लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विकिसूक्ति

सूची विकिसूक्ति

विकिसूक्ति विकिमीडिया फ़ाउण्डेशन द्वारा संचालित परियोजनाओं में से विकि-आधारित परिवार का एक सदस्य है। यह भी मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर पर ही चलता है। यह परियोजना डेनियल ऑल्स्टन की परिकल्पना पर आधारित एवं ब्रायन वाइबर द्वारा कार्यान्वित इस परियोजना का लक्ष्य विशिष्ट व्यक्तियों, पुस्तकों, फ़िल्मों एवं लोकोक्तियों से प्राप्त एक वृहत उद्धरण संग्रह जुटाना तथा उनके लिये ब्यौरेवार संदर्भ सहित जानकारी तथा रोपण सूचना एकत्रित करना। हालांकि कई ऑनलाइन उद्धरण संग्रह पहले ही उपलब्ध हैं, किन्तु विकिसूक्ति उन कुछ विशेष में से एक है जो अपने उपयोक्ताओं को योगदान करने की सुविधा भी उपलब्ध कराता है। विकिसूक्ति के पृष्ठ उल्लेखनीय व्यक्तित्त्वों के विकिपीडिया पर बने लेखों से अन्तर्कड़ियों द्वारा जुड़े हुए हैं। मूल परियोजना पूर्णतया अंग्रेज़ी में आरंभ की गयी थी, जुलाई २००४ में एक अन्य संस्करण द्वारा अतिरिक्त भाषाओं को भी इसमें सम्मिलित करना आरंभ किया गया। .

3 संबंधों: बहुभाषिकता, जिमी वेल्स, विकिमीडिया संस्थान

बहुभाषिकता

बहुभाषी का अर्थ ऐसे व्यक्ति से है जो दो या अधिक भाषाओं का प्रयोग करता है। विश्व में बहुभाषी लोगों की संख्या एकभाषियों की तुलना में बहुत अधिक है। विद्वानों का मत है कि द्विभाषिकता किसी भी व्यक्ति के ज्ञान एवं व्यक्तित्व के विकास के लिये बहुत उपयोगी है। .

नई!!: विकिसूक्ति और बहुभाषिकता · और देखें »

जिमी वेल्स

जिमी वेल्स (जन्म:7 अगस्त 1966, हुन्त्विली अलबामा) एक अमेरिकी इण्टरनेट उद्यमी होने के अतिरिक्त विकिपीडिया के संस्थापक एवं प्रमोटर हैं। उनका पूरा नाम जिमी डोनेल वेल्स है। उनके मित्र उन्हें प्यार से जिम्बो कहकर पुकारते हैं। वे Jimmy Wales के नाम से इण्टरनेट पर ब्लॉग भी लिखते थे। संयुक्त राज्य अमेरिका के इस नौजवान ने दो-दो विश्वविद्यालयों में अध्यापन किया, पी०एचडी० करके पहले एक वित्तीय संस्थान में नौकरी की तत्पश्चात् शिकागो में शोध निदेशक हो गये। 1996 में बोमिस के नाम से दो साझीदारों की भागीदारी से एक वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने वाली संस्था स्थापित की जिसने न्यूपेडिया नाम के मुक्त ज्ञानकोश प्रदायी संस्थान व उसके अनुवर्ती प्रतिष्ठान विकिपीडिया को प्रारम्भिक आर्थिक सहयोग प्रदान किया। सम्प्रति (आजकल) वे विकिमीडिया फाउण्डेशन के न्यासी बोर्ड में काम करते हैं। यह फाउण्डेशन एक धर्मार्थ संगठन है जो बिना किसी लाभ के विकिपीडिया चलाता है। .

नई!!: विकिसूक्ति और जिमी वेल्स · और देखें »

विकिमीडिया संस्थान

विकिमीडिया संस्थान एक अमेरिकी गैर-लाभकारी संस्थान है, जिसका मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में स्थित है। इसकी स्थापना जिमी वेल्स ने 20 जून 2003 को की थी। यह दान में प्राप्त पैसों से संचालित होता है। इस संस्थान की सबसे अधिक प्रसिद्ध परियोजना विकिपीडिया है। इसके अलावा भी कई अन्य परियोजनाओं को शुरू किया गया था। जिसमें विक्षनरी (शब्दकोश), विकिस्रोत, विकिसमाचार, विकिसूक्ति, विकिपुस्तक, विकियात्रा आदि हैं। इसके अलावा कई ऐसे प्रकल्प भी है, जिसमें सभी भाषाओं के सदस्य योगदान देते हैं। इसमें मेटा विकि, इनक्यूबेटर, कॉमन्स आदि हैं। .

नई!!: विकिसूक्ति और विकिमीडिया संस्थान · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

विकिक्वोट, विकिकोट, विकिउद्धरण

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »