लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वैजयन्ती कोष

सूची वैजयन्ती कोष

वैजयन्तीकोष, संस्कृत का एक कोशग्रन्थ है। यादव प्रकाश द्वारा 10वीं से 14वीं ई0 के मध्य रचित यह कोश अत्यंत प्रसिद्ध और प्रामाणिक कोश माना जाता है। इसमें आधुनिक कोशों के प्रमुख लक्षण, अर्थात् अकारादि-क्रम अथवा वर्णानुक्रम-योजना का बीज रूप मौजूद है। यद्यपि इस कोश में आधुनिक कोशों की तरह कठोरता से वर्णानुक्रम-नियम का पालन नहीं किया गया है। यही नहीं वर्णक्रम के अन्तर्गत केवल पहले अक्षर को आधार बनाया गया है, दूसरे-तीसरे आदि अक्षर के क्रम पर विचार नहीं किया गया है। उसके बाद लिंग-पद्धति से शब्द दिए गए हैं और फिर प्रत्येक प्रकरण में अक्षरक्रम से शब्द हैं। इस कोश में बड़ी मात्रा में नए शब्दों का संकलन है। यह अमरकोश की अपेक्षा अधिक सम्पन्न कोश है। .

3 संबंधों: संस्कृत भाषा, कोश, अमरकोश

संस्कृत भाषा

संस्कृत (संस्कृतम्) भारतीय उपमहाद्वीप की एक शास्त्रीय भाषा है। इसे देववाणी अथवा सुरभारती भी कहा जाता है। यह विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है। संस्कृत एक हिंद-आर्य भाषा हैं जो हिंद-यूरोपीय भाषा परिवार का एक शाखा हैं। आधुनिक भारतीय भाषाएँ जैसे, हिंदी, मराठी, सिन्धी, पंजाबी, नेपाली, आदि इसी से उत्पन्न हुई हैं। इन सभी भाषाओं में यूरोपीय बंजारों की रोमानी भाषा भी शामिल है। संस्कृत में वैदिक धर्म से संबंधित लगभग सभी धर्मग्रंथ लिखे गये हैं। बौद्ध धर्म (विशेषकर महायान) तथा जैन मत के भी कई महत्त्वपूर्ण ग्रंथ संस्कृत में लिखे गये हैं। आज भी हिंदू धर्म के अधिकतर यज्ञ और पूजा संस्कृत में ही होती हैं। .

नई!!: वैजयन्ती कोष और संस्कृत भाषा · और देखें »

कोश

कोश एक ऐसा शब्द है जिसका व्यवहार अनेक क्षेत्रों में होता है और प्रत्येक क्षेत्र में उसका अपना अर्थ और भाव है। यों इस शब्द का व्यापक प्रचार वाङ्मय के क्षेत्र में ही विशेष है और वहाँ इसका मूल अर्थ 'शब्दसंग्रह' (lexicon) है। किंतु वस्तुत: इसका प्रयोग प्रत्येक भाषा में अक्षरानुक्रम अथवा किसी अन्य क्रम से उस भाषा अथवा किसी अन्य भाषा में शब्दों की व्याख्या उपस्थित करनेवाले ग्रंथ के अर्थ में होता है। .

नई!!: वैजयन्ती कोष और कोश · और देखें »

अमरकोश

अमरकोश संस्कृत के कोशों में अति लोकप्रिय और प्रसिद्ध है। इसे विश्व का पहला समान्तर कोश (थेसॉरस्) कहा जा सकता है। इसके रचनाकार अमरसिंह बताये जाते हैं जो चन्द्रगुप्त द्वितीय (चौथी शब्ताब्दी) के नवरत्नों में से एक थे। कुछ लोग अमरसिंह को विक्रमादित्य (सप्तम शताब्दी) का समकालीन बताते हैं। इस कोश में प्राय: दस हजार नाम हैं, जहाँ मेदिनी में केवल साढ़े चार हजार और हलायुध में आठ हजार हैं। इसी कारण पंडितों ने इसका आदर किया और इसकी लोकप्रियता बढ़ती गई। .

नई!!: वैजयन्ती कोष और अमरकोश · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

वैजयंती

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »