लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सहभागी प्रेक्षण

सूची सहभागी प्रेक्षण

सहभागी प्रेक्षण मानव विज्ञान की सर्वप्रमुख विशेषता है। इसके अंतर्गत मानवविज्ञानी एक निश्चित समय अपने द्वारा अध्ययन किए जा रहे मानव समूह के साथ बिताते हैं। यह समय कम से कम एक वर्ष होता है। मानवविज्ञानी जनसमूह में घुल मिल कर रहता है। इससे जो अध्ययन सामने आता वह उस समूह की सच्ची तस्वीर पेश करता है। सहभागी प्रेक्षण के माध्यम से अध्ययन के दौरान शोध कर्ता से यह आशा की जाती है कि वह अपना अध्ययन मूल्य निरपेक्ष होकर करे। इसका तात्पर्य है कि वह अपने अध्ययन के दौरान अपने निजी ये अपने सामाजिक परिवेश के मूल्यों को सामने न लाये। वह नृजातीय समूह का अध्ययन उनके स्वयं के मूल्यों के संदर्भ में करें। ऐसा करने पर ही वे वस्तुनिष्ठ व वैज्ञानिक निष्कर्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। श्रेणी:मानव विज्ञान.

1 संबंध: मानवशास्त्र

मानवशास्त्र

बैंकाक के फोरेंसिक विज्ञान संग्रहालय में मानवशास्त्रीय वस्तुएँ मानवशास्त्र या नृविज्ञान (en:Anthropology) मानव, उसके जेनेटिक्स, संस्कृति और समाज की वैज्ञानिक और समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण से अध्ययन है। इसके अंतर्गत मनुष्य के समाज के अतीत और वर्तमान के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया जाता है। सामाजिक नृविज्ञान और सांस्कृतिक नृविज्ञान के तहत मानदंडों और समाज के मूल्यों का अध्ययन किया जाता है। भाषाई नृविज्ञान में पढ़ा जाता है कि कैसे भाषा, सामाजिक जीवन को प्रभावित करती है। जैविक या शारीरिक नृविज्ञान में मनुष्य के जैविक विकास का अध्ययन किया जाता है। नृविज्ञान एक वैश्विक अनुशासन है, जिसमे मानविकी, सामाजिक और प्राकृतिक विज्ञान को एक दूसरे का सामना करने के लिए मजबूर किया जाता है। मानव विज्ञान, प्राकृतिक विज्ञान के समेत मनुष्य उत्पत्ति, मानव शारीरिक लक्षण, मानव शरीर में बदलाव, मनुष्य प्रजातियों में आये बदलावों इत्यादि से ज्ञान की रचना करता है। सामाजिक-सांस्कृतिक नृविज्ञान, संरचनात्मक और उत्तर आधुनिक सिद्धांतों से बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। .

नई!!: सहभागी प्रेक्षण और मानवशास्त्र · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »