लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

श्री सिध्देश्वर महादेव मंदिर

सूची श्री सिध्देश्वर महादेव मंदिर

छत्तीसगढ के श्री सिध्देऋर महादेव मंदिर छत्तीसगढ के रायपुर जिला मुख्यालय से 70 किमी की दूरी पर बलौदा बाजार तहसील मुख्यालय से 15 किमी की दूरी पर ग्राम पलारी मे एक प्राचीन शिव मंदिर स्थित है इसे ही सिध्देश्चर मंदिर के नाम से जाना जाता है। मंदिर की स्थापना बाल समुंद तालाब के निकट की गई है। मंदिर के निर्माण का समय 8-9वीं शताब्दी के मध्य माना जाता है। मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया एक उत्कृष्ट वास्तुकला का उदाहरण है। मंदिर निर्माण की प्रक्रिया मे स्थानीय एवं पूरी तरह से देशी शैली का उपयोग किया गया है जो अपने आप मे एक आश्चर्यजनक तथ्य है। इस स्थानीय शैली मे मंदिर का निर्माण विशिष्ट प्रकार से किया गया है जिसके अंतर्गत सबसे पहले मंदिर के स्थान का चयन कर उस स्थान पर गुंबद के आकार के छेनो (गोबर के कंडो) को व्यवस्थित कर उसके ऊपर चिकनी मिट्टी की मोटी तहो को चढाया गया तथा इस मिट्टी मे विभिन्न प्रकार की आकृतिया बनाई गई एवं ईटो की कटिंग की गई। तत्पश्चात अंदर की ओर रखे गए छेनो मे आग लगा दी गई। इस प्रकार पूरे मंदिर के ढांचे को पकाया गया और छेनो की राख को मंदिर मे गर्भगृह के पत्थर के द्वार से बाहर निकाला गया। जिस प्रकार कुम्हार अपने मिट्टी के बर्तनो एवं अन्य मिट्टी की सामग्रियो को पकाकर तैयार करता है ठीक उसी प्रकार यह मंदिर भी तैयार किया गया। इस प्रकार की मंदिर निर्माण की प्रक्रिया और कही भी सुनने या देखने को नही मिलती है। अत: यह छत्तीसगढ के साथ साथभारत का भी एक अनोखा मंदिर है जो अपनी विशिष्ट निर्माण शैली के लिये जाना जाता है। मंदिर का गर्भगृह पत्थरो से निर्मित है तथा गर्भगृह के दोनो ओर गंगा-जमुना देवी की कलात्मक मुर्तियो का अंकन है। मंदिर का शिखर ध्वस्त हो गया था जिसका जीर्णोध्दार किया गया है। मंदिर के मंडप का निर्माण भी बाद मे किया गया है। नदी देवी गंगा एवं जमुना के पास छत्रधारिणी परिचायिकाओ का भी सुंदर अंकन है। मंडप मे एक नदी की मुर्ति की स्थापना है। गर्भगृह के द्वार पर विभिन्न प्रकार की मुर्तियो का कलात्मक अंकन है। गर्भगृह बाह्य भित्तियो पर विभिन्न प्रकार की अलंकृत मुर्तियो का अंकन किया गया है। जिनमे से प्रमुख थे गणेश, सिंह, हाथी एवं कीर्ति मुखो की अधिकता है। इन सभी प्रकार की मुर्तियो एवं आकृतियो को मिट्टी को काटकर बनाया गया है जो अपने आप मे विशिष्टता लिये हुए है। पलारी का उक्त सिध्देश्वर महादेव मंदिर अपनी स्थानीय मंदिर निर्माण शैली एवं स्थापत्य की दृष्टि से देखा जाए तो छत्तीसगढ मे पलारी का यह मंदिर पर्यटको को अपनी ओर आकर्षित करने की सभी विशेषताए अपने मे समेटे हुए है। आवश्यकता केवल इस बात की है कि इस स्थान का प्रचार प्रसार हो ताकि लोगो को यह पता लग सके कि इस प्रकार का विशिष्ट मंदिर भई है जो प्रकृति के झंझावातो को भी सहते हुए 1100 वर्षो से अडिग खडा है। श्रेणी:छत्तीसगढ़ के हिन्दू मन्दिर.

3 संबंधों: भारत, रायपुर जिला, छत्तीसगढ़

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: श्री सिध्देश्वर महादेव मंदिर और भारत · और देखें »

रायपुर जिला

रायपुर भारतीय राज्य छत्तीसगढ़ का एक जिला है। जिले का मुख्यालय रायपुर है। क्षेत्रफल - 15,190.62 वर्ग कि.मी.

नई!!: श्री सिध्देश्वर महादेव मंदिर और रायपुर जिला · और देखें »

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ भारत का एक राज्य है। छत्तीसगढ़ राज्य का गठन १ नवम्बर २००० को हुआ था। यह भारत का २६वां राज्य है। भारत में दो क्षेत्र ऐसे हैं जिनका नाम विशेष कारणों से बदल गया - एक तो 'मगध' जो बौद्ध विहारों की अधिकता के कारण "बिहार" बन गया और दूसरा 'दक्षिण कौशल' जो छत्तीस गढ़ों को अपने में समाहित रखने के कारण "छत्तीसगढ़" बन गया। किन्तु ये दोनों ही क्षेत्र अत्यन्त प्राचीन काल से ही भारत को गौरवान्वित करते रहे हैं। "छत्तीसगढ़" तो वैदिक और पौराणिक काल से ही विभिन्न संस्कृतियों के विकास का केन्द्र रहा है। यहाँ के प्राचीन मन्दिर तथा उनके भग्नावशेष इंगित करते हैं कि यहाँ पर वैष्णव, शैव, शाक्त, बौद्ध संस्कृतियों का विभिन्न कालों में प्रभाव रहा है। .

नई!!: श्री सिध्देश्वर महादेव मंदिर और छत्तीसगढ़ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »