हम Google Play स्टोर पर Unionpedia ऐप को पुनर्स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं
निवर्तमानआने वाली
🌟हमने बेहतर नेविगेशन के लिए अपने डिज़ाइन को सरल बनाया!
Instagram Facebook X LinkedIn

वैश्विक विकास सम्मेलन २०१२

सूची वैश्विक विकास सम्मेलन २०१२

वैश्विक विकास सम्मेलन (Global Development Conference) विश्व बैंक द्वारा १९९९ में प्रारंभ किया गया एक अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंच है। यह सम्मेलन प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है। वैश्विक विकास सम्मेलन सतत विकास की चिंताओं से संबद्ध राष्ट्रों के मध्य दक्षिण-दक्षिण सहयोग का मंच है। इस मंच का १३ वाँ वार्षिक सम्मेलन हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में केंद्रीय यूरोपीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में १६ से १८ जून २0१२ तक आयोजित किया गया। इस बार के वार्षिक सम्मेलन का केंद्रीय विषय था- शहरीकरण और विकास। इस मंच के अनुसार जिन देशों में ५0% तक शहरीकरण हो चुका है, वहाँ गरीबी और शिशु मृत्यु दर में गिरावट दर्ज़ की गयी है। .

सामग्री की तालिका

  1. 5 संबंधों: बुडापेस्ट, शहरीकरण, शिशु मृत्यु दर, हंगरी, विकास

बुडापेस्ट

बुडापेस्ट (Budapest) हंगरी की राजधानी एवं सबसे बड़ा नगर है। यह हंगरी के मध्य-उत्तरी भाग में डैन्यूब नदी के दोनों किनारों पर स्थित है। यह चार बस्तियों बुडा, पेस्ट, ओ बुडा एवं कोबान्या से मिलकर बना है। पुराना बुडा नदी के पश्चिमी पहाड़ी किनारे पर बसा है। यहाँ नदीतल से ४०० फुट की ऊँचाई पर एक किला बना है। पूर्वी निचले किनारे पर स्थित पेस्ट पुराना व्यापार केंद्र है। बुडापेस्ट, माजार संस्कृति का केंद्र है। यहाँ बुडापेस्ट विश्वविद्यालय तथा टेक्निकल विश्वविद्यालय प्रसिद्ध हैं। यह देश के मध्य भाग में स्थित होने के कारण यातायात मार्गों तथा व्यापार का प्रमुख केंद्र बन गया है। अनाज, गाय, बैल, ऊन और चमड़े का व्यापार होता है। बुडा एवं पेस्ट को मिलाने के लिए नदी पर कई पुल बने हैं।यहाँ बाग, बगीचे, पार्क, अस्पताल, क्रीडास्थल, सुंदर भवन, एवं गिरजाघर आदि हैं। बुडापेस्ट का बिहंगम दृष्य .

देखें वैश्विक विकास सम्मेलन २०१२ और बुडापेस्ट

शहरीकरण

शहरी क्षेत्रों के भौतिक विस्तार (क्षेत्रफल, जनसंख्या आदि का विस्तार) शहरीकरण (urbanization) कहलाता है। यह एक वैश्विक परिवर्तन है। संयुक्त राष्ट्र संघ की परिभाषा के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का शहरों में जाकर रहना और काम करना भी 'शहरीकरण' है। .

देखें वैश्विक विकास सम्मेलन २०१२ और शहरीकरण

शिशु मृत्यु दर

विश्व मे 2007 मे शिशु मृत्यु दर शिशु मृत्यु दर प्रति 1000 जीवित जन्मे शिशुओं मे से एक वर्ष या इससे कम उम्र मे मर गये शिशुओं की संख्या है। परंपरागत रूप से दुनिया भर में शिशु मृत्यु का सबसे आम कारण दस्त से हुआ निर्जलीकरण है। दुनिया भर में माताओं को नमक और चीनी के घोल के बारे में दी गयी जानकारी की वजह से शिशुओं के निर्जलीकरण से मरने की दर में और कमी की दर्ज की गई है। 1990 के दशक के अंत तक निर्जलीकरण से शिशुओं की मृत्यु, शिशु मृत्यु की दूसरी सबसे आम वजह थी। वर्तमान में सबसे आम कारण न्यूमोनिया है। अधिक विकसित देशों में शिशु मृत्यु के प्रमुख कारणों जन्मजात विकृति, संक्रमण और एस आई डी एस शामिल हैं। शिशुहत्या, शोषण, परित्याग और उपेक्षा जैसे कारण भी शिशु मृत्यु संबंधित सांख्यिकीय श्रेणियों में योगदान करते हैं: .

देखें वैश्विक विकास सम्मेलन २०१२ और शिशु मृत्यु दर

हंगरी

हंगरी (हंगेरियाई: Magyarország), आधिकारिक तौर पर हंगरी गणराज्य (हंगेरियाई: Magyar Köztársaság, शाब्दिक अर्थ "हंगरी गणराज्य"), मध्य यूरोप के पैनोनियन बेसिन में स्थित एक स्थल-रुद्ध देश है। इसके उत्तर में स्लोवाकिया, पूर्व में यूक्रेन और रोमानिया, दक्षिण में सर्बिया और क्रोएशिया, दक्षिण पश्चिम में स्लोवेनिया और पश्चिम में ऑस्ट्रिया स्थित है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर बुडापेस्ट है। हंगरी, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विसेग्राद समूह का सदस्य है और एक शेंगन राष्ट्र है। इसकी आधिकारिक भाषा हंगेरियाई है, जो फिन्नो-उग्रिक भाषा परिवार का हिस्सा है और यूरोप में सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली गैर भारोपीय भाषा है। हंगरी दुनिया के तीस सबसे अधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है और प्रति वर्ष लगभग 8.6 लाख पर्यटकों (2007 के आँकड़े) को आकर्षित करता है। देश में विश्व की सबसे बड़ी गर्म जल की गुफा प्रणाली स्थित है और गर्म जल की सबसे बड़ी झीलों में से एक हेविज़ झील यहीं पर स्थित है। इसके साथ मध्य यूरोप की सबसे बड़ी झील बलातोन झील भी यहीं पर है और यूरोप के सबसे बड़े प्राकृतिक घास के मैदान होर्टोबैगी भी हंगरी के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। हंगरी की सरकार एक संसदीय गणतंत्र है, जिसे 1989 में स्थापित किया गया था। हंगरी की अर्थव्यवस्था एक उच्च-आय अर्थव्यवस्था है और कुछ क्षेत्रों में यह एक क्षेत्रीय अगुआ है। .

देखें वैश्विक विकास सम्मेलन २०१२ और हंगरी

विकास

विकास नाम से कई लेख हैं:-.

देखें वैश्विक विकास सम्मेलन २०१२ और विकास

वैश्विक विकास सम्मेलन २0१२ के रूप में भी जाना जाता है।