लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सिडनी शेल्डन

सूची सिडनी शेल्डन

सिडनी शेल्डन (11 फरवरी,1917 - 30 जनवरी 2007) एक अमेरिकी लेखक थे। 20 सालों की अवधि में टीवी के लिए काम करने के दौरान उन्होंने द पैटी ड्‍यूक शो (1963-66), आई ड्रीम ऑफ जैनी (1965-70) और हार्ट टू हार्ट की (1979-84) रचना की, लेकिन 50 साल की उम्र के होने के बाद ही उन्होंने मास्टर ऑफ द गेम (1982), द अदर साइड ऑफ मिडनाइट (1973) और रेज ऑफ एंजेल्स (1980) जैसे सर्वाधिक लोकप्रिय उपन्यास लिखना ‍शुरू‍ किया, जिससे उन्हें बहुत अधिक ख्याति मिली.

8 संबंधों: एमी पुरस्कार, न्यूमोनिया, नॉर्थवेस्टर्न विश्वविद्यालय, पैरामाउंट पिक्चर्स, शिकागो, संयुक्त राज्य, हॉलीवुड, आर्थिक मंदी

एमी पुरस्कार

एमी पुरस्कार (Emmy Award) या जिसे अक्सर एमी कहा जाता है, एक टेलीविजन निर्माण पुरस्कार है व मनोरंजन पर केंद्रित है। इसे टेलीविजन का अकादमी पुरस्कार (फ़िल्म के लिए), टोनी पुरस्कार (नाटक के लिए) और ग्रैमी पुरस्कार (संगीत के लिए) के बराबर माना जाता है। .

नई!!: सिडनी शेल्डन और एमी पुरस्कार · और देखें »

न्यूमोनिया

फुफ्फुसशोथ या फुफ्फुस प्रदाह (निमोनिया) फेफड़े में सूजन वाली एक परिस्थिति है—जो प्राथमिक रूप से अल्वियोली(कूपिका) कहे जाने वाले बेहद सूक्ष्म (माइक्रोस्कोपिक) वायु कूपों को प्रभावित करती है। यह मुख्य रूप से विषाणु या जीवाणु और कम आम तौर पर सूक्ष्मजीव, कुछ दवाओं और अन्य परिस्थितियों जैसे स्वप्रतिरक्षित रोगों द्वारा संक्रमण द्वारा होती है। आम लक्षणों में खांसी, सीने का दर्द, बुखार और सांस लेने में कठिनाई शामिल है। नैदानिक उपकरणों में, एक्स-रे और बलगम का कल्चर शामिल है। कुछ प्रकार के निमोनिया की रोकथाम के लिये टीके उपलब्ध हैं। उपचार, अंतर्निहित कारणों पर निर्भर करते हैं। प्रकल्पित बैक्टीरिया जनित निमोनिया का उपचार प्रतिजैविक द्वारा किया जाता है। यदि निमोनिया गंभीर हो तो प्रभावित व्यक्ति को आम तौर पर अस्पताल में भर्ती किया जाता है। वार्षिक रूप से, निमोनिया लगभग 450 मिलियन लोगों को प्रभावित करता है जो कि विश्व की जनसंख्या का सात प्रतिशत है और इसके कारण लगभग 4 मिलियन मृत्यु होती हैं। 19वीं शताब्दी में विलियम ओस्लर द्वारा निमोनिया को "मौत बांटने वाले पुरुषों का मुखिया" कहा गया था, लेकिन 20वीं शताब्दी में एंटीबायोटिक उपचार और टीकों के आने से बचने वाले लोगों की संख्या बेहतर हुई है।बावजूद इसके, विकासशील देशों में, बहुत बुज़ुर्गों, बहुत युवा उम्र के लोगों और जटिल रोगियों में निमोनिया अभी मृत्यु का प्रमुख कारण बना हुआ है। .

नई!!: सिडनी शेल्डन और न्यूमोनिया · और देखें »

नॉर्थवेस्टर्न विश्वविद्यालय

नॉर्थवेस्टर्न विश्वविद्यालय (NU) अमरीका का एक निजी विश्वविद्यालय है। यह इलिनोज़ में स्थित है। .

नई!!: सिडनी शेल्डन और नॉर्थवेस्टर्न विश्वविद्यालय · और देखें »

पैरामाउंट पिक्चर्स

पैरामाउंट पिक्चर्स कॉर्पोरेशन (Paramount Pictures Corporation) एक अमेरिकी फ़िल्म निर्माता कंपनी है। ये कंपनी हॉलीवुड कैलिफोर्निया में स्थित है, जो विश्व की पाँचवीं सबसे पुरानी और अमेरिका की दूसरी सबसे पुरानी फिल्म स्टुडियो कंपनी है। 2014 में इसने अपने सभी फिल्मों को केवल डिजिटल रूप में ही दिखाया और पहली ऐसी कंपनी बन गई, जो केवल डिजिटल रूप में फिल्मों का वितरण करती है। .

नई!!: सिडनी शेल्डन और पैरामाउंट पिक्चर्स · और देखें »

शिकागो

right शिकागो अमरीका के इलिनाय प्रांत का पश्चिम-मध्य में सबसे बड़ा शहर है तीस लाख आबादी वाला यह शहर अमरीका का तीसरा सबसे बड़ी आबादी वाला शहर है। मिशिगन झील के दक्षिणी नोंक पर स्थित शिकागो विश्व का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है। यहाँ तीस से भी अधिक रेलमार्ग मिलते हैं। मिशिगन झील पर स्थित होने के कारण यह एक उत्तम बन्दरगाह का भी कार्य करता है। यह मक्का पेटी के उत्तरी सिरे पर स्थित है। यह संसार में गल्ला और मांस की सबसे बड़ी मंडी है। यहाँ विश्व के सबसे अधिक पशु काटे जाते हैं। इसी से इसे विश्व का कसाईखाना कहते हैं। यहाँ से मक्का खिलाकर मोटा किये हुए जानवरों को काटकर उनका मांस डिब्बों में भरकर बाहर भेजा जाता है। यहाँ कृषि-यंत्रों, आटा पीसने, कागज, लुग्दी, इस्पात, मोटर गाड़ियों के उपकरण, वायुयान के पुर्जों, वस्त्र एवं जलयान का निर्माण किया जाता है। दक्षिणी शिकागो में तेलशोधक केन्द्र है। शिकागो मेट्रोपालिटिन क्षेत्र जिसे बोलचाल की भाषा में शिकागोलैंड के नाम से भी जाना जाता है अमरीकी परिवहन व्यवस्था, अमरीकी संस्कृति, अमरीकी राजनीति, अमरीकी शिक्षा और अमरीकी अर्थव्यवस्था का एक बड़ा केंद्र है। शिकागो को पश्चिम मध्य अमरीका की व्यवसायिक और सांस्कृतिक राजधानी भी कहते हैं। इस शहर की स्थापना 1833 में लेक मिशिगन एवं मिसिसिपी नदी के बीच की गयी थी। इस क्षेत्र के निकट स्थित गैरी लौह-इस्पात उद्योग का केन्द्र है। .

नई!!: सिडनी शेल्डन और शिकागो · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: सिडनी शेल्डन और संयुक्त राज्य · और देखें »

हॉलीवुड

हॉलीवुड में एक पहाड़ी पर प्रसिद्ध चिह्न हॉलीवुड संयुक्त राज्य अमरीका के फ़िल्म उद्योग का नाम है। इसका नाम कैलिफ़ोर्निया में लॉस एंजेलेस के एक जिले पर रखा गया है जहाँ पर बहुत सारे फ़िल्म स्टूडियो स्थापित हैं। 19वीं सदी में थॉमस ऐल्वा ऐडिसन ने काइनेटोस्कोप ईजाद किया और इसके पेटेन्ट के सहारे फ़िल्म निर्माताओं से बहुत बड़ी-बड़ी फ़ीस माँगीं। इनसे बचने के लिए कई फ़िल्म कम्पनियाँ कैलिफ़ोर्निया के हॉलीवुड जिले में आकर स्थापित हो गईं। आजकल अधिकतर फ़िल्म उद्योग पास ही में बुर्बैंक और वेस्टसाइड में चला गया है, लेकिन बहुत से काम अब भी हॉलीवुड में ही होते हैं। हॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध पुरस्कार अकादमी पुरस्कार हैं, जिन्हें ऑस्कर पुरस्कार के नाम से भी जाना जाता है। .

नई!!: सिडनी शेल्डन और हॉलीवुड · और देखें »

आर्थिक मंदी

जब वस्तुओ ओर सेवाओ के उत्पादन मै निरन्तर गिरावत हो रही हो ओर सकल घरेलू उत्पाद कम से कम तीन महीने डाउन ग्रोव्थ मै हो तो इस स्थिति को आर्थिक मन्दी कहते हैं। .

नई!!: सिडनी शेल्डन और आर्थिक मंदी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »