लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सरोजिनी नगर

सूची सरोजिनी नगर

सरोजिनी नगर बाजार एक बडी सरोजिनी नगर सरकारी आवासीय कालोनी हेतु स्थानीय बाजार बनाया गया था। यह कालोनी सरकारी आवासीय कालोनी है, जो कि भारत की केन्द्र सरकार के कनिष्ठ अधिकारी वर्ग हेतु सन १९५० में बनाई गई थी। १९६० पर्यन्त यह क्षेत्र विनय नगरके नाम से जाना जाता था। फिर बाद में विनय नगर के च्हार भाग कर दिए गए थे, उत्तर में लक्ष्मीबाई नगर, दक्षिण में किदवई नगर - पश्चिम, पूर्व में सरोजिनी नगर व पश्चिम में नेताजी नगर। यह नाम प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी श्रीमती सरोजिनी नायडू के नाम पर दिया गया था। .

14 संबंधों: चाणक्य पुरी, दिल्ली हाट, नेताजी नगर, पाकिस्तान, रामकृष्ण पुरम, लक्ष्मीबाई नगर, सफदरजंग एन्क्लेव, सरोजिनी नायडू, सरोजिनी नगर, साउथ एक्स्टेंशन, जम्मू और कश्मीर, खान मार्किट, दिल्ली, आई एन ए कालोनी, किदवई नगर

चाणक्य पुरी

यह मध्य दिल्ली का पश्चिमी क्षेत्र है। यहाँ अनेक देशों के दूतावास स्थित हैं। यह प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यहाँ सरकारी आवास भी हैं।.

नई!!: सरोजिनी नगर और चाणक्य पुरी · और देखें »

दिल्ली हाट

Dilli Haat, Delhi नई दिल्ली में सफदरजंग अस्पताल व आई एन ए कालोनी के पास स्थित एक प्रमुख पर्यटन क्षेत्र, जहां बुनकर एवं काश्तकार लोग, बिचोलियों के बिना सीधे ही ग्राहकों को अपनें हस्तशिल्प बेचते हें। दिल्ली हाट एम्स से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है। यहां पर आकर संपूर्ण भारत के एक साथ दर्शन हो जाते हैं। यहां पर भारत के विभिन्नप प्रांतों के हस्तपशिल्प् को प्रदर्शित करती दुकानें हैं। दक्षिण भारतीय व्यं। जन से लेकर सुदूर उत्ततर पूर्व के खाने के स्टॉेल भी यहां मिल जाते हैं। यहां समय समय पर सांस्कृहतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। यहां आप नृत्यि और संगीत का भी आनंद उठा सकते हैं। .

नई!!: सरोजिनी नगर और दिल्ली हाट · और देखें »

नेताजी नगर

यह दक्षिण मध्य दिल्ली का एक इलाका है। नेताजी नगर में सरकारी आवास हैं। शांतिप्रिय इलाका है पहले-पहल दिल्ली विश्वविद्यालय का मैत्रेयी कालेज यहीं से शुरू हुआ था। अब उस बिल्ड़िंग में दिल्ली विश्वविद्यालय का दूसरा कालेज डीसीएसी, दिल्ली कालेज आफ़ आर्ट एंड कामर्स चलता है। १९८९ में मैत्रेयी कालेज चाणक्य पुरी क्षेत्र के बापू धाम इलाके में स्थानांतरित हो गया था। श्रेणी:दिल्ली के सड़क मार्ग श्रेणी:दिल्ली.

नई!!: सरोजिनी नगर और नेताजी नगर · और देखें »

पाकिस्तान

इस्लामी जम्हूरिया पाकिस्तान या पाकिस्तान इस्लामी गणतंत्र या सिर्फ़ पाकिस्तान भारत के पश्चिम में स्थित एक इस्लामी गणराज्य है। 20 करोड़ की आबादी के साथ ये दुनिया का छठा बड़ी आबादी वाला देश है। यहाँ की प्रमुख भाषाएँ उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बलूची और पश्तो हैं। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और अन्य महत्वपूर्ण नगर कराची व लाहौर रावलपिंडी हैं। पाकिस्तान के चार सूबे हैं: पंजाब, सिंध, बलोचिस्तान और ख़ैबर​-पख़्तूनख़्वा। क़बाइली इलाक़े और इस्लामाबाद भी पाकिस्तान में शामिल हैं। इन के अलावा पाक अधिकृत कश्मीर (तथाकथित आज़ाद कश्मीर) और गिलगित-बल्तिस्तान भी पाकिस्तान द्वारा नियंत्रित हैं हालाँकि भारत इन्हें अपना भाग मानता है। पाकिस्तान का जन्म सन् 1947 में भारत के विभाजन के फलस्वरूप हुआ था। सर्वप्रथम सन् 1930 में कवि (शायर) मुहम्मद इक़बाल ने द्विराष्ट्र सिद्धान्त का ज़िक्र किया था। उन्होंने भारत के उत्तर-पश्चिम में सिंध, बलूचिस्तान, पंजाब तथा अफ़गान (सूबा-ए-सरहद) को मिलाकर एक नया राष्ट्र बनाने की बात की थी। सन् 1933 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्र चौधरी रहमत अली ने पंजाब, सिन्ध, कश्मीर तथा बलोचिस्तान के लोगों के लिए पाक्स्तान (जो बाद में पाकिस्तान बना) शब्द का सृजन किया। सन् 1947 से 1970 तक पाकिस्तान दो भागों में बंटा रहा - पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान। दिसम्बर, सन् 1971 में भारत के साथ हुई लड़ाई के फलस्वरूप पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश बना और पश्चिमी पाकिस्तान पाकिस्तान रह गया। .

नई!!: सरोजिनी नगर और पाकिस्तान · और देखें »

रामकृष्ण पुरम

यह दक्षिण दिल्ली की एक वृहत आवासीय कालोनी है। कभी यह एशिया की सबसे बङी कालोनी में गिनती होती थी। यहाँ तेरह सैक्टर हैं। श्रेणी:दिल्ली के आवासीय क्षेत्र श्रेणी:दिल्ली के सड़क मार्ग.

नई!!: सरोजिनी नगर और रामकृष्ण पुरम · और देखें »

लक्ष्मीबाई नगर

लक्ष्मी बाई नगर नई दिल्ली, भारत में एक आवासीय सरकारी कॉलोनी है। श्रेणी:दिल्ली के उपमंडल .

नई!!: सरोजिनी नगर और लक्ष्मीबाई नगर · और देखें »

सफदरजंग एन्क्लेव

यह दक्षिण दिल्ली की एक आवासीय कालोनी है। श्रेणी:दिल्ली के सड़क मार्ग.

नई!!: सरोजिनी नगर और सफदरजंग एन्क्लेव · और देखें »

सरोजिनी नायडू

महात्मा गांधी के साथ सरोजिनी नायडू सरोजिनी नायडू (१३ फरवरी १८७९ - २ मार्च १९४९) का जन्म भारत के हैदराबाद नगर में हुआ था। इनके पिता अघोरनाथ चट्टोपाध्याय एक नामी विद्वान तथा माँ कवयित्री थीं और बांग्ला में लिखती थीं। बचपन से ही कुशाग्र-बुद्धि होने के कारण उन्होंने १२ वर्ष की अल्पायु में ही १२हवीं की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की और १३ वर्ष की आयु में लेडी ऑफ दी लेक नामक कविता रची। वे १८९५ में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए इंग्लैंड गईं और पढ़ाई के साथ-साथ कविताएँ भी लिखती रहीं। गोल्डन थ्रैशोल्ड उनका पहला कविता संग्रह था। उनके दूसरे तथा तीसरे कविता संग्रह बर्ड ऑफ टाइम तथा ब्रोकन विंग ने उन्हें एक सुप्रसिद्ध कवयित्री बना दिया। १८९८ में सरोजिनी नायडू, डॉ॰ गोविंदराजुलू नायडू की जीवन-संगिनी बनीं। १९१४ में इंग्लैंड में वे पहली बार गाँधीजी से मिलीं और उनके विचारों से प्रभावित होकर देश के लिए समर्पित हो गयीं। एक कुशल सेनापति की भाँति उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय हर क्षेत्र (सत्याग्रह हो या संगठन की बात) में दिया। उन्होंने अनेक राष्ट्रीय आंदोलनों का नेतृत्व किया और जेल भी गयीं। संकटों से न घबराते हुए वे एक धीर वीरांगना की भाँति गाँव-गाँव घूमकर ये देश-प्रेम का अलख जगाती रहीं और देशवासियों को उनके कर्तव्य की याद दिलाती रहीं। उनके वक्तव्य जनता के हृदय को झकझोर देते थे और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए प्रेरित कर देते थे। वे बहुभाषाविद थी और क्षेत्रानुसार अपना भाषण अंग्रेजी, हिंदी, बंगला या गुजराती में देती थीं। लंदन की सभा में अंग्रेजी में बोलकर इन्होंने वहाँ उपस्थित सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया था। अपनी लोकप्रियता और प्रतिभा के कारण १९२५ में कानपुर में हुए कांग्रेस अधिवेशन की वे अध्यक्षा बनीं और १९३२ में भारत की प्रतिनिधि बनकर दक्षिण अफ्रीका भी गईं। भारत की स्वतंत्रता-प्राप्ति के बाद वे उत्तरप्रदेश की पहली राज्यपाल बनीं। श्रीमती एनी बेसेन्ट की प्रिय मित्र और गाँधीजी की इस प्रिय शिष्या ने अपना सारा जीवन देश के लिए अर्पण कर दिया। २ मार्च १९४९ को उनका देहांत हुआ। १३ फरवरी १९६४ को भारत सरकार ने उनकी जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में १५ नए पैसे का एक डाकटिकट भी जारी किया। .

नई!!: सरोजिनी नगर और सरोजिनी नायडू · और देखें »

सरोजिनी नगर

सरोजिनी नगर बाजार एक बडी सरोजिनी नगर सरकारी आवासीय कालोनी हेतु स्थानीय बाजार बनाया गया था। यह कालोनी सरकारी आवासीय कालोनी है, जो कि भारत की केन्द्र सरकार के कनिष्ठ अधिकारी वर्ग हेतु सन १९५० में बनाई गई थी। १९६० पर्यन्त यह क्षेत्र विनय नगरके नाम से जाना जाता था। फिर बाद में विनय नगर के च्हार भाग कर दिए गए थे, उत्तर में लक्ष्मीबाई नगर, दक्षिण में किदवई नगर - पश्चिम, पूर्व में सरोजिनी नगर व पश्चिम में नेताजी नगर। यह नाम प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी श्रीमती सरोजिनी नायडू के नाम पर दिया गया था। .

नई!!: सरोजिनी नगर और सरोजिनी नगर · और देखें »

साउथ एक्स्टेंशन

साउथ एक्स्टेंशन १ दिल्ली के रिंग मार्ग पर पड़ने वाला एक व्यस्त बाजार है। इसके साथ ही यहां आवासीय क्षेत्र भी है। अधिक ब्यौरे हेतु देखें.

नई!!: सरोजिनी नगर और साउथ एक्स्टेंशन · और देखें »

जम्मू और कश्मीर

जम्मू और कश्मीर भारत के सबसे उत्तर में स्थित राज्य है। पाकिस्तान इसके उत्तरी इलाके ("पाक अधिकृत कश्मीर") या तथाकथित "आज़ाद कश्मीर" के हिस्सों पर क़ाबिज़ है, जबकि चीन ने अक्साई चिन पर कब्ज़ा किया हुआ है। भारत इन कब्ज़ों को अवैध मानता है जबकि पाकिस्तान भारतीय जम्मू और कश्मीर को एक विवादित क्षेत्र मानता है। राज्य की आधिकारिक भाषा उर्दू है। जम्मू नगर जम्मू प्रांत का सबसे बड़ा नगर तथा जम्मू-कश्मीर राज्य की जाड़े की राजधानी है। वहीं कश्मीर में स्थित श्रीनगर गर्मी के मौसम में राज्य की राजधानी रहती है। जम्मू और कश्मीर में जम्मू (पूंछ सहित), कश्मीर, लद्दाख, बल्तिस्तान एवं गिलगित के क्षेत्र सम्मिलित हैं। इस राज्य का पाकिस्तान अधिकृत भाग को लेकर क्षेत्रफल 2,22,236 वर्ग कि॰मी॰ एवं उसे 1,38,124 वर्ग कि॰मी॰ है। यहाँ के निवासियों अधिकांश मुसलमान हैं, किंतु उनकी रहन-सहन, रीति-रिवाज एवं संस्कृति पर हिंदू धर्म की पर्याप्त छाप है। कश्मीर के सीमांत क्षेत्र पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सिंक्यांग तथा तिब्बत से मिले हुए हैं। कश्मीर भारत का महत्वपूर्ण राज्य है। .

नई!!: सरोजिनी नगर और जम्मू और कश्मीर · और देखें »

खान मार्किट, दिल्ली

यह दिल्ली का एक बाजार है। यह सबसे मँहगे बाजारों में आता है। यह दिल्ली मेट्रो रेल की दक्षिण विस्तार वाली येलो लाइन शाखा का एक प्रस्तावित स्टेशन भी है। .

नई!!: सरोजिनी नगर और खान मार्किट, दिल्ली · और देखें »

आई एन ए कालोनी

यह दिल्ली की आवासीय कालोनी है।आई एन ए कालोनी दिल्ली शहर का एक क्षेत्र है। यह दिल्ली मेट्रो रेल की दक्षिण विस्तार वाली येलो लाइन शाखा का एक स्टेशन भी है। कालोनी, आई एन ए कालोनी, आई एन ए कालोनी, आई एन ए कालोनी, आई एन ए कालोनी, आई एन ए.

नई!!: सरोजिनी नगर और आई एन ए कालोनी · और देखें »

किदवई नगर

यह दक्षिणी दिल्ली के दो आवासीय क्षेत्रों के बारे में हो सकता है.

नई!!: सरोजिनी नगर और किदवई नगर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सरोजनी नगर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »