लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स

सूची सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स (कोरियाई: 삼성전자; हंजा: 三星電子) एक दक्षिण कोरियाई बहुराष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है जिसका मुख्यालय सुवान, दक्षिण कोरिया में स्थित है। यह सैमसंग समूह की प्रमुख सहायक कंपनी है और 2009 के बाद से राजस्व के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी रही है। .

5 संबंधों: दक्षिण कोरिया, बहुराष्ट्रीय कम्पनी, सैमसंग, हानजा, कोरियाई भाषा

दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया (कोरियाई: 대한민국 (देहान् मिन्गुक), 大韩民国 (हंजा)), पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है जो कोरियाई प्रायद्वीप के दक्षिणी अर्धभाग को घेरे हुए है। 'शान्त सुबह की भूमि' के रूप में ख्यात इस देश के पश्चिम में चीन, पूर्व में जापान और उत्तर में उत्तर कोरिया स्थित है। देश की राजधानी सियोल दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र और एक प्रमुख वैश्विक नगर है। यहां की आधिकारिक भाषा कोरियाई है जो हंगुल और हंजा दोनो लिपियों में लिखी जाती है। राष्ट्रीय मुद्रा वॉन है। उत्तर कोरिया, इस देश की सीमा से लगता एकमात्र देश है, जिसकी दक्षिण कोरिया के साथ २३८ किलिमीटर लम्बी सीमा है। दोनो कोरियाओं की सीमा विश्व की सबसे अधिक सैन्य जमावड़े वाली सीमा है। साथ ही दोनों देशों के बीच एक असैन्य क्षेत्र भी है। कोरियाई युद्ध की विभीषिका झेल चुका दक्षिण कोरिया वर्तमान में एक विकसित देश है और सकल घरेलू उत्पाद (क्रय शक्ति) के आधार पर विश्व की तेरहवीं और सकल घरेलू उत्पाद (संज्ञात्मक) के आधार पर पन्द्रहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।कोरिया मे १५ अंतराष्ट्रीय बिमानस्थल है और करीब ५०० विश्वविद्यालय है लोग बिदेशो यहा अध्ययन करने आते है। यहा औद्योगिक विकास बहुत हुऐ है और कोरिया मे चीन सहित १५ देशो के लोग रोजगार अनुमति प्रणाली(EPS) के माध्यम से यहा काम करते है। जिसमे दक्षिण एशिया के ४ देशो नेपाल बांग्लादेश श्रीलंका पाकिस्तान है। .

नई!!: सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और दक्षिण कोरिया · और देखें »

बहुराष्ट्रीय कम्पनी

प्रारम्भिक बहुराष्ट्रीय कम्पनियों का मानचित्र यह एक निगम या उपक्रम होता है जो कि कम से कम दो देशों या राष्ट्रों में उत्पादन की स्थापना का प्रबन्धन करते हैं, या सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। कई बहुत बड़ी बहु-राष्ट्रीय कम्पनियों के बजट तो कई देशों के सालाना आर्थिक बजट से भी ज्यादा होते हैं। इन कम्पनियों का स्थानीय अर्थव्यवस्था व अन्तराष्ट्रीय सम्बन्धों पर शक्तिशाली प्रभाव होता है। इन कम्पनियों की विश्वव्यापकीकरण में अहम भूमिका होती है। इन्हें प्रचलित भाषा में एम एन सी या मल्टीनेशनल कम्पनी भी कहते हैं। .

नई!!: सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और बहुराष्ट्रीय कम्पनी · और देखें »

सैमसंग

सैमसंग दक्षिण कोरिया की एक कंपनी है। कोरियाई कंपनियों मैं सैमसंग पसंदीदा कंपऩी है। सैमसंग एक समूह है, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और सैमसंग लाइफ इंश्योरेंस, सैमसंग फायर तथा मरीऩ आदि इसकी पूऱक कंपनियां हैं। ली बुंग चल द्वारा इसकी स्थापना 1938 में की गई, ली बुंग चल ने कंपऩी की स्थापना फल के व्यापार से की थी, 1960 मैं सैमसंग ऩे इलेक्ट्रॉनिक्स के बाजार मैं कदम रखा। 1987 में ली की माैत के बाद सैमसंग तीन भागाें में विभाजित हाे गयी Shinsegae Group, CJ Group and Hansol.

नई!!: सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और सैमसंग · और देखें »

हानजा

हानजा, चीनी वर्णों के लिए प्रयुक्त होने वाला कोरियाई शब्द है। यह उन शब्दों के लिए प्रयुक्त होता है जो चीनी वर्णों से लिए गए हैं और जो कोरियाई उच्चारण के साथ बोले जाते है। हानजा मल या हानजा-इओ वे शब्द हैं जो हानजा के साथ लिखे जाते हैं। हन्मुन का अर्थ शास्त्रीय चीनी लेखन से है, लेकिन हानजा को कभी-कभार हन्मुन के लिए भी प्रयुक्त किया जाता है। हानजा में बहुत परिवर्तन नहीं आया है इसलिए बहुत से चीनी वर्ण वैसे ही हैं जैसे की पारम्परिक चीनी वर्ण। केवल कुछ ही हानजा वर्ण कोरिया के लिए अनुपम हैं। हालांकि दशक १४४० में, ध्वनि पर आधारित कोरियाई वर्णमाला का आविष्कार, राजा सेजोंग महान ने किया था। सर्वप्रथम इसका बहुत उपयोग नहीं हुआ। तथापि, प्रारम्भिक १९वीं और २०वीं सदी के दौरान इसका उपयोग हानजा से अद्जिक था और यह अब कोरिया की आधिकारिक भाषा है। पर तब तक, लगभग हर कोई हानजा लिखना और पढ़ना जानता था, इसलिए अधिकान्श प्राचीन कोरियाई पुस्तकें हानजा में लिखी हुई हैं। जो विद्यार्थी कोरियाई इतिहास का अध्यन करते हैं वे ह्ंजा भी सीखते हैं ताकि एतिहासिक दस्तावेज़ों को पढ़ा जा सके। कोरिया में आज भी बच्चे हानजा सीखते हैं और बहुत से कोरियाई शब्दों की जड़े हानजा में ही हैं। श्रेणी:कोरियाई भाषा.

नई!!: सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और हानजा · और देखें »

कोरियाई भाषा

कोरियाई भाषा दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया की आधिकारिक भाषा है और इसे बोलने वालों की संख्या लगभग ८ करोड़ है। इस भाषा का विकास १४४३ ई० में किंगसेजोंग के शासनकाल में हुआ। इस भाषा की लिपि हंगुल (Hangul 한글) है। कोरियन में 한 (हान/Haan) का अर्थ है - कोरिया अथवा महान और 글/गुल/geul का अर्थ है - लिपि। इस प्रकार हंगुल का अर्थ हुआ - "महान लिपि" अथवा "कोरियन लिपि"। कोरियायी भाषा अल्टाइक कुल की भाषा है जो चीनी की भाँति संसार की प्राचीन भाषाओं में गिनी जाती है। चीनी की भाँति यह भी दाए से बाई ओर लिखी जाती है। इसका इतिहास कोरिया के इतिहास की तरह ही 4000 वर्ष प्राचीन है। प्राचीन काल में चीनी लोग कोरिया में जाकर बस गए थे, इसलिये वहाँ की भाषा भी चीनी भाषा से काफी प्रभावित है। चीनी और कोरियायी के अनेक शब्द मिलते जुलते हैं: उस समय कोरिया के विद्वानों की बोलचाल की भाषा तो कोरियायी थी लेकिन वे चीनी में लिखते थे। चीनी लिपि में लिखी जानेवाली कोरियायी भाषा की लिपि हानमून/hanmun कही जाती थी। जबतक कोई विद्वान प्राचीन चीनी का ज्ञाता न हो तब तक वह पूर्ण विद्वान नहीं माना जाता था। कोरियायी भाषा अपनी शिष्टता और विनम्रता के लिये प्रसिद्ध है। शिष्टता और विनम्रतासूचक कितने ही शब्द इस भाषा में पाए जाते हैं। कोरिया के लोग अभिवादन के समय "आप शांतिपूर्वक आएँ", "आप शांतिपूर्वक सोएँ" जैसे आदरसूचक शब्दों का प्रयोग करते हैं। .

नई!!: सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और कोरियाई भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सैमसंग एलेक्ट्रॉनिक्स, सैमसंग एलेक्ट्रोनिक्स, सैमसंग इलेक्ट्रोनिक्स

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »