लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सेंट मैरी रोमन कैथोलिक चर्च

सूची सेंट मैरी रोमन कैथोलिक चर्च

सेंट मैरी रोमन कैथोलिक चर्च (St Mary's Roman Catholic Church) एक ईसाई धर्म के रोमन कैथोलिक सम्प्रदाय का गिरजाघर है जो सेंट मैरी स्ट्रीट, मॉनमाउथ, वेल्स, के केंद्र के नजदीक मौजूद है। यह गिरजाघर यूरोपीय धर्मसुधार के बाद वेल्स में अनुमित पहला रोमन कैथोलिक पूजा का सार्वजनिक स्थल था। चर्च का स्थापत्य बाद के जॉर्जियाई रोमन कैथोलिक गिरजाघरों का है, जिसमें बाद में कैथोलिक धर्मांतरित वास्तुकार बेंजामिन ब्कनोल द्वारा विक्टोरियन परिवर्धन भी किए।न्यूमैन, जॉन, The Buildings of Wales: Gwent/Monmouthshire, पेंगुइन बुक्स, 2000, ISBN 0-14-071053-1, प॰ 398 गिरजाघर 15 अगस्त 1974 से ग्रेड द्वितीय सूचीबद्ध इमारत है तथा मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल के 24 स्थलों में से एक है। .

11 संबंधों: प्रोटेस्टैंट, मॉनमाउथ, मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल, मॉनमाउथशायर, यूरोपीय धर्मसुधार, रॉबिन हुड सराय, ईसाई धर्म, वेल्स, गिरजाघर, इंग्लैंड का गिरिजाघर, कैथोलिक धर्म

प्रोटेस्टैंट

प्रोटेस्टैंट ईसाई धर्म की एक शाखा है। इसका उदय सोलहवीं शताब्दी में प्रोटेस्टैंट सुधारवादी आन्दोलन के फलस्वरूप हुआ। यह धर्म रोमन कैथोलिक धर्म का घोर विरोधी है। इसकी प्रमुख मान्यता यह है कि धर्मशास्त्र (बाइबल) ही उद्घाटित सत्य (revealed truth.) का असली स्रोत है न कि परम्पराएं आदि। प्रोटेस्टैंट के विषय में यह प्राय: सुनने में आता है कि वह असंख्य संप्रदायों में विभक्त है किंतु वास्तव में समस्त प्रोटेस्टैंट के 94 प्रतिशत पाँच ही संप्रदायों में सम्मिलित हैं, अर्थात: लूथरन, कैलविनिस्ट, एंग्लिकन, बैप्टिस्ट और मेथोडिस्ट। .

नई!!: सेंट मैरी रोमन कैथोलिक चर्च और प्रोटेस्टैंट · और देखें »

मॉनमाउथ

मॉनमाथ (Monmouth, Trefynwy) दक्षिण-पूर्वी वेल्स में स्थित एक परंपरागत काउंटी नगर है। यह इंग्लैंड की सीमा से 2 मील (3.2 किमी) दूर मोंनो व वेया नामक नदियों के संगम पर स्थित है। यह नगर कार्डिफ से 36 मील (58 किमी) उत्तर-पूर्व में तथा लंदन से 127 मील (204 किमी) पश्चिम में स्थित है। यह मॉनमाउथशायर स्थानीय प्राधिकरण तथा मॉनमाथ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2001 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 8,877 थी। .

नई!!: सेंट मैरी रोमन कैथोलिक चर्च और मॉनमाउथ · और देखें »

मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल

मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल (Monmouth Heritage Trail), (Llwybr Treftadaeth Trefynwy) एक पैदल मार्ग है जो दक्षिण-पूर्वी वेल्स के काउंटी नगर मॉनमाउथ के विभिन्न चयनित एतिहासिक और पारंपरिक स्थलों को आपस में जोड़ता है। वर्ष 2009 में मॉनमाउथ सिविक सोसायटी ने शहर में 24 ऐतिहासिक और दिलचस्प इमारतों व स्थलों की पहचान की। इन इमारतों में से मुख्यतः इमारत पहले से ही संयुक्त राजशाही की सूचीबद्ध इमारत थीं। 24 में से केवल तीन स्थलों—ब्लॅस्टियम (रोमन किला), डिस्पेंसरी और हेमस् मिनरल वॉटर वर्क्स—को छोड़ के सभी सूचीबद्ध हैं। इन स्थलों में से रोमन किला असल में मौजूद नहीं है परन्तु एक स्थानीय बैंक में लगी पट्टिका किले के यहाँ होने की जानकारी व उसकी स्थिति का विवरण देती है। इसके आलावा एक और स्थल, नेल्सन गार्डन, कोई इमारत नहीं अपितु एक उन्नीसवीं सदी का बागीचा है। ट्रेल पे चार इमारतें गिरजाघर हैं, जिनमें से दो एंग्लिकन सम्प्रदाय व एक-एक मेथोडिज़्म और रोमन कैथोलिक सम्प्रदायों के हैं। .

नई!!: सेंट मैरी रोमन कैथोलिक चर्च और मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल · और देखें »

मॉनमाउथशायर

मॉनमाउथशायर (Monmouthshire, Sir Fynwy) वेल्स के दक्षिण पूर्व में स्तिथ एक काउंटी है। इसका नाम एतिकासिक मॉनमाउथशायर (ऐतिहासिक) से लिया गया है जिसका ६०% पूर्वी भाग इसके अधीन है। इसका सबसे बड़ा शहर एबर्गावेनी है। मॉनमाउथशायर में कई किले भी है। .

नई!!: सेंट मैरी रोमन कैथोलिक चर्च और मॉनमाउथशायर · और देखें »

यूरोपीय धर्मसुधार

16वीं शताब्दी के प्रारंभ में समस्त पश्चिमी यूरोप धार्मिक दृष्टि से एक था - सभी ईसाई थे; सभी रोमन काथलिक चर्च के सदस्य थे; उसकी परंपरगत शिक्षा मानते थे और धार्मिक मामलों में उसके अध्यक्ष अर्थात् रोम के पोप का शासन स्वीकार करते थे। यूरोपीय धर्मसुधार अथवा रिफॉरमेशन 16वीं शताब्दी के उस महान आंदोलन को कहते हैं जिसके फलस्वरूप पाश्चात्य ईसाइयों की यह एकता छिन्न-भिन्न हुई और प्रोटेस्टैंट धर्म का उदय हुआ। चर्च के इतिहस में समय-समय पर सुधारवादी आंदोलन होते रहे किंतु वे चर्च के धार्मिक सिद्धातों अथवा उसके शासकों को चुनौती न देकर उनके निर्देश के अनुसार ही नैतिक बुराइयों का उन्मूलन तथा धार्मिक शिक्षा का प्रचार अपना उद्देश्य मानते थे। 16वीं शताब्दी में जो सुधार का आंदोलन प्रवर्तित हुआ वह शीघ्र ही चर्च की परंपरागत शिक्षा और उसके शासकों के अधिकार, दोनों का विरोध करने लगा। धर्मसुधार आंदोलन के परिणामस्वरूप यूरोप में कैथोलिक सम्प्रदाय के साथ-साथ लूथर सम्प्रदाय, कैल्विन सम्प्रदाय, एंग्लिकन सम्प्रदाय और प्रेसबिटेरियन संप्रदाय प्रचलित हो गये। .

नई!!: सेंट मैरी रोमन कैथोलिक चर्च और यूरोपीय धर्मसुधार · और देखें »

रॉबिन हुड सराय

रॉबिन हुड सराय (The Robin Hood Inn) 124 और 126 मोंनो स्ट्रीट, मॉनमाउथ, मॉनमाउथशायर, वेल्स, में स्थित एक मध्ययुगीन मयख़ाना (पब) है। .

नई!!: सेंट मैरी रोमन कैथोलिक चर्च और रॉबिन हुड सराय · और देखें »

ईसाई धर्म

'''ईद्भास/क्रॉस''' - यह ईसाई धर्म का निशान है ईसाई धर्म (अन्य प्रचलित नाम:मसीही धर्म व क्रिश्चियन धर्म) एक इब्राहीमीChristianity's status as monotheistic is affirmed in, amongst other sources, the Catholic Encyclopedia (article ""); William F. Albright, From the Stone Age to Christianity; H. Richard Niebuhr; About.com,; Kirsch, God Against the Gods; Woodhead, An Introduction to Christianity; The Columbia Electronic Encyclopedia; The New Dictionary of Cultural Literacy,; New Dictionary of Theology,, pp.

नई!!: सेंट मैरी रोमन कैथोलिक चर्च और ईसाई धर्म · और देखें »

वेल्स

वेल्ज़ संयुक्त राजशाही (U.K.) का प्रान्त है। यहां कि राजधानी कार्डिफ है। अन्य मुख्य नगर हैं बांगोर, स्वान्ज़ी, न्यूपोर्ट। .

नई!!: सेंट मैरी रोमन कैथोलिक चर्च और वेल्स · और देखें »

गिरजाघर

गिरजाघर जिसे कभी कभार केवल गिरजा कहा जाता है ऐसी इमारत होती है जिसे ईसाई धार्मिक गतिविधियों के लिए उपयोग किया जाता है विशेष रूप से पूजा के लिए। .

नई!!: सेंट मैरी रोमन कैथोलिक चर्च और गिरजाघर · और देखें »

इंग्लैंड का गिरिजाघर

चर्च ऑफ इंग्लैंड (Church of England) इंग्लैंड में आधिकारिक तौर पर स्थापित ईसाई चर्च है और विश्वव्यापी ऐग्लिकन कॉमयूनियन का मातृ चर्च है। चर्च स्वयं को पश्चिमी ईसाइयत की परंपरा के अंतर्गत समझता है और अपनी औपचारिक स्थापना सेंट ऍगस्टीन ऑफ कैंटरबरी द्वारा 597 ई. में इंग्लैंड के मिशन के समय से बताता है। .

नई!!: सेंट मैरी रोमन कैथोलिक चर्च और इंग्लैंड का गिरिजाघर · और देखें »

कैथोलिक धर्म

"बिशप" नामक उच्च पद पर नियुक्त एक कैथोलिक पादरी स्पेन में चलती दो ननें कैथोलिक धर्म या रोमन कैथोलिक धर्म ईसाई धर्म की एक मुख्य शाखा है जिसके अनुयायी रोम के वैटिकन नगर में स्थित पोप को अपना धर्माध्यक्ष मानते हैं। ईसाई धर्म की दूसरी मुख्य शाखा प्रोटेस्टैंट कहलाती है और उसके अनुयायी पोप के धार्मिक नेतृत्व को नहीं स्वीकारते। कैथोलिकों और प्रोटेस्टैंटों की धार्मिक मान्यताओं में और भी बड़े अंतर हैं। .

नई!!: सेंट मैरी रोमन कैथोलिक चर्च और कैथोलिक धर्म · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »