लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सर स्टेमफ़ोर्ड रेफ़ल्स

सूची सर स्टेमफ़ोर्ड रेफ़ल्स

सर थॉमस स्टॅमफर्ड रॅफल्स (इंग्लिश: Thomas Stamford Raffles) (६ जुलाई, १७८१ - ५ जुलाई, १८२६) सिंगापुर नगर और लंडन प्राणी संग्रहालय के संस्थापक के रूप में प्रसिद्ध ब्रिटिश प्रशासकीय अधिकारी थे। नेपोलियोन के युद्ध में डच व फ्रेंच फौजों से इंडोनेशिया का जावा जीता व ब्रिटिश साम्राज्य के विस्तार करने के लिए उन्होंने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। श्रेणी:1781 में जन्मे लोग श्रेणी:इंडोनेशिया के लोग श्रेणी:१८२६ में निधन.

8 संबंधों: ब्रिटिश साम्राज्य, सिंगापुर, जावा, अंग्रेज़ी भाषा, १७८१, १८२६, ५ जुलाई, ६ जुलाई

ब्रिटिश साम्राज्य

ब्रिटिश साम्राज्य एक वैश्विक शक्ति था, जिसके अंतर्गत वे क्षेत्र थे जिनपर ग्रेट ब्रिटेन का अधिकार था। यह एक बहुत बड़ा साम्राज्य था और अपने चरम पर तो विश्व के कुल भूभाग और जनसंख्या का एक चौथाई भाग इसके अधीन था। उस समय लगभग ५० करोड़ लोग ब्रिटिश ताज़ के नियंत्रण में थे। आज इसके अधिकांश सदस्य राष्ट्रमण्डल के सदस्य हैं और इस प्रकार आज भी ब्रिटिश साम्राज्य का ही एक अंग है। ब्रिटिश साम्राज्य का सबसे महत्वपूर्ण भाग था ईस्ट इंडिया ट्रेडिंग कंपनी जो एक छोटे व्यापार के साथ आरंभ की गई थी और बाद में एक बहुत बड़ी कंपनी बन गई जिसपर बहुत से लोग निर्भर थे। यह विदेशी कालोनियों और व्यापार पदों के द्वरा 16 वीं और 17 वीं सदी में इंग्लैंड द्वारा स्थापित किया गया| १९२१ में ब्रिटिश साम्राज्य सर्वाधिक क्षेत्र में फैला हुआ था। .

नई!!: सर स्टेमफ़ोर्ड रेफ़ल्स और ब्रिटिश साम्राज्य · और देखें »

सिंगापुर

सिंगापुर (अंग्रेज़ी: Singapore सिंगपोर, चीनी: 新加坡 शीन्जियापो, मलय: Singapura सिंगापुरा, Tamil: சிங்கப்பூர் चिंकाप्पूर) विश्व के प्रमुख बंदरगाहों और व्यापारिक केंद्रों में से एक है। यह दक्षिण एशिया में मलेशिया तथा इंडोनेशिया के बीच में स्थित है। सिंगापुर यानी सिंहों का पुर। यानी इसे सिंहों का शहर कहा जाता है। यहाँ पर कई धर्मों में विश्वास रखने वाले, विभिन्न देशों की संस्कृति, इतिहास तथा भाषा के लोग एकजुट होकर रहते हैं। मुख्य रूप से यहाँ चीनी तथा अँग्रेजी दोनों भाषाएँ प्रचलित हैं। आकार में मुंबई से थोड़े छोटे इस देश में बसने वाली करीब 35 लाख की आबादी में चीनी, मलय व 8 प्रतिशत भारतीय लोग रहते हैं। .

नई!!: सर स्टेमफ़ोर्ड रेफ़ल्स और सिंगापुर · और देखें »

जावा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: सर स्टेमफ़ोर्ड रेफ़ल्स और जावा · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: सर स्टेमफ़ोर्ड रेफ़ल्स और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

१७८१

1781 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: सर स्टेमफ़ोर्ड रेफ़ल्स और १७८१ · और देखें »

१८२६

1826 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: सर स्टेमफ़ोर्ड रेफ़ल्स और १८२६ · और देखें »

५ जुलाई

५ जुलाई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का १८६वॉ (लीप वर्ष में १८७ वॉ) दिन है। साल में अभी और १७९ दिन बाकी है। .

नई!!: सर स्टेमफ़ोर्ड रेफ़ल्स और ५ जुलाई · और देखें »

६ जुलाई

६ जुलाई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का १८७वॉ (लीप वर्ष में १८८वॉ) दिन है। साल में अभी और १७८ दिन बाकी है। .

नई!!: सर स्टेमफ़ोर्ड रेफ़ल्स और ६ जुलाई · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सर थॉमस स्टैमफोर्ड रैफल्स

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »