रोच के लिए जमीन मालिकों की आपसी सहमति से उनकी जमीन का 99 साल के लिए अनवरत लीज/ परपीचुअल लीज (Perpetual lease) रजिस्टर्ड एग्रीमेण्ट कर सरकार ने उन्हें जमीन की कीमत का चौगुनी मुआवजा देकर एग्रीमेण्ट किया है। सोनपुर एप्रोच के 600 मीटर दूरी में एलिवेटेड स्ट्रक्चर है। 2.56 कि॰मी॰ सोनपुर एप्रोच में सारण जिला के गंगाजल, चौसिया, भरपुरा और सुलतानपुर गाँव की जमीन है। जेपी सेतु को नेशनल हाइवे-19 से हाजीपुर-छपरा फोर लेन सड़क से जोड़ा जायेगा। एम्स दीघा एलिवेटेड रोड (12.4 किमी लंबा), गंगा पाथ वे (21.1 किमी) और जेपी सेतु (4.5 किमी)- गांधी सेतु से मिलकर यह एक ऐसा थ्रू वे(threeway) बनाएगा, जिससे सोनपुर की तरफ से आसानी से पश्चिमी पटना, फुलवारीशरीफ और एम्स पटना पहुंच जायेगा। इसके बन जाने से दीदारगंज, पटना सिटी, गुलजारबाग, व गायघाट जैसे सुदुर पूर्वी क्षेत्र के व्यक्ति को दीघा, दानापुर, खगौल, फुलवारीशरीफ, एम्स व जानीपुर जैसे सुदुर पश्चिमी क्षेत्रों में जाने-आने के लिए गांधी मैदान या पटना जंक्शन आने-जाने और शहर की मुख्य ट्रैफिक व्यवस्था पर दबाव बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। .

नई!!: सोनपुर प्रखंड (सारण) और दीघा-सोनपुर रेल-सह-सड़क पुल · और देखें »

नयागांव, सारण (बिहार)

नयागांव (English: Nayagaon) सोनपुर, सारण, बिहार स्थित एक अर्द्ध शहरी क्षेत्र है। यह रसूलपुर मौजा में स्थित है। नयागांव 67 किलोमीटर लंबी हाजीपुर-छपरा फोर लेन सड़क (राष्ट्रीय राजमार्ग ३१/एनएच-31) के पास है। फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य मधुकॉन प्रोजेक्ट इंडिया कंपनी कर रही है। निर्माण का काम वर्ष 2011 से चल रहा है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत नयागांव में विद्युत सब स्टेशन जल्द ही बनाया जायेगा। नयागांव में रसूलपुर के फोरलेन सड़क के पास विद्युत सब स्टेशन बनाये जायेगा। नयागांव में कसतूरबा गाँधी बालिका आवासीय विघालय (KGBV) और गोगल सिंह इंटर स्तरीय विद्यालय स्थित है। छपरा-हाजीपुर सडक मार्ग पर दिघवारा- सोनपुर के बीच नयागांव के समीप डुमरी बुजुर्ग गांव मे 550 वर्ष पुराना मां कालरात्रि का प्राचीनतम मंदिर है। भाद्र मास(अगस्त) के अमावस्या को विशेष पूजा होती है। सोनपुर अनुमंडल में नये आईटीआई भवन के लिए नयागांव में जमीन चिह्नित किया गया है। नयागांव बाजार में सन 1955 से ग्राम देवी मां दुर्गा का भव्य मंदिर है। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत नयागांव पंचायत में पानी टॉवर का निर्माण कराया गया। नयागांव पंचायत में निर्मित पानी टंकी की क्षमता 50 हजार गैलन है। रियल एस्‍टेट की कंपनियां जैसे RAV ग्लोबल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, टी.सी.डब्ल्यू.

नई!!: सोनपुर प्रखंड (सारण) और नयागांव, सारण (बिहार) · और देखें »

बिहार

बिहार भारत का एक राज्य है। बिहार की राजधानी पटना है। बिहार के उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और दक्षिण में झारखण्ड स्थित है। बिहार नाम का प्रादुर्भाव बौद्ध सन्यासियों के ठहरने के स्थान विहार शब्द से हुआ, जिसे विहार के स्थान पर इसके अपभ्रंश रूप बिहार से संबोधित किया जाता है। यह क्षेत्र गंगा नदी तथा उसकी सहायक नदियों के उपजाऊ मैदानों में बसा है। प्राचीन काल के विशाल साम्राज्यों का गढ़ रहा यह प्रदेश, वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था के सबसे पिछड़े योगदाताओं में से एक बनकर रह गया है। .

नई!!: सोनपुर प्रखंड (सारण) और बिहार · और देखें »

मुसलमान

मिसरी (ईजिप्ट) मुस्लिमान नमाज़ पढ रहे हैं, एक तस्वीर। मुसलमान (अरबी: مسلم، مسلمة फ़ारसी: مسلمان،, अंग्रेजी: Muslim) का मतलब वह व्यक्ति है जो इस्लाम में विश्वास रखता हो। हालाँकि मुसलमानों के आस्था के अनुसार इस्लाम ईश्वर का धर्म है और धर्म हज़रत मुहम्मद से पहले मौजूद था और जो लोग अल्लाह के धर्म का पालन करते रहे वह मुसलमान हैं। जैसे कुरान के अनुसार हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम भी मुसलमान थे। मगर आजकल मुसलमान का मतलब उसे लिया जाता है जो हज़रत मुहम्मद लाए हुए दीन का पालन करता हो और विश्वास रखता हो। मध्यकालीन मुस्लिम इतिहासकारों ने भारत को हिन्द अथवा हिन्दुस्तान कहा है । .

नई!!: सोनपुर प्रखंड (सारण) और मुसलमान · और देखें »

सारन जिला

सारण भारत गणराज्य के बिहार प्रान्त में स्थित एक प्रमंडल (कमिशनरी) एवं जिला है। यहाँ का प्रशासनिक मुख्यालय छपरा है। गंगा, गंडक एवं घाघरा नदी से घिरा यह जिला भारत में मानव बसाव के सार्वाधिक प्राचीन केंद्रों में एक है। संपूर्ण जिला एक समतल एवं उपजाऊ प्रदेश है। भोजपुरी भाषी क्षेत्र की पूर्वी सीमा पर स्थित यह जिला सोनपुर मेला, चिरांद पुरातत्व स्थल एवं राजनीतिक चेतना के लिए प्रसिद्ध है। .

नई!!: सोनपुर प्रखंड (सारण) और सारन जिला · और देखें »

हिन्दू

शब्द हिन्दू किसी भी ऐसे व्यक्ति का उल्लेख करता है जो खुद को सांस्कृतिक रूप से, मानव-जाति के अनुसार या नृवंशतया (एक विशिष्ट संस्कृति का अनुकरण करने वाले एक ही प्रजाति के लोग), या धार्मिक रूप से हिन्दू धर्म से जुड़ा हुआ मानते हैं।Jeffery D. Long (2007), A Vision for Hinduism, IB Tauris,, pages 35-37 यह शब्द ऐतिहासिक रूप से दक्षिण एशिया में स्वदेशी या स्थानीय लोगों के लिए एक भौगोलिक, सांस्कृतिक, और बाद में धार्मिक पहचानकर्ता के रूप में प्रयुक्त किया गया है। हिन्दू शब्द का ऐतिहासिक अर्थ समय के साथ विकसित हुआ है। प्रथम सहस्त्राब्दी ईसा पूर्व में सिंधु की भूमि के लिए फारसी और ग्रीक संदर्भों के साथ, मध्ययुगीन युग के ग्रंथों के माध्यम से, हिंदू शब्द सिंधु (इंडस) नदी के चारों ओर या उसके पार भारतीय उपमहाद्वीप में रहने वाले लोगों के लिए भौगोलिक रूप में, मानव-जाति के अनुसार (नृवंशतया), या सांस्कृतिक पहचानकर्ता के रूप में प्रयुक्त होने लगा था।John Stratton Hawley and Vasudha Narayanan (2006), The Life of Hinduism, University of California Press,, pages 10-11 16 वीं शताब्दी तक, इस शब्द ने उपमहाद्वीप के उन निवासियों का उल्लेख करना शुरू कर दिया, जो कि तुर्किक या मुस्लिम नहीं थे। .

नई!!: सोनपुर प्रखंड (सारण) और हिन्दू · और देखें »

कल्याणपुर गांव सारण जिला

कल्याणपुर (English: Kalyanpur) एक छोटा गांव है और यह भारत के बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड (ब्लॉक) में स्थित है। यह 43 मीटर (141 फीट) की ऊंचाई पर है कल्याणपुर गांव सोनपुर के उप-जिला मुख्यालय से 8 किमी (4 मील) दूर और छपरा जिला मुख्यालय से 47 किमी (2 9 मील) दूर स्थित है। 2009 के आंकड़ों के मुताबिक, कल्याणपुर गांव कल्याणपुर गांव का ग्राम पंचायत है। कल्याणपुर गांव में गुलरिया चौक के निकट का छोटा बाजार है। सोनपुर सबसे नज़दीकी शहर है जो कल्याणपुर से लगभग 8 किमी दूर है। .

नई!!: सोनपुर प्रखंड (सारण) और कल्याणपुर गांव सारण जिला · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सोनपुर प्रखण्ड (सारण), सोनपुर प्रखण्ड (सारन)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »