लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सरला ठकराल

सूची सरला ठकराल

सरला ठकराल (१९१९-१५ मार्च २००८), एक विमान उड़ने वाली पहली भारतीय महिला थी। १९१४ में जन्मी, सरला ठकराल ने १९३६, २१ वर्ष की आयु में एक विमानन लाइसेंस अर्जित करके एक जिप्सी मोठ को अकेले उड़ाया। उनकी एक ४ साल की बेटी भी थी। प्रारंभिक लाइसेंस प्राप्त करने के बाद, उन्होंने लाहौर फ्लाइंग क्लब के स्वामित्व वाले विमान में एक हज़ार घंटे की उड़ान भर कर रखी और पूरा किया। १६ वर्ष की आयु में उनका विवाह पी.डी शर्मा से हुआ जिनके परिवार में ९ पायलट थे जिस कारण उन्हें पायलट बन्ने के लिए बहुत प्रोत्साहन मिला। उनके पति शर्मा, पायलट का लाइसेंस पाने वाले पाने भारतीय थे कराची से लाहौर के बीच में तथा सरला १००० घंटे से अधिक की उड़ान भर के 'लाइसेंस अ' हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बनी। ठकराल आर्य समाज की समर्पित अनुयायी थी, जों की वेदों की शिक्षा के लिए समर्पित एक आध्यात्मिक समुदाय है। सरला, जिसे मति भी कहा जाता है, एक सफल व्यवसायी, चित्रकार, कपड़े और पोशाक गहने डिजाइन करना शुरू कर दिया। २००८ में उनकी मृत्यु हो गई। .

4 संबंधों: चित्रकार, लाहौर, विमान, विवाह

चित्रकार

चित्र बनानेवाले को चित्रकार कहते हैं। यह कलाकारी की सबसे लोकप्रिय विधा है। चित्र बनाने के आधार जैसे कागज़, कैनवस, लकड़ी, कपड़ा या भित्ति और माध्यम जैसे जलरंग, तैल रंग, खड़िया या डिजिटल अलग अलग हो सकते हैं और उनके प्रयोगों में भी बहुत भिन्नता हो सकती है। उन्हें स्वतंत्र कला की भांति बनाया जा सकता है जैसे चित्रकार अपनी कला-प्रदर्शनियों के लिए बनाते हैं या फिर किसी अन्य कला के साथ भी जोड़ा जा सकता है जैसे पुस्तकों के लिए चित्र बनाना। श्रेणी:चित्रकला.

नई!!: सरला ठकराल और चित्रकार · और देखें »

लाहौर

लाहौर (لہور / ਲਹੌਰ, لاہور) पाकिस्तान के प्रांत पंजाब की राजधानी है एवं कराची के बाद पाकिस्तान में दूसरा सबसे बडा आबादी वाला शहर है। इसे पाकिस्तान का दिल नाम से भी संबोधित किया जाता है क्योंकि इस शहर का पाकिस्तानी इतिहास, संस्कृति एवं शिक्षा में अत्यंत विशिष्ट योगदान रहा है। इसे अक्सर पाकिस्तान बागों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। लाहौर शहर रावी एवं वाघा नदी के तट पर भारत पाकिस्तान सीमा पर स्थित है। लाहौर का ज्यादातर स्थापत्य मुगल कालीन एवं औपनिवेशिक ब्रिटिश काल का है जिसका अधिकांश आज भी सुरक्षित है। आज भी बादशाही मस्जिद, अली हुजविरी शालीमार बाग एवं नूरजहां तथा जहांगीर के मकबरे मुगलकालीन स्थापत्य की उपस्थिती एवं उसकी अहमियत का आभास करवाता है। महत्वपूर्ण ब्रिटिश कालीन भवनों में लाहौर उच्च न्यायलय जनरल पोस्ट ऑफिस, इत्यादि मुगल एवं ब्रिटिश स्थापत्य का मिलाजुला नमूना बनकर लाहौर में शान से उपस्थित है एवं ये सभी महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल के रूप में लोकप्रिय हैं। मुख्य तौर पर लाहौर में पंजाबी को मातृ भाषा के तौर पर इस्तेमाल की जाती है हलाकि उर्दू एवं अंग्रेजी भाषा भी यहां काफी प्रचलन में है एवं नौजवानों में काफी लोकप्रिय है। लाहौर की पंजाबी शैली को लाहौरी पंजाबी के नाम से भी जाना जाता है जिसमे पंजाबी एवं उर्दू का काफी सुंदर मिश्रण होता है। १९९८ की जनगणना के अनुसार शहर की आबादी लगभग ७ लाख आंकी गयी थी जिसके जून २००६ में १० लाख होने की उम्मीद जतायी गयी थी। इस अनुमान के मुताबिक लाहौर दक्षिण एशिया में पांचवी सबसे बडी आबादी वाला एवं दुनिया में २३वीं सबसे बडी आबादी वाला शहर है।.

नई!!: सरला ठकराल और लाहौर · और देखें »

विमान

विमान शब्द भारतीय साहित्य (मुख्यतः वेद, रामायण, महाभारत एवं जैन साहित्य में) में एक उड़ाने वाली युक्ति को इंगित करता है। कहीं-कहीं पर यह 'मंदिर', 'स्थान' आदि का भी अर्थ रखता है। समरांगणसूत्रधार तथा वैमानिक शास्त्र आदि कई ग्रन्थों में इनका विशद तकनीकी वर्णन भी मिलता है। .

नई!!: सरला ठकराल और विमान · और देखें »

विवाह

हिन्दू विवाह का सांकेतिक चित्रण विवाह, जिसे शादी भी कहा जाता है, दो लोगों के बीच एक सामाजिक या धार्मिक मान्यता प्राप्त मिलन है जो उन लोगों के बीच, साथ ही उनके और किसी भी परिणामी जैविक या दत्तक बच्चों तथा समधियों के बीच अधिकारों और दायित्वों को स्थापित करता है। विवाह की परिभाषा न केवल संस्कृतियों और धर्मों के बीच, बल्कि किसी भी संस्कृति और धर्म के इतिहास में भी दुनिया भर में बदलती है। आमतौर पर, यह मुख्य रूप से एक संस्थान है जिसमें पारस्परिक संबंध, आमतौर पर यौन, स्वीकार किए जाते हैं या संस्वीकृत होते हैं। एक विवाह के समारोह को विवाह उत्सव (वेडिंग) कहते है। विवाह मानव-समाज की अत्यंत महत्वपूर्ण प्रथा या समाजशास्त्रीय संस्था है। यह समाज का निर्माण करने वाली सबसे छोटी इकाई- परिवार-का मूल है। यह मानव प्रजाति के सातत्य को बनाए रखने का प्रधान जीवशास्त्री माध्यम भी है। .

नई!!: सरला ठकराल और विवाह · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »