लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शी नदी

सूची शी नदी

मोती नदी मंडल का नक़्शा, जिसमें शी नदी (Xi) देखी जा सकती है झाओचिंग में शी नदी (शी जिआंग) शी नदी या शी जिआंग (西江, शी जिआंग; Xi River) दक्षिणी चीन की एक नदी है जो प्रसिद्ध मोती नदी की पश्चिमी उपनदी है। चीनी भाषा में 'शी' (西, Xi) का मतलब 'पश्चिमी' और 'जिआंग' (江, Jiang) का मतलब 'नदी' होता है। यह गुआंगशी प्रांत के वूझोऊ (Wuzhou) शहर में गुइ नदी और शुन नदी के विलय से बनती है और पूर्व में गुआंगदोंग प्रांत से गुज़रकर मोती नदीमुख मंडल में पहुँचकर अपना पानी दक्षिण चीन सागर में भेज देती है। मोती नदी की अन्य दो मुख्य उपनदियाँ बेई नदी (Bei River, यानि 'उत्तरी नदी') और दोंग नदी (Dong River, यानि 'पूर्वी नदी') हैं, लेकिन इन तीनों में शी नदी ही सबसे लम्बी है। शी नदी मंडल की कुल लम्बाई २,१९७ किमी है और इसमें पानी के बहाव की तादाद चीन की सभी नदियों में सिर्फ़ यांग्त्से नदी के बाद दूसरे स्थान पर है। शी नदी की पूरी लम्बाई पर किश्तियाँ चल सकती हैं और यह सागर से काफ़ी दूर तक दक्षिणी चीन के अन्दर जल-यातायात का एक महत्वपूर्ण मार्ग है।, Yue-man Yeung, Jianfa Shen, Chinese University Press, 2008, ISBN 978-962-996-376-7,...

10 संबंधों: चीन, चीनी भाषा, दक्षिणी चीन सागर, दोंग नदी, बेई नदी, मोती नदी, यांग्त्सीक्यांग, गुआंगदोंग, गुआंगशी, गुइ नदी

चीन

---- right चीन विश्व की प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो एशियाई महाद्वीप के पू‍र्व में स्थित है। चीन की सभ्यता एवं संस्कृति छठी शताब्दी से भी पुरानी है। चीन की लिखित भाषा प्रणाली विश्व की सबसे पुरानी है जो आज तक उपयोग में लायी जा रही है और जो कई आविष्कारों का स्रोत भी है। ब्रिटिश विद्वान और जीव-रसायन शास्त्री जोसफ नीधम ने प्राचीन चीन के चार महान अविष्कार बताये जो हैं:- कागज़, कम्पास, बारूद और मुद्रण। ऐतिहासिक रूप से चीनी संस्कृति का प्रभाव पूर्वी और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों पर रहा है और चीनी धर्म, रिवाज़ और लेखन प्रणाली को इन देशों में अलग-अलग स्तर तक अपनाया गया है। चीन में प्रथम मानवीय उपस्थिति के प्रमाण झोऊ कोऊ दियन गुफा के समीप मिलते हैं और जो होमो इरेक्टस के प्रथम नमूने भी है जिसे हम 'पेकिंग मानव' के नाम से जानते हैं। अनुमान है कि ये इस क्षेत्र में ३,००,००० से ५,००,००० वर्ष पूर्व यहाँ रहते थे और कुछ शोधों से ये महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है कि पेकिंग मानव आग जलाने की और उसे नियंत्रित करने की कला जानते थे। चीन के गृह युद्ध के कारण इसके दो भाग हो गये - (१) जनवादी गणराज्य चीन जो मुख्य चीनी भूभाग पर स्थापित समाजवादी सरकार द्वारा शासित क्षेत्रों को कहते हैं। इसके अन्तर्गत चीन का बहुतायत भाग आता है। (२) चीनी गणराज्य - जो मुख्य भूमि से हटकर ताईवान सहित कुछ अन्य द्वीपों से बना देश है। इसका मुख्यालय ताइवान है। चीन की आबादी दुनिया में सर्वाधिक है। प्राचीन चीन मानव सभ्यता के सबसे पुरानी शरणस्थलियों में से एक है। वैज्ञानिक कार्बन डेटिंग के अनुसार यहाँ पर मानव २२ लाख से २५ लाख वर्ष पहले आये थे। .

नई!!: शी नदी और चीन · और देखें »

चीनी भाषा

चीनी भाषा (अंग्रेजी: Chinese; 汉语/漢語, पिनयिन: Hànyǔ; 华语/華語, Huáyǔ; या 中文 हुआ-यू, Zhōngwén श़ोंग-वॅन) चीन देश की मुख्य भाषा और राजभाषा है। यह संसार में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। यह चीन एवं पूर्वी एशिया के कुछ देशों में बोली जाती है। चीनी भाषा चीनी-तिब्बती भाषा-परिवार में आती है और वास्तव में कई भाषाओं और बोलियों का समूह है। मानकीकृत चीनी असल में एक 'मन्दारिन' नामक भाषा है। इसमें एकाक्षरी शब्द या शब्द भाग ही होते हैं और ये चीनी भावचित्र में लिखी जाती है (परम्परागत चीनी लिपि या सरलीकृत चीनी लिपि में)। चीनी एक सुरभेदी भाषा है। .

नई!!: शी नदी और चीनी भाषा · और देखें »

दक्षिणी चीन सागर

दक्षिणी चीन सागर का मानचित्र। दक्षिणी चीन सागर चीन के दक्षिण में स्थित एक सीमांत सागर है। यह प्रशांत महासागर का एक भाग है, जो सिंगापुर से लेकर ताईवान की खाड़ी लगभग ३५,००,००० वर्ग किमी में फैला हुआ है। पाँच महासागरों के बाद यह विश्व के सबसे बड़े जलक्षेत्रों में से एक है। इस सागर में बहुत से छोटे-छोटे द्वीप हैं, जिन्हें संयुक्त रूप से द्वीपसमूह कहा जाता है। सागर और इसके इन द्वीपों पर, इसके तट से लगते विभिन्न देशों का संप्रभुता की दावेदारी है। इन दावेदारियों को इन देशों द्वारा इन द्वीपों के लिए प्रयुक्त होने वाले नामों में भी दिखाई देती है।, Monique Chemillier-Gendreau, Martinus Nijhoff Publishers, 2000, ISBN 978-90-411-1381-8,...

नई!!: शी नदी और दक्षिणी चीन सागर · और देखें »

दोंग नदी

मोती नदी मंडल का नक़्शा, जिसमें दोंग नदी (Dong) देखी जा सकती है हेयुआन शहर में दोंग नदी दोंग नदी या दोंग जिआंग (东江, दोंग जिआंग; Dong River) दक्षिणी चीन की एक नदी है जो प्रसिद्ध मोती नदी की पूर्वी उपनदी है। चीनी भाषा में 'दोंग' (东, Dong) का मतलब 'पूर्वी' और 'जिआंग' (江, Jiang) का मतलब 'नदी' होता है। यह नदी है मोती नदीमुख मंडल में पहुँचकर अपना पानी दक्षिण चीन सागर में भेज देती है। मोती नदी की अन्य दो मुख्य उपनदियाँ बेई नदी (Xi River, यानि 'पश्चिमी नदी') और बेई नदी (Bei River, यानि 'उत्तरी नदी') हैं। हाँग काँग महानगर में इस्तेमाल होने वाले पानी का ७०% से ज़्यादा हिस्सा इसी नदी से आता है और हाँग काँग की सरकारें १९६५ से दोंग नदी का पानी गुआंगदोंग प्रांत से ख़रीदती चली आई हैं।, Yue-man Yeung, Jianfa Shen, Chinese University Press, 2008, ISBN 978-962-996-376-7,...

नई!!: शी नदी और दोंग नदी · और देखें »

बेई नदी

मोती नदी मंडल का नक़्शा, जिसमें बेई नदी (Bei) देखी जा सकती है बेई नदी पर बाईमियाओ पुल बेई नदी या बेई जिआंग (北江, बेई जिआंग; Bei River) दक्षिणी चीन की एक नदी है जो प्रसिद्ध मोती नदी की उत्तरी उपनदी है। चीनी भाषा में 'बेई' (北, Bei) का मतलब 'उत्तरी' और 'जिआंग' (江, Jiang) का मतलब 'नदी' होता है। यह उत्तरी गुआंगदोंग प्रांत में एक ६३ किमी लम्बी नदी है जो मोती नदीमुख मंडल में पहुँचकर अपना पानी दक्षिण चीन सागर में भेज देती है। मोती नदी की अन्य दो मुख्य उपनदियाँ शी नदी (Xi River, यानि 'पश्चिमी नदी') और दोंग नदी (Dong River, यानि 'पूर्वी नदी') हैं।, Yue-man Yeung, Jianfa Shen, Chinese University Press, 2008, ISBN 978-962-996-376-7,...

नई!!: शी नदी और बेई नदी · और देखें »

मोती नदी

मोती नदी मंडल का नक़्शा मोती नदी या झू नदी (珠江, झू जिआंग; Pearl River) दक्षिणी चीन की एक मुख्य नदी है जिसका एक विस्तृत उपनदियों का मंडल है और दक्षिण चीन सागर के साथ एक बड़ा नदीमुख (डेल्टा) क्षेत्र है। इसमें तीन नदियाँ - शी नदी (Xi River, यानि 'पश्चिमी नदी'), बेई नदी (Bei River, यानि 'उत्तरी नदी') और दोंग नदी (Dong River, यानि 'पूर्वी नदी') - मिलकर नदीमुख बनती हैं, इसलिए इन्हें एक ही मोती नदी मंडल का हिस्सा मन जाता है। अगर शी नदी के सुदूर छोर से समुद्र तक की लम्बाई देखी जाए तो मोती नदी २,४०० किमी लम्बी है, जो इसे यांग्त्से नदी और पीली नदी (उर्फ़ ह्वांग हो) के बाद चीन की तीसरी सबसे लम्बी नदी बना देती है। मोती नदी का कुल जलसम्भर क्षेत्रफल ४,०९,४८० वर्ग किमी है जो अधिकतर चीन में है लेकिन जिसका एक अंश उत्तरी वियतनाम में भी आता है। ग्वांगझोउ शहर से गुज़रते हुए इस नदी के नीचे मोती के रंग वाले असंख्य शंख पड़े नज़र आते हैं, जिस से इसका नाम 'मोती नदी' पड़ा है। इस नदी मंडल के इर्द-गिर्द भारी आबादी, उद्योग और जल-यातायात की वजह से इस नदीमुख का पानी बहुत प्रदूषित है।, Yue-man Yeung, Jianfa Shen, Chinese University Press, 2008, ISBN 978-962-996-376-7,...

नई!!: शी नदी और मोती नदी · और देखें »

यांग्त्सीक्यांग

'''यांग्त्सी नदी''' यांग्त्सीक्यांग, चीन की सबसे लम्बी नदी है, जो सीकांग के पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर, दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बहती हुई, पूर्वी चीन सागर में गिरती है। इसे चांग ज्यांग (Simplified Chinese 长江, Traditional Chinese 長江, Cháng Jiāng) या यांग्त्सी या यांग्ज़ी भी कहते हैं। यह विश्व की चौथी सबसे लम्बी नदी है। प्रायः पश्चिम से पूर्व की दिशा में बहने वाली इस नदी की लम्बाई लगभग ६३०० किलोमीटर है। यह सर्वप्रथम कुछ दूर उच्च पहाड़ी क्षेत्र में बहने के पश्चात् लाल बेसिन में प्रसेश करती है, जहाँ धरातल अत्यंत कटा फटा एवं कुछ असमतल है। यहाँ मिलक्यांग, चुंगक्यांग, सुइनिंग और कयाओलिंगक्यांग सहायक नदियाँ उत्तर से आकर मिलती हैं। ये सभी नाव्य हैं तथा उपजाऊ घाटियाँ बनाती हैं। लाल बेसिन को पार कर यांग्त्सीक्यांग एक गहरी घाटी में बहती हुई समतल भूभाग में प्रवेश करती है। यहाँ कई झीलें मिलती हैं, जिनमें से तीन मिट्टी भर जाने से महत्वपूर्ण थालों का रूप ले चुकी हैं। दो थालों को तो नदी ने दो दो भागों में बाँट दिया है। तीसरा काफी नीचा है, जहाँ कभी कभी बाढ़ आ जाती है। नदी घाटी का यह भाग काफी उपजाऊ है। यहाँ उत्तर से हेन और दक्षिण से सियांग नामक सहायक नदियाँ इसमें आकर मिलती हैं, जो नाव्य हैं। बड़े समुद्री जहाज यांग्त्सीक्यांग द्वारा हैंकाऊ तथा बड़ी नावें और स्टीमर आइशांग तक आ जा सकते हैं। तत्पश्चात् यांग्त्सीक्यांग क्यांगसू प्रांत में डेल्टा बनाती है, जहाँ का भूभाग कुछ पहाडियों को छोड़कर लगभग समतल है। डेल्टा की संपूर्ण समतल भूमि बहुत उपजाऊ है। यांग्त्सी घाटी के विभिन्न भागों में धान, गेहूँ, जौ, कपास, चाय, ज्वार- बाजरा, मक्का, गन्ना, तंबबाकू, अफीम, तिलहन, मटर, बीन, फल और शाक भाजियाँ आदि उपजते हैं। रेशम का भी यहाँ उत्पादन होता है। अत: कृषि एवं यातायात की सुलभता के कारण संपूर्ण यांग्त्सीघाटी में जनसंख्या बहुत घनी हो गई है। .

नई!!: शी नदी और यांग्त्सीक्यांग · और देखें »

गुआंगदोंग

चीन में गुआंगदोंग प्रान्त की स्थिति (लाल रंग में) गुआंगदोंग (广东, Guangdong) जनवादी गणराज्य चीन का एक प्रांत है। यह दक्षिणी चीन सागर के तट पर स्थित है। जनवरी २००५ में इसकी जनसँख्या १०,४३,०३,१३२ अनुमामित की गई थी और यह चीन का सब से अधिक आबादी वाला प्रांत है। इसका क्षेत्रफल १,७७,९०० वर्ग किमी है। गुआंगझोऊ शहर (广州, Guangzhou), जिसे पुराने ज़माने में कैंटन (Canton) बुलाया जाता था, इस प्रांत की राजधानी है। प्रसिद्ध औद्योगिक शहर शॅनझॅन (深圳, Shenzhen) भी इसी प्रांत में स्थित है।, Organisation for Economic Co-operation and Development, OECD Publishing, 2010, ISBN 978-92-64-09007-1 ऐतिरासिक रूप से यह प्रान्त पश्चिमी दुनिया की नज़र में बहुत महत्वपूर्ण है। सोलहवीं और सत्रहवीं सदी मे पुर्तगाली लोग चीन में यहीँ पर अपना महत्वपूर्ण उपनिवेश बनाए थे। उन्होंने ही इनका नाम बोलचाल का नाम कैन्टोन- Canton रखा था जो गुआंगदोंग का सरलीकृत रूप था। यहीं पर बाद में अफ़ीम युद्ध (1840) हुए और ब्रिटिश लोगों ने हांगकॉंग पर १५० सालों तक राज किया। चीन की दो प्रमुख भाषा - उत्तरी बोली और दक्षिणी बोली - में दक्षिणी का नाम इसी शहर पर पड़ा है - केन्टोनीज़ भाषा। उत्तर की प्रमुख भाषा को मंदारिन कहते हैं। और, भारत में प्रसिद्ध कैन्टोनीज़ चिकन जैसे व्यंजनों को इसी जगह के नाम पर रखा गया है। .

नई!!: शी नदी और गुआंगदोंग · और देखें »

गुआंगशी

गुआंगशी (चीनी: 广西, अंग्रेज़ी: Guangxi) जनवादी गणराज्य चीन के दक्षिणी भाग में स्थित एक प्रांत है। इस प्रान्त की राजधानी नाननींग (南宁, Nanning) है। चीनी प्रशासन प्रणाली में इसे एक 'स्वशासित' (ऑटोनोमस) प्रदेश का दर्जा हासिल है। क्योंकि इस प्रांत में बहुत से झुआंग लोग बसते हैं इसलिए इसका औपचारिक नाम गुआंगशी झुआंग स्वशासित प्रदेश (广西壮族自治区, गुआंगशी झुआंगज़ू ज़िझिचू, Guangxi Zhuang Autonomous Region) है।, Graham Hutchings, Harvard University Press, 2003, ISBN 978-0-674-01240-0,...

नई!!: शी नदी और गुआंगशी · और देखें »

गुइ नदी

इस नक़्शे में गुइ नदी देखी जा सकती है - यह उत्तर में गुइलिन शहर से शुरू होकर शुन नदी (Xun) के साथ मिलकर शी नदी (Xi) बनाती है गुइ जिआंग या गुइ (桂江, Gui River) दक्षिणी चीन के गुआंगशी प्रांत में बहने वाली एक नदी है जो शी नदी (Xi River) की एक उपनदी है। गुइ नदी पिंगले ज़िले (Pingle) में ली नदी और अन्य छोटे झरनों के मिल जाने से बनती है। वूझोऊ शहर (Wuzhou) के पास यह शुन नदी (Xun River) में विलय करने के बाद शी नदी कहलाती है। कश्तियाँ ली नदी, गुइ नदी, शी नदी और फिर मोती नदी से होती हुई दक्षिण चीन सागर तक जा सकती हैं।, Joe Y. Eng, iUniverse, 2005, ISBN 978-0-595-35679-9,...

नई!!: शी नदी और गुइ नदी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »