लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

संग्राम सिंह

सूची संग्राम सिंह

संजीत कुमार जिसे संग्राम सिंह नाम से भी जाना जाता है, भारतीय पहलवान और अभिनेता हैं। यह कई वास्तविक हिन्दी टीवी कार्यक्रमों में भी आ चुके हैं। यह बिग बॉस के 7वें संस्करण में 2013 में आए थे। .

4 संबंधों: बड़ी दूर से आये हैं, बिग बॉस 7, रोहतक, हरियाणा

बड़ी दूर से आये हैं

बड़ी दूर से आये हैं एक भारतीय हास्य धारावाहिक है, जो सब टीवी पर प्रसारित होता है। यह कार्यक्रम 09 जून 2014 से आरम्भ हुआ था। यह एक बाहरी दुनिया के परिवार की कहानी है जो अपने लापता बच्चे को ढूँढने के लिए पृथ्वी पर आता है। .

नई!!: संग्राम सिंह और बड़ी दूर से आये हैं · और देखें »

बिग बॉस 7

बिग बॉस 7 भारतीय वास्तविक कार्यक्रम है, जो बिग बॉस का 7वां संस्करण है। यह 15 सितम्बर 2013 से कलर्स पर शुरू हुआ। इसमें सलमान खान प्रस्तोता थे। वे इससे पहले भी बिग बॉस के पिछले तीन संस्करण में प्रस्तोता रह चुके हैं। यह कार्यक्रम कुल 15 सप्ताह (104 दिन) तक चला और 28 दिसम्बर 2013 को समाप्त हुआ। यह कार्यक्रम 15 सितम्बर से हर दिन रात को 9 बजे प्रसारित होता था। इसमें गौहर खान को विजेता घोषित किया गया और तनिशा मुखर्जी दूसरे स्थान पर रहीं। .

नई!!: संग्राम सिंह और बिग बॉस 7 · और देखें »

रोहतक

रोहतक जिला, भारत के हरियाणा राज्य का एक जिला है। जिले का क्षेत्रफल 2,330 वर्ग मील है। यमुना और सतलज नदियों के मध्यवर्ती उच्चसम भूमि पर, दिल्ली के उत्तर-पश्चिम में यह जिला स्थित है। इसका उत्तरी भाग पश्चिमी यमुना नहर के रोहतक और बुटाना शाखाओं द्वारा सींचा जाता है, किंतु मध्यवर्ती मैदान का अधिकांश भाग अनिश्चित प्राकृतिक वर्षा पर निर्भर है। रोहतक कृषिप्रधान जिला है। यह जिला चारों तरफ से हरियाणा के ही पाँच जिलों से घिरा हुआ है। वे हैं: उत्तर में जींद, पूर्व में सोनीपत, पश्चिम में भिवानी, दक्षिण में झज्जर और उत्तर-पश्चिम में हिसार| भरम है कि रोहतक सीधे भारत की राजधानी दिल्ली से भी जुदा हुआ है। पसंतु सत्य ये है कि रोहतक और दिल्ली के बीच में झज्जर का एक संकरा हिस्सा आ जाता है। .

नई!!: संग्राम सिंह और रोहतक · और देखें »

हरियाणा

हरियाणा उत्तर भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी चण्डीगढ़ है। इसकी सीमायें उत्तर में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण एवं पश्चिम में राजस्थान से जुड़ी हुई हैं। यमुना नदी इसके उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश राज्यों के साथ पूर्वी सीमा को परिभाषित करती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हरियाणा से तीन ओर से घिरी हुई है और फलस्वरूप हरियाणा का दक्षिणी क्षेत्र नियोजित विकास के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल है। यह राज्य वैदिक सभ्यता और सिंधु घाटी सभ्यता का मुख्य निवास स्थान है। इस क्षेत्र में विभिन्न निर्णायक लड़ाइयाँ भी हुई हैं जिसमें भारत का अधिकत्तर इतिहास समाहित है। इसमें महाभारत का महाकाव्य युद्ध भी शामिल है। हिन्दू मतों के अनुसार महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में हुआ (इसमें भगवान कृष्ण ने भागवत गीता का वादन किया)। इसके अलावा यहाँ तीन पानीपत की लड़ाइयाँ हुई। ब्रितानी भारत में हरियाणा पंजाब राज्य का अंग था जिसे १९६६ में भारत के १७वें राज्य के रूप में पहचान मिली। वर्तमान में खाद्यान और दुध उत्पादन में हरियाणा देश में प्रमुख राज्य है। इस राज्य के निवासियों का प्रमुख व्यवसाय कृषि है। समतल कृषि भूमि निमज्जक कुओं (समर्सिबल पंप) और नहर से सिंचित की जाती है। १९६० के दशक की हरित क्रान्ति में हरियाणा का भारी योगदान रहा जिससे देश खाद्यान सम्पन्न हुआ। हरियाणा, भारत के अमीर राज्यों में से एक है और प्रति व्यक्ति आय के आधार पर यह देश का दूसरा सबसे धनी राज्य है। वर्ष २०१२-१३ में देश में इसकी प्रति-व्यक्ति १,१९,१५८ (अर्थव्यवस्था के आकार के आधार पर भारत के राज्य देखें) और वर्ष २०१३-१४ में १,३२,०८९ रही। इसके अतिरिक्त भारत में सबसे अधिक ग्रामीण करोड़पति भी इसी राज्य में हैं। हरियाणा आर्थिक रूप से दक्षिण एशिया का सबसे विकसित क्षेत्र है और यहाँ कृषि एवं विनिर्माण उद्योग ने १९७० के दशक से निरंतर वृद्धि का प्राप्त की है। भारत में हरियाणा यात्रि कारों, द्विचक्र वाहनों और ट्रैक्टरों के निर्माण में सर्वोपरी राज्य है। भारत में प्रति व्यक्ति निवेश के आधार पर वर्ष २००० से राज्य सर्वोपरी स्थान पर रहा है। .

नई!!: संग्राम सिंह और हरियाणा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »