लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

व्हीटस्टोन सेतु

सूची व्हीटस्टोन सेतु

ह्वीटस्टोन सेतु की मूल संरचना व्हीटस्टोन सेतु (Wheatstone bridge) एक छोटा सा परिपथ है जो मापन में उपयोगी है। इसका आविष्कार सैमुएल हण्टर क्रिस्टी (Samuel Hunter Christie) ने सन् १८३३ में किया था किन्तु चार्ल्स ह्वीटस्टोन ने इसको उन्नत और लोकप्रिय बनाया। अन्य कामों के अतिरिक्त यह किसी अज्ञात प्रतिरोध का मान ज्ञात करने के लिये प्रयुक्त होता है। .

7 संबंधों: धारामापी, मापन, मैक्सवेल सेतु, सेतु परिपथ, विद्युत प्रतिरोध, विभवांतर, आविष्कार

धारामापी

दी'अर्सोंवल (D'Arsonval) धारामापी में गति धारामापी या गैल्वानोमीटर (galvanometer) एक प्रकार का अमीटर ही है। यह किसी परिपथ में धारा की उपस्थिति का पता करने के लिये प्रयोग किया जाता है। प्रायः इसपर एम्पीयर, वोल्ट या ओम के निशान नहीं लगाये गये रहते हैं।.

नई!!: व्हीटस्टोन सेतु और धारामापी · और देखें »

मापन

मापन के चार उपकरण किसी भौतिक राशि का परिमाण संख्याओं में व्यक्त करने को मापन कहा जाता है। मापन मूलतः तुलना करने की एक प्रक्रिया है। इसमें किसी भौतिक राशि की मात्रा की तुलना एक पूर्वनिर्धारित मात्रा से की जाती है। इस पूर्वनिर्धारित मात्रा को उस राशि-विशेष के लिये मात्रक कहा जाता है। उदाहरण के लिये जब हम कहते हैं कि किसी पेड़ की उँचाई १० मीटर है तो हम उस पेड़ की उचाई की तुलना एक मीटर से कर रहे होते हैं। यहाँ मीटर एक मानक मात्रक है जो भौतिक राशि लम्बाई या दूरी के लिये प्रयुक्त होता है। इसी प्रकार समय का मात्रक सेकण्ड, द्रव्यमान का मात्रक किलोग्राम आदि हैं। .

नई!!: व्हीटस्टोन सेतु और मापन · और देखें »

मैक्सवेल सेतु

मैक्सवेल सेतु मैक्सवेल सेतु (Maxwell bridge), ह्वीटस्टोन सेतु का ही एक प्रकार है जिसका उपयोग प्रेरकत्व के मापन में किया जाता है। इसका सही नाम 'मैक्सवेल-वीन सेतु' है। .

नई!!: व्हीटस्टोन सेतु और मैक्सवेल सेतु · और देखें »

सेतु परिपथ

सेतु परिपथ (bridge circuit) या एच-परिपथ एक ऐसा विद्युत परिपथ है जिसमें दो शाखाएँ (जो प्रायः समान्तर होतीं हैं), तथा एक तीसरी शाखा इन दो शाखाओं के बीच 'सेतु' बनाती है। सेतु परिपथ बहुत उपयोगी सिद्ध हुए हैं। इनके कुछ उपयोग ये हैं- मापन, फिल्टरन तथा शक्ति-परिवर्तन (power conversion) आदि। .

नई!!: व्हीटस्टोन सेतु और सेतु परिपथ · और देखें »

विद्युत प्रतिरोध

आदर्श प्रतिरोधक का V-I वैशिष्ट्य। जिन प्रतिरोधकों का V-I वैशिष्ट्य रैखिक नहीं होता, उन्हें अनओमिक प्रतिरोधक (नॉन-ओमिक रेजिस्टर) कहते हैं। किसी प्रतिरोधक के सिरों के बीच विभवान्तर तथा उससे प्रवाहित विद्युत धारा के अनुपात को उसका विद्युत प्रतिरोध (electrical resistannce) कहते हैं।इसे ओह्म में मापा जाता है। इसकी प्रतिलोमीय मात्रा है विद्युत चालकता, जिसकी इकाई है साइमन्स। जहां बहुत सारी वस्तुओं में, प्रतिरोध विद्युत धारा या विभवांतर पर निर्भर नहीं होता, यानी उनका प्रतिरोध स्थिर रहता है। right समान धारा घनत्व मानते हुए, किसी वस्तु का विद्युत प्रतिरोध, उसकी भौतिक ज्यामिति (लम्बाई, क्षेत्रफल आदि) और वस्तु जिस पदार्थ से बना है उसकी प्रतिरोधकता का फलन है। जहाँ इसकी खोज जार्ज ओह्म ने सन 1820 ई. में की।, विद्युत प्रतिरोध यांत्रिक घर्षण के कुछ कुछ समतुल्य है। इसकी SI इकाई है ओह्म (चिन्ह Ω).

नई!!: व्हीटस्टोन सेतु और विद्युत प्रतिरोध · और देखें »

विभवांतर

सूत्र- Va-Vb.

नई!!: व्हीटस्टोन सेतु और विभवांतर · और देखें »

आविष्कार

आविष्कार किसी नयी जानकारी के पाये जाने या पता करने की क्रिया का नाम है। इस क्रिया में कुछ ऐसी जानकारी प्राप्त होती है जिसको रचनात्मक अन्तर्दृष्टि देकर उपयोगी बना दिया जाता है। नये आविष्कार विभिन्न ज्ञानेन्द्रियों के द्वारा प्राप्त किये जाते हैं। इनको पहले से विद्यमान ज्ञान में समाहित कर लिया जाता है। प्रश्न करना जितना मानवीय विचारणा एवं परस्पर वैचारिक आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम है, आविष्कार के लिये भी इसकी उतनी ही भूमिका है। आविष्कार के मूल में प्रश्न ही है। वैज्ञानिक अनुसंधान के तीन मुख्य उद्देश्य गिनाये जाते हैं - वर्णन (description), व्याख्या (explaination) एवं खोजबीन (exploration)। आविष्कार - अर्थात् ऐसी चीजे जो पहले से यहां उपलब्ध नहीं है या थी पर उसका बाद में खोज की जाती है\गई जैसे - मोबाईल,संगणक, साईकिल; ये इनका खोज नहीं किया गया इनका अविष्कार किया गया ये बनने से पूर्व धरती पर मौजूद नहीं थें। .

नई!!: व्हीटस्टोन सेतु और आविष्कार · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ह्वीटस्टोन ब्रिज, ह्वीटस्टोन सेतु

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »