लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

महामहोपाध्याय सिद्धेश्वर शास्त्री चित्तराव

सूची महामहोपाध्याय सिद्धेश्वर शास्त्री चित्तराव

महामहोपाध्याय सिद्धेश्वर शास्त्री चित्तराव एक संस्कृत के महान विद्वान थे। इन्हें महामहोपाध्याय एवं विद्यानिधि की उपाधि से अलंकृत किया गया था। इन्होंने धार्मिक विषयों पर बहुत कुछ लिखा था। कुछ समय के लिए इन्होंने श्रीधर वेंकटेश केटकर के विश्वकोष – ध्यानकोष के लिए भी संपादन कार्य किये। १९२६-१९२७ में इन्होंने सर्वप्रथम ऋगवेद संहिता का मराठी अनुवाद निकाला। इन्होंने शुद्धि के लिए संस्कार बनाए। साथ ही इस काम के लिए एक मराठी मुखबंध भी लिखा। इन्होंने महाराष्ट्र में शुद्धि आन्दोलन के लिए प्रोत्साहन कार्य किए। १९२४-१९३३ तक ये पुणे शहर हिन्दू सभा के अध्यक्ष रहे। बाद में इन्होंने भारतीय चरित्रकोष मंडल की स्थापना की जिसके द्वारा इन्होंने प्राचीन एवं आधिनिक व्यक्तित्वों की आत्मकथाएं तैयार कीं। पुणे में आई बाढ़ के दौरान अमृतेश्वर मंदिर के शिखार पर चढ़ कर अपनी जीवन रक्षा की। .

8 संबंधों: पुणे, मराठी भाषा, महाराष्ट्र, संस्कृत भाषा, १९२४, १९२६, १९२७, १९३३

पुणे

पुणे भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक महत्त्वपूर्ण शहर है। यह शहर महाराष्ट्र के पश्चिम भाग, मुला व मूठा इन दो नदियों के किनारे बसा है और पुणे जिला का प्रशासकीय मुख्यालय है। पुणे भारत का छठवां सबसे बड़ा शहर व महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। सार्वजनिक सुखसुविधा व विकास के हिसाब से पुणे महाराष्ट्र मे मुंबई के बाद अग्रसर है। अनेक नामांकित शिक्षणसंस्थायें होने के कारण इस शहर को 'पूरब का ऑक्सफोर्ड' भी कहा जाता है। पुणे में अनेक प्रौद्योगिकी और ऑटोमोबाईल उपक्रम हैं, इसलिए पुणे भारत का ”डेट्राइट” जैसा लगता है। काफी प्राचीन ज्ञात इतिहास से पुणे शहर महाराष्ट्र की 'सांस्कृतिक राजधानी' माना जाता है। मराठी भाषा इस शहर की मुख्य भाषा है। पुणे शहर मे लगभग सभी विषयों के उच्च शिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। पुणे विद्यापीठ, राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, आयुका, आगरकर संशोधन संस्था, सी-डैक जैसी आंतरराष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान यहाँ है। पुणे फिल्म इन्स्टिट्युट भी काफी प्रसिद्ध है। पुणे महाराष्ट्र व भारत का एक महत्त्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र है। टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, भारत फोर्ज जैसे उत्पादनक्षेत्र के अनेक बड़े उद्योग यहाँ है। 1990 के दशक मे इन्फोसिस, टाटा कंसल्टंसी सर्विसे, विप्रो, सिमैंटेक, आइ.बी.एम जैसे प्रसिद्ध सॉफ्टवेअर कंपनियों ने पुणे मे अपने केंन्द्र खोले और यह शहर भारत का एक प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी उद्योगकेंद्र के रूप मे विकसित हुआ। .

नई!!: महामहोपाध्याय सिद्धेश्वर शास्त्री चित्तराव और पुणे · और देखें »

मराठी भाषा

मराठी भारत के महाराष्ट्र प्रांत में बोली जानेवाली सबसे मुख्य भाषा है। भाषाई परिवार के स्तर पर यह एक आर्य भाषा है जिसका विकास संस्कृत से अपभ्रंश तक का सफर पूरा होने के बाद आरंभ हुआ। मराठी भारत की प्रमुख भाषओं में से एक है। यह महाराष्ट्र और गोवा में राजभाषा है तथा पश्चिम भारत की सह-राजभाषा हैं। मातृभाषियों कि संख्या के आधार पर मराठी विश्व में पंद्रहवें और भारत में चौथे स्थान पर है। इसे बोलने वालों की कुल संख्या लगभग ९ करोड़ है। यह भाषा 900 ईसवी से प्रचलन में है और यह भी हिन्दी के समान संस्कृत आधारित भाषा है। .

नई!!: महामहोपाध्याय सिद्धेश्वर शास्त्री चित्तराव और मराठी भाषा · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: महामहोपाध्याय सिद्धेश्वर शास्त्री चित्तराव और महाराष्ट्र · और देखें »

संस्कृत भाषा

संस्कृत (संस्कृतम्) भारतीय उपमहाद्वीप की एक शास्त्रीय भाषा है। इसे देववाणी अथवा सुरभारती भी कहा जाता है। यह विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है। संस्कृत एक हिंद-आर्य भाषा हैं जो हिंद-यूरोपीय भाषा परिवार का एक शाखा हैं। आधुनिक भारतीय भाषाएँ जैसे, हिंदी, मराठी, सिन्धी, पंजाबी, नेपाली, आदि इसी से उत्पन्न हुई हैं। इन सभी भाषाओं में यूरोपीय बंजारों की रोमानी भाषा भी शामिल है। संस्कृत में वैदिक धर्म से संबंधित लगभग सभी धर्मग्रंथ लिखे गये हैं। बौद्ध धर्म (विशेषकर महायान) तथा जैन मत के भी कई महत्त्वपूर्ण ग्रंथ संस्कृत में लिखे गये हैं। आज भी हिंदू धर्म के अधिकतर यज्ञ और पूजा संस्कृत में ही होती हैं। .

नई!!: महामहोपाध्याय सिद्धेश्वर शास्त्री चित्तराव और संस्कृत भाषा · और देखें »

१९२४

1924 ग्रेगोरी कैलंडर का एक अधिवर्ष है। .

नई!!: महामहोपाध्याय सिद्धेश्वर शास्त्री चित्तराव और १९२४ · और देखें »

१९२६

१९२६ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: महामहोपाध्याय सिद्धेश्वर शास्त्री चित्तराव और १९२६ · और देखें »

१९२७

1927 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: महामहोपाध्याय सिद्धेश्वर शास्त्री चित्तराव और १९२७ · और देखें »

१९३३

1933 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: महामहोपाध्याय सिद्धेश्वर शास्त्री चित्तराव और १९३३ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सिद्धेश्वर शास्त्री, सिद्धेश्वर शास्त्री चित्तराव

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »