लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सुखोई एसयू-7

सूची सुखोई एसयू-7

सुखोई एसयू-7 (Sukhoi Su-7) (नाटो पदनाम नाम: फिटर-ए) 1955 में सोवियत संघ द्वारा विकसित एक स्वस्त्र पंख, सुपरसोनिक लड़ाकू विमान था। यह सामरिक, निम्न स्तरीय डॉफफायटर के रूप में डिजाइन किया गया था, लेकिन इस भूमिका में यह सफल नहीं हुआ। दूसरी ओर, सुखोई एसयू-7 के बाद 1960 के दशक की शुरू सुखोई एसयू-7बी श्रृंखला मुख्य सोवियत लड़ाकू-बमवर्षक और जमीन पर हमले वाला विमान बन गया। सुखोई एसयू-7 अपनी सादगी में असभ्य था, लेकिन इसकी कमियों में कम दूरी और कम हथियार लोड शामिल थे। .

10 संबंधों: भारतीय वायुसेना, लड़ाकू विमान, सुखोई, सुखोई एसयू-17, सुखोई एसयू-27, सुखोई एसयू-33, सोवियत संघ, विमान, छः दिन का युद्ध, १९७१ का भारत-पाक युद्ध

भारतीय वायुसेना

भारतीय वायुसेना (इंडियन एयरफोर्स) भारतीय सशस्त्र सेना का एक अंग है जो वायु युद्ध, वायु सुरक्षा, एवं वायु चौकसी का महत्वपूर्ण काम देश के लिए करती है। इसकी स्थापना ८ अक्टूबर १९३२ को की गयी थी। आजादी (१९५० में पूर्ण गणतंत्र घोषित होने) से पूर्व इसे रॉयल इंडियन एयरफोर्स के नाम से जाना जाता था और १९४५ के द्वितीय विश्वयुद्ध में इसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आजादी (१९५० में पूर्ण गणतंत्र घोषित होने) के पश्च्यात इसमें से "रॉयल" शब्द हटाकर सिर्फ "इंडियन एयरफोर्स" कर दिया गया। आज़ादी के बाद से ही भारतीय वायुसेना पडौसी मुल्क पाकिस्तान के साथ चार युद्धों व चीन के साथ एक युद्ध में अपना योगदान दे चुकी है। अब तक इसने कईं बड़े मिशनों को अंजाम दिया है जिनमें ऑपरेशन ''विजय'' - गोवा का अधिग्रहण, ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन कैक्टस व ऑपरेशन पुमलाई शामिल है। ऐसें कई विवादों के अलावा भारतीय वायुसेना संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन का भी सक्रिय हिसा रही है। भारत के राष्ट्रपति भारतीय वायु सेना के कमांडर इन चीफ के रूप में कार्य करते है। वायु सेनाध्यक्ष, एयर चीफ मार्शल (ACM), एक चार सितारा कमांडर है और वायु सेना का नेतृत्व करते है। भारतीय वायु सेना में किसी भी समय एक से अधिक एयर चीफ मार्शल सेवा में कभी नहीं होते। इसका मुख्यालय नयी दिल्ली में स्थित है एवं २००६ के आंकडों के अनुसार इसमें कुल मिलाकर १७०,००० जवान एवं १,३५० लडाकू विमान हैं जो इसे दुनिया की चौथी सबसे बडी वायुसेना होने का दर्जा दिलाती है। .

नई!!: सुखोई एसयू-7 और भारतीय वायुसेना · और देखें »

लड़ाकू विमान

एफ-१६ लड़ाकू विमान उड़ान भरता हुआ लड़ाकू विमान एक ऐसा सेन्य विमान होता है जो किसी अन्य सेना के विमानों के साथ हवा से हवा में लड़ाई करने के लिए उपयोग में लाया जाता है। ऐसे विमान का प्रयोग अमूमन किसी देश की वायुसेना या नौसेना के वायु बेड़े द्वारा होता है। वैसे लड़ाकू विमान ऐसे कई सारे विमानों के परिवार को भी कह सकते है जो की जंग या ऐसी ही परिस्थितियों में दुश्मन पे हमला करने के लिए काम में लाए जाये, चाहे हवा से हवा में, हवा से जमीन पर या किसी अन्य टोही रूप में.

नई!!: सुखोई एसयू-7 और लड़ाकू विमान · और देखें »

सुखोई

सुखोई कम्पनी का मुख्यालय सुखोई (रुसी: ОАО "Компания "Сухой") रूस की वायुयान निर्माता कम्पनी है। इसका मुख्यालय ओकुर्ग, मॉस्को में है। इसकी स्थापना पावेल सुखोई ने १९३९ में की थी। श्रेणी:विश्व की प्रमुख कम्पनियाँ.

नई!!: सुखोई एसयू-7 और सुखोई · और देखें »

सुखोई एसयू-17

सुखोई एसयू-17 (Sukhoi Su-17) (नाटो रिपोर्टिंग नाम: फिटर) एक सोवियत लड़ाकू-बमवर्षक विमान है जो सुखोई एसयू-7 से विकसित हुआ है। इसने कई सेनाओ मे कई साल तक कार्य किया है सोवियत सेना के बाद मे इसका उपयोग रूस ने भी किया था। यह व्यापक रूप से पूर्वी ब्लॉक, अरब वायु सेना, अंगोला और पेरू को सुखोई एसयू-20 और सुखोई एसयू-22 के रूप में निर्यात किया गया था। यह रूसी/सोवियत मूल का पहला चर-स्वीप विंग है। सुखोई एसयू-17 ने कई विश्व रिकॉर्ड बनाए। .

नई!!: सुखोई एसयू-7 और सुखोई एसयू-17 · और देखें »

सुखोई एसयू-27

सुखोई एसयू-27 (Sukhoi Su-27) सुखोई द्वारा डिजाइन किया गया एक दो इंजन वाला सुपरमैन्युएवर योग्य लड़ाकू विमान हैं। यह ग्रुमेन एफ-14 टॉमकेट और एफ-15 ईगल जैसे बड़े संयुक्त राज्य अमेरिका के चौथे पीढ़ी के लड़ाकू विमान के लिए एक सीधा प्रतिस्पर्धी है। सुखोई एसयू-27 को हवाई श्रेष्ठता मिशनों के लिए डिज़ाइन किया गया था और बाद के वेरिएंट लगभग सभी हवाई युद्ध अभियानों को संचालित करने में सक्षम हैं। यह अपने पूरक के रूप में मिकोयैन मिग-29 के साथ बनाया गया था। सुखोई एसयू-27 ने 1985 में सोवियत वायु सेना के साथ सेवा में प्रवेश किया था। इसकी प्राथमिक भूमिका अमेरिकी बमबारी विमान के खिलाफ लंबी दूरी की हवाई रक्षा, विमान वाहक से सोवियत तट की रक्षा करना था। सुखोई एसयू-27 के आधार पर सुखोई ने कई तरह के विमान डिज़ाइन किए है। शेनयांग जे-11 सुखोई एसयू-27 का चीनी लाइसेंस-निर्मित संस्करण है। इसे चीन ने रूस से अपने देश मे उत्पादन करने के लिए लिया था। .

नई!!: सुखोई एसयू-7 और सुखोई एसयू-27 · और देखें »

सुखोई एसयू-33

सुखोई एसयू-33 (Sukhoi Su-33) सुखोई द्वारा डिजाइन किया गया लड़ाकू विमान है। यह विमान सभी मौसम मे काम करने वाला, वाहक-आधारित, हवाई श्रेष्ठता, दो इंजन वाला मल्टीरोल लड़ाकू विमान है। यह कोम्सोमोल्स्क-ऑन-अमूर एयरक्राफ्ट प्रोडक्शन एसोसिएशन द्वारा निर्मित किया गया है। यह सुखोई एसयू-27 के आधार पर बनाया गया था और शुरू में इसे सुखोई एसयू-27 के के रूप में जाना जाता था। सुखोई एसयू-27 के मुकाबले, सुखोई एसयू-33 में वाहक संचालन के लिए एक सुदृढ़ वायुमंडल और संरचना, फ़ोल्ड हो जाने वाले पंख और स्थिरिकारक हैं। सुखोई एसयू-33 में कन्वर्ड्स और पंख लिफ्ट बढ़ाने के लिए सुखोई एसयू-27 से बड़े हैं। यह हवा में ईंधन भरने योग्य है। सुखोई एसयू-33 विमान वाहक एडमिरल कुज़नेत्सोव पर 1995 में पहली बार संचालन में इस्तेमाल किया गया था। लड़ाकू ने औपचारिक रूप से अगस्त 1998 में सेवा में प्रवेश किया.

नई!!: सुखोई एसयू-7 और सुखोई एसयू-33 · और देखें »

सोवियत संघ

सोवियत संघ (रूसी भाषा: Сове́тский Сою́з, सोवेत्स्की सोयूज़; अंग्रेज़ी: Soviet Union), जिसका औपचारिक नाम सोवियत समाजवादी गणतंत्रों का संघ (Сою́з Сове́тских Социалисти́ческих Респу́блик, Union of Soviet Socialist Republics) था, यूरेशिया के बड़े भूभाग पर विस्तृत एक देश था जो १९२२ से १९९१ तक अस्तित्व में रहा। यह अपनी स्थापना से १९९० तक साम्यवादी पार्टी (कोम्युनिस्ट पार्टी) द्वारा शासित रहा। संवैधानिक रूप से सोवियत संघ १५ स्वशासित गणतंत्रों का संघ था लेकिन वास्तव में पूरे देश के प्रशासन और अर्थव्यवस्था पर केन्द्रीय सरकार का कड़ा नियंत्रण रहा। रूसी सोवियत संघीय समाजवादी गणतंत्र (Russian Soviet Federative Socialist Republic) इस देश का सबसे बड़ा गणतंत्र और राजनैतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र था, इसलिए पूरे देश का गहरा रूसीकरण हुआ। यही कारण रहा कि विदेश में भी सोवियत संघ को अक्सर गलती से 'रूस' बोल दिया जाता था। .

नई!!: सुखोई एसयू-7 और सोवियत संघ · और देखें »

विमान

विमान शब्द भारतीय साहित्य (मुख्यतः वेद, रामायण, महाभारत एवं जैन साहित्य में) में एक उड़ाने वाली युक्ति को इंगित करता है। कहीं-कहीं पर यह 'मंदिर', 'स्थान' आदि का भी अर्थ रखता है। समरांगणसूत्रधार तथा वैमानिक शास्त्र आदि कई ग्रन्थों में इनका विशद तकनीकी वर्णन भी मिलता है। .

नई!!: सुखोई एसयू-7 और विमान · और देखें »

छः दिन का युद्ध

छः दिवसीय युद्ध में इजराइल ने मिस्र के बहुत बडे भाग को जीत लिया था। छः दिवसीय युद्ध में विजित क्षेत्र अलग रंग से दिखाये गये हैं। छः दिवसीय युद्ध (५ जून १९६७ से १० जून १९६७) इजराइल तथा उसके पड़ोसी देशों - मिस्र, जॉर्डन तथा सीरिया के बीच लड़ा गया था। .

नई!!: सुखोई एसयू-7 और छः दिन का युद्ध · और देखें »

१९७१ का भारत-पाक युद्ध

1971 भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। पूर्वी पाकिस्तान आजाद हो गया और बांग्लादेश के रूप में एक नया देश बना। 16 दिसंबर को ही पाकिस्तानी सेना ने सरेंडर किया था। करगिल युद्ध में भूमिका निभाने वाले रिटायर्ड कर्नल बीबी वत्स ने भारत की जीत और पाकिस्तान की हार के 10 बड़े कारण बताए। 1.

नई!!: सुखोई एसयू-7 और १९७१ का भारत-पाक युद्ध · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »