लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विल्हेल्म ट्रबनर

सूची विल्हेल्म ट्रबनर

विल्हेल्म ट्रबनर विल्हेल्म ट्रबनर (Wilhelm Trübner; 3 फरवरी, 1851 – 21 दिसम्बर, 1917) जर्मनी के चित्रकार थे। उनक जन्म हेडैलबर्ग में १८५१ में हुआ था। उन्होंने कार्ल्सरुहे और स्टटगार्ट में अध्ययन किया। उसके पश्चात् दित्ज के साथ म्यूनिख में अध्ययन करते रहे जहाँ लिब्ल तथा अन्य प्रभाववादियों के प्रभाव में आए। उनका संबंध किसी दलविशेष से नहीं था बल्कि वह स्वयं अपने मार्ग के निर्माता थे। उन्होंने प्रकाश और वायु के प्रभाव को अपने चित्रों में चित्रित किया। १८९६ में फ्राँकफर्ट जा बसे तथा कार्ल्सरूह संस्थान के प्राध्यापक बना दिए गए और वहीं १८१७ में उनकी मृत्यु हुई। श्रेणी:जर्मन चित्रकार.

2 संबंधों: म्यूनिख, कार्ल्सरुहे

म्यूनिख

म्यूनिख म्यूनिख (अन्ग्रेजी: Munich, जर्मनः München) जर्मनी का तीसरा सबसे बड़ा नगर है। यह जर्मनी के बवेरिया राज्य की राजधानी है। इसकी जनसंख्या लगभग १३ लाख है। यह नदी इसार पर स्थित है (बावेरिया के एल्प्स पहाड़ों के उत्तर में)। सन् ११५८ से पहले का कोई भी दस्तावेज ना मिलने के कारण यह मान लिया गया है की इस नगर की स्थापना भी इसी सन् में हुई होगी। कई सालों से म्यूनिख जर्मनी का सबसे अच्छा शहर माना जा रहा है। शहर की मूलभूत संरचना अच्छी है और वहां के जीवन का स्तर भी बढ़िया है। बीएमडब्ल्यू जैसी कंपनियों ने शहर का वैभव और ख्याति बढ़ाई है। .

नई!!: विल्हेल्म ट्रबनर और म्यूनिख · और देखें »

कार्ल्सरुहे

कार्ल्सरुहे (Karlsruhe; जर्मन उच्चारण: काल्सरूअ) जर्मनी का एक नगर है। यह दक्षिण-पश्चिम जर्मनी के बादेन-वुर्तेमबर्ग (Baden-Württemberg) राज्य में फ्रांस और जर्मनी की सीमा के पास स्थित है। इसकी जनसंख्या 296,033 है। काल्सरूअ के राजमहल का निर्माण १७१५ में हुआ था। इस नगर में जर्मनी के दो न्यायालय स्थित हैं- फेडरल संवैधानिक न्यायालय तथा फेडरल कोर्ट ऑफ जस्टिस .

नई!!: विल्हेल्म ट्रबनर और कार्ल्सरुहे · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »