लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शेह्ज़होउ (अंतरिक्ष यान)

सूची शेह्ज़होउ (अंतरिक्ष यान)

शेह्ज़होउ अंतरिक्ष यान (Shenzhou spacecraft) चीन के द्वारा संचालित मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम का अंतरिक्ष यान है। जिसे मानव को अंतरिक्ष में भेजने में प्रयोग किया जाता है। इसका डिजाइन रूसी सोयूज़ अंतरिक्ष यान जैसा दिखता है। लेकिन यह आकार में बड़ा है। और सीधे सोयूज़ अंतरिक्ष यान परिवार से संबंधित नहीं है। इसका पहला प्रक्षेपण 19 नवम्बर 1999 को हुआ था। और पहला मानवयुक्त लांच 15 अक्टूबर, 2003 को हुआ था। मार्च 2005 में, एक ग्रहिका को अंतरिक्ष यान के सम्मान में 8256 शेह्ज़होउ नाम से नामित किया गया था। .

3 संबंधों: चीन, शेह्ज़होउ 1, सोयूज़

चीन

---- right चीन विश्व की प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो एशियाई महाद्वीप के पू‍र्व में स्थित है। चीन की सभ्यता एवं संस्कृति छठी शताब्दी से भी पुरानी है। चीन की लिखित भाषा प्रणाली विश्व की सबसे पुरानी है जो आज तक उपयोग में लायी जा रही है और जो कई आविष्कारों का स्रोत भी है। ब्रिटिश विद्वान और जीव-रसायन शास्त्री जोसफ नीधम ने प्राचीन चीन के चार महान अविष्कार बताये जो हैं:- कागज़, कम्पास, बारूद और मुद्रण। ऐतिहासिक रूप से चीनी संस्कृति का प्रभाव पूर्वी और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों पर रहा है और चीनी धर्म, रिवाज़ और लेखन प्रणाली को इन देशों में अलग-अलग स्तर तक अपनाया गया है। चीन में प्रथम मानवीय उपस्थिति के प्रमाण झोऊ कोऊ दियन गुफा के समीप मिलते हैं और जो होमो इरेक्टस के प्रथम नमूने भी है जिसे हम 'पेकिंग मानव' के नाम से जानते हैं। अनुमान है कि ये इस क्षेत्र में ३,००,००० से ५,००,००० वर्ष पूर्व यहाँ रहते थे और कुछ शोधों से ये महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है कि पेकिंग मानव आग जलाने की और उसे नियंत्रित करने की कला जानते थे। चीन के गृह युद्ध के कारण इसके दो भाग हो गये - (१) जनवादी गणराज्य चीन जो मुख्य चीनी भूभाग पर स्थापित समाजवादी सरकार द्वारा शासित क्षेत्रों को कहते हैं। इसके अन्तर्गत चीन का बहुतायत भाग आता है। (२) चीनी गणराज्य - जो मुख्य भूमि से हटकर ताईवान सहित कुछ अन्य द्वीपों से बना देश है। इसका मुख्यालय ताइवान है। चीन की आबादी दुनिया में सर्वाधिक है। प्राचीन चीन मानव सभ्यता के सबसे पुरानी शरणस्थलियों में से एक है। वैज्ञानिक कार्बन डेटिंग के अनुसार यहाँ पर मानव २२ लाख से २५ लाख वर्ष पहले आये थे। .

नई!!: शेह्ज़होउ (अंतरिक्ष यान) और चीन · और देखें »

शेह्ज़होउ 1

शेह्ज़होउ 1 (Shenzhou 1) शेह्ज़होउ अंतरिक्ष यान की प्रथम मानवरहित उड़ान थी। इसे जिउकुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र के लॉन्च क्षेत्र 4 से लांग मार्च 2एफ द्वारा 19 नवंबर 1999, 22:30 यु.टी.सी पर लांच किया गया था। शेह्ज़होउ 1 अंतरिक्ष यान को जीवन रक्षक प्रणाली तथा आपातकालीन पलायन प्रणाली से लैस नहीं किया गया था। यह अंतरिक्ष यान आंतरिक मंगोलिया में 20 नवंबर 1999, 19:41 यु.टी.सी पर लैंड हुआ। .

नई!!: शेह्ज़होउ (अंतरिक्ष यान) और शेह्ज़होउ 1 · और देखें »

सोयूज़

सोयूज (Soyuz; रूसी Сою́з; IPA), Union) १९६० के दशक में सोवियत संघ के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिये कोरोलियोव डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन किये गये अंतरिक्षयानों की शृंखला है जो आज भी काम कर रहे हैं। सोयूज अंतरिक्ष यान, वोस्खोद (Voskhod) के बाद आया था और इसका उद्देश्य मानव को चन्द्रमा पर भेजने के सोवियत संघ के कार्यक्रम का हिसा था। .

नई!!: शेह्ज़होउ (अंतरिक्ष यान) और सोयूज़ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »