लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वैज्ञानिक साक्ष्य

सूची वैज्ञानिक साक्ष्य

वैज्ञानिक साक्ष्य वह सबूत कहलाते है जो कथित घटना को विज्ञानं के साथ जोड़ते हैं। और न्यायालयिक विज्ञान में न्याल्यिक वैज्ञानिको को तथ्यों के बारे में आधारभूत जानकारी रहती है। और न्यायालयिक वैज्ञानिक अपने वैज्ञानिक ज्ञान के आधार पर हमेशा निश्च्यात्क राय देते है। वैज्ञानिक सबूत का आरम्भ हमेशा परिकल्पना से होता है परंतु प्रयोगात्मक परिक्षणों द्वारा यह स्वीकार किए जाते हैं। ऐसे भुत से वैज्ञानिकसाक्ष्य है जिन्हें प्रारम्भ में अविश्वसनीय मन जाता था किन्तु अब वह प्रमाणिक हो चुके है। वैज्ञानिक साक्ष्यों को प्रारम्भ में कमजोर एवम द्वितयिक साक्ष्यों के रूप में लिया जाता था, जिसका कारण उनकी विश्वसनीयता में कमी होने की वजह से था। परन्तु अब विशेषज्ञ न्यायालय एवम सामान्य लोगो को यह समझाने में न्यायालयिक विज्ञान ने वैज्ञानिक साक्ष्यों को सटीक साक्ष्य साबित किया है। न्यायालयिक विज्ञान में हर परिक्षण का परिणाम वैज्ञानिक साक्ष के रूप में दिया जाता है, जो की शतप्रतिशत न्यायालय में माना जाता है। .

3 संबंधों: न्यायालय, न्यायिक विज्ञान, वैज्ञानिक

न्यायालय

लंदन के पुरानी बेली स्थित एक कोर्ट का दृष्य न्यायालय (अदालत या कोर्ट) का तात्पर्य सामान्यतः उस स्थान से है जहाँ पर न्याय प्रशासन कार्य होता है, परंतु बहुधा इसका प्रयोग न्यायाधीश के अर्थ में भी होता है। बोलचाल की भाषा में अदालत को कचहरी भी कहते हैं। .

नई!!: वैज्ञानिक साक्ष्य और न्यायालय · और देखें »

न्यायिक विज्ञान

अमेरिकी सेना के सीआईडी विभाग के लोग एक अपराध के घटना-स्थल की छानबीन करते हुए न्यायिक विज्ञान या न्यायालयिक विज्ञान (Forensic science) भिन्न-भिन्न प्रकार के विज्ञानों का उपयोग करके न्यायिक प्रक्रिया की सहायता करने वाले प्रश्नों का उत्तर देने वाला विज्ञान है। ये न्यायिक प्रश्न किसी अपराध से सम्बन्धित हो सकते हैं या किसी दीवानी (civil) मामले से जुड़े हो सकते हैं। न्यायालयीय विज्ञान मुख्यतः अपराध की जांच के लिए वैज्ञानिक सिद्धांतों के अनुप्रयोग से संबंधित है। फॉरेंसिक वैज्ञानिक अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से अपराध स्थल से एकत्र किए गए सुरागों को अदालत में प्रस्तुत करने के वास्ते स्वीकार्य सबूत के तौर पर इन्हें परिवर्तित करते हैं। यह प्रक्रिया अदालतों या कानूनी कार्यवाहियों में विज्ञान का प्रयोग या अनुप्रयोग है। फ़ॉरेंसिक वैज्ञानिक अपराध स्थल से एकत्र किए जाने वाले प्रभावित व्यक्ति के शारीरिक सबूतों का, विश्लेषण करते हैं तथा संदिग्ध व्यक्ति से संबंधित सबूतों से उसकी तुलना करते हैं और न्यायालय में विशेषज्ञ प्रमाण प्रस्तुत करते हैं। इन सबूतों में रक्त के चिह्न, लार, शरीर का अन्य कोई तरल पदार्थ, बाल, उंगलियों के निशान, जूते तथा टायरों के निशान, विस्फोटक, जहर, रक्त और पेशाब के ऊतक आदि सम्मिलित हो सकते हैं। उनकी विशेषज्ञता इन सबूतों के प्रयोग से तथ्य निर्धारण करने में ही निहित होती है। उन्हें अपनी जांच की रिपोर्ट तैयार करनी पड़ती है तथा सबूत देने के लिए अदालत में पेश होना पड़ता है। वे अदालत में स्वीकार्य वैज्ञानिक सबूत उपलब्ध कराने के लिए पुलिस के साथ निकटता से काम करते हैं। .

नई!!: वैज्ञानिक साक्ष्य और न्यायिक विज्ञान · और देखें »

वैज्ञानिक

रूस शोधकर्ता नई पृथ्वी की खाड़ी में प्रयोगशाला अनुसंधान के लिए सामग्री इकट्ठा। कोई भी व्यक्ति जो ज्ञान प्राप्ति के लिये विधिवत (systematic) रूप से कार्यरत हो उसे वैज्ञानिक (scientist) कहते हैं। किन्तु एक सीमित परिभाषा के अनुसार वैज्ञानिक विधि का अनुसरण करते हुए किसी क्षेत्र में ज्ञानार्जन करने वाले व्यक्ति को वैज्ञानिक कहते हैं। .

नई!!: वैज्ञानिक साक्ष्य और वैज्ञानिक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »