लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सामान्य सेवा पदक १९४७

सूची सामान्य सेवा पदक १९४७

सामान्य सेवा पदक १९४७ भारत का एक सैन्य सेवा पदक था। इसकी स्थापना भारत के राष्ट्रपति द्वारा ५ जून १९५० को की गई थी। यह सम्मान जम्मू कश्मीर राज्य में १९४७ के भारत-पाक युद्ध के समय तथा मीज़ो पर्वतों में १९७५ तक के समय के लिये दिया जाता था। .

5 संबंधों: भारत के राष्ट्रपति, सामान्य सेवा पदक, जम्मू और कश्मीर, घाव पदक, १९४७ का भारत-पाक युद्ध

भारत के राष्ट्रपति

भारत के राष्ट्रपति, भारत गणराज्य के कार्यपालक अध्यक्ष होते हैं। संघ के सभी कार्यपालक कार्य उनके नाम से किये जाते हैं। अनुच्छेद 53 के अनुसार संघ की कार्यपालक शक्ति उनमें निहित हैं। वह भारतीय सशस्त्र सेनाओं का सर्वोच्च सेनानायक भी हैं। सभी प्रकार के आपातकाल लगाने व हटाने वाला, युद्ध/शांति की घोषणा करने वाला होता है। वह देश के प्रथम नागरिक हैं। भारतीय राष्ट्रपति का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है। सिद्धांततः राष्ट्रपति के पास पर्याप्त शक्ति होती है। पर कुछ अपवादों के अलावा राष्ट्रपति के पद में निहित अधिकांश अधिकार वास्तव में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले मंत्रिपरिषद् के द्वारा उपयोग किए जाते हैं। भारत के राष्ट्रपति नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में रहते हैं, जिसे रायसीना हिल के नाम से भी जाना जाता है। राष्ट्रपति अधिकतम कितनी भी बार पद पर रह सकते हैं इसकी कोई सीमा तय नहीं है। अब तक केवल पहले राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने ही इस पद पर दो बार अपना कार्यकाल पूरा किया है। प्रतिभा पाटिल भारत की 12वीं तथा इस पद को सुशोभीत करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति हैं। उन्होंने 25 जुलाई 2007 को पद व गोपनीयता की शपथ ली थी। - Fadoo Post - 14 july 2017 वर्तमान में राम नाथ कोविन्द भारत के चौदहवें राष्ट्रपति हैं। .

नई!!: सामान्य सेवा पदक १९४७ और भारत के राष्ट्रपति · और देखें »

सामान्य सेवा पदक

सामान्य सेवा पदक,1 9 65 (जनरल सर्विस मेडल 1 9 65) भारतीय सशस्त्र बलों को दिया जाने वाला एक सैन्य सेवा पदक है।इसकी स्थापना 8 मई 1 9 75 को की गयी थी तथा 26 जनवरी 1 9 65 से यहाँ प्रभावी हुआ। सामान्य सेवा पदक उस सक्रिय सेवा के लिए दिया जाता है जहां कोई अन्य पदक दिए जाने का प्रावधान नहीं है। .

नई!!: सामान्य सेवा पदक १९४७ और सामान्य सेवा पदक · और देखें »

जम्मू और कश्मीर

जम्मू और कश्मीर भारत के सबसे उत्तर में स्थित राज्य है। पाकिस्तान इसके उत्तरी इलाके ("पाक अधिकृत कश्मीर") या तथाकथित "आज़ाद कश्मीर" के हिस्सों पर क़ाबिज़ है, जबकि चीन ने अक्साई चिन पर कब्ज़ा किया हुआ है। भारत इन कब्ज़ों को अवैध मानता है जबकि पाकिस्तान भारतीय जम्मू और कश्मीर को एक विवादित क्षेत्र मानता है। राज्य की आधिकारिक भाषा उर्दू है। जम्मू नगर जम्मू प्रांत का सबसे बड़ा नगर तथा जम्मू-कश्मीर राज्य की जाड़े की राजधानी है। वहीं कश्मीर में स्थित श्रीनगर गर्मी के मौसम में राज्य की राजधानी रहती है। जम्मू और कश्मीर में जम्मू (पूंछ सहित), कश्मीर, लद्दाख, बल्तिस्तान एवं गिलगित के क्षेत्र सम्मिलित हैं। इस राज्य का पाकिस्तान अधिकृत भाग को लेकर क्षेत्रफल 2,22,236 वर्ग कि॰मी॰ एवं उसे 1,38,124 वर्ग कि॰मी॰ है। यहाँ के निवासियों अधिकांश मुसलमान हैं, किंतु उनकी रहन-सहन, रीति-रिवाज एवं संस्कृति पर हिंदू धर्म की पर्याप्त छाप है। कश्मीर के सीमांत क्षेत्र पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सिंक्यांग तथा तिब्बत से मिले हुए हैं। कश्मीर भारत का महत्वपूर्ण राज्य है। .

नई!!: सामान्य सेवा पदक १९४७ और जम्मू और कश्मीर · और देखें »

घाव पदक

घाव पदक या आहत मैडल एक भारतीय सैन्य सम्मान है जो उन सैनिकों को दिया जाता है, जिन्हें किसी अभियान या आतंक-विरोधी अभियान में सीधे शत्रु से घाव मिले हों।इस पदक की स्थापना १९७३ में भारत के राष्ट्रपति द्वारा १५ अगस्त, १९४७ की तिथि से की गई थी। .

नई!!: सामान्य सेवा पदक १९४७ और घाव पदक · और देखें »

१९४७ का भारत-पाक युद्ध

भारत और पाकिस्तान के बीच प्रथम युद्ध सन् १९४७ में हुआ था। यह कश्मीर को लेकर हुआ था जो १९४७-४८ के दौरान चला। .

नई!!: सामान्य सेवा पदक १९४७ और १९४७ का भारत-पाक युद्ध · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »