लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सेलेस्टीन

सूची सेलेस्टीन

सेलेस्टीन (celestine), जिसे सेलेस्टाइट (celestite) भी कहते हैं, स्ट्रोन्शियम सल्फेट (SrSO4) से युक्त एक खनिज है। 'सेलेस्टियल' शब्द का अर्थ लातिनी व अंग्रेज़ी भाषाओं में 'आकाशीय' है और इस खनिज के पत्थरों के अक्सर नाज़ुक नीले रंग के कारण इसे 'सेलेस्टीन' का नाम दिया गया था। .

7 संबंधों: लातिन भाषा, स्ट्रोन्शियम, स्ट्रोन्शियम सल्फेट, खनिज, गन्धक, ऑक्सीजन, अंग्रेज़ी भाषा

लातिन भाषा

लातीना (Latina लातीना) प्राचीन रोमन साम्राज्य और प्राचीन रोमन धर्म की राजभाषा थी। आज ये एक मृत भाषा है, लेकिन फिर भी रोमन कैथोलिक चर्च की धर्मभाषा और वैटिकन सिटी शहर की राजभाषा है। ये एक शास्त्रीय भाषा है, संस्कृत की ही तरह, जिससे ये बहुत ज़्यादा मेल खाती है। लातीना हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आती है। इसी से फ़्रांसिसी, इतालवी, स्पैनिश, रोमानियाई और पुर्तगाली भाषाओं का उद्गम हुआ है (पर अंग्रेज़ी का नहीं)। यूरोप में ईसाई धर्म के प्रभुत्व की वजह से लातीना मध्ययुगीन और पूर्व-आधुनिक कालों में लगभग सारे यूरोप की अंतर्राष्ट्रीय भाषा थी, जिसमें समस्त धर्म, विज्ञान, उच्च साहित्य, दर्शन और गणित की किताबें लिखी जाती थीं। .

नई!!: सेलेस्टीन और लातिन भाषा · और देखें »

स्ट्रोन्शियम

स्ट्रोन्शियम एक रासायनिक तत्व है। यह क्षारीय पार्थिव धातु (alkaline earth metal) नामक तत्व समूह का सदस्य है। अपने शुद्ध रूप में यह एक मुलायम श्वेत-चाँदी या पीले से रंग की धातु होता है जो तेज़ी से अन्य तत्वों के साथ रासायनिक अभिक्रिया (रियेक्शन) कर लेता है। अगर इसे हवा में खुला रखा जाए तो इसका रंग जल्द ही पीला होने लगता है। इसके रासायनिक और भौतिक गुण आवर्त सारणी (पिरियोडिक टेबल) में इसके दो पड़ोसी तत्व - कैल्शियम व बेरियम - से मिलते-जुलते हैं। यह सेलेस्टीन, पटनिसाइट और स्ट्रोन्शियानाइट नामक खनिजों में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। .

नई!!: सेलेस्टीन और स्ट्रोन्शियम · और देखें »

स्ट्रोन्शियम सल्फेट

स्ट्रोन्शियम सल्फेट (Strontium sulfate), जिसका रासायनिक सूत्र SrSO4 है, स्ट्रोन्शियम तत्व का सल्फेट लवण है। यह एक सफ़ेद रंग का क्रिस्टलीय पाउडर होता है और प्रकृति में सेलेस्टीन नामक खनिज में पाया जाता है। यह पानी में आसानी से नहीं घुलता लेकिन हाइड्रोक्लोरिक अम्ल या नाइट्रिक अम्ल के कमज़ोर घोलों में घुल जाता है। जीव-जगत में पाया गया है कि अकान्थारेया (Acantharea) नामक प्रोटोज़ोआ (सूक्ष्मजीवी) का ढांचा स्ट्रोन्शियम सल्फेट का ही बना हुआ होता है। .

नई!!: सेलेस्टीन और स्ट्रोन्शियम सल्फेट · और देखें »

खनिज

विभिन्न प्रकार के खनिज खनिज ऐसे भौतिक पदार्थ हैं जो खान से खोद कर निकाले जाते हैं। कुछ उपयोगी खनिज पदार्थों के नाम हैं - लोहा, अभ्रक, कोयला, बॉक्साइट (जिससे अलुमिनियम बनता है), नमक (पाकिस्तान व भारत के अनेक क्षेत्रों में खान से नमक निकाला जाता है!), जस्ता, चूना पत्थर इत्यादि। .

नई!!: सेलेस्टीन और खनिज · और देखें »

गन्धक

गन्धक या सल्फ़र (अंग्रेजी - Sulphur, Sulfur) एक रासायनिक तत्व है जिसकी परमाणु संख्या १६ होती है। इसका संकेत S होता है तथा परमाणुभार 32.1। यह आवर्त सारणी में ऑक्सीजन के ग्रूप (समूह) में आता है। यह जैव पदार्थों में विभिन्न रूपों में विद्यमान रहता है। S8 अणु की संरचना .

नई!!: सेलेस्टीन और गन्धक · और देखें »

ऑक्सीजन

ऑक्सीजन या प्राणवायु या जारक (Oxygen) रंगहीन, स्वादहीन तथा गंधरहित गैस है। इसकी खोज, प्राप्ति अथवा प्रारंभिक अध्ययन में जे.

नई!!: सेलेस्टीन और ऑक्सीजन · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: सेलेस्टीन और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »