लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सिद्धम

सूची सिद्धम

सिद्धम लिपि में ''''सिद्धं'''' शब्द क्योटो के मिमिजुका के ऊपर सिद्धम लिपि में लिखा है सिद्धम लिपि का प्रयोग पहले (लगभग ६०० ई - १२०० ई) संस्कृत लिखने के लिये होता था। यह लिपि, ब्राह्मी से व्युत्पन्न है। इसे 'सिद्धमात्रिका' भी कहते हैं। .

4 संबंधों: ब्राह्मी, लिपि, सिद्धम् (डेटाबेस), संस्कृत भाषा

ब्राह्मी

तालकटोरा उद्यान, दिल्ली में ब्राह्मी का पौधा ब्राह्मी का पौधा ब्राह्मी (वानस्पतिक नाम: Bacapa monnieri) का एक औषधीय पौधा है जो भूमि पर फैलकर बड़ा होता है। इसके तने और पत्तियाँ मुलामय, गूदेदार और फूल सफेद होते है। यह पौधा नम स्‍थानों में पाया जाता है, तथा मुख्‍यत: भारत ही इसकी उपज भूमि है। इसे भारत वर्ष में विभिन्‍न नामों से जाना जाता है जैसे हिन्‍दी में सफेद चमनी, संस्‍कृत में सौम्‍यलता, मलयालम में वर्ण, नीरब्राम्‍ही, मराठी में घोल, गुजराती में जल ब्राह्मी, जल नेवरी आदि तथा इसका वैज्ञानिक नाम बाकोपा मोनिएरी है। यह पूर्ण रूपेण औषधीय पौधा है। यह औषधि नाडि़यों के लिये पौष्टिक होती है। कब्‍ज को दूर करती है। इसके पत्‍ते के रस को पेट्रोल के साथ मिलाकर लगाने से गठिया दूर करती है। ब्राह्मी में रक्‍त शुद्ध करने के गुण भी पाये जाते है। यह हृदय के लिये भी पौष्टिक होता है। .

नई!!: सिद्धम और ब्राह्मी · और देखें »

लिपि

लिपि या लेखन प्रणाली का अर्थ होता है किसी भी भाषा की लिखावट या लिखने का ढंग। ध्वनियों को लिखने के लिए जिन चिह्नों का प्रयोग किया जाता है, वही लिपि कहलाती है। लिपि और भाषा दो अलग अलग चीज़ें होती हैं। भाषा वो चीज़ होती है जो बोली जाती है, लिखने को तो उसे किसी भी लिपि में लिख सकते हैं। किसी एक भाषा को उसकी सामान्य लिपि से दूसरी लिपि में लिखना, इस तरह कि वास्तविक अनुवाद न हुआ हो, इसे लिप्यन्तरण कहते हैं। चीनी लिपि (चित्रलिपि) यद्यपि संसार भर में प्रयोग हो रही भाषाओं की संख्या अब भी हजारों में है, तथापि इस समय इन भाषाओं को लिखने के लिये केवल लगभग दो दर्जन लिपियों का ही प्रयोग हो रहा है। और भी गहराई में जाने पर पता चलता है कि संसार में केवल तीन प्रकार की ही मूल लिपियाँ (या लिपि परिवार) है-.

नई!!: सिद्धम और लिपि · और देखें »

सिद्धम् (डेटाबेस)

सिद्धम् या साउथ एशिया इंस्क्रिप्सन्स डेटाबेस दक्षिण एशिया, मध्य एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया से प्राप्त शिलालेखों का मुक्तरूप से उपलब्ध स्रोत है जो ब्रिटिश संग्रहालय, ब्रिटिश पुस्तकालय और स्कूल ओफ़ ओरिएण्टल ऐण्ड अफ्रिकन स्टडीज में रखे हुए हैं। इसकी स्थापना यूरोपियन रिसर्च काउन्सिल ने किया था। सिद्धम का मुख्य ध्यान बिन्दु चौथी, पाँचवीं और छठी शताब्दी के संस्कृत के पुरालेख हैं किन्तु इसमें सभी कालों के पुरालेखों का समावेश किया जा सकता है। अनुमान है कि केवल दक्षिण एशिया से ही प्राप्त ऐतिहासिक पुरालेखों की संख्या ९० हजार से अधिक है। अगले चरण में सिद्धम का विस्तार तमिल, कन्नड, प्रकृत, प्राचीन तिब्बती, बर्मी भाषा, प्यू भाषा और मोन भाषा को भी सम्मिलित करने का लक्ष्य है। .

नई!!: सिद्धम और सिद्धम् (डेटाबेस) · और देखें »

संस्कृत भाषा

संस्कृत (संस्कृतम्) भारतीय उपमहाद्वीप की एक शास्त्रीय भाषा है। इसे देववाणी अथवा सुरभारती भी कहा जाता है। यह विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है। संस्कृत एक हिंद-आर्य भाषा हैं जो हिंद-यूरोपीय भाषा परिवार का एक शाखा हैं। आधुनिक भारतीय भाषाएँ जैसे, हिंदी, मराठी, सिन्धी, पंजाबी, नेपाली, आदि इसी से उत्पन्न हुई हैं। इन सभी भाषाओं में यूरोपीय बंजारों की रोमानी भाषा भी शामिल है। संस्कृत में वैदिक धर्म से संबंधित लगभग सभी धर्मग्रंथ लिखे गये हैं। बौद्ध धर्म (विशेषकर महायान) तथा जैन मत के भी कई महत्त्वपूर्ण ग्रंथ संस्कृत में लिखे गये हैं। आज भी हिंदू धर्म के अधिकतर यज्ञ और पूजा संस्कृत में ही होती हैं। .

नई!!: सिद्धम और संस्कृत भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सिद्धम लिपि, सिद्धमात्रिका, सिद्धमात्रिका लिपि

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »